Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Ambani Family Nathdwara Visit : मुकेश-अनिल साथ दिखे मंदिर में — अंबानी परिवार ने ऐसे मनाया खास दिन

Parmeshwar Singh Chundwat February 25, 2026 1 minute read

राजसमंद। Ambani Family Nathdwara Visit : देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति परिवार अंबानी परिवार की मुखिया Kokilaben Ambani ने राजस्थान के नाथद्वारा धाम में अत्यंत धार्मिक वातावरण के बीच अपना 92वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर पूरा अंबानी परिवार मौजूद रहा और सभी ने श्रीनाथजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जन्मदिन को आध्यात्मिक रूप दिया गया।

Kokilaben Ambani 92nd Birthday : मंगलवार शाम लगभग 4 बजे Shrinathji Temple Nathdwara पहुंचते ही परिवार ने परंपरानुसार संध्या आरती में भाग लिया। दर्शन के बाद युवाचार्य गोस्वामी विशाल बावा ने सभी सदस्यों का सम्मान किया। उन्होंने कोकिलाबेन को ऊपरना और रजाई ओढ़ाकर शुभकामनाएं दीं तथा तिलक लगाकर प्रसाद भेंट किया। मंदिर परंपरा के अनुसार पुरुष सदस्यों को फेंटा (पगड़ी) पहनाई गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की उत्सुकता देखते ही बन रही थी। अंबानी परिवार करीब ढाई घंटे तक मंदिर परिसर में रहा। परिवार ने वीडियो कॉल के माध्यम से तिलकायत गोस्वामी इंद्रदमन महाराज और माताजी राजेश्वरी गोस्वामी से भी आशीर्वाद लिया। तिलकायत ने कोकिलाबेन को दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं।

पूरा अंबानी परिवार रहा मौजूद

Mukesh Ambani in Shrinathji Temple : इस धार्मिक अवसर पर Mukesh Ambani, Anil Ambani, आकाश अंबानी, अनंत अंबानी, श्लोका मेहता अंबानी, राधिका अंबानी, अंशुल अंबानी, अनमोल अंबानी, नीना कोठारी और दीप्ती सालगांवकर सहित परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। उद्योगपति धनराज नाथवानी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। ज्ञात रहे कि कोकिलाबेन अंबानी मंदिर मंडल नाथद्वारा की उपाध्यक्ष भी हैं, इसलिए मंदिर से उनका विशेष आध्यात्मिक जुड़ाव माना जाता है।

मोती महल चौक में भजन संध्या और वैदिक अनुष्ठान

Kokilaben Ambani Nathdwara Darshan : जन्मदिन के उपलक्ष्य में महाप्रभुजी की बैठक में 51 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन और मंगलाचरण का पाठ किया गया। इसके बाद मोती महल चौक में भव्य भजन संध्या आयोजित हुई, जिसमें भक्तिमय वातावरण बन गया। श्रद्धालुओं ने भी परिवार को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान श्रीनाथजी मंदिर अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, तिलकायत मुख्य सलाहकार अंजन शाह, बोर्ड सदस्य समीर चौधरी, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, मंदिर मंडल सीईओ जितेंद्र पांडय, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, समाधानी उमंग मेहता, जमादार विट्ठल सनाढ्य, कैलाश पालीवाल, गोपी वर्मा आदि मौजूद थे।

एकलिंगनाथ मंदिर में भी किए दर्शन

Ambani Family Eklingji Temple Udaipur : नाथद्वारा पहुंचने से पहले अंबानी परिवार ने मेवाड़ के आराध्य देव Eklingji Temple में पूजा-अर्चना की। वहां विशेष पूजा के बाद परिवार ने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

24 फरवरी 1934 को गुजरात के जामनगर में जन्मीं कोकिलाबेन अंबानी को अंबानी परिवार की आधारशिला माना जाता है। वे स्वर्गीय Dhirubhai Ambani की जीवनसंगिनी रही हैं और उनके बाद परिवार को एकजुट रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। तेजी से बदलते बिजनेस और कॉर्पोरेट दौर में भी वे परिवार को पारंपरिक मूल्यों से जोड़कर रखने के लिए जानी जाती हैं। समाजसेवा में उनकी विशेष रुचि है और मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल भी उनके नाम पर स्थापित है।

View this post on Instagram
Rajasthan Bus Strike 2026 ; राजस्थान में निजी बसों की हड़ताल जारी, जयपुर में ऑपरेटर्स भिड़े, लाखों लोग परेशान

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 236

Post navigation

Previous: Rajasthan Bus Strike 2026 ; राजस्थान में निजी बसों की हड़ताल जारी, जयपुर में ऑपरेटर्स भिड़े, लाखों लोग परेशान
Next: Khatu Shyam Ji Mela 2026 Bus Service : खाटूश्याम भक्तों के लिए खुशखबरी! रोडवेज ने चला दी सीधी स्पेशल बसें

Related Stories

Bank Strike today
  • समाचार

Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी

Parmeshwar Singh Chundwat September 11, 2026
Dainik Jaivardhan news
  • समाचार

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 11 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 11, 2026
Crude Oil Price
  • समाचार

Crude Oil Price : कच्चा तेल 100 डॉलर के पार! क्या अब पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे महंगे?

Parmeshwar Singh Chundwat September 10, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
काॅमेडी वीडियो... सब निर्दलीय प्रत्याशी की हालत ऐसी नहीं होती... आपका क्या मत है ? #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नाथद्वारा में आप प्रत्याशी की गिरफ्तारी में नया मोड़, दोषमुक्त कानसिंह पर झूठी कार्रवाई के आरोप
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 11 Sep. 2026
  • Crude Oil Price : कच्चा तेल 100 डॉलर के पार! क्या अब पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे महंगे?
  • Kelwa Bridge Crack : केलवा ब्रिज में फिर दिखीं दरारें, नीचे गिर रहा मलबा; मंडरा रहा हादसे का खतरा
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 10 Sep. 2026
| MoreNews by AF themes.