Skip to content
March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • दिन विशेष

Holi in Dwarkadhish Temple : प्रकृति से संवाद का संदेश वाहक है पुष्टिमार्गीय होली, देश की अनोखी Holi

Jaivardhan News March 24, 2024 1 minute read
xr:d:DAFmWhQjnso:2984,j:4667275708267872132,t:24030407

Holi in Dwarkadhish Temple : नाथद्वारा और कांकरोली सहित देश के सभी पुष्टिमार्गीय मंदिरों में वसंत पंचमी से लेकर होली व धुलंडी तक रंगोत्सव की एक सतत् शृंखला चलती है। ऐसा लगता है मानो इन वृहत् सांस्कृतिक केन्द्रों में बाह्य प्रकृति में सर्वत्र उड़ रहे पीत, गुलाबी, हरित रंगों से संवाद कर हम अपनी अंत:प्रकृति में भी उसी रंगोल्लास की अनुभूति कर आनंदित होते हैं। पुष्टि मार्ग के आराध्य श्रीकृष्ण व उनके आसपास के सम्पूर्ण परिकर गोवर्धन, वन, यमुना, करील कुंज, निकुंज आदि को देख ऐसा लगता है, मानों इन मंदिरों में प्रकृति के इन उपादान या उपकरणों से यहां की प्रभु सेवा को जोड़कर इस विशाल प्राकृतिक संपदा को “तेरा तुझको अर्पण’ के भाव से लीला नायक श्रीकृष्ण को ही समर्पित किया जा रहा है। राजस्थान के राजसमंद जिले में नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर और राजसमंद में श्री द्वारकाधीश मंदिर की होली पूरे देश में अनूठी है, जिसे देखने और श्रीनाथजी व द्वारकाधीश के दर्शन के लिए देशभर से लोग आते हैं।

प्रकृति से पुष्टिमार्ग की इस निकटता को हम बहुत गहनता से होली के प्रसंग में अनुभव कर सकते हैं। लगता है, हमारे प्रभु को पुष्पों से अत्यधिक अनुराग है। तभी तो मंदिर का फूलघर इन दिनों जीवंत रहता है। ठाकुरजी प्राय: इन दिनों फूल मंडली में बिराजकर सेवा अंगीकार करते हैं। कहा जा सकता है कि निकुंज सेवा के मिस ठाकुरजी स्वयं को प्रकृति नायक होने की स्थिति में हम भक्तों को आनंदित करते हैं। गुलाब, कदंब, चमेली, जूही, रायबेल, टेसू से सज्जित शृंगार सेवा पुष्टि गृहों की ही नहीं, ब्रजमंडल के सभी मंदिरों की विशेषता है। पुष्पों से निर्मित बंगलों के शिल्पियों की कला से हम भी कभी कभी बड़े मनोरथ, उत्सवों में परिचित होते रहते हैं। कुंज एकादशी, चौरासी खंभ और डोल वे प्रसंग हैं, जहां प्रकृति के अलौकिक वैभव के बीच भगवान अपनी लीलाओं से भक्तगण को परिचित कराते हैं। यह पुष्टि गृहों के देवालयों का ही वैभव है, जहां रंगोत्सव के संदर्भ में प्रकृति के समस्त उपकरणों यथा-कुंज, यमुना पुलीन, वनस्पति, वृक्ष, पुष्प मंडली, गिरि गोवर्धन, गोधन को हम प्रत्यक्ष या भाव के स्तर पर अनुभव करते हैं और प्रकृति प्रदत्त हर्बल सुगंधित स्वास्थ्य वर्द्धक रंगों से प्रभु संग होली खेलते हैं। होली का दूसरा दिवस डोल के दर्शनों के माध्यम से प्रकृति के साथ हमारे जुड़ाव का संदेश देने वाला दिवस है। इस अवसर पर प्रभु की श्रृंगार सेवा बड़ी चित्ताकर्षक और रंग चटक, सुगंध भरे होते हैं। यही तो है इन दिनों का आनन्द।

Luxury Holi Experience : देश विदेश में लग्जरी होली का ट्रेंड | Holi Festival Celebrate | Holi 2025

इसी नैसर्गिक आनन्द की अनुभूति को कीर्तन संगीतकार नंददास ने इस प्रकार अभिव्यक्ति प्रदान की है-
फूलन को मुकुट बन्यो, फूलन को पिछौरा तन्यो
सोहत अति प्यारे पर, फूलन को सिंगार है।

Holi 2025 : पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन की प्रेरक कहानी

Holi Festival : दर्शनार्थियों के लिए यह एक सुखद अनुभव का विषय है, जब वे इन दिनों निकुंज नायक प्रभु की खजूर और सरसों की डाल सहित आम के मोड़ और कलियों के श्रृंगार से सज्जित छवि के दर्शन करते हैं। वन, कालिंदी, गोवर्धन के साथ विशेष रूप से छौंकर(शमी), कदली खंभ को देख हमें पुष्टि सेवा में वृक्ष, वन, उपवनों की महत्ता का बोध होता है। यहां वृक्षों को इसीलिए “हरिदास वर्य’ कहकर आदर दिया है, जिन्हें श्री हरि ने अपने प्रिय सेवक के रूप में वरण किया है, ऐसे वृक्ष, वन, उपवन। कुंज एकादशी से लेकर त्रयोदशी पर्यंत चौरासी खंभ तक हरित वृक्षावलियों की सेवा में प्रविष्ठि पुष्टि मार्ग में प्रकृति पर्यावरण के पूजन द्वारा उनके संरक्षण व संवर्द्धन का संदेश देती है। एकादशी व त्रयोदशी सहित डोल के पर्व ब्रजमंडल के द्वादश वन और चौरासी उपवनों की भावना को समेटे हुए हैं। इस विराट वन संपदा के इन दिनों दर्शन वन देवी के पूजन के भाव से किए जाने चाहिए। कीर्तनकार आह्वान भी करते हैं-“पूजन चलौ कदंब वन देवी’।

कहा जा सकता है कि होलिकोत्सव सहित वर्ष पर्यंत पुष्टि गृहों में जिस प्रभु सेवा के विविध रूप दर्शन हमें होने का सौभाग्य मिलता है, वह प्रकृति पर्यावरण के संरक्षण के प्रति आचार्यों की कालजयी अवधारणा और तदनुरूप सेवा में संलग्न विद्वान सेवार्थी जन (मुखिया, भीतरिया तो बहुत सामान्य संबोधन होगा) की सूक्ष्म दृष्टि का परिचायक है। ऐसे विशाल परिदृश्य को समाहित किए पुष्टिमार्ग का यह एक दृष्टि बिंदु है। अभी तो-“हरि अनंत हरि कथा अनंता’।

डॉ. राकेश तैलंग

वरिष्ठ साहित्यकार
मंदिर मार्ग, कांकरोली
मो. 9460252308

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 285

Post navigation

Previous: Holi Festival : श्रीनाथजी की अनूठी होली, गार गायन संग होली ठिठोली, बादशाह दाढ़ी से बुहारते मंदिर की सीढ़िया
Next: Holi Festival : होली के पर्व पर ढूंढ रो जलसो, क्या होती है ढूंढ परम्परा, Dhoodha festival की रोचक कहानी

Related Stories

international women’s day 2026
  • दिन विशेष

international women’s day 2026 : 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? जानिए इस दिन का इतिहास

Parmeshwar Singh Chundwat March 8, 2026
kharmas 2026 start date
  • दिन विशेष

kharmas 2026 start date : खरमास में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें कब से शुरू होगा अशुभ समय

Parmeshwar Singh Chundwat March 7, 2026
Unique Holi tradition
  • अजब गजब
  • दिन विशेष

Unique Holi tradition : इन गांवों में 150 साल से नहीं खेली होली, रंग डालना मानते हैं श्राप | Holi Festival 2026

Laxman Singh Rathor March 5, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_YQhQqabDxIE राजसमंद के नए एसपी हेमंत कलाल ने संभाला पदभार #ipshemantkalal #rajsamandpolice #rajsamandnews  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद के नए एसपी हेमंत कलाल ने संभाला पदभार #ipshemantkalal #rajsamandpolice #rajsamandnews  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद के नए एसपी हेमंत कलाल ने संभाला पदभार #ipshemantkalal #rajsamandpolice #rajsamandnews
राजसमंद में पुलिस ने ट्रैफिक-रूल्स तोड़ने वालों के चालान किए #rajsamandpolice #rajsamandnews  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में पुलिस ने ट्रैफिक-रूल्स तोड़ने वालों के चालान किए #rajsamandpolice #rajsamandnews
उदयपुर में बदमाशों ने 2 युवकों पर किया तलवार से ताबड़तोड़ हमला,मौत #udaipurnews #udaipurpolice  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
उदयपुर में बदमाशों ने 2 युवकों पर किया तलवार से ताबड़तोड़ हमला,मौत #udaipurnews #udaipurpolice
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram