Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • दिन विशेष

Doctors Day : जरूरत के आधे डॉक्टर ही कार्यरत, लोगों को कैसे मिले सुलभ इलाज, राजसमंद जिले में 413 में से 218 पद खाली

Laxman Singh Rathor July 1, 2025 1 minute read

Doctors Day : आज डॉक्टर्स दिवस है। डॉक्टर को भगवान भी मानते हैं, मगर राजसमंद जिले के दोनों जिला चिकित्सालयों के साथ समस्त अस्पतालों में जरूरत से आधे डॉक्टर ही कार्यरत है। ज्यादातर विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है, जिसकी वजह से लोगों को इलाज के लिए उदयपुर, भीलवाड़ा या अजमेर जाना ही एकमात्र मजबूरी बन गया है। जिले में डॉक्टरों के कुल 413 पद स्वीकृत है, लेकिन 195 कार्यरत है और 218 पद रिक्त है। इस तरह डॉक्टरों की 53 प्रतिशत कमी है। आरके जिला चिकित्सालय में स्वीकृत 55 डॉक्टरों के पद में से 31 कार्यरत और 24 पद खाली है। नाथद्वारा जिला अस्पताल में 61 डॉक्टरों के मुकाबले 35 कार्यरत और 27 डॉक्टरों के पद रिक्त है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की हालत सबसे चिंताजनक है, जहां सामान्य बीमारियों का इलाज भी नहीं मिल पाता है।

राजसमंद जिले में 21 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है, जिनमें 229 डॉक्टरों के पद स्वीकृत है, लेकिन वर्तमान में सिर्फ 85 डॉक्टर ही कार्यरत हैं, 144 डॉक्टर के पद रिक्त है। यह आंकड़ा न केवल स्वास्थ्य सेवाओं पर बोझ डाल रहा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर इलाज न मिलने की समस्या को भी बढ़ा रहा है। पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों) की हालत भी बेहतर नहीं है। जिले की 48 पीएचसी में कुल 48 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन मात्र 35 डॉक्टर ही कार्यरत हैं। 13 पद रिक्त हैं, जिससे ग्रामीण स्तर की प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था कमजोर हो रही है। स्वास्थ्य सेवाओं में यह असंतुलन जिले में मरीजों की परेशानी का मुख्य कारण बन रहा है। Rajsamand News Today

आरके जिला चिकित्सालय में कई विशेषज्ञ ही नहीं

Doctors shortage in Rajsamand : आरके जिला चिकित्सालय राजसमंद व गोवर्धन राजकीय जिला चिकित्सालय नाथद्वारा में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी लंबे समय चल रही है। वरिष्ठ व कनिष्ठ डॉक्टर के पद रिक्त है। आरके अस्पताल में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ का पद 6 साल से रिक्त है। वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ का पद डेढ़ साल से खाली है। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद भी एक साल से रिक्त है। कनिष्ठ सर्जन का छह साल से, कनिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ 8 साल से, कनिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ का 6 साल से, दो रेडियोलोजिस्ट का पद में एक पद पिछले 15 साल से, दूसरा पद 12 साल से, दो पैथोलोजिस्ट का पिछले से रिक्त है। आरके अस्तपाल में चिकित्सा अधिकारियों के 28 पद स्वीकृत है, मगर 14 पद ही भरे है। एक पद 8 साल से, सात पद 4 साल से, चार पद तीन साल से, एक पद सवा साल सेव एक पद सात माह से रिक्त है। तीन डॉक्टर यूटीबी पर लगा रखे है।

BOB Pan Card Loan : अब सिर्फ PAN कार्ड पर मिल रहा ₹30,000 का तत्काल पर्सनल लोन, जानिए पूरा प्रोसेस

गोवर्धन जिला अस्पताल में 26 डॉक्टर का अभाव

Specialist doctor unavailability : गोवर्धन राजकीय जिला अस्पताल नाथद्वारा में कुल 60 में से 34 डॉक्टर कार्यरत है, जबकि 26 डॉक्टर की कमी है। इसमें एक वरिष्ठ विशेषज्ञ मेडिसीन, एक वरिष्ठ विशेषज्ञ अस्थि, एक वरिष्ठ विशेषज्ञ स्त्री रोग, दो कनिष्ठ विशेषज्ञ में से एक खाली है, दो कनिष्ठ विशेषज्ञ ईएनटी में से एक खाली, एक कनिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ, एक कनिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ, दो कनिष्ठ रेडियोलोजिस्ट, एक कनिष्ठ विशेषज्ञ मनोरोग, चिकित्सा अधिकारी के 31 में से 16 पद रिक्त है।

डॉक्टर्स की कमी है, सरकार लिखते हैं

Doctors Day 2025 ground report : दोनों जिला चिकित्सालयों के अलावा सीएचसी व पीएचसी पर डॉक्टर्स की काफी कमी है। स्वीकृति पदों के मुकाबले आधे डॉक्टर्स ही कार्यरत है। प्रदेश स्तर पर डॉक्टर्स नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है, जिससे राजसमंद जिले को नए डॉक्टर मिलेंगे। फिर उपलब्ध डॉक्टर्स के माध्यम से बेहतर चिकित्सा सुविधा आमजन को उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

डॉ. हेमंत कुमार बिंदल, सीएमएचओ राजसमंद

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 111

Post navigation

Previous: Nothing Phone 3 और Headphone 1 आज भारत में लॉन्च: कीमत, डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स जानें
Next: EPFO passbook balance check online : ईपीएफओ जल्द क्रेडिट करेगा 8.25% ब्याज : जानें कितना पैसा आएगा और इसे कैसे चेक करें?

Related Stories

Ganga Dussehra 2026
  • दिन विशेष

Ganga Dussehra 2026 : गंगा दशहरा पर क्यों किया जाता है ‘10 चीजों’ का दान? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

Parmeshwar Singh Chundwat May 24, 2026
prithviraj chauhan history
  • इतिहास / साहित्य
  • दिन विशेष

prithviraj chauhan history : आखिरी हिंदू सम्राट की वीर गाथा, जिसने विदेशी आक्रमणकारियों को हिला दिया

Parmeshwar Singh Chundwat May 16, 2026
International Nurses Day
  • दिन विशेष

International Nurses Day : डॉक्टर से ज्यादा मरीजों के साथ रहती हैं नर्सें, फिर भी स्टाफ की कमी से जूझ रहे अस्पताल

Parmeshwar Singh Chundwat May 12, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मानवता की मिसाल, बेसहारा कैलाशी का अनन्ता हॉस्पिटल ने थामा हाथ #Rajsamandnews राजसमंद में मानवता की मिसाल, बेसहारा कैलाशी का अनन्ता हॉस्पिटल ने थामा हाथ #Rajsamandnewsजयपुर में 7 जुलाई को सड़क हादसे ने आमेट के पास जेतपुरा निवासी कैलाशीबाई के पति चन्द्रप्रकाश बागरिया और तीन बेटों की मौत हो गई, जबकि कैलाशीबाई खुद गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। कैलाशी का पैर कुचला गया और गरीबी के चलते बड़ी समस्या खड़ी हो गई। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में इंसानियत ने उनका हाथ थामा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पहल पर अनन्ता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल प्रबंधन ने कैलाशीबाई के इलाज का पूरा खर्च उठाने का फैसला किया। अस्पताल में उनका इलाज निशुल्क किया जा रहा है। इतना ही नहीं, परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बैंक खाता, आधार अपडेट, जन आधार और पैन कार्ड जैसी जरूरी व्यवस्थाएं भी अस्पताल प्रबंधन की टीम कर रही है। साथ ही प्रतिमाह 10 हजार रुपए पेंशन भी दी जाएगी। कार्यकारी निदेशक नीतिन शर्मा ने बताया कि पीड़ित, आहत व बेसहारा की मदद करना ही अनन्ता हॉस्पिटल प्रबंधन की प्राथमिकता रही है।
Ananta Hospital
Ananta Medical Collage & Hospital
Rajsamand News
Udaipur News
Jaipur accidentJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मानवता की मिसाल, बेसहारा कैलाशी का अनन्ता हॉस्पिटल ने थामा हाथ #Rajsamandnewsजयपुर में 7 जुलाई को सड़क हादसे ने आमेट के पास जेतपुरा निवासी कैलाशीबाई के पति चन्द्रप्रकाश बागरिया और तीन बेटों की मौत हो गई, जबकि कैलाशीबाई खुद गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। कैलाशी का पैर कुचला गया और गरीबी के चलते बड़ी समस्या खड़ी हो गई। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में इंसानियत ने उनका हाथ थामा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पहल पर अनन्ता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल प्रबंधन ने कैलाशीबाई के इलाज का पूरा खर्च उठाने का फैसला किया। अस्पताल में उनका इलाज निशुल्क किया जा रहा है। इतना ही नहीं, परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बैंक खाता, आधार अपडेट, जन आधार और पैन कार्ड जैसी जरूरी व्यवस्थाएं भी अस्पताल प्रबंधन की टीम कर रही है। साथ ही प्रतिमाह 10 हजार रुपए पेंशन भी दी जाएगी। कार्यकारी निदेशक नीतिन शर्मा ने बताया कि पीड़ित, आहत व बेसहारा की मदद करना ही अनन्ता हॉस्पिटल प्रबंधन की प्राथमिकता रही है।
Ananta Hospital
Ananta Medical Collage & Hospital
Rajsamand News
Udaipur News
Jaipur accidentJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मानवता की मिसाल, बेसहारा कैलाशी का अनन्ता हॉस्पिटल ने थामा हाथ #Rajsamandnews
राजसमंद निकायों में अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ, कहीं निर्विरोध तो कहीं रोचक मुकाबला
.
Rajsamand news
Chairman electionराजसमंद में निकाय चुनाव के नतीजों के बाद बुधवार को अध्यक्ष-सभापति पद के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होते ही जिले के पांचों निकायों में तस्वीर साफ हो गई। कहीं निर्विरोध अध्यक्ष तय है तो कहीं बहुमत के बावजूद सामाजिक समीकरण और निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो गई है।Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद निकायों में अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ, कहीं निर्विरोध तो कहीं रोचक मुकाबला #Chairmanelection
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
सरपंच-प्रधान की सीटों का खुलेगा पिटारा, 23-24 सितंबर को लॉटरी #rajsamandnews #electionnews
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Rajsamand chairman election : राजसमंद से नाथद्वारा तक अध्यक्ष चुनाव में बड़ा ट्विस्ट, जानिए किसके कितने दावेदार
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 18 Sep. 2026
  • Bhim Nagar Palika Chairman : भीम में यशोदा कंवर का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय, अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक नामांकन
  • Pradeep Kabra news : नाथद्वारा में लापता भाजपा नेता प्रदीप काबरा सुबह घर लौटे: रातभर चला धरना-हंगामा, सांसद-विधायक पहुंचे
  • Rajsamand Chairman Election 2026 : 5 निकायों में अध्यक्ष पद के नामांकन पूरे, अब 21 सितंबर को होगा बड़ा फैसला
| MoreNews by AF themes.