Skip to content
March 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • शिक्षा

RBSE 12th Result : राजसमंद में 12वीं साइंस, कला व वाणिज्य संकाय के रिजल्ट ने चौंकाया : कला में राजसमंद राज्य में प्रथम

Laxman Singh Rathor March 31, 2026 1 minute read

RBSE 12th Result : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को 12वीं आट्‌र्स, कॉमर्स, साइंस के एक साथ घोषित हुए परीक्षा परिणाम में राजसमंद जिले में भी चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। कला वर्ग में राजसमंद टॉप रहा, जबकि विज्ञान वर्ग में राजसमंद इस बार चौथे स्थान पर रहा, लेकिकन वाणिज्य वर्ग में पिछड़कर 33वें स्थान पर पहुंच गया। तीनों ही संकाय में बेटो के मुकाबले बेटियां अव्वल रही।

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गिरजाशंकर मिश्रा ने बताया कि कला वर्ग में राजसमंद जिला राज्य में प्रथम रहा। जिले में 8 हजार 736 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 5 हजार 743 छात्र प्रथम, 2801 द्वितीय और 191 तृतीय स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में कुल 409 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 280 छात्र प्रथम, 122 द्वितीय एवं 7 तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह विज्ञान संकाय में 2267 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 1934 प्रथम, 332 द्वितीय एवं 1 तृतीय स्थान पर रहा। दो वर्षों की स्थिति पिछले वर्ष विज्ञान में राजसमंद जिला राज्य स्तर पर पहले स्थान पर रहा, जबकि इस बार चौथे स्थान पर रहा। कला वर्ग में पिछले वर्ष राज्य में राजसमंद जिला दूसरे स्थान पर रहा, जबकि इस बार राज्य में राजसमंद पहले स्थान पर आ गया और वाणिज्य संकाय में पिछले वर्ष राज्य में राजसमंद 7वें स्थान पर था, जबकि इस बार राज्य में पिछड़कर 33वें स्थान पर पहुंच गया।

कला में 98.40% लाने वाली माया का सपना IPS बनना

Rajasthan Board 12th Result : कुंभलगढ़ में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बड़गांव की छात्रा माया मेघवाल ने कला वर्ग में 98.40% अंक हासिल किए हैं। माया ने बताया कि दीपावली से पहले कोर्स पूरा कर दिया था। फिर केवल रिवीजन पर ही ध्यान दिया और जो भी डाउट होते, टीचर से क्लीचर करती रही। प्रतिदिन एक चेप्टर को पूरा करने का टारगेट बनाकर पढ़ाई की। स्कूल घर से तीन किलोमीटर दूर है, जहां पैदल आवाजाही करती थी। इस तरह 40 मिनट आने व जाने में लगते थे। माया मूलत: चौहानो का गुड़ा की रहने वाली है और पिता तोलाराम पैराटीचर है, जबकि मां गृहिणी है।

कला में ड्राइवर के बेटे लोकेश ने बनाए 97.60%

RBSE 12th Topper List कला वर्ग में राजसमंद जिले के भीम में लोकेशसिंह ने 97.60% अंक हासिल किए। पिता प्रकाशसिंह ड्राइवर है, जबकि मां पुष्पादेवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। लोकेश भीम कस्बे के सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकंडरी स्कूल का छात्र है।

विज्ञान में सूरज ने बनाए 96.60% अंक

विज्ञान संकाय में शिशोदा के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्र सूरजसिंह चुंडावत ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सूरज के फिजिक्स और मैथ्स में 100 में से 100 नंबर आए। उसके पिता की मुम्बई में हार्डवेयर की दुकान है, मां गृहणी है।

95% वाली पूजा का सपना टीचर बनना

Rajsamand Topper Student : राजसमंद के पुठोल स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्रा पूजा राठौड़ ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में तीसरा स्थान हासिल किया। वह मूलत: बागोटा गांव की निवासी है। वह भविष्य में शिक्षक बनना चाहती है। उसे घर पर बड़ी बहन जिनल ने खूब मोटिवेट किया। पिता किशनसिंह भी हमेशा प्रोत्साहित करते रहे। पूजा रोजाना सुबह 5 बजे उठकर पढ़ती और रात को 12 बजे तक पढ़ना उसका रुटीन रहा है।

