Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • विविध

woman swept away in river : राजसमंद में बाइक से गिरी आशा सहयोगिनी नदी में बही, पांच घंटे बाद भी नहीं पता

Parmeshwar Singh Chundwat August 27, 2025 1 minute read
woman swept away in river
woman swept away in river

woman swept away in river : तेज बारिश के बाद उफान पर आई बनास नदी के मोही- राज्यावास पुलिया पर बही आशा सहयोगिनी का पांच घंटे बाद भी पता नहीं चल पाया। दरअसल पति पत्नी बाइक पर पर जा रहे थे, तभी बहते पुलिया पर अचानक पत्नी गिरकर बह गई। पति ने बचाने के काफी प्रयास किए, मगर पता नहीं चल पाया। फिलहाल पुलिस, प्रशासन के साथ रेस्क्यू दल तलाश में जुटा हुआ है। नदी में पानी का बहाव तेज है और पांच घंटे से तलाश जारी है।

Banas river accident Rajsamand कांकरोली थाना प्रभारी हंसाराम सिवरी ने बताया कि राज्यावास निवासी 60 वर्षीय विजयसिंह रावल उनकी पत्नी आशा सहयोगिनी 55 वर्षीय निर्मला कंवर के साथ मोही से राज्यावास की तरफ जा रहे थे। बुधवार सुबह साढ़े दस बजे अचानक बाइक के पीछे बैठी निर्मला कंवर नीचे गिर गई और पानी में बह गई। इस पर पति ने बाइक को छोड़ पत्नी को बचाने के प्रयास किए, मगर पानी का ज्यादा बहाव होने पर लोगों ने उसे रोक दिया। बाद में नदी किनारे होकर आगे पहुंचा और पत्नी निर्मला को पकड़ने के प्रयास किए, मगर पानी के तेज बहाव के चलते आगे चली गई। पति विजयसिंह बचाओ बचाओ की आवाज लगाता रहा और अन्य लोग भी दौड़े, लेकिन कुछ देर बाद पानी में बही महिला निर्मला कंवर ओझल ओ गई। बाद में कांकरोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही मोही पंचायत से ग्राम विकास अधिकारी निधि आचार्य, पटवारी कुलदीप कुमार बैरवा भी पहुंच गए। एनडीआरएफ के जवान और सिविल डिफेंस के जवानों के अलावा स्थानीय तैराकों को भी बुलाया गया। नदी में नाव उतारकर तलाश शुरू कर दी, लेकिन करीब 7 घंटे बाद भी पता नहीं चल पाया है। Rajasthan flood accident news

View this post on Instagram

A post shared by Jaivardhan News (@jaivardhannews)

6 किमी. के दायरे में रेस्क्यू अभियान

Asha sahayogini drowned Rajsamand मोही पुलिया से महिला के बहने के बाद एनडीआरएफ के जवान, सिविल डिफेंस की टीम व कुछ अन्य तैराकों को बुला लिया। पुलिस, प्रशासन व पंचायत की टीम भी आवश्यक संसाधनों के साथ पहुंच गई और साढ़े 11 बजे से रेस्क्यू शुरू कर दिया। उसके बाद करीब छह किमी. के दायरे तक सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद बड़ी तादाद में ग्रामवासी पहुंचे गए। सुरक्षा की दृष्टि से एएसआई निर्भयसिंह द्वारा लोगों को दूर हटाया जा रहा है और तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं। Woman missing in river Rajsamand

पुलिया पर हो चुके कई हादसे, समाधान नहीं

Mohi Rajyawash pulia accident : मोही से राज्यावास पुलिया पर पानी के बहाव को लेकर कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन इस समस्या के समाधान की दिशा में प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए। इस कारण क्षेत्रीय लोगों में प्रशासन के प्रति भी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन पुलिया ऊंचा कर व्यवस्थित व सुरक्षित सड़क निर्माण के कोई प्रयास क्यों नहीं किए जा रहे हैं।

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 274

Post navigation

Previous: DL mobile number update : ड्राइविंग लाइसेंस और RC में गलत मोबाइल नंबर को ठीक करने का सबसे आसान तरीका
Next: Woman dies due to electric shock : करंट से महिला की मौत, दूसरी झुलसी, JEN एपीओ, लाइनमैन सस्पेंड

Related Stories

Daily Jaivardhan
  • विविध

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 8 Sep. 2026

Laxman Singh Rathor September 8, 2026
jaivardhan news
  • विविध

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 7 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 7, 2026
Daily Jaivardhan 5 Sep 2026
  • विविध

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 5 Sep. 2026

Laxman Singh Rathor September 5, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews #elction2026 राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews
#elction2026
Rajasthan NewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews
#elction2026
Rajasthan NewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews #elction2026
उदयपुर में फिर लगातार 7वीं बार BJP का बनेगा बोर्ड, देखिए परिणाम #udaipurnews #election2026Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
उदयपुर में फिर लगातार 7वीं बार BJP का बनेगा बोर्ड, देखिए परिणाम #udaipurnews #election2026
राजसमंद में 5 निकाय परिणाम : जनता का सबक या अप्रत्याशित हालात, क्या क्रॉस वोटिंग के चांस ? #Rajsamandnewsराजसमंद जिले में नगरपरिषद राजसमंद में भाजपा को पूर्ण बहुमत है, जबकि नाथद्वारा में निर्दलीय ही तय करेगा कि आखिर किसका सभापति बनेगा। हालांकि निर्दलीय भी भाजपा समर्थित ही बताया जा रहा है। क्या नाथद्वारा में क्रॉस वोटिंग का का कोई चांस है। भीम नगरपालिका में भाजपा मात्र 1 सीट ही क्यों मिली और देवगढ़ का बोर्ड भी गंवाना पड़ गया। आमेट नगरपालिका की कमान जनता ने भाजपा को सौंप दी।
Rajsamand News
Rajsamand MLA
Nagar parishad Rajsamand
Municipal election
Election 2026
Congress leader
राजसमंद के पार्षद
नगर निकाय चुनाव 2026
Congress Rajsamand
Nagarpalika Amet
Nagarpalika Devgarh
Nagarpalika Nathdwara
Nathdwara News
Nagarpalika Bhim
Sudarshan Singh Rawat
MLA Deepti Maheshwari
MLA Surendra Singh Rathore
MLA Hari Singh RawatJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में 5 निकाय परिणाम :जनता का सबक या अप्रत्याशित हालात, क्या क्रॉस वोटिंग के चांस ?
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Nathdwara Nagar Palika Election : भाजपा बहुमत से एक कदम दूर, निर्दलीय बना किंगमेकर: नाथद्वारा में कांग्रेस को 19 सीटें
  • Vijayraj Kumari mewar Passed Away : पूर्व राजपरिवार की सदस्य विजयराज कुमारी का निधन, शंभू पैलेस से निकली अंतिम यात्रा
  • Rajsamand Municipal Election : सभापति पद के लिए पालीवाल-जैन दावेदारों में लॉबिंग तेज, भाजपा में नाम को लेकर मंथन
  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
| MoreNews by AF themes.