Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Udaipur ACB ASI Bribe Arrest : 1 लाख लेते ही दबोचा गया ASI, एसीबी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Parmeshwar Singh Chundwat May 18, 2026 1 minute read

Udaipur ACB ASI Bribe Arrest : उदयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने रविवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापनगर थाने में तैनात एएसआई सुनील बिश्नोई को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिसकर्मी पर रेप की कोशिश और छेड़छाड़ के मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार एक महिला ने थाने में रेप की कोशिश और छेड़छाड़ को लेकर लिखित शिकायत दी थी। आरोप है कि एएसआई सुनील बिश्नोई ने मामले में मुकदमा दर्ज करने की बजाय शिकायत को दबाए रखा और कार्रवाई नहीं की। बताया जा रहा है कि आरोपी एएसआई शिकायतकर्ता पर लगातार दबाव बना रहा था। वह रिश्वत नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दे रहा था। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जानकारी एसीबी को दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता ने एएसआई को शोभागपुरा स्थित ऑर्बिट रिसॉर्ट की पार्किंग में बुलाया। जैसे ही एएसआई ने शिकायतकर्ता से एक लाख रुपए लिए, पहले से मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

एडिशनल एसपी बोले- जांच जारी

Udaipur Police Bribery Case : एसीबी के एडिशनल एसपी अनंत कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एएसआई ने केस दर्ज नहीं करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। दिलचस्प बात यह है कि एएसआई सुनील बिश्नोई फिल्म “सागवान” में भी नजर आ चुका है। इस फिल्म में उसने एक बहादुर और ईमानदार पुलिसकर्मी का किरदार निभाया था। दक्षिणी राजस्थान और प्रतापगढ़ की वास्तविक घटना पर आधारित इस फिल्म में उसने अपराध की गुत्थी सुलझाने और अंधविश्वास के खिलाफ लड़ने वाले पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। लेकिन असल जिंदगी में वही पुलिसकर्मी रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार हो गया। बताया जा रहा है कि फिल्म में काम करने के कारण ही परिवादी एएसआई को पहचानता था।

पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप

Rajasthan ACB Trap News : सुनील बिश्नोई पहले सुखेर थाने में तैनात था। सितंबर 2025 में आरडीएक्स क्लब एंड बार में ग्राहकों के साथ बाउंसर्स द्वारा मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं करने के आरोप उस पर लगे थे उस समय लापरवाही बरतने पर एसपी ने उसे हटाकर डीएसपी ऑफिस वेस्ट में अटैच कर दिया था। इसके बाद उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई थी। Udaipur Corruption News Today

पहले भी हो चुका है लाइन हाजिर

ASI Caught Taking Bribe Udaipur : इतना ही नहीं, अक्टूबर 2025 में एक अन्य मामले में लापरवाही सामने आने पर सुनील बिश्नोई को लाइन हाजिर भी किया गया था। अब रिश्वत लेते गिरफ्तारी के बाद उसकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

Rajsamand Police Action : राजसमंद में पुलिस का बड़ा एक्शन, 471 किलो डोडा-पोस्त जब्त, 13 आरोपी गिरफ्तार

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 266

Post navigation

Previous: Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं रेट
Next: Petrol Pump Closed News : सुबह 9 बजे अचानक बंद हुए पेट्रोल पंप, लोगों को हुई भारी परेशानी

Related Stories

Khamnore Police Theft Case
  • क्राइम/हादसे

Khamnore Police Theft Case : 300 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, खुला 21 चोरियों का राज; कालबेलिया गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat September 5, 2026
Kelwara child kidnapping
  • क्राइम/हादसे

Kelwara child kidnapping : शादी से इनकार का बदला! 7 साल के बेटे को उठा ले गया युवक, 4 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया

Parmeshwar Singh Chundwat August 30, 2026
Municipal election in rajsamand
  • क्राइम/हादसे

Municipal election : भाजपा- कांग्रेस का पैनल तैयार, टिकट से पहले मैदान में दावेदार | Rajsamand News

Laxman Singh Rathor August 27, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
काॅमेडी वीडियो... सब निर्दलीय प्रत्याशी की हालत ऐसी नहीं होती... आपका क्या मत है ? #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नाथद्वारा में आप प्रत्याशी की गिरफ्तारी में नया मोड़, दोषमुक्त कानसिंह पर झूठी कार्रवाई के आरोप
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 11 Sep. 2026
  • Crude Oil Price : कच्चा तेल 100 डॉलर के पार! क्या अब पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे महंगे?
  • Kelwa Bridge Crack : केलवा ब्रिज में फिर दिखीं दरारें, नीचे गिर रहा मलबा; मंडरा रहा हादसे का खतरा
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 10 Sep. 2026
| MoreNews by AF themes.