Skip to content
June 26, 2026
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • स्वास्थ्य

Health : बढ़ता मोटापा दिमाग पर भी डालता है असर, जानिए बचाव के ये है आसान तरीके

Jaivardhan News October 26, 2021 1 minute read
प्रतीकात्मक तस्वीर

मोटापा दुनियाभर के लिए ऐसी महामारी में तब्दील होता जा रहा है, जिसकी रोकथाम के लिए उपाय तो आसान हैं, किसी वैक्सीन की भी जरूरत नहीं, लेकिन इसपर नियंत्रण फिर भी कठिन है। खाने-पीने का कल्चर अब ग्लोबल हो चुका है। साथ ही ज्यादातर देशों में प्रतिव्यक्ति आय भी तेजी से बढ़ी है। हालांकि भारत में मोटापे की खास वजह खान-पान की बजाय बदली जीवनशैली अधिक है। हम पहले से कहीं ज्यादा मशीनों के अधीन हुए हैं, हमारे खाने-पीने के समय और तरीकों में बदलाव आया है और सबसे खास बात, हमारी फिजिकल एक्टिविटी बहुत कम हो गई है। इन तमाम कारणों ने मोटापे को भारतीयों के लिए भी बड़ी समस्या बना दिया है। मुश्किल यह है कि मोटापा कभी अकेला नहीं आता। इसके साथ हाई बीपी, डायबिटीज, हार्मोन्स में असंतुलन, ह्रदय रोग आदि भी आते हैं। इतना ही नहीं, बढ़ा हुआ वजन आपके दिमाग पर भी बहुत बुरा असर डालता है। आखिर तो शरीर और दिमाग एक-दूसरे से कनेक्टेड हैं ही। इसलिए दिमाग पर भी छा जाता है मोटापा।

वैसे मोटापा पूरे शरीर के लिए नुकसानदायक है। अनियंत्रित मोटापा हड्डियों से लेकर किडनी, लिवर, हृदय सहित हर अंग के लिए गंभीर खतरा बन सकता है और दिमाग को ये तकलीफ में डाल सकता है। जानिए कैसे मोटापा दिमाग पर डालता है बुरा असर और कैसे किया जा सकता है इसको नियंत्रित?

मोटापे को लेकर कारण केवल जीवनशैली संबंधित ही हो, यह जरूरी नहीं। कई बार स्ट्रेस, तनाव, डिप्रेशन जैसी स्थितियां भी वजन बढ़ने की वजह बन जाती हैं। वहीं हार्मोन्स के असंतुलन जैसे थायरॉइड, पीसीओडी आदि के कारण भी तेजी से वजन बढ़ सकता है। ये वे स्थितियां हैं, जहां वजन बढ़ने पर आपको पर्याप्त चिकित्सकीय मदद भी चाहिए होती है। बाकी मामलों में सिर्फ जीवनशैली, एक्सरसाइज और खान-पान में परिवर्तन से भी वजन नियंत्रित किया जा सकता है।

ऐसे होता है दिमाग पर असर

पिछले कुछ सालों में इस बात को लेकर कई शोध हुए हैं। ये शोध स्पष्ट करते हैं कि अगर आप सेंट्रल ओबेसिटी यानी पेट पर मोटापे के शिकार हैं तो इससे आपके दिमाग के आकार पर भी बुरा असर हो सकता है। पेट पर चढ़ी चर्बी की अतिरिक्त परत को आप इस तरह भी समझ सकते हैं। जैसे अगर आपका (किसी पुरुष का) कद 5 फीट 10 इंच या इससे ज्यादा है और आपकी कमर का नाप 36 इंच से ज्यादा है तो यह खतरे की ओर इशारा हो सकता है। सही मायने में आपकी कमर की साइज आपके कद के आधे से भी कम होना चाहिए। सीधी सी बात है कि जितना पेट पर चर्बी का बोझ बढ़ेगा उतना ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ेगा।  

शोध बताते हैं कि इसका असर आपके ब्रेन के साइज पर भी पड़ता है। असल मे दिमाग का आकार दिमाग की फिटनेस और फंक्शन्स को निर्धारित करता है। मतलब सामान्य आकार का अर्थ है दिमाग का सही तरीके से काम करना। जब शरीर पर चर्बी की परतें बढ़ती हैं तो दिमाग के ग्रे मैटर में कमी आ सकती है और दिमाग सिकुड़ भी सकता है। इससे याददाश्त पर बुरा असर पड़ सकता है और डिमेंशिया जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, जिन मरीजों में अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर यानी एडीएचडी की हिस्ट्री होती है, उनमें मोटा होने की आशंका बढ़ सकती है। ठीक ऐसा ही डिप्रेशन और तनाव या एंग्जायटी के लिए भी कहा जाता है। मतलब मोटापा दिमाग पर बुरा असर करता है और दिमाग की उलझन से भी मोटापा बढ़ता है।

तो क्या करें?
सबसे पहले अपने वजन बढ़ने का कारण समझें। यदि ये कोई चिकित्सकीय कारण है तो उसका पूरा इलाज लें और डॉक्टर की सलाह पर चलें। इसमें समय लग सकता है, इसलिए बीच में इलाज न छोड़ें। वरना फिर एबीसीडी से शुरू करना होगा।
अपने वजन को 2 किलो, फिर 5 किलो, फिर 8 किलो, ऐसे कम करने के लिए एक पूरी योजना बनाएं और उसपर कड़ाई से अमल करें।
हेल्दी भोजन, एक्सराइज और पर्याप्त आराम का कॉम्बिनेशन बनाएं। वजन घटाना एक दिन की प्रक्रियानहीं है। इसमें समय लगेगा और आपको अपने बनाए रूटीन का पालन लगातार करना पड़ेगा।

खुद को निरंतर मोटिवेट करते रहें। वैसे तो शुरुआती वजन घटने के साथ ही दिमाग मे खुशी का हार्मोन पैदा होने लगता है। खासकर एक्सरसाइज के कारण यह हार्मोन पैदा होता है। इससे आपको आगे भी खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहने में मदद मिलती है।
किसी अच्छे काउंसलर से मदद जरूर लें। सामाजिक स्तर पर गतिविधियों में धीरे धीरे भाग लें। किसी भी चीज से खुद को दूर न करें।
खुद को निरंचर किसी काम में व्यस्त रखें। इससे आपको उन चीजों से दूर रहने में मदद मिलेगी, जो नकारात्मक भावना पैदा करती हैं।
योग, मेडिटेशन, अच्छा संगीत, नृत्य, थियेटर जैसी किसी गतिविधि से जुड़िये। यदि आप इनमे रुचि नही रखते तो अपनी रुचि के किसी काम में व्यस्त रहिए।

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 182

Post navigation

Previous: पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ पर पिता ने बेटी को भेजा खत, आप भी जरूर पढ़े
Next: क्या आप जानते हैं आलू का ये नुस्खा, जो आपके सिरदर्द को भगा सकता है

Related Stories

WHO Ebola Emergency Alert
  • स्वास्थ्य

WHO Ebola Emergency Alert : WHO ने बजाई खतरे की घंटी! इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, क्या भारत पर भी मंडरा रहा खतरा?

Parmeshwar Singh Chundwat June 2, 2026
Heat Stroke Symptoms
  • स्वास्थ्य

Heat Stroke Symptoms : हीट स्ट्रोक से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत, समय रहते पहचानें वरना पड़ सकता है भारी

Parmeshwar Singh Chundwat June 1, 2026
High Blood Pressure Symptoms
  • स्वास्थ्य

High Blood Pressure Symptoms : बार-बार सिरदर्द को न करें नजरअंदाज! हो सकता है हाई ब्लड प्रेशर का इशारा

Parmeshwar Singh Chundwat May 31, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_XTMc7963Vok Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
निर्जला एकादशी पर नई जिंदगी फाउंडेशन की सेवा पहल.#Naijindagifoundation
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
निर्जला एकादशी पर नई जिंदगी फाउंडेशन की सेवा पहल.#Naijindagifoundation
गणेश पालीवाल ने बताया प्रशासक सीता पालीवाल के पदमुक्त होने का घटनाक्रम #rajsamandnews #localnews #jaivardhannewsOwner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
गणेश पालीवाल ने बताया प्रशासक सीता पालीवाल के पदमुक्त होने का घटनाक्रम #rajsamandnews #localnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
Go to mobile version