Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Hariom Singh Rathore Tribute : पूर्व सांसद स्व. हरिओम सिंह राठौड़ की पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण

Parmeshwar Singh Chundwat May 27, 2026 1 minute read

Hariom Singh Rathore Tribute : राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने बुधवार को पसूंद ग्राम स्थित हरिओम उपवन में पूर्व सांसद स्वर्गीय हरिओम सिंह राठौड़ की पुण्यतिथि पर आयोजित प्रतिमा अनावरण एवं श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का आयोजन हरिओम दिया फैन्स की ओर से किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जब भी वे राजसमंद संसदीय क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में पहुंचीं, वहां लोगों ने स्वर्गीय हरिओम सिंह राठौड़ के कार्यों, उनके सरल स्वभाव और जनता से आत्मीय जुड़ाव की चर्चा जरूर की। उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि स्वर्गीय राठौड़ ने जनप्रतिनिधि के रूप में लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। आज भी क्षेत्रवासी उन्हें सम्मान और आत्मीयता के साथ याद करते हैं। सांसद ने कहा कि स्वर्गीय हरिओम सिंह राठौड़ का जीवन सादगी, समर्पण और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। वे हमेशा जमीन से जुड़े नेता Rajsamand Local news रहे और आमजन की भावनाओं को समझते हुए क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहे। उन्होंने कहा कि राजनीति को उन्होंने हमेशा सेवा का माध्यम माना और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। यही वजह है कि आज भी उनके समर्थक और शुभचिंतक उन्हें बेहद सम्मान के साथ याद करते हैं।

नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं उनके विचार

Mahima Kumari Mewar Rajsamand : महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि स्वर्गीय राठौड़ का व्यक्तित्व और उनके कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास पहुंचाने की सोच को आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वर्गीय हरिओम सिंह राठौड़ की जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए समाजहित में कार्य करना चाहिए।

कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग रहे मौजूद

Statue Unveiling Ceremony Rajasthan : कार्यक्रम में मंच पर कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, महेश पालीवाल, वीरेंद्र पुरोहित, पूर्व उपप्रधान सुरेश जोशी, हरि सिंह राठौड़, करणवीर सिंह राठौड़, उदयपुर के पूर्व महापौर रविंद्र श्रीमाली, श्रीकृष्ण पालीवाल और सत्यनारायण पूर्विया जवाहर जाट, नर्बदा शंकर पालीवाल, महेश आचार्य, दिग्विजय सिंह भाटी, प्रदीप खत्री, हिम्मत कुमावत, सविता सनाढ्य, धीरज पुरोहित, विकास पालीवाल, विनोद जोशी, भेरूलाल नंदवाना, गिरीश पालीवाल, टीना सेन, सफकता गुर्जर, रीना कुमावत, मोनिका जोशी, अशोक पालीवाल, गोविंद प्रजापत और भरत दवे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

स्वागत भाषण और मंच संचालन

कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण अयन जोशी ने दिया। वहीं, आभार हरि सिंह राठौड़ ने व्यक्त किया। मंच संचालन गोपाल कृष्ण पालीवाल एवं गिरिराज काबरा ने संयुक्त रूप से किया। पूरे कार्यक्रम में स्वर्गीय हरिओम सिंह राठौड़ के जनसेवा कार्यों और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Kisan Credit Card online apply : किसानों को मिलेगा ₹3 लाख तक का आसान लोन, जानिए KCC का पूरा प्रोसेस

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 287

Post navigation

Previous: Brain Freeze : ठंडी चीजें खाते ही माथे में तेज दर्द क्यों होता है? जानिए इसके पीछे की पूरी साइंस
Next: Mehandipur Balaji Story : राजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर, जहां आज भी सुनाई देती हैं चमत्कारों की कहानियां

Related Stories

Rajsamand municipal election result
  • समाचार

Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
Desuri Ghat route update
  • समाचार

Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
Rajsamand Nagar Parishad election
  • समाचार

Rajsamand Nagar Parishad election : बाड़ेबंदी से गरमाई सियासत: चुनाव के बाद भाजपा-कांग्रेस ने पार्षदों को किया एकजुट

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev #rajsamandnewsराजसमंद जिले के आमेट शहर में बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेगर मोहल्ला बस स्टैंड से शोभायात्रा रवाना हुई, जो मुख्य लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। रथ पर बाबा रामदेवजी की झांकी सजी थी। आगे घोड़े और ऊंट पर सवार युवा और केसरिया पगड़ी में ढोल-नगाड़े के धूम धड़ाके पर भक्त चल रहे थे। जय बाबा री और बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह पानी व फल का भी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
baba ramdev Jayanti
Baba Ramdev mandir
ramdevji sobhayatra
Rajsamand News
amet news
Kumbhalgarh MLA Surendra Singh RathoreJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews
#babaramdevराजसमंद शहर में भादवी बीज के उपलक्ष्य में कलालवाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ऊंटगाड़ी साथ में ध्वजा लहरा रही थी।
Rajsamand News
Bhadvi Bij
Ramdev ji
Baba RamdevJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews #babaramdev
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.