Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Mahenduria News : महेन्दूरिया में चला प्रशासन का पीला पंजा, स्कूल की जमीन, खेल मैदान और नाले से हटाया अतिक्रमण

Nikita Mali June 11, 2026 1 minute read

Mahenduria News : राजसमंद ग्राम पंचायत महेन्दूरिया में प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय की भूमि, खेल मैदान, चारागाह क्षेत्र तथा पुराने नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया। जिला कलेक्टर अरुण कुमार हंसीजा और उपखंड अधिकारी बिंदु बाला राजावत के निर्देशन में राजस्व, पंचायत और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से यह कार्रवाई की।

Mahenduria Encroachment Removal : जानकारी के अनुसार, बंजारों का खेड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय को आवंटित भूमि पर लंबे समय से अतिक्रमण होने के कारण विद्यालय के विस्तार, सुरक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विकास में बाधा उत्पन्न हो रही थी। लगातार शिकायतों और मांगों के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की। अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन ने करीब 40 ट्रिप पत्थर जब्त किए। वहीं अतिक्रमणकारियों द्वारा की गई बाड़बंदी को भी ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

विद्यालय विकास के लिए होगा भूमि का उपयोग

Rajsamand Encroachment Removal : अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि का उपयोग अब विद्यालय के समग्र विकास के लिए किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन के अनुसार सबसे पहले परिसर की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों के शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए खेल मैदान विकसित किया जाएगा, जिससे बच्चों को खेलकूद और विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

चलाया जाएगा वृक्षारोपण अभियान

विद्यालय परिसर को हरित और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से अतिक्रमण मुक्त भूमि पर बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा। यहां छायादार और फलदार पौधे लगाए जाएंगे। स्थानीय ग्रामीणों ने भी पौधारोपण और उनके संरक्षण में सहयोग देने का भरोसा दिलाया है।

अधिकारियों ने दी दोबारा अतिक्रमण नहीं होने की चेतावनी

Administration Removes Encroachment in Mahenduria : कार्रवाई के दौरान तहसीलदार कालू सिंह राणावत ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि पर भविष्य में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति दोबारा अतिक्रमण करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कई अधिकारी रहे मौजूद

Rajsamand News Today : अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान तहसीलदार कालू सिंह राणावत, विकास अधिकारी मामराज मीणा, राजस्व निरीक्षक बंसीलाल तेली, पटवारी प्रवीण कुमार खटीक, ग्राम विकास अधिकारी किशोर कुमार, हीरालाल सालवी, जाब्ता प्रभारी एएसआई शंभूलाल, नाथद्वारा थाना के एएसआई अर्जुन सिंह, पीईईओ महेन्दूरिया भगवानलाल सुखवाल तथा संस्था प्रधान मुकेश कुमार सुखवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। ग्रामीणों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे बच्चों के बेहतर भविष्य और विद्यालय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उनका कहना है कि खेल मैदान, बाउंड्री वॉल और वृक्षारोपण जैसे कार्य पूरे होने के बाद विद्यालय का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा।

Rajsamand Rural Service Camp : राजसमंद में 22 विभाग एक छत के नीचे, जाति प्रमाण पत्र से लेकर पेंशन तक होगा समाधान

About the Author

Nikita Mali

Editor

Jaivardhan News के साथ निकिता माली ने डिजिटल मीडिया में अपने कॅरियर की शुरुआत की। कंटेंट राइटिंग के साथ वीडियो एडिटिंग, पोस्टर डिज़ाइन में उनकी गहरी रुचि है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या जनहित से जुड़ी कोई खबर हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज व आर्टीकल लिखने में माहिर हैं। साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब आदि सोशल मीडिया के अनुभव में भी पारंगत है।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 222

Post navigation

Previous: Rajsamand Rural Service Camp : राजसमंद में 22 विभाग एक छत के नीचे, जाति प्रमाण पत्र से लेकर पेंशन तक होगा समाधान
Next: Fathers Day Special Article : फादर्स डे पर हर बेटे-बेटी को पढ़नी चाहिए ये भावुक बात, दिल छू जाएगी कहानी

Related Stories

Rajsamand municipal election result
  • समाचार

Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
Desuri Ghat route update
  • समाचार

Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
Rajsamand Nagar Parishad election
  • समाचार

Rajsamand Nagar Parishad election : बाड़ेबंदी से गरमाई सियासत: चुनाव के बाद भाजपा-कांग्रेस ने पार्षदों को किया एकजुट

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev #rajsamandnewsराजसमंद जिले के आमेट शहर में बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेगर मोहल्ला बस स्टैंड से शोभायात्रा रवाना हुई, जो मुख्य लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। रथ पर बाबा रामदेवजी की झांकी सजी थी। आगे घोड़े और ऊंट पर सवार युवा और केसरिया पगड़ी में ढोल-नगाड़े के धूम धड़ाके पर भक्त चल रहे थे। जय बाबा री और बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह पानी व फल का भी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
baba ramdev Jayanti
Baba Ramdev mandir
ramdevji sobhayatra
Rajsamand News
amet news
Kumbhalgarh MLA Surendra Singh RathoreJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews
#babaramdevराजसमंद शहर में भादवी बीज के उपलक्ष्य में कलालवाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ऊंटगाड़ी साथ में ध्वजा लहरा रही थी।
Rajsamand News
Bhadvi Bij
Ramdev ji
Baba RamdevJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews #babaramdev
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.