Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • इतिहास / साहित्य

Fathers Day Special Article : फादर्स डे पर हर बेटे-बेटी को पढ़नी चाहिए ये भावुक बात, दिल छू जाएगी कहानी

Parmeshwar Singh Chundwat June 11, 2026 1 minute read

फादर्स डे : केवल एक दिन नहीं, जीवन भर का सम्मान

पिता बरगद की छांव हैं, जीवन का आधार हैं,
जिनके रहते घर में ही, ईश्वर के संस्कार है।

फादर्स डे पर हम पिता के सम्मान में बड़े-बड़े शब्द लिखते हैं, सुंदर तस्वीरें साझा करते हैं और उनके त्याग व संघर्ष को याद करते हैं। यह सब अच्छा है, लेकिन एक प्रश्न हम सभी को स्वयं से पूछना चाहिए—क्या पिता का सम्मान केवल एक दिन का विषय है, या जीवन भर निभाने वाला कर्तव्य?

पिता वह व्यक्तित्व हैं जो अपने बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए स्वयं की इच्छाओं का त्याग कर देते हैं। वे अपनी परेशानियाँ छिपाकर परिवार के चेहरे पर मुस्कान बनाए रखते हैं। बच्चों की सफलता के पीछे अक्सर एक पिता की अनगिनत चिंताएँ, अधूरे सपने और अथक परिश्रम छिपे होते हैं। किन्तु आज का समय एक कड़वी सच्चाई भी सामने रखता है। जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को उँगली पकड़कर चलना सिखाया, आज वही बुजुर्ग अपने ही घरों में उपेक्षा का दर्द झेल रहे हैं। बच्चों के पास मोबाइल के लिए समय है, मित्रों के लिए समय है, मनोरंजन के लिए समय है, लेकिन कई बार माता-पिता के साथ बैठकर दो बातें करने का समय नहीं है। कितनी विडंबना है कि जब पिता जीवित होते हैं, तब उनकी सलाह पुरानी लगती है, उनकी बातें लंबी लगती हैं और उनका साथ बोझ लगने लगता है। लेकिन जब वही पिता इस संसार से चले जाते हैं, तब उनकी तस्वीर के सामने खड़े होकर लोग लिखते हैं—

“मिस यू पापा…”

सच पूछिए तो “मिस यू पापा” लिखना उतना दर्दनाक नहीं है, जितना यह एहसास कि जब वे हमारे पास थे, तब हमने उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया। तस्वीरों पर श्रद्धांजलि लिखना आसान है, लेकिन जीते जी उनके चेहरे पर मुस्कान लाना कठिन नहीं, फिर भी हम अक्सर यही सबसे आवश्यक कार्य भूल जाते हैं। याद रखिए, एक दिन ऐसा भी आएगा जब आपके पिता की आवाज़ सुनने की इच्छा होगी, लेकिन वह आवाज़ सुनाई नहीं देगी। उनकी सलाह की आवश्यकता होगी, लेकिन वे पास नहीं होंगे। तब उनकी तस्वीर को देखकर आँखें अवश्य नम होंगी, पर समय वापस नहीं आएगा।

एक पल ठहरकर सोचिए…

  • क्या हम अपने माता-पिता के साथ उतना समय बिताते हैं, जितना मोबाइल की स्क्रीन के साथ बिताते हैं?
  • क्या हम उनके मन की बात उतनी ही ध्यान से सुनते हैं, जितनी दूसरों की सुनते हैं?
  • क्या हमने कभी बिना किसी स्वार्थ के उनके पास बैठकर केवल उनका हाल पूछा है?

इसलिए फादर्स डे केवल उपहार देने या सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का दिन नहीं होना चाहिए। यह दिन आत्मचिंतन का दिन होना चाहिए। यह संकल्प लेने का दिन होना चाहिए कि हम अपने माता-पिता को केवल सम्मान ही नहीं देंगे, बल्कि अपना समय भी देंगे, अपना स्नेह भी देंगे और यह एहसास भी कराएँगे कि वे हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूँजी हैं। क्योंकि पिता के जाने के बाद उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाने वाले बहुत मिल जाते हैं, लेकिन पिता के जीवित रहते हुए उनके पास बैठकर उनका हाल पूछने वाले बहुत कम होते हैं।

आइए, इस फादर्स डे पर एक तस्वीर पोस्ट करने से पहले अपने पिता के पास बैठें, उनका हाथ थामें, उनकी बातें सुनें और उन्हें महसूस कराएँ कि वे आज भी हमारे जीवन की सबसे बड़ी ताकत हैं।

जीवन की सबसे बड़ी त्रासदी पिता को खोना नहीं है,
बल्कि उनके रहते हुए उनकी कद्र न करना है।

जीते जी सम्मान दीजिए, प्रेम दीजिए, समय दीजिए…

कहीं ऐसा न हो कि कल तस्वीर देखकर केवल इतना ही लिखना पड़े—

“मिस यू पापा…”

वीणा वैष्णव ‘रागिनी’
राजसमंद (राजस्थान)

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 197

Post navigation

Previous: Mahenduria News : महेन्दूरिया में चला प्रशासन का पीला पंजा, स्कूल की जमीन, खेल मैदान और नाले से हटाया अतिक्रमण
Next: Shrimad Bhagwat Katha Mohi : भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु, 12 जून को होगा कथा महोत्सव का समापन

Related Stories

Shivnal Mahadev Temple
  • इतिहास / साहित्य

Shivnal Mahadev Temple : 5 हजार साल पुराना त्रिशूल! महाभारत काल का यह शिव मंदिर आज भी समेटे है अनगिनत रहस्य

Parmeshwar Singh Chundwat August 3, 2026
Maharana Pratap Haldighati
  • समाचार
  • इतिहास / साहित्य

Maharana Pratap Haldighati : इस मिट्टी से तिलक करो, ये धरती है बलिदान की… हल्दीघाटी और यहां की मिट्‌टी को नमन करते हैं लोग

Laxman Singh Rathor June 18, 2026
kuldhara village story
  • इतिहास / साहित्य

kuldhara village story : राजस्थान का रहस्यमयी गांव, जहां आज भी भटकती हैं 200 साल पुरानी कहानियां

Parmeshwar Singh Chundwat June 2, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev #rajsamandnewsराजसमंद जिले के आमेट शहर में बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेगर मोहल्ला बस स्टैंड से शोभायात्रा रवाना हुई, जो मुख्य लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। रथ पर बाबा रामदेवजी की झांकी सजी थी। आगे घोड़े और ऊंट पर सवार युवा और केसरिया पगड़ी में ढोल-नगाड़े के धूम धड़ाके पर भक्त चल रहे थे। जय बाबा री और बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह पानी व फल का भी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
baba ramdev Jayanti
Baba Ramdev mandir
ramdevji sobhayatra
Rajsamand News
amet news
Kumbhalgarh MLA Surendra Singh RathoreJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews
#babaramdevराजसमंद शहर में भादवी बीज के उपलक्ष्य में कलालवाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ऊंटगाड़ी साथ में ध्वजा लहरा रही थी।
Rajsamand News
Bhadvi Bij
Ramdev ji
Baba RamdevJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews #babaramdev
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.