Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • मौसम

Rain Alert Rajasthan : राजस्थान में मौसम का यू-टर्न! कहीं बारिश तो कहीं 47°C की आग, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Parmeshwar Singh Chundwat May 11, 2026 1 minute read

Rain Alert Rajasthan : राजस्थान में मई की भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। एक तरफ पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में लू लोगों को झुलसा रही है, वहीं दूसरी ओर हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह हुई रिमझिम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 8 जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है, जबकि जयपुर समेत 6 जिलों में मौसम बदलने, बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

हनुमानगढ़ जिले में सोमवार सुबह मौसम अचानक सुहावना हो गया। करीब 6:30 बजे आसमान में बादल छाने लगे और 6:45 बजे रिमझिम बारिश शुरू हो गई। यह बारिश रुक-रुककर लगभग एक घंटे तक जारी रही। बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चलीं, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली। रविवार तक जहां जिले में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर था, वहीं सोमवार सुबह का मौसम लोगों के लिए राहतभरा साबित हुआ। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक महसूस हुई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार से दिखाई देना शुरू हो गया है। इसके चलते बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में तेज आंधी, बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 3 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट और 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी बनी रहने की आशंका जताई गई है।

बाड़मेर रहा सबसे गर्म, पारा पहुंचा 46.8 डिग्री

Rajasthan Weather Update : रविवार को राजस्थान में सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा। इसके अलावा जैसलमेर में 46.3 डिग्री, फलोदी में 46 डिग्री, जोधपुर में 44.6 डिग्री और बीकानेर में 44.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इन जिलों में दिनभर लू का प्रकोप देखने को मिला। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा जैसा माहौल रहा और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।

कई शहरों में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

Heavy rain in Rajasthan today : राजस्थान के अधिकांश शहरों में रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। चित्तौड़गढ़ में 43.4 डिग्री, जालोर में 43 डिग्री, पाली में 42 डिग्री, नागौर में 41.7 डिग्री, उदयपुर में 41.6 डिग्री, कोटा में 41.8 डिग्री और अजमेर में 41 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर अभी कुछ दिन और बना रहेगा।

शहरों का मौसम हाल

जयपुर: तापमान 40 से नीचे, लेकिन गर्मी बरकरार

IMD alert Rajasthan : राजधानी जयपुर में रविवार को मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहा। अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हल्की हवाओं के कारण लोगों को हीटवेव से कुछ राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार और मंगलवार को दोपहर बाद बादल छा सकते हैं और धूलभरी हवाएं चल सकती हैं।

उदयपुर: भीषण गर्मी से ट्रांसफॉर्मर में लगी आग

उदयपुर में रविवार को तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी का असर बिजली व्यवस्था पर भी देखने को मिला। कुराबड़ रोड स्थित बिछड़ी क्षेत्र के 33/11 केवी जीएसएस के ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई, जिससे कई गांवों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई।

जोधपुर: तीन दिन तक हीटवेव का अलर्ट

जोधपुर में गर्मी लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 11 से 13 मई तक हीटवेव की चेतावनी जारी की है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही बेहद कम दिखाई दी।

अजमेर: तेज हवा और आंधी की संभावना

अजमेर में रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तेज हवा और आंधी चलने की संभावना जताई है। तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

सीकर: राहत के आसार नहीं

सीकर जिले में पिछले तीन दिनों से गर्मी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा और गर्म हवाएं चलती रहेंगी। फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

Ration Card Status Rajasthan : राशन कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर! घर बैठे ऐसे चेक करें आपका नाम लिस्ट में है या नहीं

अलवर: दो दिन बारिश और आंधी का अलर्ट

अलवर में रविवार को मौसम साफ रहा और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने यहां अगले दो दिनों तक तेज हवा, आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

कोटा: गर्मी से बस में लगी आग

कोटा में रविवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बीच एक सिटी बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। हालांकि घटना के समय बस खाली थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।

अगले तीन दिन कैसे रहेंगे?

Rajasthan ka Mosam : मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और लू का असर अभी जारी रहेगा। वहीं पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं, बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्म हवाओं से सतर्क रहने की सलाह दी है।

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 450

Post navigation

Previous: Ration Card Status Rajasthan : राशन कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर! घर बैठे ऐसे चेक करें आपका नाम लिस्ट में है या नहीं
Next: Rajsamand Crime News : 4 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिर बंगाल से ऐसे दबोचा गया 5 हजार का इनामी

Related Stories

Rajsamand rain update
  • मौसम

Rajsamand rain update : राजसमंद में मानसून रूठा! गोमती-बनास सूखी, खरीफ फसल पर संकट

Parmeshwar Singh Chundwat August 22, 2026
Heavy Rain in Rajasthan today
  • मौसम

Heavy Rain in Rajasthan today : राजसमंद समेत राजस्थान में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट! जानिए

Parmeshwar Singh Chundwat July 5, 2026
Rajasthan Monsoon Update
  • मौसम

Rajasthan Monsoon Update : राजस्थान में आखिरकार मानसून की एंट्री! 12 जिलों में पहुंचा, यहां होगी बारिश

Parmeshwar Singh Chundwat July 2, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

केलवाड़ा में जगह-जगह गंदगी से लोग परेशान, जताया आक्रोश #garbageissue #rajsamandnews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
केलवाड़ा में जगह-जगह गंदगी से लोग परेशान, जताया आक्रोश #garbageissue #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
गोगुंदा में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का स्नेह मिलन समारोह #karnisena #udaipur #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
दुर्गाकुंड मंदिर में गूंजे संत राजूराम महाराज के जयकारे, वार्षिक निशान कार्यक्रम संपन्न
Subscribe

वेब स्टोरी

Recent Posts

  • Sugar Price Today : चीनी की कीमतों पर बड़ी खबर! देश में नहीं है कमी, जल्द घट सकते हैं दाम
  • Rajasthan Crop Insurance : मौसम ने फसल बिगाड़ी तो मिलेगा बीमा क्लेम, अनार-किन्नू समेत ये फसलें कवर
  • husband wife died : 64 साल का साथ आखिरी सफर तक निभाया, डेढ़ घंटे के अंतर से पति-पत्नी की मौत
  • Rajsamand municipal elections: राजसमंद की 5 निकायों में भाजपा-कांग्रेस की अग्निपरीक्षा, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
  • bike theft case : राजसमंद में बाइक चोरी का खुलासा, 9 मोटरसाइकिलें बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
| MoreNews by AF themes.