
Independence Day : राजसमंद जिला मुख्यालय पर इस बार सिविल लाइन के पास स्थित मैदान में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होगा। यहां जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ध्वजारोहण करेंगे। पुलिस के साथ कॉलेज व स्कूल के छात्रों की परेड होगी। शहर के विभिन्न सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएगी। इसके लिए सिविल लाइन के पास ग्राउंड में आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सुरक्षा की दृष्टि से विशेष पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में 59 प्रतिभाओं का सम्मान होगा, जिसमें शिक्षा, चिकित्सा, पंचायतीराज विभाग के कार्मिक, अधिकारियों से लेकर प्रतिभावान छात्र, पत्रकार सहित कई विशिष्टजन शामिल है।