जिनल का सपना शिक्षक बनना

RBSE 12th Science Result : राजसमंद में पिपलांत्री पंचायत के भुडान में लौहारो की भागल निवासी जिनल कुंवर ने 96.2 प्रतिशत अंक बनाए। उनके पिता अभयसिंह व्यवसायी है, जबकि मां गृहिणी है। वह पुठोल के राउमावि में पढ़ती थी और स्कूल में दूसरा स्थान बनाया। वह परीक्षा के दौरान सुबह 3 बजे उठकर पढ़ने लग जाती थी। स्कूल में मॉडल पेपर के माध्यम से शिक्षकों ने खूब मोटिवेट किया। उसकी मां पारस कुंवर गृहिणी है। उपलब्धि का श्रेय खुद को, माता- पिता व शिक्षक को देती है।

कला वर्ग में प्रदेश में राजसमंद प्रथम

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं परीक्षा के परिणाम में राजसमंद जिले ने प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। खास तौर पर आर्ट्स विषय में राजसमंद जिले ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। आर्ट्स संकाय में जिले का पास प्रतिशत 98.70 रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। आर्ट्स विषय में राजसमंद के बाद डीडवाना-कुचामन ने 98.58 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सिरोही का परिणाम 98.52 प्रतिशत, पाली का 98.47 प्रतिशत और फलोदी का 98.43 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस तरह राजसमंद ने सभी जिलों को पीछे छोड़ते हुए प्रदेश में अपनी मजबूत शैक्षणिक पहचान दर्ज कराई है। वहीं साइंस विषय में भी राजसमंद जिले ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की टॉप फाइव सूची में स्थान बनाया है। साइंस संकाय में जिले का पास प्रतिशत 98.87 रहा, जिसके साथ राजसमंद प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा। यह उपलब्धि जिले के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम मानी जा रही है। साइंस विषय में डीडवाना-कुचामन ने 99.43 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। इसके बावजूद राजसमंद का टॉप फाइव में शामिल होना जिले के लिए गर्व की बात है। जिले के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है और इसे विद्यार्थियों की मेहनत तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का नतीजा माना जा रहा है।

12वीं में सनराइज एकेडमी के विज्ञान व वाणिज्य छात्रों ने जिले में बढ़ाया मान

राजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर में स्थित सनराइज एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं ने फिर 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजसमंद जिले में विशेष मान बढ़ाया है। निदेशक राजदीप भाटिया ने सभी छात्र, अभिभावक व शिक्षकों को बधाई दी है। विज्ञान वर्ग में स्तुति माली ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हर्षिका मेहरा ने 97.20 एवं गीतिका कुमावत ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धि में चार चाँद लगाए। विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को एक बार फिर सिद्ध किया है। वाणिज्य वर्ग में दिव्या सैनी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सीमा माली ने 94.40 प्रतिशत तथा प्रिया दय्या ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की। इस परीक्षा के अंर्तगत 70 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए। इन विद्यार्थियों ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। प्रधानाचार्या शिप्रा भाटिया ने बताया कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यालय के समस्त अध्यापकों एवं अभिभावकों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया, जिनके निरंतर सहयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाया। साथ ही सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन द्वारा इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों का विद्यालय स्तर पर सम्मान भी किया गया। शानदार परिणाम के साथ सनराइज एकेडमी नाथद्वारा ने समूचे राजसमंद जिले में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

गांधी सेवा सदन स्कूल का कला व विज्ञान में शत प्रतिशत परिणाम

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 12वीं बोर्ड परीक्षा में बाल निकेतन गांधी सेवा सदन के विद्यार्थियों के परिणाम शानदार रहे। विद्यालय की प्रतिभावान छात्रा विशाखा पालीवाल ने कला वर्ग में 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं विज्ञान वर्ग में नेहा पालीवाल ने 95.20 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। माया कंवर ने 92.20 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि चाहत खटीक ने 91.40 प्रतिशत और कीर्ति सिंह लोढी ने 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विज्ञान वर्ग में प्रविष्ट सभी 23 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इनमें से 4 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 7 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं कला वर्ग में विशाखा पालीवाल ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रीति खटीक ने 91.00 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सुरेन्द्रसिंह राव ने 88.80 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान हासिल किया। कला वर्ग में कुल 32 विद्यार्थियों में से 30 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा 2 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इनमें 2 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 8 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय के इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर संस्था मंत्री डॉ. महेन्द्र कर्णावट ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षा सेवियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Arts वर्ग में ये रहे टॉपर

क्रम संख्याविद्यालय का नामविद्यार्थी का नामपिता का नामप्राप्तांकप्रतिशत
1GSSS BARGAONMAYA MEGHWALTOLA RAM49298.4
2GSSS PUTHOLSUGANA KUNWARBHAWAR SINGH48597.0
3GSSS PASOONDKINJAL ASHIYASHAILENDRA SINGH48396.6
4GSSS PUTHOLJEENAL KUNWARABHAY SINGH48196.2
5GSSS ANTALIYAKUSUM KUNWAR CHOUHANBHAIRU SINGH CHOUHAN48196.2
6GOVT. SENIOR SECONDARY SCHOOL DINGROL (222762)सपना कंवर सिसोदियारतन सिंह सिसोदिया47995.80
7MAHARANA KUMBA GSSS KELWARAHIMANI AMETAJAMANA SHANKAR AMETA47795.4
8GSSS LAMBODISIDDHI SONILAXMI LAL SONI47795.4
9GSSS MAJERAROHIT PANWARSUBHASH PANWAR47795.4

विज्ञान वर्ग में टॉपर छात्र

क्रम संख्याविद्यालय का नामविद्यार्थी का नामपिता का नामरोल नंबरप्राप्तांकप्रतिशत
2PM SHRI GOVT. SENIOR SECONDARY SCHOOL AMET (222785)PIYUSH PALIWALNARAYAN LAL048396.60
3GGSSS RAJNAGARSAHIBA SHAH00096.40
4GSSS SINDESAR KALACHANDNI JASWALGAJENDRA JASWAL——94.60
5GSSS BALI JASSA KHERASEEMA KUMARISAMPAT LAL0093.80
6GSSS KOYALNEHA KUNWAR SOLANKIPARWAT SINGH046893.60
7GSSS BHIMRINKU CHOUHANNIRMAL SINGH0092.60

वाणिज्य वर्ग में ये छात्र रहे टॉपर

क्रम संख्याविद्यालय का नामविद्यार्थी का नामपिता का नामरोल नंबरप्राप्तांकप्रतिशत
1GSSS KUNWARIYAVIKAS JATRATAN LAL JAT—44188.2
1GSSS DEOGARHNISHANT KUMARATUL KUMAR—43887.60
2GOVT. SENIOR SECONDARY SCHOOL NATHDWARA (222890)BANTI SINGHFATEH SINGH283029543787.40
3PM SHRI GSSS RAILMAGRAPIYUSH KUMAWATJAWARMAL KUMAWAT0087.40
4GOVT. SENIOR SECONDARY SCHOOL NATHDWARA (222890)KISHANPAL SINGH CHOUHANNIRBHAY SINGH CHOUHAN—43486.80
5GOVT. SENIOR SECONDARY SCHOOL NATHDWARA (222890)NIKHIL RAJ NATH CHOUHANRATAN NATH CHOUHAN—43186.20

आमेट ब्लॉक के टॉपर

कला वर्ग में 95% लाने वाले टॉपर छात्र

साइंस में 95% लाने वाले टॉपर छात्र

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 180

Post navigation

Previous: Middle East war impact : जंग की मार अब घर-घर तक, दूध-किराना से इलाज तक सब कुछ हो सकता है महंगा
Next: Rajsamand murder case : बीमा की रकम के लिए भाई बना कातिल: देवीसिंह की हत्या कर सड़क हादसा दिखाया, 4 गिरफ्तार

Related Stories

RBSE 12th Result 2026
  • शिक्षा

RBSE 12th Result 2026 : राजस्थान बोर्ड ने 20 दिन में जारी किया 12वीं का रिजल्ट, पहली बार मार्च में घोषित हुआ परिणाम

Parmeshwar Singh Chundwat March 31, 2026
10th result
  • शिक्षा

Rajasthan Board Result 2026 : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर बड़ी खबर! इस दिन आ सकता है परिणाम

Parmeshwar Singh Chundwat March 20, 2026
Rajasthan Board 10th Result 2026
  • शिक्षा

RBSE 10th Result 2026 : 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म? इन वेबसाइट पर रखें नजर | Rajasthan Board 10th Result 2026

Laxman Singh Rathor March 18, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_mrX0z6V_P8o राजसमंद में 12वीं साइंस, कला व वाणिज्य संकाय के रिजल्ट ने चौंकाया #RBSE12thresultराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को 12वीं आट्‌र्स, कॉमर्स, साइंस के एक साथ घोषित हुए परीक्षा परिणाम में राजसमंद जिले में भी चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। कला वर्ग में राजसमंद टॉप रहा, जबकि विज्ञान वर्ग में राजसमंद इस बार चौथे स्थान पर रहा, लेकिकन वाणिज्य वर्ग में पिछड़कर 33वें स्थान पर पहुंच गया। तीनों ही संकाय में बेटो के मुकाबले बेटियां अव्वल रही। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गिरजाशंकर मिश्रा ने बताया कि कला वर्ग में राजसमंद जिला राज्य में प्रथम रहा। जिले में 8 हजार 736 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 5 हजार 743 छात्र प्रथम, 2801 द्वितीय और 191 तृतीय स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में कुल 409 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 280 छात्र प्रथम, 122 द्वितीय एवं 7 तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह विज्ञान संकाय में 2267 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 1934 प्रथम, 332 द्वितीय एवं 1 तृतीय स्थान पर रहा। दो वर्षों की स्थिति पिछले वर्ष विज्ञान में राजसमंद जिला राज्य स्तर पर पहले स्थान पर रहा, जबकि इस बार चौथे स्थान पर रहा। कला वर्ग में पिछले वर्ष राज्य में राजसमंद जिला दूसरे स्थान पर रहा, जबकि इस बार राज्य में राजसमंद पहले स्थान पर आ गया और वाणिज्य संकाय में पिछले वर्ष राज्य में राजसमंद 7वें स्थान पर था, जबकि इस बार राज्य में पिछड़कर 33वें स्थान पर पहुंच गया।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में 12वीं साइंस, कला व वाणिज्य संकाय के रिजल्ट ने चौंकाया #RBSE12thresultराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को 12वीं आट्‌र्स, कॉमर्स, साइंस के एक साथ घोषित हुए परीक्षा परिणाम में राजसमंद जिले में भी चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। कला वर्ग में राजसमंद टॉप रहा, जबकि विज्ञान वर्ग में राजसमंद इस बार चौथे स्थान पर रहा, लेकिकन वाणिज्य वर्ग में पिछड़कर 33वें स्थान पर पहुंच गया। तीनों ही संकाय में बेटो के मुकाबले बेटियां अव्वल रही। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गिरजाशंकर मिश्रा ने बताया कि कला वर्ग में राजसमंद जिला राज्य में प्रथम रहा। जिले में 8 हजार 736 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 5 हजार 743 छात्र प्रथम, 2801 द्वितीय और 191 तृतीय स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में कुल 409 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 280 छात्र प्रथम, 122 द्वितीय एवं 7 तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह विज्ञान संकाय में 2267 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 1934 प्रथम, 332 द्वितीय एवं 1 तृतीय स्थान पर रहा। दो वर्षों की स्थिति पिछले वर्ष विज्ञान में राजसमंद जिला राज्य स्तर पर पहले स्थान पर रहा, जबकि इस बार चौथे स्थान पर रहा। कला वर्ग में पिछले वर्ष राज्य में राजसमंद जिला दूसरे स्थान पर रहा, जबकि इस बार राज्य में राजसमंद पहले स्थान पर आ गया और वाणिज्य संकाय में पिछले वर्ष राज्य में राजसमंद 7वें स्थान पर था, जबकि इस बार राज्य में पिछड़कर 33वें स्थान पर पहुंच गया।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में 12वीं साइंस, कला व वाणिज्य संकाय के रिजल्ट ने चौंकाया #rbse12thresult
नाथद्वारा में चेक बाउंस पर गैस एजेंसी के एक जने सहित दो गिरफ्तार #nathdwaranews #jaivardhannewsराजसमंद जिले के नाथद्वारा में चेक अनादरण के मामले में श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस ने नाथद्वारा के सोनल गैस एजेंसी हाल मांडुथल, घासा जिला उदयपुर निवासी हीरालाल उर्फ रमेश पुत्र नाथू मेघवाल और उपली ओडन निवासी मोहनलाल पुत्र तोलीराम को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विक्रमसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धारा 138 एनआई एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है। बताया कि आरोपियों ने जो चेक दिए, वह बैंक से रिटर्न हो गए। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है।|  Jaivardhan News |    | Rajsamand
Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
नाथद्वारा में चेक बाउंस पर गैस एजेंसी के एक जने सहित दो गिरफ्तार #nathdwaranews #jaivardhannews
देवगढ़ क्षेत्र में बिजली के पोल से तार चोरी, FIR दर्ज #jaivardhannews #devgarh #rajsamandराजसमंद जिले के देवगढ़ क्षेत्र में बिजली के पोल से तार चोरी हो गए। अजमेर विद्युत वितरण निगम देवगढ़ के कनिष्ठ अभियंता संग्राम सिंह मीणा ने देवगढ़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। बताया कि अज्ञात आरोपियों ने बिजली के पाल से तार चुरा लिए। इस पर पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज करते हुए सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक चोरी के आरोपियों को लेकर पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
देवगढ़ क्षेत्र में बिजली के पोल से तार चोरी, FIR दर्ज #jaivardhannews #devgarh #rajsamand
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram