Skip to content
April 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • इतिहास / साहित्य

Holi Shreenathji Ki : नाथद्वारा में होली पर लाल दहीबड़े रंग, स्वाद और परंपरा का मिश्रण

Jaivardhan News March 24, 2024 1 minute read

Holi Shreenathji Ki : दिवाली पर अमीर खुश होता है और होली पर गरीब। अमीर की दिवाली जगमगाती है और गरीब की होली हंसाती है। अमीर दिवाली मनाता है, दिखाने के लिए और गरीब होली खेलता है जिन्दगी के अभाव में खुश रहने के लिए। दिवाली पर गरीब के पास दिखाने के लिए कुछ नहीं होता और अमीर को होली पर दिखाने का मौका नहीं मिलता। दमकते दोनों ही हैं। दिवाली पर अमीर और होली पर गरीब। दिवाली की आहट नवदुर्गा से और होली की आहट होली के डांडे से। होली की आहट योजना आयोग की तरह सभी को सक्रिय कर देती है। होली कैसे खेलनी है, किसे रंगना, किसे छोड़ना/ छेड़ना और किसे रगड़ना है। किसे रंगहीन बनाना है। होली पर मुर्दानगी का कोई काम नहीं। सब खुश नज़र आते हैं।

यह भी देखें : Holi Festival : होली के पर्व पर ढूंढ रो जलसो, क्या होती है ढूंढ परम्परा, Dhoodha festival की रोचक कहानी

चौपाल पर मीटिंगों का दौर शुरू हुआ। खेलनीति बनने लगी। खेलों की दुर्दशा का कारण भी यही नीति रही है, लेकिन ‘तो कू और नई मौकू ठौर नई।’, पिछले दिनों वर्मा, कर्मा, और अन्य लोग नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर गए, वहां के दहीबड़े खाकर आए थे। तय हुआ होली पर दही बड़े हो जाएं। मिठाई की बात पर गुलाब जामुन पर सहमति नहीं बन पाई। फौज के लिए गुलाब जामुन? बाजार की गुजिया ठीक रहेगी। रोज गालियों की प्रक्टिस होने लगी। गालियों का पैटर्न तैयार हुआ, जिसमें मां-बहन को छोड़ बाकी गालियों का समावेश खुशी-खुशी किया गया। साइकिल वाले से लेकर गधे वाले तक की। गुजिया और गाली के बिना होली कैसी? होली में नाली का अनूठा रंग होता है। इसमें स्वैच्छा से कुछ नहीं होता, जो कुछ होता है जबरदस्ती। जो होली में गधे पर बैठता पार्टी उसके यहां होती। इस बार बारी-बारी से सभी को बिठाया गया। किसी ने गुजिया तो किसी ने दहीबड़े का हंडा चढ़ा दिया। बहरहाल, होली पर पीने वाले खुश, पिलाने वाले खुश, नंगा खुश, नंगा करने वाले खुश, कपड़े फाड़ने वाले खुश, कपड़े फटवाने वाले खुश, गिरने वाले खुश, गिराने वाले खुश, लौटने वाले खुश, लुढ़काने वाले खुश, चखना-चखने वाले खुश, चखना बेचने वाले खुश, गालियां देने वाले खुश, गालियां खाने वाले खुश, गधे पर बैठने वाला खुश, बिठाने वाले खुश। होली का डांडा ना हुआ, खुशी का पैगाम हो गया। बाबू का डीए, वेटर की बख्शीश, बणिये का ब्याज, नेता का मंत्री पद और गरीब के लिए गुड़ का डिल्ला हो गई होली। युद्ध नहीं फिर भी युद्ध जैसी तैयारी। हर आदमी हुरिआने की तैयारी में। मन से, तन से, गाली से, मिठाई से, प्रेम से, और तो और गुस्से में भी, होली का रंग चढ़ा था।

घेरदार घाघरों घुमाय के चली, गली की लली।
सौ कली को घाघरो नाय, पेटीकोट पर चुन्नी डाल के चली लली।
मुहल्ला दर मुहल्ला गाली पे गाली चली।
गधे पे शेख चिल्ली और पीछे बेवड़ों की बारात चली।

Holi Shreenathji Ki : माटी महल के निवासी भी होली खेल कर छक लिए। जिस गंदे पानी में नहाते थे, उसी पानी में नहाकर खुश हो लिए। खुशी इसलिए ज्यादा थी जो नाक बंद करके निकलते थे, वे भी उसी पानी में नहा लिए। आज किसी में हीनता का भाव नहीं था, सबके ग्रहों में गंदा पानी उच्च भाव में बैठा था। दोपहर होते-होते सब थक चुके थे। छक चुके थे। मन-मन भरके जी चुके थे। गालियां सब चुक गईं। गुजिया और दहीबड़े का इंतजार था। गुजिया तो निपट गई, बच गए दही बड़े। अच्छा बनाने के चक्कर में मिठास कम, खटास ज्यादा बढ़ गई। अब क्या किया जाए? नशे में आदमी उदार हो जाता है। उसे सब गरीब और खुद अमीर दिखाई देने लगता है। एक सुझाव टपक पड़ा। माटी महल के निवासियों को दही बड़े खिला दिए जाएं।
कौन कहता है, होली गरीबों की होती है? होली अगर गरीबों की होती तो, होली के बाद जरूर पेट भर जाता? खाली पेट होली खेली तो जा सकती है, लेकिन खाली पेट सोया नहीं जा सकता?

यह भी देखें : Holi in Dwarkadhish Temple : प्रकृति से संवाद का संदेश वाहक है पुष्टिमार्गीय होली, देश की अनोखी Holi

भूख में कंडे पापड़ हो जाते हैं। फिर दही बड़े तो दही बड़े थे। नखरे उनके होते हैं, जिनका पेट भरा होता है। दही बड़े की खटास, भूख में मिठास सी लगती है। यह खटास पेट भरने और खराब होने के लिए माकूल थी। इस खटास से दही बड़े का रंग पेट में पहुंचते ही लाल हो गया। जो भूख से बे हाल थे? अब पेचिस से परेशान हैं। माटी महल निवासियों के मुंह से निकलने लगी- होली आई रे बना, तेरी…।

सुनील जैन ‘राही’
वरिष्ठ साहित्यकार, नई दिल्ली
मो. 9810960285

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 500

Post navigation

Previous: Holi Festival of Vibrancy : होली उत्सव की जीवंतता
Next: Mahima Kumari Biography : राजसमंद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी, पति विश्वराज है नाथद्वारा विधायक

Related Stories

Rajasthan tallest Hanuman statue
  • इतिहास / साहित्य

Rajasthan tallest Hanuman statue : राजस्थान में बन गई सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमा, 30 KM दूर से दिखेगा दिव्य नजारा

Parmeshwar Singh Chundwat March 26, 2026
Statue of Belief Nathdwara
  • इतिहास / साहित्य

Statue of Belief Nathdwara : राजस्थान में विराजमान विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा — 20 किमी दूर से होते हैं दर्शन

Parmeshwar Singh Chundwat February 15, 2026
Great Wall of India
  • इतिहास / साहित्य

Great Wall of India : राजस्थान में है दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Parmeshwar Singh Chundwat January 31, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_0vrb7z5nDv0 शादी से घर लौट रहे युवक का तलवार से हत्या  #jaivardhannews #udaipurचचेरे भाई की शादी से घर लौटते वक्त छह बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ वार पर युवक की हत्या कर दी। यह घटना उदयपुर जिले में पाटिया थाना क्षेत्र के खेड़ाघाटी, बलीचा में सोमवार रात करीब 2 बजे की है। पुलिस ने शव को खेरवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बलीचा निवासी 35 वर्षीय नीलेश गरासिया पिता लालजी अहमदाबाद में बिल्डिंग ठेकेदारी का काम करता था। परिवार में शादी के लिए वह गांव आया था। तलवार से वार कर हत्या कर दी, गर्दन व कमर में गहरे जख्म है। हमले के दौरान नरेश ने भागकर जान बचाई। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए। जहां हमला हुआ, वह जगह शादी के वेन्यू से करीब 200 मीटर दूर है। नरेश ने बताया कि अनिल, विपिन, जयदीप, बद्री, हितेश और अन्य ने मिलकर हमला किया। इनमें आधे से ज्यादा लोग पहले शादी समारोह में मौजूद थे। वे हमारे बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। बताया कि नीलेश और आरोपियों के बीच लंबे समय से रंजिश है। ऋषभदेव डीएसपी राजीव राहर ने समझाइश के प्रयास किए, मगर लोग नहीं माने, वे तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े हैं।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
शादी से घर लौट रहे युवक का तलवार से हत्या  #jaivardhannews #udaipurचचेरे भाई की शादी से घर लौटते वक्त छह बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ वार पर युवक की हत्या कर दी। यह घटना उदयपुर जिले में पाटिया थाना क्षेत्र के खेड़ाघाटी, बलीचा में सोमवार रात करीब 2 बजे की है। पुलिस ने शव को खेरवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बलीचा निवासी 35 वर्षीय नीलेश गरासिया पिता लालजी अहमदाबाद में बिल्डिंग ठेकेदारी का काम करता था। परिवार में शादी के लिए वह गांव आया था। तलवार से वार कर हत्या कर दी, गर्दन व कमर में गहरे जख्म है। हमले के दौरान नरेश ने भागकर जान बचाई। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए। जहां हमला हुआ, वह जगह शादी के वेन्यू से करीब 200 मीटर दूर है। नरेश ने बताया कि अनिल, विपिन, जयदीप, बद्री, हितेश और अन्य ने मिलकर हमला किया। इनमें आधे से ज्यादा लोग पहले शादी समारोह में मौजूद थे। वे हमारे बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। बताया कि नीलेश और आरोपियों के बीच लंबे समय से रंजिश है। ऋषभदेव डीएसपी राजीव राहर ने समझाइश के प्रयास किए, मगर लोग नहीं माने, वे तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े हैं।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
शादी से घर लौट रहे युवक का तलवार से हत्या #jaivardhannews #udaipur
आज 1 अप्रैल से बदल गए 15 बड़े नियम  #jaivardhannews
#rajsamandnewsआज 1 अप्रैल है। नए वित्त वर्ष की शुरुआत कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के महंगे होने से हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम 218 रुपए तक बढ़ा दिए हैं।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
आज 1 अप्रैल से बदल गए 15 बड़े नियम #jaivardhannews
राजसमंद में 50 लाख बीमा राशि हड़पने के लिए भाई की हत्या #rajsamandnews #rajsamandpolice #murdernews  #jaivardhannews
#rajsamandराजसमंद के देवगढ़ थाना क्षेत्र में 50 लाख रुपए की बीमा राशि हड़पने के लालच में सगे भाइयों समेत 4 आरोपियों ने देवीसिंह रावत की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, गुजरात से होली के बहाने बुलाकर शराब पिलाई गई, फिर पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या की गई। शव और बाइक को सड़क किनारे फेंककर हादसा दिखाया गया। एफएसएल और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने साजिश का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में 50 लाख बीमा राशि हड़पने के लिए भाई की हत्या #rajsamandnews #rajsamandpolice #murdernews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram