Skip to content
March 12, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • इतिहास / साहित्य
  • बायोग्राफी

Death of freedom fighter Madanmohan Somtiya : आजादी का गजब था जज्बा, 6 माह तक रहे जेल

Jaivardhan News November 10, 2024 1 minute read

Death of freedom fighter Madanmohan Somtiya : देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान देने वाले राजसमंद जिले के आखिरी स्वतंत्रता सेनानी मदनमोहन सोमटिया का रविवार सुबह 7.15 बजे आखरी सांस ली। परिजनों का दावा है कि सोमटिया शतायु पार है, जबकि सरकारी रिकॉर्ड में उम्र कम बताई जा रही है। मेवाड़ प्रजामंडल के यौद्धा सोमटिया मूलत: नाथद्वारा शहर के रहने वाले हैं, जो लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले दो सप्ताह से नाथद्वारा के श्री गोवर्धन राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती थी। उन्हें दिल की बीमारी व सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इलाज के दौरान ही रविवार सुबह निधन हो गया। सोमटिया राजसमंद जिले के आखरी स्वतंत्रता सेनानी थे, जिनका भी निधन हो गए।

Freedom Fighter in Rajsamand District : नाथद्वारा के मध्यम परिवार में रामकृष्ण जाट व नानकी बाई के घर जन्मे सोमटिया 11 भाई बहनों में सबसे छोटे थे। उनके दो बड़े भाई नरेंद्रपाल चौधरी व राजेन्द्र सिंह चौधरी भी स्वतंत्रता सेनानी थे। सोमटिया के पुत्र योगेश कुमार चौधरी ने बताया कि उनके पिता आजादी की लड़ाई में कई बार जेल गए थे। अप्रैल 1938 में मेवाड़ प्रजामंडल की स्थापना हुई थी। उस वक्त उनकी उम्र करीब 15 वर्ष थी, लेकिन आजादी की ऐसी दीवानगी थी कि वे अपने बड़े भाईयों के साथ स्वतंत्रता के आंदोलन का हिस्सा बन गए। फिर कई बार ब्रिटिश शासन की ओर से प्रताड़ित किए और गिरफ्तार हुए और जेल भी गए, लेकिन उनके आजादी आंदोजन के इरादें कमजोर नहीं हुए। सोमटिया ने अपने छात्र जीवन के दौरान प्रजामंडल आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे नाथद्वारा के मॉडर्न स्कूल में पढे, जो उस समय स्वतंत्रता और राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के लिए प्रसिद्ध था। 12-13 साल की छोटी उम्र में भी वे प्रजामंडल आंदोलन के कट्टर समर्थक थे और घर घर जाकर और जन जागरण कर इसके लिए सक्रिय रूप से प्रचार करते थे। आंदोलन में भाग लेने के लिए बहुत कम उम्र के होने के बावजूद वे निर्भीक होकर 21 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल हो गए। उन्होंने तिरंगे के साथ एक जुलूस का नेतृत्व किया, स्वतंत्रता के गीत गाए और ब्रिटिश सरकार के खिलाफ नारे लगाए, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तब करीब छह माह तक जेल में रहे। जमानत पर रिहा होने के बाद भी उन्होंने अपनी आजादी आंदाेलन में भागीदारी जारी रखी और 25 अगस्त 1942 को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया और 15 दिनों के लिए उदयपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया। हालांकि, आगामी परीक्षाओं के कारण उनके सहित कई छात्रों को रिहा कर दिया गया था। जेल अधिकारियों ने उन्हें अमानवीय यातनाएं दीं, जिसमें मारपीट व भूखा रखना शामिल था। जब उन्होंने भूख हड़ताल की तो उन्हें बिना भोजन के बैरक में बंद कर दिया गया था। बताया जाता है कि 1938 से 1942 तक वे कई बार पकड़े गए, लेकिन हर बार उन्हें बालक समझ कर छोड़ दिया गया। पहली बार वे 1942 में दो बार भारत छोड़ो आंदोलन में 6 माह तक जेल में रहे।

Freedom Fighter in Nathdwara : जन्म तारीख को लेकर असमंजस

Freedom Fighter in Nathdwara : हालांकि उनकी जन्म तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति है। परिजनों का दावा है कि मदनमोहन सोमटिया का जन्म 14 सितम्बर 1922 हुआ, जबकि कुछ जगह रिकॉर्ड में 13 मार्च 1925 को भी जन्म होना बताया जाता है। इस तरह सरकारी रिकॉर्ड में भी विरोधाभास की बात सामने आई। खैर यह कोई मायने नहीं रखता कि जन्म तारीख क्या है, उनका देश के लिए व आजादी के लिए योगदान अतुलनीय रहा, जो आम जनमानस के लिए प्रेरणास्पद है।

नरोत्तम चौधरी ने किया था विक्टोरिया मूर्ति का मुंह काला

स्वतंत्रता सेनानी नरोत्तम चौधरी के पुत्र बाबूलाल चौधरी ने बताया कि वर्ष 1942 में आंदोलन को तेज करने के लिए उदयपुर के गुलाब बाग में स्थित रानी विक्टोरिया की मूर्ति का मुंह काला करने की योजना बनाई। इसके लिए सोमटिया के बड़े भाई राजेन्द्र सिंह व नरोत्तम चौधरी को चुना गया। वे साइकिल पर उदयपुर के गुलाब बाग पहुंचे और विक्टोरिया की मूर्ति का मुंह काला कर भूमिगत हो गए थे। उस घटना के बाद कई लोगों की गिरफ्तारियां हुई, जिसमें मदनमोहन सोमटिया को भी पकड़ लिया था।

आजादी में योगदान पर कई हुए हो चुके सोमटिया सम्मानित

मदनमोहन सोमटिया को आजादी आंदोलन में योगदान के लिए कई बार शासन, प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं द्वारा उनका सम्मान किया गया। पहली बार 2 अक्टूबर 1987 को ताम्र पत्र मिला था। फिर 14 सितंबर 2000 को उनके जन्मदिन पर ताम्रपत्र से सम्मनित किया था। इसी तरह 14 मई 2009 को उप राष्ट्रपति भैरूसिंह शेखावत ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मनित किया था। वर्ष 2013 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भी उन्हें सम्मनित किया। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस पर उल्लेखनीय कार्य के लिए कई बार उन्हें सम्मानित किया गया, ताकि अन्य लोग भी देश के प्रति जुड़ाव व देशभक्ति की भावना जाग्रत हो सकें। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उनके निवास पर पहुंचकर उनका सम्मान कर चुके हैं।

Contribution in freedom movement : स्कूल के लिए दान दी जमीन

Contribution in freedom movement : स्वतंत्रता सेनानी सोमटिया ने राष्ट्रीय मॉर्डन विद्यापीठ की भूमि को स्वर्गीय स्वतंत्रता सैनानी नरेन्द्रपाल चौधरी की स्मृति में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल के लिए दान में दे दी। इसके लिए भी सोमटिया का सम्मान किया गया। सोमटिया के साथ उनके भाईयों में भी देशभक्ति अटूट थी और अन्य लोगों को भी इसके लिए हमेशा प्रेरित करते थे।

सेंट्रल जेल के रजिस्टर में दर्ज है रिकॉर्ड

मदनमोहन सोमटिया विद्यार्थी काल से ही प्रजामण्डल आन्दोलन से जुड़ गए थे। कांग्रेस महासमिति के बम्बई अधिवेशन में 6 अगस्त 1942 को शामिल हुए, जहां महात्मा गांधी ने रियासती प्रजामण्डल के अध्यक्षों की उपस्थिति में अग्रेज भारत छोड़ो का नारा दिया और करो या मरो का आह्वान किया था। इसके तहत 25 अगस्त 1942 ई. को नाथद्वारा में अन्य छात्रों के साथ निकाले सत्याग्रह जुलूस में शामिल होने पर मदनमोहन सोमटिया को गिरफ्तार हुए थे, तब केन्द्रीय कारागृह उदयपुर में करीब 6 माह तक जेल में रखा। सेन्ट्रल जेल उदयपुर के रजिस्टर में क्रमांक 3582 पर उनका नाम दर्ज है।

राजकीय सम्मान से किया अंतिम संस्कार

स्वतंत्रता सेनानी मदनमोहन सोमटिया का अंतिम संस्कार नाथद्वारा स्थित शमशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। शमशान घाट पर पुलिस की टीम ने उन्हें सलामी दी। जिसके बाद मदन मोहन सोमटिया के पुत्र योगेश सोमटिया ने मुखाग्नि दी। इससे पूर्व उनके निवास स्थान पर जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा, उपखंड अधिकारी रक्षा पारीक, तहसीलदार अजय अमरावत, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी व अन्य अधिकारीयों ने उन्हें पुष्पचक्र भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इसके साथ ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, विधायक विश्वराजसिंह मेवाड़ व सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ की ओर से भी प्रतिनिधियों द्वारा पुष्पचक्र अर्पित किए गए। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर ने बताया कि मदन मोहन सोमटिया जी आजादी लड़ाई में कई बार जेल गए थे, उन्होंने अपने बड़े भाइयों की प्रेरणा से स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और देश को आजादी दिलाने में योगदान दिया, आज उनके निधन से नाथद्वारा ही नहीं पूरे मेवाड़ को एक अपूर्णीय क्षति हुई हैं। वहीं पालिकाध्यक्ष मनीष राठी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश एम जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप काबरा व पुर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश जैन,पार्षद विश्वास प्रजापत,पुर्व युवा जिलाध्यक्ष युवराज सिंह चौधरी,नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा,प्रवक्ता विशाल उपाध्याय,महासचिव उमेश शर्मा व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की व अंत्येष्टि में सम्मिलित हुए।

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 360

Post navigation

Previous: Car mausoleum : शोभायात्रा व ढोल-नगाड़ों के बीच कार की समाधि, 1500 लोगों को प्रीतिभोज
Next: Udaipur Royal Family : मेवाड़ पूर्व राजघराने के मुखिया महेंद्रसिंह का निधन, उदयपुर संभाग में शोक

Related Stories

Statue of Belief Nathdwara
  • इतिहास / साहित्य

Statue of Belief Nathdwara : राजस्थान में विराजमान विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा — 20 किमी दूर से होते हैं दर्शन

Parmeshwar Singh Chundwat February 15, 2026
Vaibhav Suryavanshi biography
  • बायोग्राफी

Vaibhav Suryavanshi biography : 12 साल में रणजी, 14 में IPL शतक! वैभव सूर्यवंशी की कहानी हैरान कर देगी

Parmeshwar Singh Chundwat February 7, 2026
Great Wall of India
  • इतिहास / साहित्य

Great Wall of India : राजस्थान में है दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Parmeshwar Singh Chundwat January 31, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_k0nthY3tCZw आर्ट ऑफ लिविंग उत्कृष्ट खिलाड़ी, व्यवसायी व युवाओं का करेगा सम्मान, 15 तक आवेदन  #artofliving  #jaivardhannews
#rajsamandखेल, व्यवसाय व लीडरशिप के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान व कार्य करने पर आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा सम्मान किया जाएगा। इसके लिए कोई भी व्यक्ति या संस्था 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जिला समन्वयक गणेश पालीवाल से 8003346351 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
आर्ट ऑफ लिविंग सम्मान कार्यक्रम
राजसमंद युवा सम्मान
उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान
व्यवसायी सम्मान कार्यक्रम
आर्ट ऑफ लिविंग राजसमंद
राजसमंद ताजा खबर
युवाओं को सम्मान
लीडरशिप क्षेत्र सम्मान
आर्ट ऑफ लिविंग आवेदन
राजसमंद सामाजिक कार्यक्रम
Art Of Living Award Program
Rajsamand Youth Award
Outstanding Player Award Rajasthan
Business Leader Award
Art Of Living Rajsamand Event
Rajsamand Latest News
Youth Leadership Award
Art Of Living Application
Rajsamand Social Event
Youth Achievement AwardOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
आर्ट ऑफ लिविंग उत्कृष्ट खिलाड़ी, व्यवसायी व युवाओं का करेगा सम्मान, 15 तक आवेदन  #artofliving  #jaivardhannews
#rajsamandखेल, व्यवसाय व लीडरशिप के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान व कार्य करने पर आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा सम्मान किया जाएगा। इसके लिए कोई भी व्यक्ति या संस्था 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जिला समन्वयक गणेश पालीवाल से 8003346351 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
आर्ट ऑफ लिविंग सम्मान कार्यक्रम
राजसमंद युवा सम्मान
उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान
व्यवसायी सम्मान कार्यक्रम
आर्ट ऑफ लिविंग राजसमंद
राजसमंद ताजा खबर
युवाओं को सम्मान
लीडरशिप क्षेत्र सम्मान
आर्ट ऑफ लिविंग आवेदन
राजसमंद सामाजिक कार्यक्रम
Art Of Living Award Program
Rajsamand Youth Award
Outstanding Player Award Rajasthan
Business Leader Award
Art Of Living Rajsamand Event
Rajsamand Latest News
Youth Leadership Award
Art Of Living Application
Rajsamand Social Event
Youth Achievement AwardOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
आर्ट ऑफ लिविंग उत्कृष्ट खिलाड़ी, व्यवसायी व युवाओं का करेगा सम्मान, 15 तक आवेदन #artofliving
उदयपुर में  घर की पार्किंग में खड़ी कार का फास्टैग कटा #udaipurnews #fastagscam #rajsamandpolice  #jaivardhannews
#rajsamand
उदयपुर में घर की पार्किंग में खड़ी कार का फास्टैग से रुपए कट गए। ये फास्टैग राजसमंद से ब्यावर के बीच का कटा है। कार मालिक ने नेशनल हाइवे के नंबर पर शिकायत भी दर्ज कराई है लेकिन अब तक काटे गए रुपए वापस नहीं आए है। कार मालिक ने सीसीटीवी भी दिखाए, जिसमें उस तारीख को गाड़ी घर की पार्किंग में ही खड़ी दिख रही है।
फास्टैग से गलत कटे पैसे
उदयपुर फास्टैग मामला
कार पार्किंग में खड़ी थी
फिर भी टोल कटा
राजसमंद ब्यावर टोल प्लाजा
फास्टैग शिकायत
उदयपुर ताजा खबर
टोल प्लाजा विवाद
फास्टैग फ्रॉड मामला
उपभोक्ता समस्या न्यूज
FASTag Wrong Deduction
Udaipur FASTag Issue
Car Parked Toll Deducted
FASTag Complaint India
Rajsamand Beawar Toll Plaza
FASTag Fraud Case
Udaipur Latest News
Toll Plaza Dispute
FASTag Problem India
Consumer Complaint FASTagOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
उदयपुर में घर की पार्किंग में खड़ी कार का फास्टैग कटा #udaipurnews #fastagscam #rajsamandpolice
सांवलिया सेठ को डेढ़ महीने में 46-करोड़ रुपए का चढ़ावा #sawaliyasethji #jaivardhannews #chittorgarhnews#rajsamandचित्तौड़गढ़ (मेवाड़) के श्रीसांवलियाजी सेठ मंदिर में डेढ़ महीने (18 जनवरी से 1 मार्च तक) के दौरान चढ़ावे में 46 करोड़ 58 लाख 32 हजार 924 रुपए मिले। वहीं, करीब 8 करोड़ 70 लाख रुपए के सोना-चांदी के गहने और आइटम भी भेंट किए गए। इनमें 2 किलो 967 ग्राम 480 मिलीग्राम सोना और 152 किलो 609 ग्राम चांदी है। राजस्थान सर्राफा संघ के महामंत्री किशन पिछोलिया का कहना है- वर्तमान बाजार भाव के अनुसार भंडार में मिले सोने की कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपए आंकी गई। वहीं, चांदी की कीमत करीब 4 करोड़ 20 लाख रुपए आंकी गई। मंदिर मंडल सदस्य पवन तिवारी ने बताया- बुधवार को सातवें और अंतिम राउंड की गिनती पूरी हुई। इसमें ऑनलाइन और ड्राफ्ट, दोनों को मिलाकर 10 करोड़ 45 हजार 282 रुपए प्राप्त हुए। इनके अलावा चिल्लर की भी गिनती की गई। साल 2025 में होली के दौरान करीब डेढ़ महीने की अवधि में मंदिर को 29 करोड़ 8 लाख रुपए चढ़ावे में मिले थे।
सांवलियाजी सेठ मंदिर चढ़ावा
चित्तौड़गढ़ सांवलिया मंदिर
46 करोड़ चढ़ावा मंदिर
मंदिर में सोना चांदी दान
सांवलियाजी मंदिर समाचार
मेवाड़ धार्मिक समाचार
सांवलिया सेठ भंडार गिनती
चित्तौड़गढ़ ताजा खबर
राजस्थान मंदिर दान
सांवलिया सेठ दर्शन
Sanwariya Seth Temple Donation
Sanwaliya Ji Temple Chittorgarh
46 Crore Temple Donation
Temple Gold Silver Donation
Sanwariya Seth Temple News
Mewar Religious News
Sanwaliya Ji Bhent Counting
Chittorgarh Latest News
Rajasthan Temple Donation
Sanwariya Seth DarshanOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
सांवलिया सेठ को डेढ़ महीने में 46-करोड़ रुपए का चढ़ावा #sawaliyasethji #jaivardhannews #chittorgarhnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Go to mobile version