Skip to content
August 23, 2026
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • विविध

Ujjwala Gas Connection Fraud : 6 साल से किसी और ने चलाया गरीब परिवार का गैस कनेक्शन! अब पूरे गांव की जांच

Parmeshwar Singh Chundwat May 27, 2026 1 minute read

Ujjwala Gas Connection Fraud राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ उपखंड क्षेत्र के कुंचोली गांव में उज्ज्वला गैस योजना में कथित गड़बड़ी और कनेक्शन के दुरुपयोग का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। पात्र परिवारों को योजना का लाभ नहीं मिलने और उनके नाम से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा गैस कनेक्शन उपयोग किए जाने की शिकायत पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने सख्त रुख अपनाया है।

Ujjwala Scheme News : मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने पूरे गांव में उज्ज्वला गैस कनेक्शनों की व्यापक जांच कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही जिला रसद अधिकारी विजय सिंह और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत बिंदल को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन अब गांव में जारी सभी गैस कनेक्शनों का सत्यापन करेगा, ताकि योजना में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। जानकारी के अनुसार, कुंचोली गांव निवासी चुन्नीलाल गमेती और उनकी पत्नी गुलाबी देवी ने 7 मई को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। दंपती का आरोप है कि उनके नाम पर पिछले करीब छह वर्षों से उज्ज्वला गैस कनेक्शन चल रहा है, लेकिन उन्हें आज तक योजना का वास्तविक लाभ नहीं मिला। उन्होंने शिकायत में बताया कि उनके नाम से जारी गैस कनेक्शन और सिलेंडर का उपयोग कोई अन्य व्यक्ति कर रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे लंबे समय से योजना के लाभ से वंचित हैं, जबकि सरकारी रिकॉर्ड में उनके नाम पर गैस सुविधा दर्शाई जा रही है।

जांच के दौरान दबाव बनाने का भी आरोप

Gas Connection Scam Rajasthan : शिकायत के बाद प्रशासन की ओर से मौके पर जांच के लिए पटवारी को भेजा गया था। हालांकि परिवादी परिवार ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान पटवारी ने निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उन पर दबाव बनाने की कोशिश की। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि शिकायत वापस लेने और मामले को दबाने के लिए उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इस आरोप के बाद जिला प्रशासन ने मामले को और गंभीरता से लिया है।

आशा सहयोगिनी पर लगे गैस कनेक्शन के दुरुपयोग के आरोप

Rajsamand Ujjwala Case : प्रारंभिक जांच और शिकायत में गांव की आशा सहयोगिनी लीला देवी पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उज्ज्वला गैस कनेक्शनों का दुरुपयोग कर सिलेंडरों का व्यवसायिक इस्तेमाल किया जा रहा था। कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने बताया कि यदि जांच में शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन यह भी पता लगाएगा कि योजना के तहत कितने पात्र परिवार लाभ से वंचित रह गए और किन लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया।

पटवारी को नोटिस

LPG Connection Misuse : मामले में लापरवाही और शिकायतकर्ता पर दबाव बनाने के आरोपों को देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित पटवारी के खिलाफ 16 सीसी चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं आशा सहयोगिनी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए सीएमएचओ को पत्र लिखने के आदेश भी जारी किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी और पात्र लोगों के अधिकारों से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Rain Alert Update : राजस्थान में गर्मी का कहर! 47 डिग्री पहुंचा पारा, अब बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट

गांव में अब होगी 100 प्रतिशत जांच

जिला प्रशासन ने कुंचोली गांव में जारी सभी उज्ज्वला गैस कनेक्शनों की शत-प्रतिशत जांच कराने का निर्णय लिया है। जांच के दौरान लाभार्थियों के दस्तावेज, गैस वितरण रिकॉर्ड और सिलेंडर उपयोग की स्थिति का सत्यापन किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ वास्तविक पात्र परिवारों तक पहुंचे और भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं को रोका जा सके।

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 317

Post navigation

Previous: Rain Alert Update : राजस्थान में गर्मी का कहर! 47 डिग्री पहुंचा पारा, अब बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट
Next: PM SVANidhi Loan Apply Online : सिर्फ आधार कार्ड से पाएं ₹90,000 तक का Instant Loan, गारंटी की जरूरत नहीं

Related Stories

Ashadhi Tol Tradition
  • विविध

Ashadhi Tol Tradition : श्रीनाथजी मंदिर की 350 साल पुरानी परंपरा ने किया बड़ा इशारा! इस बार सामान्य से ज्यादा होगी बारिश

Parmeshwar Singh Chundwat July 30, 2026
Rajsamand Urban Service Camp
  • विविध
  • समाचार

Rajsamand Urban Service Camp : प्रभारी सचिव आरती डोगरा ने ग्रामीण-शहरी सेवा शिविरों का किया मैराथन निरीक्षण

Nikita Mali June 18, 2026
Maharana Raj Singh Revolving Statue Rajsamand
  • विविध

Maharana Raj Singh Revolving Statue Rajsamand : जल चक्की चौराहे पर महाराणा राज सिंह की रिवॉल्विंग प्रतिमा लगाने की उठी मांग

Nikita Mali June 8, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

श्रीनाथजी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद #bikechori #nathdwaranews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
श्रीनाथजी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद #bikechori #nathdwaranews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
मानसून में बारिश को तरसा राजसमंद, गौमती-बनास में पानी की आवक नहीं#monsoon #rajsamand #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
दूध से भरा टैंकर पकड़ा, 1600 लीटर दूध पर मिलावट का शक #milk #udaipurnews #jaivardhannews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy