Skip to content
March 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • इतिहास / साहित्य

पुरुष सहनशक्ति…. क्या आपको पता है, देखिए

Jaivardhan News June 16, 2023 1 minute read

संवेदनाएं -भावनाएं उसमें भी है,और दु:ख उसे भी होता हैं ।
वो पलकों मे ही छिपा लेता है आंसू सारे, वो मन ही मन रोता हैं ।
कह तो दिया जाता है, बड़ी आसानी से “मर्द को दर्द नहीं होता।”
लेकिन यकीनन आहत वह भी है, और दर्द उसे भी होता है।

क्यों बचपन मे गुड्डे- गुड़ियाँ छीन उसके हाथों मे बल्ला थमा दिया जाता है।
“लड़कियों जैसे रोते नही” कह कर क्यों उसे इतना कठोर- सख्त बना दिया जाता हैं ।
मत शर्माना, मत रोना और किसी से डर मत जाना,
हारना मत, झूकना मत कह कह कर, संवेदनहीनता का पाठ उसे क्यों पढ़ा दिया जाता हैं ।

सिर्फ तुम ही नहीं खो देती सपने अपने, वह भी अपनों को खो देता है।
घर पर खाने में नखरे करने वाला लड़का, हॉस्टल -पीजी में भूखे पेट भी सो लेता है।
मर्द बनो, तुम रो नहीं सकते यही सिखाया है सबने अब तक।
पर अपने टूटते सपने और असफलताओं को औढ़ वह भी रातों को रो लेता है।

पिता की लाठी बनना है, बहन की विदाई भी उसी से ।
भाई का ख्याल रखना है, और मां की दवाई भी उसी से।
राशन हो या बीवी की ख्वाहिशें, शादी हो या सैर- सपाटा,
सारी जिम्मेदारी तो उसके ही सर है,और बच्चों की पढ़ाई उसी से।

तुम छत- दीवारों को घर बनाती हो तो, घर की नीवं वही तो बन जाता है।
माना बनाती हो तुम दिन-रात भोजन, तो रोटी वह भी तो कमाता है।
हर रोक -टोक को तुम सख़्ती समझ लेती हो, कभी कभी वो दुनिया से तुम्हे बचाता हैं।
तुम्हारी खुशी के ख़ातिर खुद को बदलते – बदलते मर्द खुद कितना बदल जाता हैं।

हाँ ! माना छोड़ आई हो तुम घर अपना, तो क्यों घर – परिवार उसका भी छूटता है।
माना जीवन बदला है तुम्हारा, तो नाता उसका भी नई जिम्मेदारियों से जुड़ता है।
लाद देती हो अपेक्षाओं की दुनिया उस पर, समझ नहीं पाती तुम उसके भारी मन को,
कि 2BHK के इस नये फ्लैट में बिन मां – बाप के दम उसका भी घुटता है।

माना कोई वहशी है यहां, हाँ माना कोई पापी- दरिंदा है।
कुछ दुराचारियों के कारण सारा पुरुष समाज शर्मिंदा है।
फरेब इनके साथ भी होता हैं, इन्हें भी तो छला जाता हैं।
लेकिन इनमें सब कुछ चुपचाप सहने की आदत एक चुनिंदा है।

तुम्हारी अनगिनत अपेक्षाओं का बोझ वह, सारे जीवन ढ़ोता चला जाता है।
तुम्हारा हक़, तुम्हारी मंज़िल, तुम्हारे सपनों के पीछे वो अस्तित्व अपना खोता चला जाता हैं ।
कुछ तुम्हारे लिए यार छोड़ते है, कुछ छोड़ते हैं घर- परिवार,
तुम्हें “शक्ति -स्वरूपा” बनाते- बनाते, पुरुष “सहन- शक्ति” का प्रतिक होता चला जाता हैं ।

जब सिर्फ देखी जाती है हर बार अग्नि -परीक्षा ही सिया की ,
तो सीय बिन धीर धरे मेरे पुरुषोत्तम के नयन में नीर क्यों नहीं देखे जाते ।

सिर्फ देखी जाती है विरह पीड़ा राधा की और भक्ति मीरा की,
तो राधा बिन मेरे श्याम मौन और अधीर क्यों नहीं देखे जाते।

और जब भी देखी जाती है पीड़ा सती के सत की और पार्वती के उस कठिन व्रत की,
तो पार्वती के लिए चंद्रशेखर रूप धरे, और सती के लिए वो वीरभद्र से वीर क्यों नहीं देखे जाते ।

जब भी देखी जाती हैं द्रोपदी की वेदना और क्रंदन को,
तो सौ – सौ कौरवों को परास्त करने वाले वो पांडव रणधीर क्यों नही देखे जाते।

अन्नू राठौड़ “रुद्रांजली”
कांकरोली, राजसमंद

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 145

Post navigation

Previous: कड़वा व सख्त बोलने वाले संत ललितप्रभ- चंद्रप्रभ राजसमंद में सीखाएंगे जीने की कला, देखिए पूरा कार्यक्रम
Next: टॉडगढ़ में काल भैरव दरबार में उमड़े श्रद्धालु, जागरण पर धोक देकर मांगी खुशहाली

Related Stories

Rajasthan tallest Hanuman statue
  • इतिहास / साहित्य

Rajasthan tallest Hanuman statue : राजस्थान में बन गई सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमा, 30 KM दूर से दिखेगा दिव्य नजारा

Parmeshwar Singh Chundwat March 26, 2026
Statue of Belief Nathdwara
  • इतिहास / साहित्य

Statue of Belief Nathdwara : राजस्थान में विराजमान विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा — 20 किमी दूर से होते हैं दर्शन

Parmeshwar Singh Chundwat February 15, 2026
Great Wall of India
  • इतिहास / साहित्य

Great Wall of India : राजस्थान में है दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Parmeshwar Singh Chundwat January 31, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_rQP4MjjPdnU हनुमानगढ़ में स्कॉर्पियो और क्रूजर की भिड़ंत में 3 महिलाओं की मौत #accidentnews #hanumangarhnews  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
हनुमानगढ़ में स्कॉर्पियो और क्रूजर की भिड़ंत में 3 महिलाओं की मौत #accidentnews #hanumangarhnews  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
हनुमानगढ़ में स्कॉर्पियो और क्रूजर की भिड़ंत में 3 महिलाओं की मौत #accidentnews #hanumangarhnews
राजसमंद के केलवा थाने के बाहर रील पड़ी भारीवायरल VIDEO, फिर माफी #rajsamandpolice #rajsamandnews  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद के केलवा थाने के बाहर रील पड़ी भारीवायरल VIDEO, फिर माफी #rajsamandpolice #rajsamandnews
#jaivardhannews
#rajsamand
राजसमंद में गूंजा महावीर स्वामी का संदेश, जन्म जयंती पर निकली शानदार शोभायात्रा
.
#Mahaveerswamijayanti #Rajsamandnews #Jainsamaj #JaivardhannewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में गूंजा महावीर स्वामी का संदेश, जन्म जयंती पर निकली शानदार शोभायात्रा #mahaveerswami
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Go to mobile version