Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Amet Road Accident Protest : आमेट में 4 मौतों के बाद फूटा गुस्सा! रातभर सड़क पर डटे रहे लोग

Parmeshwar Singh Chundwat May 25, 2026 1 minute read

Amet Road Accident Protest : राजसमंद जिले के आमेट में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। हादसे में एक युवक समेत तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आमेट-भीलवाड़ा रोड पर धरना शुरू कर दिया, जो सोमवार सुबह तक जारी रहा। रातभर प्रदर्शनकारी उप जिला अस्पताल के बाहर बैठे रहे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 5:30 बजे हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग आमेट-भीलवाड़ा मार्ग पर एकत्र हो गए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य कपड़ा बाजार स्थित गांधी चौराहे पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। हालात बिगड़ते देख शाम करीब 7:15 बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया, लेकिन इसके बावजूद लोग मौके से हटने को तैयार नहीं हुए। देर रात तक परिजन और ग्रामीण उप जिला अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे रहे। रविवार रात प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच कई दौर की बातचीत की कोशिश की गई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। सोमवार सुबह भी बड़ी संख्या में लोग आमेट-भीलवाड़ा रोड पर धरना देकर बैठे रहे। पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया।

कलेक्टर और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग

Rajsamand Amet Accident News : प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दें। इसके साथ ही प्रदर्शनकारी मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को संविदा पर सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़े हुए हैं।

चार थानों का पुलिस जाब्ता तैनात

Trailer Accident in Amet : स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मौके पर डीवाईएसपी कुंभलगढ़ और डीवाईएसपी भीम के नेतृत्व में दिवेर, देवगढ़, केलवा और कुंवारिया थाना पुलिस का भारी जाब्ता तैनात किया गया है। अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों से समझाइश करने में जुटे हुए हैं।

ट्रेलर की टक्कर से हुआ था दर्दनाक हादसा

Rajsamand Protest Latest Update : यह हादसा रविवार को उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार लोग ट्रेलर के नीचे फंस गए। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में आमेट की नगर पालिका कॉलोनी निवासी मुकेश जोशी (40) पुत्र हस्तीमल जोशी, उनके भतीजे कुलदीप (7) पुत्र कृष्ण कुमार और भांजे लक्षदीप (3) पुत्र विष्णुदत्त की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चारु (10) पुत्री विष्णुदत्त ने उदयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल

Rajsamand Local News : एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से आमेट कस्बे में शोक की लहर छा गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों में प्रशासन और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के जिम्मेदार ट्रेलर चालक की जल्द गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को उचित न्याय मिले।

Rajasthan Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: राजस्थान में बढ़ी महंगाई की टेंशन

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 517

Post navigation

Previous: Rajasthan Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: राजस्थान में बढ़ी महंगाई की टेंशन
Next: SBI Strike Cancelled News : SBI ग्राहकों के लिए बड़ी राहत! आखिरी वक्त पर टली बैंक कर्मचारियों की हड़ताल

Related Stories

Rajsamand Municipal Election 2026
  • समाचार

Rajsamand Municipal Election 2026 : राजसमंद नगर परिषद चुनाव में 22 प्रत्याशियों की जमानत जब्त, BJP-कांग्रेस के उम्मीदवार भी शामिल

Parmeshwar Singh Chundwat September 20, 2026
Rajasthan Panchayati Raj Election 2026
  • समाचार

Rajasthan Panchayati Raj Election 2026 : राजसमंद में पहली बार 9 प्रधान! 23 सितंबर को 161 पंचायत समिति वार्डों की निकलेगी लॉटरी

Parmeshwar Singh Chundwat September 20, 2026
Daily Jaivardhan
  • समाचार

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 20 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 20, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

रेगर समाज मेवाड़ अध्यक्ष नाथूलाल बोले- खमनोर गांव को बहिष्कृत नहीं किया, अफवाहें गलत.#Rajsamandnews रेगर समाज मेवाड़ अध्यक्ष नाथूलाल बोले- खमनोर गांव को बहिष्कृत नहीं किया, अफवाहें गलत
.
Rajsamand news
Regar samaj
Khamnor newsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
रेगर समाज मेवाड़ अध्यक्ष नाथूलाल बोले- खमनोर गांव को बहिष्कृत नहीं किया, अफवाहें गलत
.
Rajsamand news
Regar samaj
Khamnor newsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
रेगर समाज मेवाड़ अध्यक्ष नाथूलाल बोले- खमनोर गांव को बहिष्कृत नहीं किया, अफवाहें गलत.#Rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
थोरिया में घर में घुसकर मारपीट, 5 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत #rajsamandnews #jaivardhannews
राजसमंद में सभापति पद को लेकर घमासान, कुमावत समाज ने उठाई पार्षदों की रिहाई की मांग
.
#Rajsamandnews #Kumawatsamaj #ChunavJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में सभापति पद को लेकर घमासान, कुमावत समाज ने उठाई पार्षदों की रिहाई की मांग #Rajsamandnews
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Rajsamand Municipal Election 2026 : राजसमंद नगर परिषद चुनाव में 22 प्रत्याशियों की जमानत जब्त, BJP-कांग्रेस के उम्मीदवार भी शामिल
  • Rajasthan Panchayati Raj Election 2026 : राजसमंद में पहली बार 9 प्रधान! 23 सितंबर को 161 पंचायत समिति वार्डों की निकलेगी लॉटरी
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 20 Sep. 2026
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 19 Sep. 2026
  • Rajsamand Police Action : राजसमंद में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 241 ठिकानों पर दबिश; 31 आरोपी गिरफ्तार
| MoreNews by AF themes.