Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Rajsamand Petrol Diesel Shortage : राजसमंद में पेट्रोल-डीजल का बड़ा संकट! 70 से ज्यादा पेट्रोल पंप हो रहे ड्राई

Parmeshwar Singh Chundwat May 21, 2026 1 minute read

राजसमंद : Rajsamand Petrol Diesel Shortage : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव का असर अब राजसमंद जिले में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पर साफ दिखाई देने लगा है। मांग के मुकाबले कम आपूर्ति होने से जिले के 165 पेट्रोल पंपों में से 70 से अधिक पंप रोजाना ड्राई हो रहे हैं। हालात यह हैं कि कई जगह वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ईंधन की किल्लत और ज्यादा गहराने लगी है।

Rajsamand Fuel Supply News : जानकारी के अनुसार जिले में प्रतिदिन करीब सवा 8 लाख लीटर डीजल की खपत होती है, लेकिन कंपनियों से केवल 5 लाख लीटर डीजल ही मिल पा रहा है। इसी तरह 3 लाख लीटर पेट्रोल की दैनिक मांग के मुकाबले महज 2 लाख लीटर पेट्रोल की सप्लाई हो रही है। मांग और आपूर्ति के बीच लगातार बढ़ते इस अंतर ने परिवहन, खेती और आमजन की दिनचर्या पर असर डालना शुरू कर दिया है। राजसमंद पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर संस्थान के महासचिव हेमंत लढ्ढा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय संकट के कारण प्रमुख तेल कंपनियों को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है। बीपीसीएल, एचपीसीएल और आईओसीएल जैसी कंपनियों से मांग के अनुसार स्टॉक नहीं मिलने से कई पेट्रोल पंप संचालकों को बीच-बीच में पंप बंद रखने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों और सप्लाई चेन पर असर पड़ने से घरेलू बाजार में ईंधन उपलब्धता प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रहा है।

खेती और परिवहन क्षेत्र पर बढ़ी चिंता

Diesel Shortage India 2026 : डीजल की कमी से सबसे ज्यादा चिंता खेती और परिवहन क्षेत्र में बढ़ी है। जिले में हर दिन करीब सवा 3 लाख लीटर डीजल की कमी बनी हुई है। वहीं पेट्रोल में भी प्रतिदिन 1 लाख लीटर की कमी दर्ज की जा रही है। कई पंपों पर सीमित मात्रा में ईंधन दिया जा रहा है, जिससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ती जा रही है। Fuel Supply Crisis Rajsamand

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से अटकी तेल की सप्लाई

Crude Oil Crisis Impact : इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें और शिपिंग लागत प्रभावित हुई हैं। भारत की तेल कंपनियों को तय घरेलू दरों पर ईंधन बेचने में नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी वजह से कंपनियां मांग के अनुरूप पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति नहीं कर पा रही हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर किल्लत बढ़ रही है।

Rajsamand Gang War News : राजसमंद में गैंग्स का आतंक! हत्या, फायरिंग और सोशल मीडिया से जुड़ा बड़ा खुलासा

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 316

Post navigation

Previous: Rajsamand Green Mission: कांकरोली पुलिस का अनोखा अभियान, रात में साइकिल गश्त कर दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Next: Shrinathji Temple Digital Darshan: श्रीनाथजी मंदिर में QR सिस्टम से रुकी अवैध VIP एंट्री

Related Stories

Daily Jaivardhan
  • विविध
  • समाचार

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 22 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 22, 2026
Rajsamand Chairman Election
  • समाचार

Rajsamand Chairman Election : राजसमंद में सभापति की कुर्सी पर आज फैसला, BJP की अनिता और कांग्रेस के मोहनलाल आमने-सामने

Parmeshwar Singh Chundwat September 21, 2026
Daily Jaivardhan
  • समाचार

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 21 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 21, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में निकली भव्य तेजा दशमी शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर #rajsamandnews #tejadashmi Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में निकली भव्य तेजा दशमी शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर #rajsamandnews #tejadashmi
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
कैसे शुरू हुआ निहारिका राव का सोशल मीडिया सफर ? #niharikarao #journey #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
सांवलिया सेठ को चढ़ाया 1.2 किलो चांदी का सीमेंट प्लांट #sanwariyasethmandir #silvermodel
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Rajsamand wife murder news : चरित्र पर संदेह को लेकर पति ने पत्नी के सिर पर पत्थर से किया वार, मौत के बाद आरोपी फरार
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 22 Sep. 2026
  • Rajsamand Nagar Parishad Election : राजसमंद की 5 निकायों में अध्यक्षों का फैसला, BJP ने 3 तो कांग्रेस ने 2 जगह बनाई सरकार
  • Rajsamand Rainfall 2026 : मानसून की विदाई से पहले राजसमंद में बड़ा संकट: इस बार 404 MM बारिश, पिछले साल से 38% कम
  • Rajsamand Chairman Election : राजसमंद में सभापति की कुर्सी पर आज फैसला, BJP की अनिता और कांग्रेस के मोहनलाल आमने-सामने
| MoreNews by AF themes.