Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • मौसम

Rain Alert : दो दिन बाद फिर बरसात का अलर्ट : झुंझुनूं में पहाड़ गिरा, करौली में युवक बहे Weather update

Parmeshwar Singh Chundwat July 24, 2025 1 minute read

Rain Alert : राजस्थान में लगातार हो रही बारिश के बाद अब दो-तीन दिन मौसम थोड़ा शांत रह सकता है, लेकिन राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी। मौसम विभाग ने 26 जुलाई से फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की चेतावनी जारी की है। इसके चलते अगले दो दिनों तक कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन 27 जुलाई से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर दोबारा सक्रिय हो सकता है। राज्य में अब तक औसत से 109 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। बुधवार को झुंझुनूं, कोटा, जयपुर, सीकर सहित अनेक जिलों में 1 से 2 इंच या उससे अधिक वर्षा हुई। बारिश के कारण कई स्थानों पर हादसे हुए, जिनमें एक महिला की मौत हो गई और कई लोग बहाव में फंस गए। झालावाड़ में एक कार कुछ सेकंड्स में बरसाती नाले में बह गई।

बारिश के कारण हादसे: महिला की मौत, युवक और कार सवार बहे

Rajasthan ka Mosam : झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र में बुधवार सुबह नारी गांव में एक पहाड़ का बड़ा हिस्सा तेज धमाके के साथ भरभराकर गिर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पहाड़ पर पिछले 12 वर्षों से अवैध खनन किया जा रहा था, जिससे उसकी मजबूती कमजोर हो गई थी। तेज बारिश के कारण वह ढह गया।

गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में बुधवार तड़के 5 बजे बजावा रावतका मोहल्ले में एक पुराना मकान ढहने से 36 वर्षीय अंजू की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि उसका भांजा मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय दोनों सो रहे थे।

करौली के हिंडौन सिटी में बुधवार शाम करीब 4 बजे दो युवक बाइक से पुल पार करते समय बह गए। यह हादसा हिंडौन-गंगापुर मार्ग पर हुआ, जहां पुल पर पहले से ही तेज बहाव की चेतावनी थी। पांचना बांध के दो गेट खोले जाने के कारण गंभीर नदी में बहाव बहुत तेज हो गया था। प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पर रोक भी लगाई थी, बावजूद इसके लोग जोखिम लेकर पुल पार कर रहे थे।

झालावाड़ के खानपुर क्षेत्र में सारोला थाना अंतर्गत बोरखेड़ी गांव में एक तेज बहाव वाले बरसाती नाले में कार बह गई। कार में सवार एक टीचर विद्यारानी भारती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भावना मीणा और ड्राइवर आशीष मीणा को ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीनों स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे।

24 घंटे में कहां-कितनी बारिश हुई?

Mosam : झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में 48MM, कोटा के रामगंजमंडी में 61MM, करौली के गुढ़ाचंद्रजी में 32MM, धौलपुर के बाड़ी में 29MM, भरतपुर के जुरेहरा में 23MM, सवाई माधोपुर के बरनाला में 25MM, बारां के अटरू में 64MM, शाहबाद में 35MM और दौसा के बैजूपाड़ा में 20MM वर्षा दर्ज की गई।

Pan card loan without salary slip : सिर्फ PAN से मिल रहा है लोन, बिना इनकम प्रूफ तुरंत कैश

बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम

Weather Update : मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 25 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक नया लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में 26 जुलाई से वर्षा की गतिविधियों में इजाफा हो सकता है। 26 से 30 जुलाई के बीच भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं। विशेषकर 27 और 28 जुलाई को राज्य के दक्षिण-पूर्वी और दक्षिणी जिलों में भारी और कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की आशंका है।

डैम और जल स्रोतों की स्थिति

Aaj ka Mosam : झालावाड़ के भीमसागर बांध में जलस्तर बढ़ने पर सिंचाई विभाग ने दो गेट खोल दिए हैं, जिससे 4578 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे पहले बांध के बहाव क्षेत्र में आने वाले गांवों के लिए अलर्ट जारी किया गया था। टोंक जिले में स्थित बीसलपुर बांध में जल स्तर 315.39 आरएल मीटर तक पहुंच गया है। वर्तमान में इसमें 37.930 TMC पानी भरा है, जो कि कुल 38.703 TMC की भराव क्षमता का लगभग 98% है। यदि बारिश का दौर इसी तरह बना रहा, तो एक-दो दिन में यह बांध पूरी तरह भर जाएगा और उसके गेट खोलने की संभावना है।

जलभराव और जनजीवन प्रभावित

सीकर जिले के नीम का थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह 23MM बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे कई कॉलोनियों में 1 फीट तक पानी भर गया। जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। झुंझुनूं जिले के कई क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। चार घंटे तक लगातार बारिश के कारण जगह-जगह आवागमन में दिक्कतें आईं। राजस्थान में मानसून फिर से रफ्तार पकड़ने को तैयार है। भले ही दो दिन थोड़ी राहत मिले, लेकिन 26 जुलाई से फिर से तेज बारिश की शुरुआत होगी। प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पहले से नदियां और नाले उफान पर हैं।

☔ 26 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट

  1. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जो आगामी बारिश को लेकर सावधानी बरतने की चेतावनी है।
  2. यह अलर्ट 26 जुलाई 2025 के लिए राजस्थान के पांच जिलों में जारी किया गया है।
  3. अलर्ट वाले जिले हैं:
    • करौली
    • सवाई माधोपुर
    • कोटा
    • बारां
    • झालावाड़

🌡️ राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान (22 जुलाई 2025)

क्रमांकशहरअधिकतम तापमान (℃)न्यूनतम तापमान (℃)
1अजमेर30.624.3
2भीलवाड़ा33.726.6
3अलवर32.427.6
4जयपुर35.027.6
5पिलानी34.526.3
6सीकर30.826.8
7कोटा35.027.9
8चित्तौड़गढ़35.126.6
9उदयपुर32.025.6
10बाड़मेर36.427.4
11जैसलमेर36.527.4
12जोधपुर33.526.5
13बीकानेर35.529.0
14चूरू33.027.6
15गंगानगर39.229.5
16नागौर32.727.2
17जालौर33.727.1
18फतेहपुर32.527.4
19करौली34.127.2
20दौसा33.527.1
21प्रतापगढ़32.025.4
22झुंझुनूं33.226.4
23पाली31.725.8
BOB Personal Loan : बैंक ऑफ बड़ौदा से बिना सैलरी स्लिप के ₹30,000 का पर्सनल लोन कैसे लें?

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 116

Post navigation

Previous: Lic bima sakhi yojana : 2 लाख से अधिक महिलाएं उठा रही हैं लाभ, जानें फायदे और आवेदन प्रक्रिया
Next: BOB Aadhar Loan : अब आधार कार्ड पर तुरंत लें बैंक ऑफ बड़ौदा से 50,000 पर्सनल लोन, जानिए पूरी प्रक्रिया

Related Stories

Rajsamand rain update
  • मौसम

Rajsamand rain update : राजसमंद में मानसून रूठा! गोमती-बनास सूखी, खरीफ फसल पर संकट

Parmeshwar Singh Chundwat August 22, 2026
Heavy Rain in Rajasthan today
  • मौसम

Heavy Rain in Rajasthan today : राजसमंद समेत राजस्थान में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट! जानिए

Parmeshwar Singh Chundwat July 5, 2026
Rajasthan Monsoon Update
  • मौसम

Rajasthan Monsoon Update : राजस्थान में आखिरकार मानसून की एंट्री! 12 जिलों में पहुंचा, यहां होगी बारिश

Parmeshwar Singh Chundwat July 2, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

केलवाड़ा में जगह-जगह गंदगी से लोग परेशान, जताया आक्रोश #garbageissue #rajsamandnews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
केलवाड़ा में जगह-जगह गंदगी से लोग परेशान, जताया आक्रोश #garbageissue #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
गोगुंदा में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का स्नेह मिलन समारोह #karnisena #udaipur #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
दुर्गाकुंड मंदिर में गूंजे संत राजूराम महाराज के जयकारे, वार्षिक निशान कार्यक्रम संपन्न
Subscribe

वेब स्टोरी

Recent Posts

  • Sugar Price Today : चीनी की कीमतों पर बड़ी खबर! देश में नहीं है कमी, जल्द घट सकते हैं दाम
  • Rajasthan Crop Insurance : मौसम ने फसल बिगाड़ी तो मिलेगा बीमा क्लेम, अनार-किन्नू समेत ये फसलें कवर
  • husband wife died : 64 साल का साथ आखिरी सफर तक निभाया, डेढ़ घंटे के अंतर से पति-पत्नी की मौत
  • Rajsamand municipal elections: राजसमंद की 5 निकायों में भाजपा-कांग्रेस की अग्निपरीक्षा, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
  • bike theft case : राजसमंद में बाइक चोरी का खुलासा, 9 मोटरसाइकिलें बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
| MoreNews by AF themes.