Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • विविध

Kumbhalgarh Fort Hindu protest : कुंभलगढ़ बाजार बंद, दुर्ग पर आवाजाही रोकी, लोगों ने तोड़ा पुलिस घेरा

Laxman Singh Rathor July 3, 2025 1 minute read

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद

Kumbhalgarh Fort Hindu protest : कुंभलगढ़ दुर्ग पर मुस्लिम समाज के छड़ी व मोहर्रम जुलूस पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर हिन्दू संगठनों के आह्वान पर केलवाड़ा का बाजार सुबह से बंद है। आक्रोशित लोगों ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन ने कानून शांति व्यवस्था के मध्यनजर कुंभलगढ़ दुर्ग पर पर्यटकों के साथ आमजन की आवाजाही पर रोक दी। केलवाड़ा में उग्र भीड़ पुलिस के बेरिकेट हटाकर व पुलिस का घेरा तोड़कर कुंभलगढ़ दुर्ग की तरफ आगे बढ़ गई। फिर महाराणा प्रताप सर्कल पर धरने पर बैठ गए। कुंभलगढ़ विधायक के साथ एडीएम व एएसपी द्वारा लगातार शांति व्यवस्था के लिए समझाइश की जा रही है। इधर, हिन्दू संगठनों ने 5 जुलाई को इससे भी दोगुना संख्या में लोगों को कुंभलगढ़ दुर्ग पर पहुंचने का आह्वान किया है। इधर, विधायक राठौड़ ने आमजन को समझाते हुए कहा कि अभी केन्द्र व राज्य में उनकी सरकार है और वे भी सरकार का हिस्सा है। दुर्ग पर छड़ी व मोहर्रम जुलूस रोकने की कार्रवाई अगर वे नहीं कर पाए, तो राजनीति से ही सन्यास दे दूंगा।

Kumbhalgarh Fort protest against Muharram rally : सर्व हिन्दू समाज के आह्वान पर कुंभलगढ़ उपखंड मुख्यालय के केलवाड़ा कस्बे में सुबह से सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से किराणा, कपड़ा, ज्वैलर्स, फल, सब्जी से लेकर तमाम दुकानें बंद रही। व्यापारियों के साथ क्षेत्रीय लोग सुबह दस बजे से बस स्टैंड पर एकत्रित होने लगे। फिर आक्रोशित लोगों ने टायर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर व अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक के साथ आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस थानों का जाब्ता केलवाड़ा से लेकर कुंभलगढ़ दुर्ग तक तैनात कर दिया। कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ भी सुबह ही केलवाड़ा पहुंच गए, जहां धरना स्थल को संबोधित भी किया। इसके बाद उग्र भीड़ ने पुलिस द्वारा लगाए बेरिकेड हटाए और पुलिस की घेराबंदी को तोड़ते हुए लोग कुंभलगढ़ दुर्ग की तरफ आगे बढ़ गए। महाराणा प्रताप के जयकारों के साथ करीब दो से तीन किमी. लंबे समय को तय करते हुए महाराणा प्रताप सर्कल पर पहुंचकर धरना लगाकर बैठ गए। यहां हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों आमजन को संबोधित करते हुए कुंभलगढ़ दुर्ग पर छड़ी जुलूस व मोहर्रम जुलूस पर प्रतिबंध की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि अगर प्रशासन द्वारा जल्द उचित कदम नहीं उठाया, तो सर्व हिन्दू समाज 5 अप्रैल को कुंभलगढ़ दुर्ग पर पहुंचेगा और वे खुद उसे रोकेंगे। फिलहाल सभी लोग महाराणा प्रताप सर्कल को घेरकर बैठे हुए हैं और विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ पुलिस बल तैनात है।

सर्व समाज का ऐलान – 4 व 5 को भी बंद रहेंगे बाजार

केलवाड़ा से कुंभलगढ़ दुर्ग मार्ग पर स्थित प्रताप चौराहे पर लोग धरने पर बैठ गए। फिर पुरातत्व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां पर अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर, एएसपी महेंद्र पारीख, तहसीलदार बाबूलाल द्वारा 15 जुलाई तक प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि आक्रोशित लोगों का कहना था कि कुंभलगढ़ दुर्ग पर पुरातत्व विभाग के नियम देश के सभी नागरिकों के लिए समान है। पुरातत्व विभाग की वजह से कुंभलगढ़ दुर्ग में धार्मिक आयोजन को लेकर दो समाजों में टकराव की स्थिति बनी है। इसलिए पुरातत्व विभाग के कार्मिक व अफसरों पर ही सख्त करने की मांग पर अड़ गए। इसी के तहत 4 व 5 जुलाई को भी केलवाड़ा बाजार बंद रखने और 5 जुलाई को कुंभलगढ़ दुर्ग पर महापड़ाव की चेतावनी दी है।

SBI home loan EMI : SBI से ₹40 लाख का होम लोन लेना है? जानिए कितनी होनी चाहिए सैलरी और कितना देना होगा EMI

दुकानें बंद रही, केलवाड़ा बाजार में पसरा सन्नाटा

सर्व समाज के आह्वान पर केलवाड़ा के बाजार में चाय की थड़ी से लेकर किराणा, कपड़ा, ज्वैलर्स, फल, सब्जी, क्रॉकरी, रेस्टोरेंट आदि दुकानें बंद रही। कस्बा बंद रहने से उदयपुर व पाली क्षेत्र से आने वाले पर्यटकों को भी बैरंग लौटना पड़ा। लोगों को चाय तक नहीं मिली। हालांकि सुबह और शाम दो दो घंटे के लिए आपातकालीन सेवा में शामिल डेयरी व मेडिकल शॉप खुली। साथ ही अब 4 व 5 जुलाई को भी इसी तरह डेयरी व मेडिकल शॉप के अलावा अन्य दुकानें बंद रहेगी।

विधायक राठौड़ बोले- दुर्ग पर अनैतिक गतिविधि नहीं होने देंगे

Kumbhalgarh Muslim rally controversy : विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़ ने कहा कि आम जनभावना की वे कद्र करते हैं। मगर हर किसी वक्त मियान से तलवार नहीं निकाला करते। अभी राज्य व केन्द्र में हमारी सरकारें है। मैं आश्वस्त करता हूं कि वे यह कार्रवाई करवा कर रहेंगे। इसके लिए चाहे मुख्यमंत्री से मिलना पड़े या सांसद की मदद से पीएम मोदीजी से मिलना पड़े, तो दिल्ली जाएंगे। अगर यह कार्य नहीं हुआ, तो वे राजनीति से सन्यास लेकर आपके साथ खड़ा हो जाऊंगा। साथ ही पुरातत्व विभाग के कतिपय कार्मिकों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में उन्हें दुर्ग से हटा दिया जाएगा।

पुलिस छावनी में तब्दील हो गया कुंभलगढ़

Kumbhalgarh chhadi julus ban demand news : केलवाड़ा बाजार बंद का आह्वान होते ही केलवाड़ा कस्बे से लेकर कुंभलगढ़ दुर्ग तक भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया। साथ ही अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक भी केलवाड़ा पहुंच गए। कुंभलगढ़ उपखंड अधिकारी आकांक्षा दुबे, एएसपी रजत विश्नोई, कुंभलगढ़ पुलिस उप अधीक्षक ज्ञानेंद्रसिंह राठौड़, केलवाड़ा थाना प्रभारी विशाल गवारिया, साइबर सेल थाना प्रभारी सुरेंद्रसिंह शक्तावत, दिवेर थाना प्रभारी भवानीशंकर, केलवा थाना प्रभारी लक्ष्मण विश्नोई के अलावा पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात है। पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया।

पिछले साल भी हुआ था विवाद

Rajsamand Kumbhalgarh fort protest news : मोहर्रम पर्व पर पिछले वर्ष भी कुंभलगढ़ विवाद हुआ था और दोनों समाज आमने सामने हो गए, लेकिन इस बार पर्व से पहले ही हिन्दू संगठनों ने दुर्ग पर छड़ी जुलूस पर प्रतिबंध की मांग उठा दी। इस पर मुस्लिम समाज ने भी पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई। दोनों पक्षों ने राजसमंद में जिला कलक्टर व एसपी से मुलाकात की। प्रशासन द्वारा दोनों ही पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समझाइश की जा रही है।

PNB Pan Card Loan : पैन कार्ड से पर्सनल लोन की आसान प्रक्रिया | पंजाब नेशनल बैंक से लोन

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 126

Post navigation

Previous: Best investment schemes for child ; बच्चे की पढ़ाई और शादी के खर्च से अब नहीं डरें! जानिए ये 5 कमाल की योजनाएं
Next: Bob liquid fixed deposit : Bank of Baroda की नई Liquid Fixed Deposit स्कीम निकासी आसान, ब्याज शानदार!

Related Stories

Daily Jaivardhan
  • विविध

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 8 Sep. 2026

Laxman Singh Rathor September 8, 2026
jaivardhan news
  • विविध

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 7 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 7, 2026
Daily Jaivardhan 5 Sep 2026
  • विविध

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 5 Sep. 2026

Laxman Singh Rathor September 5, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev #rajsamandnewsराजसमंद जिले के आमेट शहर में बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेगर मोहल्ला बस स्टैंड से शोभायात्रा रवाना हुई, जो मुख्य लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। रथ पर बाबा रामदेवजी की झांकी सजी थी। आगे घोड़े और ऊंट पर सवार युवा और केसरिया पगड़ी में ढोल-नगाड़े के धूम धड़ाके पर भक्त चल रहे थे। जय बाबा री और बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह पानी व फल का भी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
baba ramdev Jayanti
Baba Ramdev mandir
ramdevji sobhayatra
Rajsamand News
amet news
Kumbhalgarh MLA Surendra Singh RathoreJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews
#babaramdevराजसमंद शहर में भादवी बीज के उपलक्ष्य में कलालवाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ऊंटगाड़ी साथ में ध्वजा लहरा रही थी।
Rajsamand News
Bhadvi Bij
Ramdev ji
Baba RamdevJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews #babaramdev
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.