Skip to content
April 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • धार्मिक

Anjaneshwar Mahadev Mandir : गुफा में 3 फीट ऊंचा शिवलिंग, माता अंजना ने की थी तपस्या

Jaivardhan News March 8, 2024 1 minute read

Anjaneshwar Mahadev Mandir : यूं तो मेवाड़ के कण-कण में शिव बसे हैं, लेकिन उदयपुर जयपुर नेशनल हाईवे स्थित कामलीघाट से दे मदारिया की तरफ भीलवाड़ा मार्ग पर लगभग 8 किमी दूर आजनेश्वर महादेव महादेव का मंदिर अतिप्राचीन है, जो माता अंजना की तपस्या स्थली है। ऐसा माना जाता है कि सती माता अंजना ने यहां तपस्या की थी और बजरंगबली हनुमान का जन्म भी यहीं पर हुआ। इसलिए इस जगह का नाम आंजनेश्वर और स्थानीय गांव का नाम आंजना प्रचलित हुआ।

लोक मान्यता के अनुसार महाभारतकाल में पांडवों ने अपने वनवास के समय इस स्थान पर निवास किया था। तीन तरफ चट्टानों से गिरी गुप्त और उसके सामने जल से भरा प्राकृतिक कुण्ड और पेड़ों की सघनता से स्थान सुरक्षित रहा है ऐसा स्वभाविक प्रमाण प्रचलित लोक मान्यता को भी प्रमाणित करता प्रतीत होता है। चट्टान की पूर्व दिशा में मंदिर का प्रवेश द्वार है। बाहर एक कुंड है, जिसमें तीन तरफ मेवाड़ शैली में सीढियां बनी हुई है। उनके बगल में विभिन्न समाजों की धर्मशालाएं भी बनी हुई है। द्वार के अंदर प्रवेश करते ही चट्टान सामने नजर आती है, जिसकी आधी ऊंचाई पर स्थित मंदिर के मुख्य द्वार में प्रवेश करने पर एक विशाल गुफा दिखाई पड़ती हैं। गुफा के गर्भगृह में एक शिवलिंग स्थापित है, जो तीन फीट ऊंचा है। गुफा में पुजारी और साधुओं का निवास रहता है। भजन- कीर्तन भी होते हैं।

Shiv Temple : शिवरात्रि पर हर साल यहां भरता है मेला

यह स्थान पर्वतीय पानी से घिरा है। कुदरत की गोद में अत्यंत रमणीक स्थान है। कई गुफाएं अवस्थित है ऋषि-मुनियों ने तपोभूमि के रूप में इस स्थान का उपयोग किया। यह क्षेत्र पर्वताकार चट्टानी संरचनाओं से बनी प्राकृतिक गुफाओं हरियाली और प्राकृतिक जलतों के कारण ऋषि-मुनियों की योग-साधना और तपस्या का केंद्र रहा। गुफा के बाहर गुबंद के बायी और चट्टान से ऊपर व पीछे जाने का मार्ग है, यहां से चारों ओर का दृश्य काफी मनोरम दिखता है।

shiv trishul : 20 फीट नुकीली चट्टान पर बना है शिवलिंग

चट्टानों के ऊपर पूर्व की ओर एक नुकीली चट्टान सीधी खड़ी दिखाई देती है। करीब 20 फीट ऊंची इस सीधी चट्टान पर पत्थर का विशाल त्रिशूल स्थापित है। त्रिशूल दूर से ही आजनेश्वर महादेव मंदिर का पता बता देता है। दूसरी चट्टान पर प्राचीन शिलालेख स्थापित है। इन शिलालेखों पर ब्रह्माजी, दत्तात्रेय व देवगढ़- मदारिया के तत्कालीन शासकों के विषय में जानकारी अंकित है। इसके पूर्व दिशा में एक चट्टान है। इसी श्रृंखला की सबसे ऊंची पर्वतमाला पर सेंड माता का मंदिर बना है। यहां मदारिया के एक बेहद पुरानी बस्ती होने के कुछ अवशेष आज भी विद्यमान हैं।

यह है पौराणिक कहानी, देखिए

राजसमंद जिले के देवगढ़ मदारिया के भीलवाड़ा रोड स्थित आंजनेश्वर महादेव के पास रियासतकालीन किला है। इस प्राचीन मंदिर के ठीक सामने पहाड़ी पर रियासतकाल का प्राचीन किला है। वर्तमान में आंजनेश्वर महादेव के मुख्य पुजारी नाथ रावल संप्रदाय के धन्ना रावल ने बताया कि विक्रम संवत 1515 में महाराणा मेवाड़ ने इनके पुरखों को आंजनेश्वर गांव जागीर में दिया था। नाथ रावल संप्रदाय यहीं शिव मंदिर में पूजा-अर्चना व गुफा में साधना किया करते थे।

जागीर में मिलने के बाद गंगा रावल व खेमा रावल ने कृषि पर हासिल (कर) लिया जाता था। इससे विशाल किले का निर्माण करवाया गया। इस पर बाद में नाथ रावल संप्रदाय राज करते रहे। इसके बाद यहीं से गांव की पूरी व्यवस्था चलती थी। यहां कोई सेना नहीं रहती थी, न ही कभी कोई युद्ध लड़ा गया। आंजनेश्वर गांव उदयपुर महाराणा के अधीन आता था। नाथ रावल मेवाड़ के राजगुरु थे। किले की विशाल चारदीवारी, भव्य दरवाजे, अद्भुत शिल्प उस समय की स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना है। किले में चौमुखा महादेव का मंिदर है। मंदिर के गर्भगृह में चार मुख वाला शिवलिंग स्थापित है। मंदिर के बाहर विशालकाय नंदी स्थापित है। दुर्ग की विशाल दीवारें, कंगूरे, झरोखे, छतरियां आदि उदयपुर के महलनुमा है। दुर्गम मार्ग व सुविधाएं नहीं होने से यह दुर्ग पर्यटकों की पहुंच से दूर है।

Mahadev Story : पहाड़ों में साक्षात प्रकट हुआ शिवलिंग, पांडवों ने की थी पूजा : Shiv Temple Story

Aanjneshwar Mahadev : अकाल में भी नहीं सुखता कुंड

इतिहास के जानकार बताते हैं कि यहीं पर महाराणा कुम्भा के पिता महाराणा मोकल का ससुराल था। महाराणा कुंभा का जन्म यहीं अपने ननिहाल में हुआ था। चट्टानों की पीछे से सीडियां उतरकर नीचे पहुंचने पर फिर गुफा दिखाई पड़ती है, जो सामने से काफी चौड़ी और ऊंची है। गुफा के सामने एक प्राचीन कुण्ड बना है, जिसमें भीषण गर्मी में भी शीतल जल उपलब्ध रहता है। कितना ही भयंकर अकाल क्यों न पड़े, इसका पानी कभी नहीं सूखता। चारों ओर हरियाली और विशाल चट्टानों से स्थान रमणीय लगता है।

7 शताब्दी से भी ज्यादा प्राचीन है काबरी महादेव मंदिर

कुंवारिया मेवाड़ के प्रमुख शिवालयों में काबरी महादेव मंदिर का प्रमुख स्थान है। राजसमंद से 25 किमी दूर कुवारिया-गलवा मार्ग पर स्थित मंदिर की नैसर्गिक छटा से श्रृद्धालुओं काे बरबस अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। चन्द्रभागा नदी एवं डिगरोल नाले के मध्य बना यह मंदिर क्षेत्रवासियों के लिए प्रयागराज की तरह है। काबरी गांव के निकट होने से इस मंदिर का नाम काबरी महादेव पड़ा।

मंदिर स्थापना को लेकर एकमत नहीं है। करीब 700 वर्ष पूर्व इसका जीर्णोद्धार केलवा ठिकाने की ओर से कराया गया था। मंदिर में स्थापित मुर्ति को लेकर बताया जाता है कि एक गाय के थन से दुध निकलकर स्वत: जमीन पर गिरने लगा। लोगों ने उस स्थान की खुदाई की तो वहां से मूर्ति निकली, जिसे मंदिर में स्थापित किया। शिवालय के निकट ही पुजारी की जीवित समाधि भी है। यहां लगे शिलालेख के अनुसार पुजारी बलदेवपुरी ने विक्रम संवत् 1609 में वैशाख सुदी पूर्णिमा को समाधि ली थी। समाधिस्थल आस्था का केन्द्र है। मंदिर के पुजारी व श्रृद्धालुओं ने बताया कि समाधि स्थल पर पूजा- पाठ व मंत्रोच्चार का काफी प्रभावकारी फल प्राप्त होता है। मंदिर में यूं तो दर्शन के लिए आम दिनों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है, परन्तु श्रावण, वैशाख, महाशिवरात्रि व विभिन्न सोमवारी पर विशेष रेलमपेल रहती है। यहां वैशाख सुदी अमावस्या पर मेला भी भरता है।

कुंड का पानी बना था घी

मंदिर के सामने बने सरस्वती कुण्ड के बारे में कहा जाता है कि एक धार्मिक कार्यक्रम में शुद्ध घी की कमी होने पर संत ने घी के स्थान पर इस कुण्ड के पानी को कढ़ाई में डाला तो वह घी बन गया। मंदिर के बारे में और भी कई दंतकथाएं प्रचलित हैं। शिवलिंग पर आज भी इसी कुण्ड का पानी चढ़ाया जाता है।

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 822

Post navigation

Previous: Mahashivratri : महाशिवरात्रि का रहस्यमयी इतिहास : देखिए Mahashivratri Festival Tips
Next: Parsuram Mahadev : अरावली पहाड़ी में गुफा, अनवरत जलाभिषेक, चमत्कार व इतिहास की कहानी

Related Stories

STALE FOOD IN HINDU BELIEFS
  • धार्मिक

STALE FOOD IN HINDU BELIEFS : क्या बासी खाना सच में बढ़ाता है दुर्भाग्य? जानें धार्मिक मान्यता का बड़ा रहस्य

Parmeshwar Singh Chundwat March 9, 2026
Festival Calendar March 2026
  • धार्मिक
  • दिन विशेष

Festival Calendar March 2026 : मार्च 2026 में त्योहारों की बहार: होली, नवरात्र और शादी के शुभ मुहूर्त से सजेगा महीना

Parmeshwar Singh Chundwat February 27, 2026
Saint Lalitprabh
  • धार्मिक

Lalitprabh Maharaj pravachan : प्रतिकूलता में भी मुस्कुराओ — राष्ट्रसंत का ऐसा मंत्र, बदल जाएगी जिंदगी!

Parmeshwar Singh Chundwat February 26, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_me3XVeKVCcg कार ने 7 साल के मासूम को कुचला, ड्राइवर समेत 6 घायल #jaivardhannews #jaislamerएक बेकाबू कार सड़क पर चल रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ गई। हादसे में 7 साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि कार ड्राइवर समेत 6 लोग घायल हो गए। घटना जैसलमेर जिले के रामदेवरा के नोखा चौराहे की है। रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मारी। हादसे में पाली के झंवरिया निवासी 7 वर्षीय माहिर पुत्र बाबूलाल की मौत हो गई। रामदेवरा थाने के एसएसआई प्रतापाराम ने बताया कि घायल ड्राइवर रामदेवरा निवासी बंशीलाल है, जबकि अन्य घायलों में झंवरिया पाली निवासी मृतक माहिर की मां ललिता, भाई रियान (2), विवान (3.5), सुमित्रा (32), वर्षा (10) शामिल है। बताया कि गाय को बचाने के प्रयास में कार को साइड में लिया, जिससे श्रद्धालु चपेट में आ गए। घायलों को रामदेवरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पोकरण जिला अस्पताल रेफर कर दिया।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
कार ने 7 साल के मासूम को कुचला, ड्राइवर समेत 6 घायल #jaivardhannews #jaislamerएक बेकाबू कार सड़क पर चल रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ गई। हादसे में 7 साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि कार ड्राइवर समेत 6 लोग घायल हो गए। घटना जैसलमेर जिले के रामदेवरा के नोखा चौराहे की है। रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मारी। हादसे में पाली के झंवरिया निवासी 7 वर्षीय माहिर पुत्र बाबूलाल की मौत हो गई। रामदेवरा थाने के एसएसआई प्रतापाराम ने बताया कि घायल ड्राइवर रामदेवरा निवासी बंशीलाल है, जबकि अन्य घायलों में झंवरिया पाली निवासी मृतक माहिर की मां ललिता, भाई रियान (2), विवान (3.5), सुमित्रा (32), वर्षा (10) शामिल है। बताया कि गाय को बचाने के प्रयास में कार को साइड में लिया, जिससे श्रद्धालु चपेट में आ गए। घायलों को रामदेवरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पोकरण जिला अस्पताल रेफर कर दिया।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
कार ने 7 साल के मासूम को कुचला, ड्राइवर समेत 6 घायल #jaivardhannews #jaislamer
भीलवाड़ा के बेरोजगार बॉयज़ समेत 11 गिरफ्तार, पुलिस ने मंगवाई माफी #bhilwaranews #bhilwarapolice  #jaivardhannews
#rajsamandभीलवाड़ा में गैस, पेट्रोल और डीजल की किल्लत की अफवाह फैलाना सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भारी पड़ गया। पुलिस ने Instagram के वायरल ग्रुप बेरोजगार बॉयज़ के 4 लड़कों समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि इन्होंने युद्ध जैसे हालात बताकर गैस खत्म होने और लकड़ियां-उपले जमा करने जैसे भ्रामक वीडियो बनाकर लोगों में डर फैलाया। भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी से वीडियो डिलीट करवाए और हाथ जोड़कर माफी भी मंगवाई। माफी वीडियो में आरोपियों ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल या गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों से ऐसे वीडियो नहीं बनाने की अपील की।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा के बेरोजगार बॉयज़ समेत 11 गिरफ्तार, पुलिस ने मंगवाई माफी #bhilwaranews #bhilwarapolice
एक बोलेरो में, एक स्कूटी पर दोनों शिक्षक, टक्कर में महिला शिक्षक की दर्दनाक मौत #pilaninews  #jaivardhannews
#rajsamandराजस्थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी में नए सत्र के पहले दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी स्कूल की महिला टीचर दमयंती चांवरिया की मौत हो गई। वह सुबह स्कूटी से ड्यूटी पर जा रही थीं, तभी बाइपास तिराहे पर सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में वह करीब 10 फीट दूर जा गिरीं। यह पूरी घटना CCTV में कैद हुई है। सबसे भावुक बात यह है कि एक दिन पहले ही उनकी बेटी का 12वीं का रिजल्ट आया था।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
एक बोलेरो में, एक स्कूटी पर दोनों शिक्षक, टक्कर में महिला शिक्षक की दर्दनाक मौत #pilaninews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Go to mobile version