Skip to content
May 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • विविध

Congress Holi Samelan : कांग्रेस के होली स्नेह मिलन में वरिष्ठ नेता सुदर्शन बोले- विधायक लापता, गांवों में लगेंगे पोस्टर

Laxman Singh Rathor March 16, 2025 1 minute read

Congress Holi Samelan : राजसमंद जिले के देवगढ़ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं का होली स्नेह मिलन सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलए सुदर्शनसिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के सवा डेढ़ साल की समयावधि में जनता त्रस्त है। चुनाव जीतने के बाद विधायक महोदय हरिसिंह रावत कभी गांव में नहीं गए, लोग बोल रहे हैं कि अब विधायक लापता होने के पोस्टर लगाने पड़ेंगे। कहीं किसी जगह दिखते हैं, तो उनका बेटा रणजीतसिंह एवजी विधायक बन फिर रहे हैं। सुदर्शन ने कहा कि विधायक हरिसिंह विधानसभा में विकास कार्यों की बजाय शिकायती सवाल पूछ रहे हैं और मंत्री हर बार पूरी तैयार कर आने की नसीहत दे रहे हैं। हर सवाल न सिर्फ टाई टाई फिस्स हो गए, बल्कि खुद अपना ही परिवार फंस रहा है।

Sudarshan Singh Rawat : कांग्रेस वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक सुदर्शन ने व्यंग्य कसते हुए कहा कि विधायक महोदय हरिसिंह जी विधानसभा में भी फेल हो गए। दसवीं में फेल हो गए, तो चल रहा था, मगर अब विधानसभा में फेल होना नहीं चलेगा। जनता ने 32 हजार वोट से जीताकर आपको विधानसभा भेजा है, दसवीं में तो टीपकर (नकल) पास हो गए, मगर विधानसभा में भी फेल हो गए। सुदर्शन ने आगे कहा कि सारे प्रश्न में विधायक महोदय हरिसिंह जी फेल हो रहे हैं। कभी देवगढ़ प्रधान के खिलाफ प्रश्न उठा रहे, तो मंत्री कह रहे पूरी तैयारी करके आओ। मेरे विरुद्ध या लक्ष्मणसिंहजी के विरुद्ध प्रश्न उठाए, उसे निराधार बता मंत्रीजी ने पूरी तैयारी के साथ विधानसभा में आने की विधायक महोदय को नसीहत दे दी।

Congress Rajsamand : इस दौरान पीसीसी सदस्य रूपाराम सालवी, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष तेजपालसिंंह रावत, देवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नेनालाल गुर्जर, भीम पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रभुदयाल नागर, देवगढ़ नगर अध्यक्ष प्रकाश नराणिया, देवगढ़ महिला ब्लॉक अध्यक्ष मीना कंवर, नेता प्रतिपक्ष नारायणसिंह सोलंकी, लसानी प्रशासक आसुराम मेवाड़, पारड़ी प्रशासक हीरालाल गुर्जर, मदारिया अंबालाल गुर्जर, मनोहरसिंह, ताल प्रशासक लक्ष्मणसिंह रावत, युवा नेता अजीतसिंह चुंडावत आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन किशोरसिंंह ने किया।

सुदर्शन बोले- विधायक खुद ने अपने परिवार को गुनहगार साबित किया!

Bhim MLA Hari Singh Rawat : सुदर्शन ने कहा कि मैंने जो अब तक विधायक हरिसिंहजी की हिस्ट्री देखी है, उससे लगता है कि वे घर पर बिना बताए जिला परिषद बैठक हो या विधानसभा का सदन सीधे ही प्रश्न उठा देते हैं, फिर जांच में उन्हीं का परिवार कठघरे में आ जाता है। सुदर्शन ने कहा कि सबसे पहले एक बार उनके घर चोरी होने पर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई, तो पुत्रवधू ही चोर निकली। फिर बाइक पर जीपीएस लगाकर टैंकर से तस्करी का मुद्दा जिला परिषद में उठाया, तो उनका ही बेटा फंस गया, तो जांच टाल दी। हाल ही में विधानसभा में अतिक्रमण का मुद्दा उठाया, जिसमें मंत्री ने रिपोर्ट पेश की, तो 23 अतिक्रमियों की सूची में उनका ही बेटा, भाई व भतीजे के नाम आए और खुद ही फंस गए।

जिलाध्यक्ष राठौड़ बोले- जनहित के लिए कांग्रेस एकजुट

Congress President Hari Singh Rathore : होली स्नेह मिलन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि लोग बोल रहे थे कि हार के बाद पूर्व विधायक सुदर्शनजी नहीं आए, जबकि वे हमेशा कार्यकर्ताओं से संपर्क में रहे हैं। चुनाव के बाद साल डेढ़ तो बीजेपी सरकार को मौका देना चाहिए, तभी आंकलन की बात की जा सकती है। हम विपक्ष में है, जनता के कार्य अगर नहीं होंगे, तो हर स्तर पर आंदोलन कर हम स्थानीय प्रशासन व सरकार को जनहित के कार्य करने के लिए मजबूर सकते हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट रहे, अपने क्षेत्र के विकास को लेकर और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी सजग रहे। कांग्रेस कमेटी सदैव जनहित के कार्यों व मुद्दों के लिए तैयार है।

सुदर्शन बोले- विधायक हरिसिंहजी बेतूके प्रश्न उठा राजनीति को रसातल पर ला रहे

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुदर्शन ने कहा कि हरिसिंहजी को अब कुछ भी सुझ नहीं रहा है। इसलिए जनता के मुद्दे उठाने की बजाय व्यक्ति शिकायतों तक विधायकी को सीमित कर दी है। पुलिस थाना हो या जिला परिषद व विधानसभा तक ऐसे ही बेतूके प्रश्न पूछकर ओछी राजनीति कर रहे हैं और खुद व उनका ही परिवार उसमें फंस रहा है। यह सूचिता की राजनीति भी नहीं है।

भीम व बरार में ग्रामवासियों ने किया स्वागत

पूर्व विधायक सुदर्शनसिंह रावत का देवगढ़ में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान भीम व बरार में भी ग्रामवासियों द्वारा स्वागत किया गया। बरार में स्वागत के दौरान प्रीतमसिंह, शंकरसिंह, वीरमसिंह, पिन्टूसिंह, प्रीतमसिंह देवराजनगर, मिठालाल कटारिया, गुरुप्रसाद, मोहनसिंह, सोहनलाल, भैरूसिंंह सहित कई ग्रामवासी मौजूद थे।

Gold Price Today : शादी सीजन खत्म होने के बावजूद सोना 91 हजार के पार, चांदी भी एक लाख पार

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 1,171

Post navigation

Previous: Gold Price Today : शादी सीजन खत्म होने के बावजूद सोना 91 हजार के पार, चांदी भी एक लाख पार
Next: Arvind Singh Mewar का अंतिम संस्कार : भावुक हुए लक्ष्यराज सिंह, MLA विश्वराज सिंह मेवाड़ पहुंचे

Related Stories

Social Security Rajasthan
  • विविध

Social Security Rajasthan : पेंशन योजना में बड़ा अपडेट, देखिए आवेदन, पात्रता की पूरी जानकारी | Pension Yojana

Nikita Mali May 19, 2026
Aaj ka rashifal
  • विविध

Aaj ka rashifal : आज का राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा अचानक धन लाभ!

Parmeshwar Singh Chundwat May 6, 2026
World Earth day
  • विविध

World Earth Day Celebration : आलोक स्कूल के विद्यार्थियों ने कलाकृतियों के माध्यम से दिया ‘धरा’ बचाने का संदेश; पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Parmeshwar Singh Chundwat April 22, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_bhEPbA7qdBU #jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews'महिला सुरक्षा संकल्प अभियान' के तहत भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने शहर में 'ऑपरेशन मजनू' की शुरुआत की। दिन में भीड़ भरे चौराहों, पार्कों, बस स्टैंड के साथ ही आधी रात में सुनसान जगहों पर प्रशिक्षु आरपीएस के साथ 18 महिला पुलिसकर्मी रात 9 से तड़के 3 बजे तक शहर के अलग अलग एरिया में सड़कों पर घूमी।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
भीलवाड़ा में पति ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी थी। रोलीदेवी (41) का पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ. चेतन कुमार ने इसे बेहद निर्मम हत्या का केस बताया है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram