
Delhi Car Blast : दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए आत्मघाती धमाके का नया Video अब सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वही वीडियो है, जिसे मुख्य हमलावर डॉ. उमर-उन-नबी ने ब्लास्ट से ठीक पहले रिकॉर्ड किया था। वीडियो में वह टूटी-फूटी अंग्रेजी में अपने ऑपरेशन को “Suicide Attack” नहीं बल्कि “Martyrdom Mission” बता रहा है और दावा करता है कि उसका मकसद “शहीद होना” था।
VIDEO में क्या बोला आतंकी उमर?
Red Fort car blast : करीब ढाई मिनट के इस वीडियो में उमर कहता है— “एक बात जो समझी नहीं गई है, वह यह कि यह मिशन ‘मर्टर्डम ऑपरेशन’ है, न कि ‘सुसाइड अटैक’। दोनों में फर्क है… और इसको लेकर कई Misconceptions हैं।” उसके मुताबिक, “मार्टरडम ऑपरेशन में कोई व्यक्ति किसी खास समय पर, एक निश्चित उद्देश्य के लिए अपनी जान देता है।” इससे यह साफ होता है कि उमर ने फिदायीन हमला काफी समय पहले प्लान कर लिया था और वह इसकी मानसिक तैयारी कर चुका था।
दिल्ली में I20 कार में हुआ था ब्लास्ट
Delhi i20 blast news : 10 नवंबर को लाल किला रेड लाइट के पास ट्रैफिक के बीच खड़ी Hyundai i20 कार में अचानक विस्फोट हुआ था। कार में मौजूद आतंकी डॉ. उमर मौके पर ही मारा गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। अब तक इस केस में 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें 6 डॉक्टर हैं। NIA और दिल्ली पुलिस इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य सदस्यों, फाइनेंसिंग नेटवर्क और तकनीकी सपोर्ट सिस्टम की जांच में जुटी हैं।
हमले से पहले ड्रोन और रॉकेट से बड़े हमले की प्लानिंग
Al-Falah University ED raid : जांच में सोमवार रात बड़ा खुलासा हुआ। NIA ने बताया कि यह व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल पहले Hamas-Style Drone Attack की साजिश रच रहा था। यह प्लानिंग हमास द्वारा 7 अक्टूबर 2023 को इज़राइल पर किए गए हमले की तर्ज पर बनाई गई थी। यह जानकारी उमर के सहयोगी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश की गिरफ्तारी के बाद सामने आई। दानिश अनंतनाग के काजीगुंड का निवासी है और उसे चार दिन पहले श्रीनगर से हिरासत में लेने के बाद सोमवार को औपचारिक रूप से अरेस्ट किया गया।

ड्रोन मॉडिफिकेशन में माहिर था दानिश
NIA के अनुसार—
- दानिश छोटे ड्रोन मॉडिफाई कर हथियार ले जाने लायक बनाने में एक्सपर्ट था।
- उसने उमर को तकनीकी सहायता दी।
- भीड़भाड़ वाले लोकेशन पर ड्रोन से बम गिराकर बड़े पैमाने पर जनहानि पहुँचाने की योजना तैयार हो रही थी।
मुख्य आरोपी आमिर को 10 दिन की NIA कस्टडी
Delhi terror module doctors : दिल्ली ब्लास्ट के मुख्य आरोपी आमिर राशिद अली को सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 10 दिन की NIA कस्टडी में भेज दिया है।
एजेंसी के मुताबिक—
- धमाके में इस्तेमाल कार आमिर के नाम रजिस्टर्ड थी।
- ब्लास्ट से पहले अंतिम बार उसी की उमर से बातचीत हुई थी।
- वह गाड़ी खरीदने के लिए दिल्ली आया था।
अब तक जम्मू-कश्मीर पुलिस 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
अल-फलाह यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े ट्रस्ट पर ED और NIA का शिकंजा
सुबह 5 बजे से ED ने दिल्ली और हरियाणा के 25 ठिकानों पर एक साथ रेड शुरू की। इसमें अल-फलाह यूनिवर्सिटी, उसके ट्रस्टी, उनके सहयोगियों और उनसे जुड़ी कंपनियों की तलाशी ली जा रही है।
ट्रस्ट से जुड़ी 9 कंपनियों में संदिग्ध गतिविधियाँ
जांच में कई अनियमितताएँ सामने आईं—
- जिन पतों पर कंपनियाँ रजिस्टर्ड थीं वहाँ कोई ऑफिस नहीं मिला।
- कई कंपनियों का एक ही मोबाइल नंबर और ईमेल ID पाया गया।
- EPFO/ESIC में कर्मचारियों का कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं।
- बैंक अकाउंट्स में वेतन भुगतान बहुत कम, HR रिकॉर्ड गायब।
- कई कंपनियों की रजिस्ट्रेशन डेट, पता और संपर्क नंबर समान।
- UGC और NAAC मान्यताओं के दावों में भी अनियमितता।
यूनिवर्सिटी की फंडिंग, संचालन और उसके FCRA लिंक की भी जांच चल रही है।
डॉ. उमर की डायरी ने खोले कई रहस्य
अल-फलाह यूनिवर्सिटी से बरामद 150 पेज की डायरी में एन्क्रिप्टेड नोट्स मिले हैं।
क्रिप्टोग्राफिक एक्सपर्ट इन्हें Decode कर रहे हैं।
डायरी में 25 नाम थे—18 को हिरासत में लिया गया और अब तक 8 गिरफ्तार हैं।
डायरी के आधार पर पता चला कि यह मॉड्यूल दिसंबर 2023 से सक्रिय था और धीरे-धीरे वित्तीय और तकनीकी रूप से मजबूत हुआ।
J&K में CIK की लगातार छापेमारी
काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) की टीमें श्रीनगर, अनंतनाग और कुलगाम में लगातार रेड कर रही हैं।
- अनंतनाग में गुलाम नबी हजाम के घर बड़ा छापा।
- कुलगाम के बुगाम में डॉ. उमर फारूक भट के घर सर्च ऑपरेशन।
- डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज और संदिग्ध चैट रिकवर किए गए।
पुंछ में आतंकियों की जानकारी देने पर 5 लाख का इनाम
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुंछ जिले में आतंकियों, उनके सहयोगियों या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने वालों के लिए ₹5 लाख का रिवार्ड घोषित किया है। जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
अल-फलाह यूनिवर्सिटी में छात्रों पर निगरानी
डॉ. नासिर की गिरफ्तारी के बाद, उनकी पत्नी डॉ. सुरैया (Gynaecologist) और MBBS पढ़ रही बेटी को कैंपस के अंदर House Arrest किया गया है। यूनिवर्सिटी के MBBS के 10 छात्रों के फोन जब्त कर उनकी CDR और चैट हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
गृह मंत्री अमित शाह का बयान — “दोषियों को पाताल लोक से भी निकालकर लाएँगे”
फरीदाबाद में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा— “दिल्ली ब्लास्ट के जिम्मेदार आतंकियों को पाताल लोक से भी ढूंढ निकालेंगे। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”
