Skip to content
May 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • मौसम

Mosam : राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि से लौटी ठंड, तापमान में गिरावट

Parmeshwar Singh Chundwat March 2, 2025 1 minute read

Mosam : राजस्थान में 28 फरवरी और 1 मार्च को हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। कई शहरों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे ठंडक फिर से लौट आई। अलवर, सीकर, पिलानी (झुंझुनूं), चूरू जैसे कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

भरतपुर और धौलपुर में ओलावृष्टि

शनिवार शाम भरतपुर और धौलपुर में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। अलवर में भी रात के समय तेज हवा के साथ बारिश दर्ज की गई। झुंझुनूं के खेतड़ी और तिजारा के कई इलाकों में शनिवार सुबह ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों में सफेद चादर सी नजर आई। भरतपुर के बयाना क्षेत्र में शनिवार को जोरदार बारिश के साथ बेर के आकार के ओले गिरे, जिससे पूरा इलाका बर्फ की चादर में तब्दील हो गया।

Weather Update Rajasthan : फसलों को भारी नुकसान

बारिश और ओलावृष्टि से श्रीगंगानगर, चूरू, कोटपूतली-बहरोड़, बीकानेर और अलवर जैसे कई इलाकों में फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

Low Interest Rate Personal Loan : ये बैंक दे रहे हैं सबसे कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन, तुरंत करें चेक!

Rajasthan Ka Mosam : तापमान में भारी गिरावट

पिछले 24 घंटे के दौरान शेखावाटी क्षेत्र में लगातार रुक-रुक कर बारिश होती रही। चूरू में कुल 28.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 10 वर्षों में फरवरी-मार्च महीने में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है। वहीं, सीकर में सुबह 9-10 बजे तक बारिश जारी रही, जहां कुल 6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जयपुर, अलवर, सीकर और झुंझुनूं में दोपहर तक बादल छाए रहे, लेकिन उसके बाद मौसम साफ होने लगा।

बारिश और ओलावृष्टि के कारण प्रदेश के कई शहरों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। शनिवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान हनुमानगढ़ में 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रमुख शहरों में तापमान

  • श्रीगंगानगर: न्यूनतम तापमान 12.7°C
  • सिरोही: न्यूनतम तापमान 14°C
  • माउंट आबू (सिरोही): न्यूनतम तापमान 13.2°C
  • करौली: न्यूनतम तापमान 13.9°C
  • सीकर: न्यूनतम तापमान 15.5°C
  • चूरू: न्यूनतम तापमान 16.6°C
  • पिलानी (झुंझुनूं): न्यूनतम तापमान 16.4°C

ठंडी हवाओं से सुबह-शाम हुई ठिठुरन

बारिश और ओलावृष्टि के कारण ठंडी हवाएं चलीं, जिससे सुबह और शाम के समय सर्दी का अहसास बढ़ गया। खासतौर पर शेखावाटी क्षेत्र में लोगों को ठिठुरन का अनुभव हुआ। जयपुर, अलवर, दौसा और सीकर में शाम के समय तेज ठंडी हवाएं चलीं। वहीं, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, कोटा और उदयपुर में दिनभर आसमान साफ रहा और धूप खिली रही।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। आगामी 4-5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ बना रहेगा। हालांकि, 4-5 मार्च से उत्तरी हवाएं दोबारा सक्रिय हो सकती हैं, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है और सुबह-शाम ठंडक बढ़ सकती है।

Rajasthan Temprature : राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान (1 मार्च)

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
अजमेर30.518.8
अलवर28.014.8
जयपुर30.116.6
सीकर28.515.5
कोटा31.818.8
चित्तौड़गढ़34.716.8
उदयपुर31.918.6
बाड़मेर33.220.4
जैसलमेर29.717.8
जोधपुर31.817.6
फलोदी31.219.6
बीकानेर27.417.7
चूरू25.616.6
जालोर32.919.3
सिरोही27.914.0
प्रतापगढ़32.519.9
झुंझुनूं25.916.1
SIP Investment Calculation : 10 हजार रु की मंथली एसआईपी से बनेगा 1 करोड़ का फंड, जानिए पूरी कैलकुलेशन

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 564

Post navigation

Previous: Akash Ambani ने खोला सीक्रेट : AI से भारत की GDP बूस्ट का राज़ | Mumbai tech week program
Next: Credit Card Deactivation : क्या आपके पास हैं कई क्रेडिट कार्ड? जानिए कैसे करें डिएक्टिवेट और बचें कर्ज के जाल से

Related Stories

Rain storm alert today
  • मौसम

Rain storm alert today : मौसम का तांडव! 94 मौतों से दहला देश, 80KM की आंधी में युवक उड़ा

Parmeshwar Singh Chundwat May 14, 2026
Rain Alert Today
  • मौसम

Rain Alert Today : IMD का बड़ा अलर्ट: राजस्थान के 8 जिलों में आंधी-बारिश, इन शहरों में चलेगी खतरनाक लू

Parmeshwar Singh Chundwat May 12, 2026
Rain Alert Rajasthan
  • मौसम

Rain Alert Rajasthan : राजस्थान में मौसम का यू-टर्न! कहीं बारिश तो कहीं 47°C की आग, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Parmeshwar Singh Chundwat May 11, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_wp23akiBTq8 राजसमंद में 3 दिन में 2 हार्डकोर, 6 ईनामी समेत 46 आरोपी गिरफ्तार #rajsamandpolice
#jaivardhannewsराजसमंद शहर से लेकर नाथद्वारा, आमेट, देवगढ़ सहित जिलेभर में 9 से 12 मई तक विशेष अभियान के तहत 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल ने बताया कि पुलिस ने विशेष धरपकड़ अभियान के तहत 2 हार्डकोर व 6 ईनामी आरोपी भी पकड़े हैं, जिसमें नाथद्वारा व देवगढ़ थाना पुलिस की अहम भूमिका रही।
राजसमंद न्यूज
Rajsamand police
Rajsamand News
nathdwara news
Devgarh news
Rajasthan policeOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में 3 दिन में 2 हार्डकोर, 6 ईनामी समेत 46 आरोपी गिरफ्तार #rajsamandpolice
#jaivardhannewsराजसमंद शहर से लेकर नाथद्वारा, आमेट, देवगढ़ सहित जिलेभर में 9 से 12 मई तक विशेष अभियान के तहत 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल ने बताया कि पुलिस ने विशेष धरपकड़ अभियान के तहत 2 हार्डकोर व 6 ईनामी आरोपी भी पकड़े हैं, जिसमें नाथद्वारा व देवगढ़ थाना पुलिस की अहम भूमिका रही।
राजसमंद न्यूज
Rajsamand police
Rajsamand News
nathdwara news
Devgarh news
Rajasthan policeOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में 3 दिन में 2 हार्डकोर, 6 ईनामी समेत 46 आरोपी गिरफ्तार #rajsamandpolice
राजसमंद की महिलाओं और युवाओं के लिए शानदार अवसर | Nai Jindagi foundation #naijindagifoundation  #jaivardhannews
#rajsamand
राजसमंद की महिलाओं और युवाओं के लिए शानदार अवसर 🎉📍 नई जिंदगी एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा
निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण के साथ अब GDA Nursing, Computer और Finance Skills Training भी शुरू।अगर आप रोजगार, स्किल डेवलपमेंट और बेहतर करियर की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए है। 💼✨✅ Free सिलाई प्रशिक्षण
✅ GDA Nursing Training
✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
✅ Computer + Finance Skills
✅ 4 महीने का प्रोफेशनल कोर्स
✅ 100% Practical Training
✅ Multiple Government Recognized Certificates
✅ Job Support Available
✅ ₹18,000 तक Free Benefits👩 महिलाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण
💻 Computer Skills
🏥 GDA Nursing Training
📈 सीखें हुनर और बनाएं शानदार करियर📍 पता:
नई जिंदगी एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन
जलचक्की चौराहा, IDBI बैंक के ऊपर, राजसमंद📞 Contact Numbers:
70231-36617
77421-86617
70735-36617#Naijindagifoundation #FreeTailoringTraining #GDANursing #NursingCourse #RSCIT #ComputerCourse #FinanceCourse #Rajsamand #WomenEmpowerment #SkillDevelopment #JobSupport #JaivardhanNews #todaynews
Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद की महिलाओं और युवाओं के लिए शानदार अवसर | Nai Jindagi foundation #naijindagifoundation
नाथद्वारा शहर में आधी रात किसने तोड़ी, 24 दिन हो गए, सिस्टम पर उठे सवाल ? #nathdwaranews  #jaivardhannews
#rajsamandराजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर में आइकॉनिक गेट के पास आधी रात में दुकानों में जेसीबी से तोड़फोड़ की गई। चन्द्रभान सिंह चौधरी पुत्र बाबूलाल चौधरी ने श्रीनाथजी थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और अनुसंधान शुरू किया, मगर अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जेसीबी के साथ जो भी लोग आए, वे सभी घटना स्थल के आस पास में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों में कैद हैं। फिर पुलिस त्वरित जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार क्यों नहीं कर कर रही है। बीस से ज्यादा दिन बीतने पर भी कार्रवाई नहीं होने पर राजसमंद में बाबूलाल चौधरी ने जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग उठाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान द्वारा भी पीड़ित के समर्थन में कलक्टर से कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की मांग पर कलक्टर ने जांच अधिकारी बदलने के निर्देश दिए हैं। देखिए दुकान में तोड़फोड़ को लेकर पीड़ित बाबूलाल चौधरी क्या कहते हैं, सुनिए
Nathdwara News
Rajsamand News
JaivardhanNewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
नाथद्वारा शहर में आधी रात किसने तोड़ी, 24 दिन हो गए, सिस्टम पर उठे सवाल ? #nathdwaranews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Go to mobile version