Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Rajsamand CDEO viral video : सरकारी मंच से BJP की तारीफ कर फंसे शिक्षा अधिकारी, कलेक्टर बोले- होगी कार्रवाई!

Parmeshwar Singh Chundwat May 8, 2026 1 minute read

Rajsamand CDEO viral video : राजसमंद जिले में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (CDEO) द्वारा दिए गए राजनीतिक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सरकारी स्कूल की नई बिल्डिंग के लोकार्पण समारोह में मंच से पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर टिप्पणी करते हुए अधिकारी ने भाजपा की खुलकर तारीफ कर दी। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आ गया और अब मामले में विभागीय जांच की बात कही जा रही है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजसमंद कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने भी सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी सरकारी कर्मचारी से यह अपेक्षा नहीं की जाती कि वह किसी राजनीतिक दल के पक्ष में मंच से भाषण दे या प्रचार करे। उन्होंने कहा कि नियमों के तहत मामले की जांच करवाई जा सकती है। दरअसल, गुरुवार को राजसमंद जिले के खमनोर ब्लॉक स्थित पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल, गावगुड़ा में नई स्कूल बिल्डिंग का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में प्रदेश की डिप्टी सीएम दीया कुमारी को भी आमंत्रित किया गया था। उनके पहुंचने से पहले मंच संचालन और संबोधन का दौर चल रहा था। इसी दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वरलाल बाल्दी ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों को लेकर बयान देना शुरू कर दिया। उन्होंने मंच से कहा कि बंगाल की जीत पूरे देश के लिए गौरव का विषय है और भाजपा ने वहां बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब BJP का मतलब “भारतीय झालमुड़ी पार्टी” हो गया है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि “10 रुपए की झालमुड़ी ने कमाल कर दिया” और “ममता दीदी का राज साफ हो गया।” उन्होंने भाजपा को सनातन संस्कृति और धर्म को आगे बढ़ाने वाली पार्टी भी बताया।

वीडियो वायरल होते ही बढ़ी मुश्किलें

Rajsamand education officer controversy : कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों ने पूरे भाषण का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन पर सवाल उठने लगे कि आखिर एक सरकारी अधिकारी मंच से किसी राजनीतिक दल की खुलकर प्रशंसा कैसे कर सकता है। लोगों ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने इसे सरकारी सेवा नियमों का उल्लंघन बताया तो कुछ ने इसे आचार संहिता और प्रशासनिक मर्यादा के खिलाफ माना।

कलेक्टर ने दिया बड़ा बयान

Rajsamand viral video news : मामले ने तूल पकड़ा तो राजसमंद कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा का बयान भी सामने आया। कलेक्टर ने कहा— “सरकारी कर्मचारियों से यह अपेक्षा नहीं की जाती कि वे किसी भी राजनीतिक दल के पक्ष में भाषण दें या प्रचार करें। यदि ऐसा पाया जाता है तो विभागीय जांच की जा सकती है।” कलेक्टर के इस बयान के बाद अब संभावना जताई जा रही है कि शिक्षा अधिकारी के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई हो सकती है।

शिक्षा अधिकारी ने दी सफाई

Rajasthan political controversy : विवाद बढ़ने के बाद मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वरलाल बाल्दी ने भी अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा किसी राजनीतिक पार्टी का प्रचार करने की नहीं थी। उन्होंने कहा— “मैंने किसी पार्टी को वोट देने की अपील नहीं की। मैंने सिर्फ वही बातें कही जो हाल के दिनों में टीवी, अखबार और सोशल मीडिया पर चर्चा में थीं। माहौल के हिसाब से बोल दिया, मेरी किसी राजनीतिक दल से कोई संबद्धता नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने किसी पार्टी के खिलाफ कोई नकारात्मक टिप्पणी नहीं की और न ही किसी को प्रभावित करने का प्रयास किया।

सरकारी सेवा नियम क्या कहते हैं?

