Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Rajsamand fake doctor fraud case : घुटनों के इलाज के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, कैंसर का डर दिखाकर लाखों ठगे

Parmeshwar Singh Chundwat August 9, 2026 1 minute read

राजसमंद। Rajsamand fake doctor fraud case राजसमंद में महिला को घर आकर घुटनों का ऑपरेशन करने के नाम पर 17.30 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि डॉक्टर समेत तीन बदमाशों ने महिला को घुटनों की बीमारी को लेकर डराया और कहा कि घुटने में मवाद जमा है, जिसका इलाज नहीं कराया गया तो कैंसर हो सकता है और पैर काटना पड़ सकता है। इसके बाद घुटने पर केमिकल लगाकर 210 बार मवाद निकालने के नाम पर लाखों रुपए वसूल लिए। महिला की तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो परिजनों ने डॉक्टर से संपर्क किया। इस पर डॉक्टर ने विदेश जाने का बहाना बनाकर दवा देने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों को ठगी का अंदेशा हुआ और उन्होंने देवगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच करते हुए महिला के 7 लाख 25 हजार 499 रुपए रिकवर करवा दिए हैं।

पीड़ित महिला के बेटे ने बताया कि उसकी मां घुटनों के दर्द से पीड़ित थीं और उन्हें चलने में परेशानी होती थी। जनवरी 2025 में परिवार उनकी मां को इलाज के लिए उदयपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाने लेकर गया था। वहां से लौटते समय चेतक सर्किल पर एक व्यक्ति मिला। उस व्यक्ति ने अपना नाम नितिन अग्रवाल निवासी उदयपुर बताया। उसने महिला से पूछा कि क्या उन्हें भी घुटनों की बीमारी है। महिला के हां कहने पर नितिन ने बताया कि उसकी मां भी ऐसी ही बीमारी से पीड़ित थीं। बेटे के अनुसार नितिन ने बातचीत के दौरान दावा किया कि उसकी मां ने दिल्ली के एक डॉक्टर से इलाज कराया था और अब वह बिल्कुल ठीक है। भरोसा दिलाने के लिए आरोपी नितिन ने अपनी मां से भी पीड़ित महिला की बात कराई। जब परिजनों ने दिल्ली के डॉक्टर के बारे में पूछा तो नितिन ने तुरंत डॉ. आर. जरीवाला से बात करा दी। 4 फरवरी को डॉक्टर ने फोन पर बताया कि वह महीने में एक बार उदयपुर आता है और घर पर ही आकर इलाज कर देगा। उसने कहा कि इसके लिए अस्पताल के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। फरवरी 2025 में ही डॉक्टर का दोबारा फोन आया। उसने बताया कि वह अजमेर में मरीज देख रहा है और इसके बाद उदयपुर पहुंचेगा। उसने परिजनों से कहा कि अगर राजसमंद आकर इलाज करवाना है तो बता दें।

डराया- कैंसर हो सकता है, पैर काटना पड़ेगा

Rajsamand knee treatment fraud case बेटे ने बताया कि 5 फरवरी को दोपहर करीब 12:13 बजे डॉक्टर घर पहुंचा। घुटने को देखने के बाद उसने कहा कि हालत बेहद खराब है। घुटने में मवाद जमा है। अगर इसे नहीं निकाला गया तो कैंसर हो सकता है और पैर काटना पड़ सकता है। डॉक्टर की बात सुनकर परिवार घबरा गया और उन्होंने तुरंत इलाज शुरू करने को कहा। इसके बाद डॉक्टर ने महिला के घुटने पर कट लगाया और पीतलनुमा उपकरण उस घाव पर रख दिया। आरोप है कि उसने घाव पर किसी केमिकल जैसा पदार्थ भी लगाया था। इसके बाद उसने मुंह लगाकर वहां से खींचना शुरू किया। जैसे ही उपकरण हटाया गया, वहां से मवाद जैसा पदार्थ निकलने लगा।

210 थैरेपी के नाम पर मांगे 10.50 लाख रुपए

Doctor fraud in Rajsamand डॉक्टर ने मवाद निकालने की 5 हजार रुपए फीस बताई। इसके साथ ही करीब 210 बार इसी तरह का प्रोसेस करने के लिए 10 लाख 50 हजार रुपए मांगे। इसके अलावा दवाइयों, चेकअप, एक्सेस उपकरण और इलाज के नाम पर 6 लाख 80 हजार रुपए अलग से मांगे गए। डॉक्टर ने भरोसा दिलाया कि इसके बाद घुटने की समस्या ठीक हो जाएगी। इस तरह इलाज के नाम पर कुल 17 लाख 30 हजार रुपए की मांग की गई। परिवार ने डॉक्टर को 2 लाख 30 हजार रुपए नकद और 15 लाख रुपए के दो चेक दिए।

मवाद की फोटो लेने और सेल्फी से भी किया इनकार

पीड़ित परिवार ने जब मवाद की फोटो लेने की बात कही तो आरोपी डॉक्टर ने इनकार कर दिया। उसने कहा कि इसकी तस्वीर क्यों लेनी है, यह गंदगी है और नजर लगती है। इसके बाद इसे तुरंत बाहर फेंकने की बात कही। परिजनों ने जब महिला के इलाज के दौरान भावुक होकर डॉक्टर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की तो डॉक्टर ने उससे भी इनकार कर दिया।

