Skip to content
July 24, 2026
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Vande Ganga Abhiyan Rajsamand : राजसमंद से शुरू हुआ बड़ा अभियान! अब हर गांव में चलेगी जल बचाने की मुहिम

Parmeshwar Singh Chundwat May 25, 2026 1 minute read

Vande Ganga Abhiyan Rajsamand : राजसमंद जिले में गंगा दशमी के पावन अवसर पर सोमवार सुबह ‘वंदे गंगा अभियान’ का जिला स्तरीय शुभारंभ बड़े उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया गया। इरिगेशन पाल पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में शासन सचिव (ऊर्जा विभाग), सीएमडी डिस्कॉम्स एवं जिला प्रभारी सचिव वरिष्ठ आईएएस आरती डोगरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं की आकर्षक कलश यात्रा से हुई, जिसने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।

पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक कलश यात्रा निकाली और राजसमंद झील पहुंचकर जल पूजन एवं आरती की। इसके बाद जिला स्तरीय समारोह आयोजित हुआ, जिसमें जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जनजागरण को लेकर व्यापक संदेश दिया गया। ‘वंदे गंगा अभियान’ 25 मई से शुरू होकर 5 जून तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, पौधारोपण और जनजागरूकता से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न विभागों को अभियान से जोड़ते हुए मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान जिले में करीब 30 हजार सोक पिट बनाए जा रहे हैं, ताकि वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके और भूजल स्तर सुधारा जा सके।

“हर व्यक्ति एक पौधा लगाए तो राजसमंद हरा-भरा बन सकता है”

Ganga Dussehra Water Conservation Campaign : अपने संबोधन में प्रभारी सचिव आरती डोगरा ने कहा कि राजसमंद की ऐतिहासिक झील के किनारे इस अभियान का शुभारंभ होना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि राजसमंद की जल संस्कृति और सामुदायिक भागीदारी पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि राजस्थान जैसे जल संकट वाले प्रदेश में पानी की हर बूंद का महत्व समझना जरूरी है। हमारे पूर्वजों ने बावड़ियां, कुएं और तालाब बनाकर जल संरक्षण की मजबूत परंपरा विकसित की थी। अब समय आ गया है कि हम उस सोच को आधुनिक तकनीक और जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ाएं।आरती डोगरा ने कहा कि यदि जिले का प्रत्येक नागरिक केवल एक पौधा भी लगाए तो राजसमंद में 15 लाख से अधिक पौधे लगाए जा सकते हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिलेगी।

“जल संरक्षण केवल सरकारी योजना नहीं, जनभागीदारी का अभियान बने”

Arti Dogra Rajsamand Visit : प्रभारी सचिव ने जोर देते हुए कहा कि जल संरक्षण को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जा सकता। यह हर नागरिक की जिम्मेदारी बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों और जागरूकता से ही भविष्य के जल संकट से निपटा जा सकता है। उन्होंने राजीविका समूहों की महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि लाखपति दीदियां न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि सामाजिक बदलाव का भी मजबूत उदाहरण पेश कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं से गांव-गांव जाकर जल संरक्षण का संदेश फैलाने का आह्वान किया।

“पानी और हवा प्रकृति का अनमोल उपहार” – कलेक्टर हसीजा

Rajsamand Plantation Drive News : जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने कहा कि पानी और हवा मानव जीवन की सबसे बड़ी जरूरत हैं और इन्हें किसी फैक्ट्री में तैयार नहीं किया जा सकता। इसलिए इनके संरक्षण के लिए हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि “पानी बचेगा तभी भविष्य बचेगा” और इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने ‘वंदे गंगा अभियान’ शुरू किया है। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण, भूजल स्तर बढ़ाने, तालाबों की सफाई और “कैच द रेन” अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

किसानों से आधुनिक सिंचाई तकनीक अपनाने की अपील

Rajivika Women Water Awareness : कलेक्टर ने किसानों से पारंपरिक सिंचाई पद्धतियों की जगह ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी आधुनिक तकनीकों का अधिक उपयोग करने की अपील की। साथ ही खेतों में अधिकाधिक फार्म पॉण्ड बनाने और व्यापक पौधारोपण करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिले की 70 हजार से अधिक राजीविका महिलाएं उनकी बहनों के समान हैं। जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं और अपने परिवारों को सशक्त बनाती हैं, तो समाज भी मजबूत होता है।

मुख्यमंत्री की सोच को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जल संरक्षण को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राजसमंद झील की पूजा-अर्चना के साथ अभियान की शुरुआत होना प्रकृति और जल के प्रति सम्मान का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि जल संरक्षण का संदेश हर गांव, हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंचे तथा इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाए।

जिलेभर में होंगे सफाई और संरक्षण के विशेष कार्य

जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा ने बताया कि अभियान के दौरान जिलेभर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर “4 पी” नवाचार लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की। अभियान के तहत अमृत सरोवर, तालाब, बावड़ियों और कुओं की गहन सफाई की जाएगी। जलकुंभी हटाने, पेयजल टंकियों की सफाई, खराब हैंडपंप और पाइप लाइनों की मरम्मत, नई जल संरचनाओं का निर्माण एवं जीर्णोद्धार जैसे कार्य मिशन मोड में किए जाएंगे। इसके अलावा पक्षियों के लिए परिण्डे बांधने, तुलसी पौधों के वितरण और ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता अभियान भी चलाए जाएंगे।

Rajasthan Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: राजस्थान में बढ़ी महंगाई की टेंशन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम में राजीविका ब्रांड एम्बेसडर सरिता कंवर द्वारा विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं स्काउट छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर डीसीएफ डॉ. आर.एन. भाकर, एडीएम नरेश बुनकर, पूर्व जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, एसडीएम बृजेश गुप्ता, आयुक्त ललित देथा, समाजसेवी माधवलाल जाट, बद्रीलाल जाट, एक्सईएन राजेंद्र मीणा, महेंद्र कोठारी, खुशकमल कुमावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 165

Post navigation

Previous: SBI Strike Cancelled News : SBI ग्राहकों के लिए बड़ी राहत! आखिरी वक्त पर टली बैंक कर्मचारियों की हड़ताल
Next: Rajasthan Nikay Chunav News : राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर बड़ा बयान! मंत्री खर्रा ने कह दी बड़ी बात

Related Stories

Rajsamand Land Scam
  • समाचार

Rajsamand Land Scam : मरे हुए भाइयों के नाम पर करोड़ों की जमीन की रजिस्ट्री! पूर्व पालिकाध्यक्ष समेत 5 पर FIR के आदेश

Parmeshwar Singh Chundwat July 23, 2026
Rajsamand Theft News
  • क्राइम/हादसे
  • समाचार

Rajsamand Theft News : राजसमंद में ग्रामीणों को घरों में कैद कर 11 मकानों में चोरी, कार सवार बदमाशों ने आधी रात मचाया आतंक

Laxman Singh Rathor July 17, 2026
LPG Cylinder Gas Check
  • समाचार

LPG Cylinder Gas Check : नया LPG सिलेंडर लेते ही करें ये 2 मिनट का टेस्ट, तुरंत पता चल जाएगा गैस पूरी है या नहीं!

Parmeshwar Singh Chundwat July 14, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_cb1IRgox45o Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नए पड़ाव की ओर बढ़ता जयवर्द्धन न्यूज #Jaivardhannews
छात्रों के समर्थन में राजसमंद काग्रेंस ने फूंका प्रधानमंत्री व मंत्रियों का पुतला
.
#Rajsamandnews #Congress #Jaivardhannewsदिल्ली में प्रोटेस्ट के दौरान स्टूडेंट के साथ हुए कथित लाठी चार्ज के विरोध में राजसमंद कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पूतला फूंका।Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
छात्रों के समर्थन में राजसमंद काग्रेंस ने फूंका प्रधानमंत्री व मंत्रियों का पुतला #congress
राजसमंद में वृद्ध को मृत बता हड़पी लाखों की जमीन, तीन महिलाएं पहुंचीं जेल
.
राजसमंद में 86 साल के एक जीवित बुजुर्ग को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर उनकी लाखों रुपए की जमीन हड़पने का खुलासा करते हुए कांकरोली थाना पुलिस ने मां व दो बेटियों को गिरफ्तार किया।
.
#Rajsamandpolice #Crimenews #JaivardhannewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में वृद्ध को मृत बता हड़पी लाखों की जमीन, तीन महिलाएं पहुंचीं जेल #rajsamandpolice
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy