Skip to content
April 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • विविध

Road Accident : राजसमंद में पिकअप पलटने से चार बच्चों सहित 5 की दर्दनाक मौत, 9 घायल किए रेफर

Laxman Singh Rathor May 6, 2025 1 minute read

Road Accident : राजसमंद जिले में भीम थाना क्षेत्र के थानेटा के पास मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे पिकअप पलटने से चार बच्चों सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकलवाकर भीम के उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से प्राथमिकत उपचार के बाद 9 घायलों को ब्यावर रेफर कर दिया है। पिकअप में करीब 20 लोग सवार थे। हादसे की सूचना के बाद कलक्टर बालमुकुंद असावा और एसपी मनीष त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए।

Rajsamand Police : भीम थाना प्रभारी भंवरलाल कुमावत ने बताया कि पाली जिले के सीरियारी थाना क्षेत्र में बोरी मादा, सारण से भीम के अजीतगढ़ पंचायत के दर्रा गांव में सोहनसिंह रावत के घर मायरा आ रहा था। मायरा पिकअप में जा रहा था और पिकअप थानेटा के पास सड़क किनारे बेकाबू पिकअप पलट गई। सभी लोग पिकअप से उछलकर धड़ाम से नीचे गिरे। हादसे में चार बच्चों व एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिनके शव को भीम स्थित उप जिला चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवा दिए। इसके अलावा सभी घायलों को भीम चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 9 गंभीर घायलों को ब्यावर रेफर कर दिया गया। इसके अलावा अन्य घायलों का भीम अस्पताल में उपचार जारी है। घटना स्थल से घायलों को तत्परता से अस्पताल पहुंचाने व अस्पताल में त्वरित उपचार करवाकर ब्यावर रेफर करवाने में डीएसपी पारस चौधरी भी मौके पर डटे रहे।

Rajsamand News : दुर्घटना के बाद एक बारगी मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया, लेकिन थानेटा व आस पास के गांव से कई लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। साथ ही पुलिस भी तत्परता से मौके पर पहुंच गई।

हादसे में इनकी हो गई मौत

  • बोरी मादा, सारण, सिरीयारी जिला पाली निवासी नेनसिंह (40) पुत्र पन्नासिंह रावत
  • 12 वर्षीय धर्मा पुत्र पन्नासिंह
  • 13 वर्षीय युवराज पुत्र भैरूसिंह
  • 14 वर्षीय मोडा पुत्र भैरूसिंह
  • 14 वर्षीय हरदेव पुत्र राजूसिंह

हादसे के बाद मचा हाहाकार

Bhim police station : थानेटा के पास बेकाबू पिकअप पलटने के बाद घटना स्थल पर चीख, पुकार व करूण रूदन से हाहाकार मच गया। सूचना पर समाजसेवी मोहनसिंह रावत, नरेशसिंह, महेंद्रसिंह, कुशालसिंह, तेजपालसिंह व सरदारसिंह सहित कई ग्रामवासी मौके पर पहुंच गए और निजी वाहनों से घायलों को भीम चिकित्सालय पहुंचाने लगे। इस तरह घायलों को तत्परता से अस्पताल पहुंचाने में जुट गए। साथ ही वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया।

घायल व परिजनों से मिले कलक्टर- एसपी

IAS Balmukund Asawa : हादसे के बाद कलक्टर बालमुकुंद असावा व एसपी मनीष त्रिपाठी भीम उप जिला चिकित्सालय पहुंच गए, जहां हादसे में घायल व परिजनों से मिले। इलाज के बारे में जानकारी ली। साथ ही दुर्घटना के भौतिक हालात से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।

घायल इलाज के दौरान भी दर्द से कराहते रहे

राजसमंद जिले में भीम थाना क्षेत्र के थानेटा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल बच्चे, वृद्धजन व युवा सभी बुरी तरह से घायल हुए। पिकअप पलटने से सभी उछल कर पत्थरों पर गिरे, जिससे ज्यादातर लोगों के अंगभंग हो गए, जबकि पिकअप तले दबने से चार बच्चों सहित पांच की मौत हो गई। आधी रात को जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा व एसपी मनीष त्रिपाठी ने घटना स्थल का जायजा लिया और हादसे के कारण पर चर्चा करते हुए भविष्य में दुर्घटना रोकथाम के लिए पीडब्लूडी अभियंता को खास निर्देश दिए। साथ ही मृतक व घायलों को हरंसभव अधिकाधिक आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।