दवाई देने से भी किया इनकार

Cancer threat medical fraud इसके बाद 12 फरवरी को जब पीड़ित परिवार ने डॉक्टर को फोन किया तो उसने कहा कि वह एक महीने के लिए बाहर जा रहा है और अब कोई दवा नहीं मिल पाएगी। डॉक्टर के इस जवाब के बाद परिजनों को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद 20 मार्च 2025 को देवगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया गया और पुलिस ने जांच शुरू की।

इनका क्या कहना

Knee pus treatment fraud परिजनों के पास न तो आरोपी युवक की कोई तस्वीर थी और न ही डॉक्टर की। ऐसे में पुलिस ने उस बैंक खाते की जांच शुरू की, जिसमें ठगी की रकम जमा हुई थी। जांच में सामने आया कि पैसा दमन-दीव के बैंक खाते में जमा हुआ था। इसके बाद रकम को अलग-अलग कई खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। जांच के दौरान इनमें से कुछ खाते डमी पाए गए। पुलिस ने संबंधित बैंकों से तालमेल कर कार्रवाई आगे बढ़ाई। इसके बाद 5 अगस्त 2026 को ठगी की रकम में से 7 लाख 25 हजार 499 रुपए पीड़ित को वापस दिलाए गए।

मुकेश चौधरी, थाना प्रभारी देवगढ़
Rajsamand cyber fraud case : साइबर ठगी गिरोह का शातिर आरोपी आगरा से गिरफ्तार, 5.90 लाख की ठगी का मामला

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 292

Post navigation

Previous: Ananta Hospital Rajsamand : अनंता हॉस्पिटल में जन्मजात दिल के छेद वाले 6 मरीजों का बिना ऑपरेशन सफल इलाज
Next: Rajasthan Gau Mata shelter scheme : राजस्थान की हर ग्राम पंचायत में बनेगा गौमाता आश्रय स्थल

Related Stories

Nathdwara Nagar Palika Election
  • समाचार

Nathdwara Nagar Palika Election : भाजपा बहुमत से एक कदम दूर, निर्दलीय बना किंगमेकर: नाथद्वारा में कांग्रेस को 19 सीटें

Parmeshwar Singh Chundwat September 15, 2026
Vijayraj Kumari mewar Passed Away
  • समाचार

Vijayraj Kumari mewar Passed Away : पूर्व राजपरिवार की सदस्य विजयराज कुमारी का निधन, शंभू पैलेस से निकली अंतिम यात्रा

Parmeshwar Singh Chundwat September 15, 2026
Rajsamand municipal election result
  • समाचार

Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews #elction2026 राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews
#elction2026
Rajasthan NewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews
#elction2026
Rajasthan NewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews #elction2026
उदयपुर में फिर लगातार 7वीं बार BJP का बनेगा बोर्ड, देखिए परिणाम #udaipurnews #election2026Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
उदयपुर में फिर लगातार 7वीं बार BJP का बनेगा बोर्ड, देखिए परिणाम #udaipurnews #election2026
राजसमंद में 5 निकाय परिणाम : जनता का सबक या अप्रत्याशित हालात, क्या क्रॉस वोटिंग के चांस ? #Rajsamandnewsराजसमंद जिले में नगरपरिषद राजसमंद में भाजपा को पूर्ण बहुमत है, जबकि नाथद्वारा में निर्दलीय ही तय करेगा कि आखिर किसका सभापति बनेगा। हालांकि निर्दलीय भी भाजपा समर्थित ही बताया जा रहा है। क्या नाथद्वारा में क्रॉस वोटिंग का का कोई चांस है। भीम नगरपालिका में भाजपा मात्र 1 सीट ही क्यों मिली और देवगढ़ का बोर्ड भी गंवाना पड़ गया। आमेट नगरपालिका की कमान जनता ने भाजपा को सौंप दी।
Rajsamand News
Rajsamand MLA
Nagar parishad Rajsamand
Municipal election
Election 2026
Congress leader
राजसमंद के पार्षद
नगर निकाय चुनाव 2026
Congress Rajsamand
Nagarpalika Amet
Nagarpalika Devgarh
Nagarpalika Nathdwara
Nathdwara News
Nagarpalika Bhim
Sudarshan Singh Rawat
MLA Deepti Maheshwari
MLA Surendra Singh Rathore
MLA Hari Singh RawatJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में 5 निकाय परिणाम :जनता का सबक या अप्रत्याशित हालात, क्या क्रॉस वोटिंग के चांस ?
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Nathdwara Nagar Palika Election : भाजपा बहुमत से एक कदम दूर, निर्दलीय बना किंगमेकर: नाथद्वारा में कांग्रेस को 19 सीटें
  • Vijayraj Kumari mewar Passed Away : पूर्व राजपरिवार की सदस्य विजयराज कुमारी का निधन, शंभू पैलेस से निकली अंतिम यात्रा
  • Rajsamand Municipal Election : सभापति पद के लिए पालीवाल-जैन दावेदारों में लॉबिंग तेज, भाजपा में नाम को लेकर मंथन
  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
| MoreNews by AF themes.