Skip to content
March 12, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • बायोग्राफी

Mahima Kumari Biography : राजसमंद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी, पति विश्वराज है नाथद्वारा विधायक

Jaivardhan News March 24, 2024 1 minute read

Mahima Kumari महाराणा प्रताप की वंशज तथा उदयपुर पूर्व राजपरिवार की सदस्य एवं नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ की पत्नी महिमा कुमारी को राजसमंद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी है। पूर्व मेवाड़ राजघराने की सदस्य होने से मेवाड़ में अच्छा प्रभाव है। क्योंकि महाराणा प्रताप को हर कोई आदर्श मानता है। Mahima Kumari गत विधानसभा चुनाव के दौरान नाथद्वारा विधानसभा में उनके पति विश्वराज सिंह मेवाड़ के साथ जनसंपर्क में सक्रिय रही। अभी राजसमंद लोकसभा सीट पर भाजपा से महिमा कुमारी है, तो उनके सामने कांग्रेस से डा. दामोदर गुर्जर मैदान में है। दोनों ही प्रत्याशी मेवाड़ व मारवाड़ के सर्वाधिक लंबे चौड़े लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं।

Mahima Kumari के पति विश्वराज सिंह ने विधानसभा चुनाव 2023 में हॉट सीट नाथद्वारा से टिकट दिया और कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. सीपी जोशी को हराकर विधायक चुने गए। इन्हीं विश्वराज सिंह मेवाड़ की पत्नी हैं महिमा कुमारी मेवाड़ है, जो विधानसभा चुनाव से ही राजनीति गलियारों में लगातर सक्रिय है और कार्यकर्ताओं के बीच जा रही है। विश्वराज मेवाड़ के चुनाव प्रचार में भी महिमा कुमारी अहम भूमिका में दिखाई दी और विश्वराज के विधायक चुने जाने के बाद भी महिमा कुमार ने फील्ड नहीं छोड़ा और लगातार जमीनी स्तर एक्टिव रही, जिसका नतीजा रहा कि भाजपा हाईकमान ने विश्वास जताते हुए महिमा कुमारी को राजसमंद लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।

Mahima Kumari Family : महिमा कुमारी के जन्म के बाद शिक्षा, कॅरियर, उदयपुर पूर्व राजपरिवार में शादी के बाद राजनीति तक के सफर में कई उतार चढ़ाव देखने को मिले, जो चौंकाने वाले हैं। हालांकि महिमा कुमारी के ससुर महेन्द्रसिंह मेवाड़ भी चित्तौड़गढ़ से सांसद रह चुके हैं। हालांकि बाद में वे राजनीति में एक्टिव नहीं रहे, मगर अब उनके पति नाथद्वारा से विधायक है, तो अब वह लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा से प्रत्याशी है।

राजसमंद के दोनों प्रत्याशियों का परिचय, अनुभव, देखिए

प्रत्याशीमहिमा कुमारी मेवाड़, भाजपा प्रत्याशी
शैक्षिक स्थितिग्रेजुएट (स्कूली शिक्षा वाराणसी, मध्यप्रदेश व कॉलेज शिक्षा नई दिल्ली)
उम्र51 वर्ष
निवास स्थल उदयपुर पूर्व राजपरिवार सदस्य, महाराणा प्रताप वंशज, समोर बाग, उदयपुर
पीहर वाराणसी वैसे पश्चिम बंगाल के राजकोट का पूर्व राजपरिवार
पति का नाम विश्वराज सिंह मेवाड़, नाथद्वारा विधायक (महाराणा प्रताप वंशज)
राजनीतिक इतिहासपीहर पक्ष राजनीति में सक्रिय। मामा सतना, एमपी से सांसद है। ससुर महेंद्र सिंह मेवाड़ भी चित्तौड़गढ़ से एक बार सांसद रह चुके हैं।
बेटा- बेटी एक बेटा व एक बेटी
नौकरी मुंबई में एक स्कूल में शिक्षिका (खुद के बेट बेटी की वजह से मुंबई प्रवास)
सामाजिक कार्यों में रूचि मुंबई के एक वृद्धाश्रम में वृद्धों की सेवा का कार्य किया
रूचि व व्यवहार पढ़ना, सामाजिक कार्य, बच्चों व वृद्धजनों के साथ समय बिताना
भविष्य का सपनासमाज सेवा का कार्य करना
क्यों मिला है टिकटक्षेत्र में पार्टी को बड़ा चेहरा चाहिए था। प्रत्यक्ष कोई विरोध नहीं है और जातिगत समीकरण भी पक्ष में है। बेबाक वक्ता के रूप में पहचान है।
मजबूत पक्ष क्या है महाराणा प्रताप वंशज, पूर्व राजपरिवार की सदस्य व राजनीति दृष्टि से बीजेपी में पकड़ है।
परिवारवाद के आरोपपति नाथद्वारा में विधायक है, तो अब उन्हें सांसद का टिकट दिया गया है।
पुलिस थाने में मुकदमा कोई प्रकरण दर्ज नहींं है।
किस क्षेत्र में कौन मजबूत नाथद्वारा, राजसमंद व कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मेवाड़ राजरिवार का सदस्य होने का प्रभास है, मगर भीम, ब्यावर, जेतारण, मेड़ता व डेगाना क्षेत्र में पकड़ कम है।

Mahima Kumari की चाची सांसद, मामा एमपी व ममेरे भाई विधायक

महिमा कुमारी शुरू से ही सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। महिमा का यूं तो पश्चिम बंगाल के पंचकोट पूर्व राजघराने के सम्बन्ध है, लेकिन बचपन से ही उनका नाता वाराणसी से ही रहा है। बचपन में वे अपनी माता के साथ वाराणसी में रहीं और उनकी शिक्षा वाराणसी व दिल्ली में ही हुई है। महिमा के मामा मध्यप्रदेश की सतना सीट से सांसद रह चुके हैं। उनके ममेरे भाई वर्तमान में एमपी की एक सीट से विधायक हैं। उनकी चाची टिहरी-गढ़वाल से सांसद हैं।

PM Narendra Modi उनके पीहर से लड़ रहे हैं चुनाव

Mahima Kumari का पीहर वाराणसी में है और उसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनाव लड़ते आ रहे हैं। ऐसे में मेवाड़ राजपरिवार में शादी होने के बाद भी महिमा कुमारी का वाराणसी लिंक काम करने की चर्चा है। हालांकि राजस्थान उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी की नजदीकी होने से उनकी पैरवी भी टिकट मिलने में काम आने की चर्चा है। पीएम मोदी खुद वाराणसी से सांसद हैं और महिमा कुमारी का वाराणसी से बचपन का रिश्ता है। इसके चलते मोदी की फेवरिट सूची में नाम आने के बाद फाइनल हो गया। इसमें परिवारवाद की बात भी दरकिनार हो गई।

BJP दावदारों की सूची में एक दर्जन थे नाम

Rajsamand Loksabha सीट से भाजपा दावेदारों की सूची में एक दर्जन नाम चर्चा में थे। इनमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के अलावा सतीश पूनिया, मानसिंह बारहठ, कर्णवीरसिंह राठौड़, संगीता कंवर चौहान, सीपी धींग, भवानीसिंह कालवी, अरविंदसिंह राठौड़ आदि नाम चर्चा में थे।

Election 2024 : अब तक यह रही स्थिति

परिसीमन के बाद उदयपुर लोकसभा सीट से अलग होकर राजसमंद लोकसभा सीट नई बनी। वर्ष 2009 में पहला चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस के गोपालसिंह ईडवा सांसद चुने गए। उसके बाद वर्ष 2014 में दूसरा चुनाव हुआ, जिसमें भाजपा के हरिओमसिंह राठौड़ सांसद चुने गए, जबकि वर्ष 2019 के चुनाव मे फिर भाजपा की दीया कुमारी सांसद चुनी गई थी। इस तरह तीन चुनाव में 1 बार कांग्रेस और 2 बार भाजपा की जीत हुई है। अब चौथे चुनाव का परिणाम क्या रहेगा, यह भविष्य के गर्त की बात है, मगर वर्ष 2014 के बाद वर्ष 2019 के चुनाव में जीत का मार्जिन 45 प्रतिशत तक बढ़ गया था।

20 लाख से ज्यादा मतदाता देंगे वोट

राजसमंद लोकसभा सीट में चार जिलों की 8 विधानसभा है। राजसमंद जिले में नाथद्वारा, कुंभलगढ़, राजसमंद व भीम विधानसभा है, जबकि पाली जिले की जेतारण, ब्यावर, नागौर जिले की डेगाना व मेड़ता विधानसभा है। चारों ही विधानसभा में करीब 20 लाख मतदाता है, जिनके हाथ रहेगी राजसमंद सांसद की किस्मत। वर्ष 2019 में 19 लाख 12 हजार मतदाता थे।

महिमा कुमारी अपने पति विश्वराज मेवाड़, दो बेटे व बेटी तथा ससुर महेन्द्रसिंह मेवाड़ व सास के साथ।

मेवाड़- मारवाड़ के 4 जिलो की 8 विधानसभा शामिल

राजसमंद लोकसभा सीट लंबी चौड़ी है, जिसमें मेवाड़ व मारवाड़ के चार जिले राजसमंद, पाली, अजमेर व नागौर जिला शामिल है। इनमें आठ विधानसभा नाथद्वारा, कुंभलगढ़, राजसमंद, भीम, जेतारण, ब्यावर, मेड़ता व डेगाना शामिल है। दोनों राजनीतिक दलों में क्षेत्रवाद का मुद्दा हमेशा हावी रहता है। क्योंकि काफी लंबा चौड़ा इलाका राजसमंद लोकसभा सीट में आता है। 3 बार हुए इस सीट के चुनाव में कांग्रेस ने 2 बार मारवाड़ की तरफ से टिकट दिए, जबकि 1 बार मेवाड़ क्षेत्र के नाथद्वारा से टिकट दिया, जबकि भाजपा ने 1 बार मारवाड़, 1 बार मेवाड़ तो 1 बार बाहरी जयपुर की दीया कुमारी को टिकट दे दिया।

राजसमंद सीट के 3 चुनावों के क्या रहे परिणाम

  • पहला चुनाव : 2009 में भाजपा के रासासिंह रावत को हरा कर कांग्रेस के गोपालसिंह ईडवा विजयी हुए थे। ईडवा नागौर जिले से है, जो मारवाड़ क्षेत्र में आता है।
  • दूसरा चुनाव : 2014 में भाजपा के हरिओमसिंह राठौड़ ने कांग्रेस के गोपालसिंह ईडवा को हराया। इसमें राठौड़ राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले थे।
  • तीसरा चुनाव : 2019 में भाजपा ने जयपुर पूर्व राजपरिवार की दीया कुमारी ने कांग्रेस के देवकीनंदन गुर्जर को हराया। दीया कुमारी लोकसभा क्षेत्र से बाहर की थी, जबकि कांग्रेस ने राजसमंद सीट में ही नाथद्वारा के गुर्जर को टिकट दिया। दीया कुमारी को विद्याधर विधायक का चुनाव लड़ाकर उप मुख्यमंत्री बना दिया। पिछला चुनाव भाजपा ने करीब 5 लाख वोट से जीता था।
Rajasthan Politics : राजनीति में सबसे बड़ा फेरबदल, खबर सुनकर चौंक गया हर कोई Political power

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 839

Post navigation

Previous: Holi Shreenathji Ki : नाथद्वारा में होली पर लाल दहीबड़े रंग, स्वाद और परंपरा का मिश्रण
Next: Holi Alert : प्रकृति व संस्कृति के रंग को धूमिल ना करें ‘रंगोत्सव’, देखिए यह गतिविधियां घातक

Related Stories

Vaibhav Suryavanshi biography
  • बायोग्राफी

Vaibhav Suryavanshi biography : 12 साल में रणजी, 14 में IPL शतक! वैभव सूर्यवंशी की कहानी हैरान कर देगी

Parmeshwar Singh Chundwat February 7, 2026
Ajit Pawar Biography
  • बायोग्राफी

Ajit Pawar Biography : पिता की मौत के बाद छोड़ी पढ़ाई, मंत्री की बेटी से विवाह, छह बार बने डिप्टी सीएम

Parmeshwar Singh Chundwat January 28, 2026
Nitin Nabin
  • Poltical
  • बायोग्राफी

Nitin Nabin : नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने पहनाई माला, बोले-नितिन जी मेरे बॉस हैं

Parmeshwar Singh Chundwat January 20, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_k0nthY3tCZw आर्ट ऑफ लिविंग उत्कृष्ट खिलाड़ी, व्यवसायी व युवाओं का करेगा सम्मान, 15 तक आवेदन  #artofliving  #jaivardhannews
#rajsamandखेल, व्यवसाय व लीडरशिप के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान व कार्य करने पर आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा सम्मान किया जाएगा। इसके लिए कोई भी व्यक्ति या संस्था 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जिला समन्वयक गणेश पालीवाल से 8003346351 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
आर्ट ऑफ लिविंग सम्मान कार्यक्रम
राजसमंद युवा सम्मान
उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान
व्यवसायी सम्मान कार्यक्रम
आर्ट ऑफ लिविंग राजसमंद
राजसमंद ताजा खबर
युवाओं को सम्मान
लीडरशिप क्षेत्र सम्मान
आर्ट ऑफ लिविंग आवेदन
राजसमंद सामाजिक कार्यक्रम
Art Of Living Award Program
Rajsamand Youth Award
Outstanding Player Award Rajasthan
Business Leader Award
Art Of Living Rajsamand Event
Rajsamand Latest News
Youth Leadership Award
Art Of Living Application
Rajsamand Social Event
Youth Achievement AwardOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
आर्ट ऑफ लिविंग उत्कृष्ट खिलाड़ी, व्यवसायी व युवाओं का करेगा सम्मान, 15 तक आवेदन  #artofliving  #jaivardhannews
#rajsamandखेल, व्यवसाय व लीडरशिप के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान व कार्य करने पर आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा सम्मान किया जाएगा। इसके लिए कोई भी व्यक्ति या संस्था 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जिला समन्वयक गणेश पालीवाल से 8003346351 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
आर्ट ऑफ लिविंग सम्मान कार्यक्रम
राजसमंद युवा सम्मान
उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान
व्यवसायी सम्मान कार्यक्रम
आर्ट ऑफ लिविंग राजसमंद
राजसमंद ताजा खबर
युवाओं को सम्मान
लीडरशिप क्षेत्र सम्मान
आर्ट ऑफ लिविंग आवेदन
राजसमंद सामाजिक कार्यक्रम
Art Of Living Award Program
Rajsamand Youth Award
Outstanding Player Award Rajasthan
Business Leader Award
Art Of Living Rajsamand Event
Rajsamand Latest News
Youth Leadership Award
Art Of Living Application
Rajsamand Social Event
Youth Achievement AwardOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
आर्ट ऑफ लिविंग उत्कृष्ट खिलाड़ी, व्यवसायी व युवाओं का करेगा सम्मान, 15 तक आवेदन #artofliving
उदयपुर में  घर की पार्किंग में खड़ी कार का फास्टैग कटा #udaipurnews #fastagscam #rajsamandpolice  #jaivardhannews
#rajsamand
उदयपुर में घर की पार्किंग में खड़ी कार का फास्टैग से रुपए कट गए। ये फास्टैग राजसमंद से ब्यावर के बीच का कटा है। कार मालिक ने नेशनल हाइवे के नंबर पर शिकायत भी दर्ज कराई है लेकिन अब तक काटे गए रुपए वापस नहीं आए है। कार मालिक ने सीसीटीवी भी दिखाए, जिसमें उस तारीख को गाड़ी घर की पार्किंग में ही खड़ी दिख रही है।
फास्टैग से गलत कटे पैसे
उदयपुर फास्टैग मामला
कार पार्किंग में खड़ी थी
फिर भी टोल कटा
राजसमंद ब्यावर टोल प्लाजा
फास्टैग शिकायत
उदयपुर ताजा खबर
टोल प्लाजा विवाद
फास्टैग फ्रॉड मामला
उपभोक्ता समस्या न्यूज
FASTag Wrong Deduction
Udaipur FASTag Issue
Car Parked Toll Deducted
FASTag Complaint India
Rajsamand Beawar Toll Plaza
FASTag Fraud Case
Udaipur Latest News
Toll Plaza Dispute
FASTag Problem India
Consumer Complaint FASTagOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
उदयपुर में घर की पार्किंग में खड़ी कार का फास्टैग कटा #udaipurnews #fastagscam #rajsamandpolice
सांवलिया सेठ को डेढ़ महीने में 46-करोड़ रुपए का चढ़ावा #sawaliyasethji #jaivardhannews #chittorgarhnews#rajsamandचित्तौड़गढ़ (मेवाड़) के श्रीसांवलियाजी सेठ मंदिर में डेढ़ महीने (18 जनवरी से 1 मार्च तक) के दौरान चढ़ावे में 46 करोड़ 58 लाख 32 हजार 924 रुपए मिले। वहीं, करीब 8 करोड़ 70 लाख रुपए के सोना-चांदी के गहने और आइटम भी भेंट किए गए। इनमें 2 किलो 967 ग्राम 480 मिलीग्राम सोना और 152 किलो 609 ग्राम चांदी है। राजस्थान सर्राफा संघ के महामंत्री किशन पिछोलिया का कहना है- वर्तमान बाजार भाव के अनुसार भंडार में मिले सोने की कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपए आंकी गई। वहीं, चांदी की कीमत करीब 4 करोड़ 20 लाख रुपए आंकी गई। मंदिर मंडल सदस्य पवन तिवारी ने बताया- बुधवार को सातवें और अंतिम राउंड की गिनती पूरी हुई। इसमें ऑनलाइन और ड्राफ्ट, दोनों को मिलाकर 10 करोड़ 45 हजार 282 रुपए प्राप्त हुए। इनके अलावा चिल्लर की भी गिनती की गई। साल 2025 में होली के दौरान करीब डेढ़ महीने की अवधि में मंदिर को 29 करोड़ 8 लाख रुपए चढ़ावे में मिले थे।
सांवलियाजी सेठ मंदिर चढ़ावा
चित्तौड़गढ़ सांवलिया मंदिर
46 करोड़ चढ़ावा मंदिर
मंदिर में सोना चांदी दान
सांवलियाजी मंदिर समाचार
मेवाड़ धार्मिक समाचार
सांवलिया सेठ भंडार गिनती
चित्तौड़गढ़ ताजा खबर
राजस्थान मंदिर दान
सांवलिया सेठ दर्शन
Sanwariya Seth Temple Donation
Sanwaliya Ji Temple Chittorgarh
46 Crore Temple Donation
Temple Gold Silver Donation
Sanwariya Seth Temple News
Mewar Religious News
Sanwaliya Ji Bhent Counting
Chittorgarh Latest News
Rajasthan Temple Donation
Sanwariya Seth DarshanOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
सांवलिया सेठ को डेढ़ महीने में 46-करोड़ रुपए का चढ़ावा #sawaliyasethji #jaivardhannews #chittorgarhnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Go to mobile version