Viral BJP speech by officer : विशेषज्ञों के अनुसार, सरकारी सेवा में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाए रखने के निर्देश होते हैं। सरकारी कर्मचारी खुलकर किसी दल के समर्थन या विरोध में सार्वजनिक मंच से बयान नहीं दे सकते। राजस्थान सहित देशभर में लागू सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत सरकारी अधिकारी को राजनीतिक निष्पक्षता बनाए रखना अनिवार्य माना जाता है। यदि कोई अधिकारी सार्वजनिक रूप से किसी पार्टी के पक्ष में प्रचार करता दिखाई देता है तो उसके खिलाफ विभागीय जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई संभव है।

View this post on Instagram

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यह मुद्दा ट्रेंड करने लगा। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या सरकारी अधिकारी राजनीतिक तटस्थता भूलते जा रहे हैं? वहीं कुछ लोगों ने अधिकारी के बयान का समर्थन भी किया। हालांकि प्रशासनिक हलकों में इस मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है।

PAN Card Loan Apply Online : सिर्फ PAN Card से मिनटों में मिलेगा ₹5000 का लोन! जानिए पूरा तरीका
Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ा झटका! अगले 7 दिनों में बढ़ सकते हैं दाम, सरकार ने दिए संकेत

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 406

Post navigation

Previous: Best Mileage Bike : Splendor या Platina? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाएगी ज्यादा पेट्रोल और पैसा
Next: Interest Free Home Loan : 45 लाख का Home Loan लेकर भी नहीं होगा नुकसान! जानिए ब्याज वापस पाने का गजब तरीका

Related Stories

Rajsamand Nagar Parishad Election
  • समाचार

Rajsamand Nagar Parishad Election : कांग्रेस बचाएगी अपना बोर्ड या भाजपा मारेगी बाजी? राजसमंद में चुनावी घमासान

Parmeshwar Singh Chundwat August 27, 2026
Kileshwar Mahadev Temple
  • समाचार

Kileshwar Mahadev Temple : श्रावण के अंतिम सोमवार पर किलेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Parmeshwar Singh Chundwat August 27, 2026
Jeetawas School News
  • समाचार

Jeetawas School News : जीतावास स्कूल में छात्रा से बैड टच के मामले में यू टर्न, घटना को बताया षड़यंत्र

Parmeshwar Singh Chundwat August 25, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर होटल मालिक से ठगी.#Rajsamandnews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर होटल मालिक से ठगी.#Rajsamandnews
राजसमंद शहरी सरकार बनाने के लिए मैदान में भाजपा- कांग्रेस, जनता किसे चुनेगी ? #Rajsamandnewsनगरपरिषद राजसमंद के चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस द्वारा वार्ड 1 से 45 तक पार्षद का चुनाव लड़ने वाले दावेदारों के आवेदन जमा करने के साथ पैनल को अंतिम रूप देने की कार्रवाई चल रही है। इस बीच भाजपा व कांग्रेस के नेता अभी से अपनी अपनी जीत के दावे करने लगे हैं। अब सवाल यही है कि क्या कांग्रेस अपना बोर्ड राजसमंद में बरकरार रख पाएगी या भाजपा शहरी सत्ता की कमान छीन लेगी। दोनों ही राजनीतिक दलों के चुनावी घोषणा पत्र भी इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से ही हर गली- मोहल्ले से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों तक चर्चा चुनाव की ही चल रही है और नेता व राजनेताओं से सवाल भी कर रहे हैं।
Nagar Parishad Rajsamand
Rajsamand city
Rajsamand chunav
नगर निकाय चुनाव 2026 राजसमंदJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद शहरी सरकार बनाने के लिए मैदान में भाजपा- कांग्रेस, जनता किसे चुनेगी ? #Rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में कांग्रेस का दावा टिकट अच्छे मिल जाए, बाकी माहौल हमारे पक्ष में… हम ही जीतेंगे
Subscribe

वेब स्टोरी

Recent Posts

  • Rajsamand Nagar Parishad Election : कांग्रेस बचाएगी अपना बोर्ड या भाजपा मारेगी बाजी? राजसमंद में चुनावी घमासान
  • Kileshwar Mahadev Temple : श्रावण के अंतिम सोमवार पर किलेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
  • Municipal election : भाजपा- कांग्रेस का पैनल तैयार, टिकट से पहले मैदान में दावेदार | Rajsamand News
  • Income Tax Officer Fraud : इनकम टैक्स अधिकारी बन होटल सौदे का झांसा, लाखों ठग फरार | Rajsamand police
  • Jeetawas School News : जीतावास स्कूल में छात्रा से बैड टच के मामले में यू टर्न, घटना को बताया षड़यंत्र
| MoreNews by AF themes.