कलक्टर ने आधी रात घायलों से की बातचीत

कलक्टर बालमुकुंद असावा ने उप जिला चिकित्सालय भीम पहुंचे, जहां घायलों की स्थिति देखते हुए परिजनों से बातचीत की। साथ ही मृतक के बारे में जानकारी ली और चिकित्सालय में घायलों के उपचार के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली। फिर घायल व परिजनों से बातचीत करते हुए कलक्टर ने कहा कि इस दु:खद हादसे में पीड़ित व आहत परिवारों को राज्य सरकार द्वारा अधिकतम सहायताा राशि दिलाई जाएगी। साथ ही राजसमंद कलक्टर ने ब्यावर जिला कलक्टर से मोबाइल पर संपर्क कर सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को बेहतर व त्वरित इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आग्रह किया।

ये गंभीर घायल ब्यावर रेफर

  • मेघसिंह (35) पुत्र पन्नासिंह रावत
  • नारायणसिंह (40) पुत्र पन्नासिंह रावत
  • सूरज (12) पुत्र नारायणसिंह रावत
  • भगवानसिंह (48) पुत्र मंगलसिंह रावत
  • जितेंद्रसिंह (13) पुत्र गोपालसिंह रावत
  • ममता (18) पुत्री भगवानसिंह रावत
  • भैरूसिंह (37) पुत्र पन्नेसिंह रावत
  • हालूसिंह (20) पुत्र पप्पुसिंह रावत
  • रेखादेवी (35) पुत्र विक्रमसिंह रावत
    नोट : सभी घायल बोरी मादा, सारण, थाना सिरीयारी, जिला पाली के निवासी है।

इन घायलों को आई सामान्य चोट

  • हेमसिंह (65) पुत्र पन्नासिंह रावत
  • अशोकसिंह (35) पुत्र अर्जुनसिंह रावत
  • मुकेश (19) पुत्र भगवानसिंह रावत
  • सुरेंद्रसिंह (22) पुत्र सोहनसिंह रावत
  • छोटूसिंह (15) पुत्र नीमसिंह रावत
  • केलीदेवी (42) पत्नी भैरूसिंह रावत
View this post on Instagram

A post shared by Jaivardhan News (@jaivardhannews)

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 1,353

Post navigation

Previous: Post Office FD investment plan : पोस्ट ऑफिस FD से रकम को करें तीन गुना : ₹5 लाख से बनाएं ₹15 लाख से ज्यादा, जानें आसान ट्रिक
Next: Post Office RD : रोज ₹100 की बचत से 5 साल में ₹2,14,097 का फंड, बिना रिस्क के बढ़ाएं अपनी पूंजी

Related Stories

World Earth day
  • विविध

World Earth Day Celebration : आलोक स्कूल के विद्यार्थियों ने कलाकृतियों के माध्यम से दिया ‘धरा’ बचाने का संदेश; पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Parmeshwar Singh Chundwat April 22, 2026
Rajasthan cheap electricity
  • विविध
  • समाचार

Rajasthan cheap electricity : राजस्थान में बिजली पर बड़ा नियम लागू, अब सही समय पर चलाएं उपकरण और पाएं सस्ती बिजली

Parmeshwar Singh Chundwat April 18, 2026
Aaj ka Rashifal
  • विविध

Aaj ka Rashifal : 18 अप्रैल का राशिफल: इन 3 राशियों को मिलेगा वाहन सुख, खुल सकती है किस्मत

Parmeshwar Singh Chundwat April 18, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_BugekHe35lM उदयपुर में पहाड़ी से टकराया ट्रक, लगी भीषण आग #jaivardhannews #udaipurnews #todaynewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
उदयपुर में पहाड़ी से टकराया ट्रक, लगी भीषण आग #jaivardhannews #udaipurnews #todaynewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
उदयपुर में पहाड़ी से टकराया ट्रक, लगी भीषण आग #jaivardhannews #udaipurnews #todaynews
राजसमंद के देलवाड़ा में नलों में आ रहा नाली का पानी,प्रशासन पर लापरवाही के आरोप #jaivardhannews  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद के देलवाड़ा में नलों में आ रहा नाली का पानी,प्रशासन पर लापरवाही के आरोप #jaivardhannews
राजसमंद में पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने बांधे परिंडे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने बांधे परिंडे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram