Skip to content
June 21, 2026
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • धार्मिक

Maha kumbh Mela Story : महाकुंभ के इतिहास, रहस्य व आस्था की कहानी आपके लिए जरूरी

Jaivardhan News January 19, 2025 1 minute read

Maha kumbh Mela Story : महाकुंभ, जो 144 साल बाद आयोजित होता है और इस बार उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में Maha Kumbh Mela 2025 13 जनवरी से शुरू हो चुका है। दुनियाभर से करोड़ों लोग डूबकी लगाने पहुंच रहे हैं। इस मेले की जल सुविधा के लिए ही 40 करोड़ खर्च हुए हैं। वर्ष 2013 में आयोजित कुंभ मेला अब तक का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माना गया, जिसमें करीब 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए थे, लेकिन 144 साल बाद होने वाले महाकुंभ 2025 की भव्यता उससे भी कहीं अधिक है। देश-विदेश से 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है और इसकी विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसका अनुमानित बजट 6 हजार 382 करोड़ रुपए है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का कहना है कि कुंभ मेला इतना विशाल और भव्य है कि अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।

Kumbh Mela History & Secrets : अब आपके मन में यह सवाल जरूर उठता होगा कि यह इतना विशाल और प्राचीन आयोजन आखिर कब व कैसे शुरू हुआ और इसके पीछे का इतिहास क्या है? क्या इसका उल्लेख भारतीय वेद, पुराण और धर्म ग्रंथों में मिलता है या फिर इसके पीछे कोई और गहरी रहस्यमय कहानी छिपी है? रोचक बात यह है कि कुंभ के शाही स्नान का पहला अधिकार केवल नागा साधुओं को है, फिर अन्य साधु-संत और बाद में आमजन को स्नान का अवसर मिलता है। इस विशेष परंपरा के पीछे छिपा है एक अद्भुत इतिहास, जो नागा साधुओं को इतना विशिष्ट और सम्माननीय बनाता है। महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर होता है, जहां गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का संगम माना जाता है, लेकिन यहां केवल गंगा और यमुना ही दिखाई देती हैं, तो कलयुग में सरस्वती नदी अदृश्य क्यों हो गई? क्या यह केवल एक धार्मिक मान्यता है या इसके पीछे कोई गहराई से छिपा हुआ वैज्ञानिक रहस्य है? और प्रयागराज में स्थित अक्षयवट, जिसे अमर वृक्ष माना जाता है, जो सृष्टि के विकास और प्रलय का साक्षी रहा है, इसके पीछे का इतिहास और महत्व भी जानेंगे। 2025 के महाकुंभ में भारत के 13 प्रमुख अखाड़े भाग ले रहे हैं और इसमें भी इस बार किन्नर अखाड़े को शामिल किया है और इसके पीछे भी दिलचस्प कहानी है।

India’s biggest pilgrimage center : भारत का सबसे बड़ा तीर्थ

biggest pilgrimage center : महाकुंभ एक मेला नहीं, बल्कि है आस्था, इतिहास और संस्कृति का संगम। प्राचीन ग्रंथों में कुंभ मेले का स्पष्ट उल्लेख नहीं मिलता, फिर भी इसे भारत का सबसे बड़ा तीर्थ माना जाता है। यही नहीं, 2012 में इसे यूनेस्को ने मानवता की मूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में भी शामिल किया, जो इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है।

कुंभ, अर्द्ध कुंभ व महाकुंभ के पीछे की कहानी

कुंभ कितने प्रकार के होते हैं और इसका आयोजन किस आधार पर किया जाता है? सबसे पहले आता है महाकुंभ मेला, समस्त कुंभ मेलों में सबसे श्रेष्ठ है महाकुंभ। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह मेला दो शताब्दियों में केवल एक बार आयोजित होता है। महाकुंभ का आयोजन 144 वर्षों बाद प्रयागराज में किया जाता है। जब प्रयाग की पावन धरती पर 12 पूर्ण कुंभ पूरे हो जाते हैं, तब त्रिवेणी के तट पर महाकुंभ का भव्य आयोजन होता है। दूसरा है पूर्ण कुंभ मेला। पूर्ण कुंभ मेला हर 12 साल में एक बार आयोजित होता है। यह भारत के चार पवित्र स्थानों प्रयागराज, हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में मनाया जाता है। हर 12 साल के अंतराल पर इन चारों स्थलों पर कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है, जहां श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। तीसरा है अर्ध कुंभ मेला। कुंभ मेले के विपरीत, अर्ध कुंभ हर 6 साल के बाद मनाया जाता है। इसका आयोजन केवल दो स्थानों प्रयागराज और हरिद्वार में होता है। अर्ध का अर्थ होता है आधा, इसलिए इसे कुंभ मेले के बीच के आयोजन के रूप में देखा जाता है। और आखिरी है कुंभ मेला। कुंभ मेले का आयोजन भारत के चार प्रमुख स्थलों पर होता है: हरिद्वार, नासिक, उज्जैन और प्रयागराज। इस दौरान श्रद्धालु गंगा, गोदावरी और क्षिप्रा नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। प्रयागराज में संगम में स्नान का विशेष महत्व होता है। तो यह था कुंभ के प्रकारों और उनके आयोजन का संपूर्ण विवरण।

Story of the origin of Maha Kumbh : महाकुंभ के उद्भभव की कहानी – 01

Story of the origin of Maha Kumbh : महाकुंभ मेले की पहली कहानी सर्पों और गरुड़ देव के बीच की है, जो ऋषि कश्यप और उनकी दो पत्नियों कद्र और विनता से जुड़ी हुई है। कद्र और विनता, जो आपस में बहनें थीं और ऋषि कश्यप की पत्नियां भी थीं। एक दिन कद्रू ने ऋषि कश्यप से वरदान मांगा कि उसे 1000 विषैले और शक्तिशाली पुत्र चाहिए। ऋषि कश्यप ने तथास्तु कहा और कद्रू को 1000 अंडे प्राप्त हुए। यह देखकर विनता ने भी वरदान मांगा कि भले ही उसके पुत्र कम हो, लेकिन वे कद्रू के पुत्रों से अधिक शक्तिशाली हों। कश्यप ने उन्हें भी तथास्तु कहा और विनता को दो बड़े अंडे प्राप्त हुए। समय बीतने के साथ-साथ कद्रू के 1000 अंडे फूट गए और उनमें से सांप उत्पन्न हुए, जिन्हें सर्पों की मां माना गया। दूसरी ओर, विनता के अंडे नहीं फूट रहे थे और अधीरता में उन्होंने एक अंडा समय से पहले फोड़ दिया। उसमें से एक अधूरा प्राणी निकला, जिसका शरीर कमर तक ही विकसित था। वह गुस्से में बोला, ‘मां, आपने मेरे साथ यह अन्याय किया, लेकिन कृपया दूसरे अंडे के साथ ऐसा मत कीजिएगा। वह प्राणी उड़ गया और उसका नाम अरुण रखा गया। आगे चलकर वह सूर्यदेव का सारथी बना। एक दिन कद्रू और विनता ने सूर्यदेव के सफेद घोड़े को देखकर शर्त लगाई। विनता ने कहा कि यह घोड़ा पूरी तरह सफेद है, जबकि कद्रू ने कहा कि उसकी पूंछ काली है। यह शर्त प्रतिष्ठा पर आ गई और तय हुआ कि जो भी हार जाएगा, उसे दासी बनना पड़ेगा। कद्रू ने अपने नाग पुत्रों से कहा कि वे सूक्ष्म रूप धारण कर घोड़े की पूंछ से चिपक जाएं, ताकि वह काली दिखाई दे। नागों ने ऐसा ही किया और कद्रू शर्त जीत गई। विनता को हार मानकर दासी बनना पड़ा। कुछ समय बाद, विनता के दूसरे अंडे से एक शक्तिशाली प्राणी निकला, जिसका चेहरा गरुड़ पक्षी जैसा था और शरीर मनुष्य जैसा। उसका नाम गरुड़ रखा गया। जब गरुड़ ने देखा कि उसकी मां विनता, कद्रू और उनके 1000 सर्प पुत्रों की दासी बन चुकी है, तो उसने अपनी मां को मुक्त कराने का संकल्प लिया। गरुड़ ने सर्पों से विनता को मुक्त करने का उपाय पूछा। सर्पों ने कहा, ‘अगर तुम वैकुंठ से अमृत कलश लाकर हमें दे दो, तो हम तुम्हारी मां को मुक्त कर देंगे।’ गरुड़ ने यह शर्त मान ली। वैकुंठ धाम पहुंचकर गरुड़ ने अमृत कलश प्राप्त किया। देवताओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन गरुड़ अपनी अद्वितीय शक्ति के बल पर सफल रहे। विष्णु जी ने गरुड़ को रोका और उनसे पूछा, ‘तुम इस कलश को क्यों ले जा रहे हो, जबकि इसे खुद ग्रहण नहीं कर रहे?’ गरुड़ ने अपनी मां को मुक्त कराने की व्यथा सुनाई। विष्णु जी ने गरुड़ से कहा, ‘अगर मैं तुम्हें यह कलश ले जाने दूं, तो तुम हमेशा के लिए मेरे वाहन बनोगे।’ गरुड़ ने इस शर्त को स्वीकार कर लिया। गरुड़ ने अमृत कलश सर्पों के पास पहुंचाया, लेकिन विष्णु जी ने अपनी मायावी शक्ति से अमृत कलश को वहां से गायब कर दिया। गरुड़ ने अपनी मां को दासी से मुक्त कराया। इस यात्रा के दौरान गरुड़ पर इंद्र ने कई बार हमला किया, लेकिन वे असफल रहे। अमृत कलश से अमृत की कुछ बूंदें हरिद्वार, प्रयागराज, उज्जैन और नासिक पर गिरीं। यही कारण है कि इन चार पवित्र स्थलों पर कुंभ मेले का आयोजन होता है।

Maha Kumbh begins with Samudra Manthan : समुद्र मंथन से जुड़ी कहानी – 02

महाकुंभ से जुड़ी सबसे लोकप्रिय कहानी समुद्र मंथन की है। समुद्र मंथन देवताओं और असुरों के बीच हुआ एक महान प्रयास माना जाता है। विष्णु पुराण के अनुसार, एक बार दुर्वासा ऋषि ने एक दिव्य माला बनाई और इसे देवराज इंद्र को भेंट किया, लेकिन इंद्र अपने अहंकार में डूबे हुए उस माला को अपने ऐरावत हाथी के मस्तक पर रख दिए। ऐरावत ने वह माला जमीन पर गिरा दी और अपने पैरों से कुचल डाला। महर्षि दुर्वासा ने इसे अपना अपमान समझा और क्रोधित होकर इंद्र को श्राप दे दिया कि उनका वैभव नष्ट हो जाएगा और सभी देवता अपनी शक्तियां खो देंगे। इस श्राप के बाद देवता कमजोर हो गए और असुरों से पराजित हो गए। अपने वैभव और शक्तियों को पुनः प्राप्त करने के लिए, ब्रह्मा जी ने देवताओं को सुझाव दिया कि वे असुरों के साथ मिलकर समुद्र मंथन करें। इस मंथन से अमृत निकलेगा, जिसे ग्रहण कर वे अमर हो जाएंगे। यह बात जब देवताओं ने असुरों के राजा बली को बताई, तो वे भी समुद्र मंथन के लिए तैयार हो गए। वासुकी नाग की नेति बनाई गई और मंदराचल पर्वत की सहायता से समुद्र मंथन सावन के महीने में ही किया गया। अमृत का कुंभ यानी कलश मिलते ही असुरों और देवों में युद्ध हो गया। वामन पुराण के अनुसार, आचार्य बृहस्पति ने इंद्र के पुत्र जयंत को संकेत दिया कि वह अमृत कुंभ लेकर भाग जाए। दैत्यों ने उसका पीछा 12 दिन तक किया, जो कि 12 वर्षों के बराबर था। युद्ध के समय, अमृत कुंभ से त्रिलोक के 12 स्थानों पर अमृत की बूंदें गिरीं। इनमें से 8 स्थान देवलोक में और 4 स्थान पृथ्वी लोक पर स्थित हैं, जिनमें हरिद्वार, प्रयागराज, उज्जैन और नासिक है। यही वह पवित्र स्थान हैं, जहां अमृत की बूंदों के कारण कुंभ मेले का आयोजन शुरू हुआ। श्रीमद्भागवत पुराण के सागर 6 प्रसंग में कुंभ विवरण के अनुसार, सागर के 14 रत्न निकले थे, जिनमें सबसे पहले हलाहल या कालकूट विष निकला। इस विष की ज्वाला इतनी तीव्र थी कि सभी देवता और दानव इससे जलने लगे थे। तब भगवान शिव ने देवता, दानव और समस्त सृष्टि की रक्षा के लिए इसे खुद पी लिया। विष की तीव्र जलन के कारण शिवजी का कंठ नीला पड़ गया, इसीलिए शिवजी का एक नाम नीलकंठ पड़ा। विष की ज्वाला को कम करने के लिए सभी देवताओं और दानवों ने शिवजी को शीतल जल चढ़ाया। इसके बाद उनके शरीर का ताप और जलन कम हुआ। यही कारण है कि सावन में शिवजी का जलाभिषेक किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जब शिवजी ने समुद्र मंथन से निकले हलाहल विष को ग्रहण किया, तो उसकी कुछ बूंदें धरती पर गिर गईं। जिन घास की पत्तियों पर यह बूंदें गिरीं, उन्हें सांप ने चाट लिया, जिससे सांप की जीभ बीच से कट गई। वहीं, कुछ विष की बूंदों को बिछु और अन्य विषैले जीवों ने भी ग्रहण कर लिया। इसी कारण यह जीव जहरीले हो गए। इसके बाद कामधेनु, कल्पवृक्ष, कौस्तुभम, उच्च शवा, अश्व, ऐरावत, गज, रंभा, अप्सरा, सुरा, लक्ष्मी, चंद्रमा, शारंग, धनुष, भगवान धनवंतरि, पांचजन्य शंख और अमृत कुंभ निकला, जिसे विश्व मोहिनी बने भगवान विष्णु ने देवताओं को पिला दिया। इसकी बूंदें हरिद्वार की गंगा नदी, प्रयागराज के त्रिवेणी संगम (गंगा, यमुना और सरस्वती), उज्जैन की क्षिप्रा नदी और नासिक की गोदावरी नदी में गिरीं। जहां अमृत की बूंदें गिरीं, वहां कुंभ मेले का आयोजन शुरू हुआ। प्रयागराज में जहां महाकुंभ का आयोजन होता है।

The mystery of the invisible Saraswati river : सरस्वती नदी के अदृश्य का रहस्य

The mystery of the invisible Saraswati river : प्रयागराज में त्रिवेणी संगम जिस स्थल को कहते हैं, वहां गंगा नदी, यमुना नदी व सरस्वती नदी का संगम हुआ है। हालांकि गंगा व यमुना नदी का संगम तो साफ देखा जा सकता है, लेकिन सरस्वती नदी दिखाई नहीं देती। फिर भी इसे त्रिवेणी संगम कहा जाता है। अब सवाल उठता है कि सरस्वती नदी अदृश्य क्यों हो गई? इसके पीछे की वजह जानने के लिए हमें इतिहास और पौराणिक कथाओं में झांकना होगा। महाभारत के शल्य पर्व में सरस्वती नाम से सात नदियों का उल्लेख मिलता है। श्रीमद्भागवत पुराण में सरस्वती नदी के प्रवाह और उसके स्थानांतरण की एक रोचक कथा का वर्णन है। पुराणों के अनुसार, प्राचीन काल में सरस्वती नदी स्वर्ण भूमि में बहा करती थी। कालांतर में इस भूमि का नाम स्वर्ण राष्ट्र हो गया और धीरे-धीरे यह सौराष्ट्र कहलाने लगा। उस समय सौराष्ट्र का क्षेत्र प्राचीन मारवाड़ तक फैला हुआ था और सरस्वती नदी इसी भूमि से प्रवाहित होती थी। यहां नित्य सरस्वती की पूजा और अर्चना होती थी, लेकिन समय के साथ इस प्रदेश के लोग यवनों के संपर्क में आ गए और उनके आचार-विचार को अपनाने लगे। इससे दुखी होकर सरस्वती ने ब्रह्मा जी से अनुमति मांगी और मारवाड़ एवं सौराष्ट्र छोड़कर प्रयाग में आकर वास करने लगी। कहा जाता है कि सरस्वती के यहां से चले जाने के बाद यह समृद्ध भूमि धीरे-धीरे मरुस्थल में बदल गई और यही मरुस्थल आज राजस्थान के नाम से जाना जाता है। ऋग्वेद में सरस्वती नदी को अनवकवती के रूप में वर्णित किया गया है। इसे समृद्धि और जल की देवी के रूप में पूजा जाता था। ऋग्वेद में बताया गया है कि सरस्वती नदी यमुना के पूर्व और सतलुज के पश्चिम में प्रवाहित होती थी। महाभारत में इस नदी को कई नामों से जाना गया है, जैसे प्लव, वेदस्मृति और वेदवती। तांडे और जमिनी ब्राह्मण के अनुसार, सरस्वती नदी मरुस्थल में सूख गई थी। महाभारत के विवरणों में इसका विना नामक स्थान पर विलुप्त होने का वर्णन है। यही वह नदी थी, जिसके किनारे ब्रह्मावर्त और कुरुक्षेत्र जैसे प्राचीन स्थल बसे हुए थे। महाभारत में यह भी उल्लेख मिलता है कि बलराम ने द्वारका से मथुरा तक की यात्रा सरस्वती नदी के माध्यम से की थी। इसके अलावा यादवों के पार्थिव अवशेषों को इसी नदी में प्रवाहित किया गया था। इन विवरणों से यह स्पष्ट होता है कि सरस्वती एक विशाल और महत्त्वपूर्ण नदी थी, जो ना केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखती थी, बल्कि यातायात और परिवहन के लिए भी उपयोगी थी। वैदिक काल में एक और नदी का उल्लेख मिलता है, जिसे दृषद्वती कहा जाता था। यह सरस्वती नदी की सहायक नदी थी और हरियाणा से होकर बहती थी। समय के साथ, जब भीषण भूकंप आए और हरियाणा तथा राजस्थान की धरती के नीचे से पहाड़ ऊपर उठे, तो नदियों का बहाव बदल गया। दृषद्वती नदी ने अपनी दिशा बदल ली और आज इसे यमुना नदी के नाम से जाना जाता है। यह सरस्वती नदी के साथ मिलकर बहने लगी और इसी कारण प्रयागराज में तीन नदियों के संगम को त्रिवेणी संगम कहा जाता है।

Story of Triveni Sangam Sthal : त्रिवेणी संगम स्थल की कहानी

Story of Triveni Sangam Sthal : महर्षि वेदव्यास ने इसे तीर्थराज प्रयाग का नाम दिया, जो गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम का पवित्र स्थल है। यह स्थान ना केवल धार्मिक, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अद्वितीय है। प्राचीन ग्रंथों में कुंभ का अर्थ केवल एक साधारण कलश है, लेकिन यही साधारण शब्द कैसे बन गया दुनिया का सबसे बड़ा धर्म और संस्कृति का अमर प्रतीक? दरअसल, कुंभ मेले का उल्लेख वैदिक ग्रंथों, सूत्र साहित्य, महाकाव्य, पुराण ग्रंथों, स्मृतियों या धर्मशास्त्रों में नहीं मिलता है। ऐतिहासिक किताबों में इसे माघ मेला या प्रयाग स्नान के नाम से जाना जाता है। कुंभ मेले में शाही स्नान का विशेष महत्व है। पवित्र नदियों में स्नान करना हिंदू मान्यताओं का अहम हिस्सा है, और इसका सबसे पहला उल्लेख ऋग्वेद में नाहन पर्व नाम से मिलता है। इसका वर्णन बौद्ध धर्म के पाली ग्रंथों और महाभारत में भी हुआ है। चीनी यात्री ह्वेन सांग के यात्रा वृतांत के अनुसार, सम्राट हर्षवर्धन ने 644 ईसवी में माघ मास के अर्ध कुंभ के अवसर पर प्रयागराज में आयोजित पंचवर्षीय धर्म महासभा में भाग लिया। इस सभा में उन्होंने अपना सर्वस्व दान कर दिया। कई सांस्कृतिक विद्वानों का मानना है कि नौवीं सदी में, लगभग 850 साल पहले, आदी गुरु शंकराचार्य ने हिंदू संस्कृति को सुदृढ़ करने और लोक कल्याण की दृष्टि से कुंभ मेले की परंपरा को प्रारंभ किया। यह मेला भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम है। 16वीं शताब्दी में गोस्वामी तुलसीदास जी ने अपनी अमर कृति रामचरितमानस में प्रयागराज में लगने वाले वार्षिक मेले का उल्लेख किया है, जो कुंभ मेले की प्राचीनता और इसकी ऐतिहासिक महत्ता को दर्शाता है। वायु पुराण और नारदीय पुराण में सरस्वती नदी के तट पर स्थित कुंभ और श्री कुंभ तीर्थ का वर्णन मिलता है। वेदों की कई रचनाओं में कुंभ, घट और कलश का उल्लेख किया गया है। ऋग्वेद और अथर्व वेद में भी घृत और मधु से भरे कुंभ का संदर्भ मिलता है, जो इसकी प्राचीनता और धार्मिक महत्व को दर्शाता है।

Interesting story of Naga Sadhus : नागा साधुओं की रोचक कहानी

इतिहासकार जदुनाथ सरकार के अनुसार, सन 1234 ईसवी में नागा सन्यासियों ने कुंभ के अवसर पर एक निर्णायक विजय प्राप्त की थी। 17वीं शताब्दी के फारसी धार्मिक ग्रंथ द बिस्तान ए मुजाहिद में भी 1640 ईसवी में कुंभ के दौरान हुए एक भीषण युद्ध का उल्लेख मिलता है। 16वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में लिखे गए तबकात ए अकबरी में भी प्रयागराज संगम पर एक वार्षिक स्नान उत्सव का वर्णन किया गया है। इसमें लिखा गया है कि देश के सभी हिस्सों से हिंदुओं के विभिन्न वर्ग स्नान करने के लिए आते हैं, इतनी संख्या में कि जंगल और मैदान भी उन्हें रोक नहीं पाते। यह विवरण इस बात का प्रमाण है कि कुंभ मेला सदियों से आस्था, इतिहास और भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा रहा है। ऋग्वेद और अथर्ववेद में कुंभ का उल्लेख कई संदर्भों में मिलता है। कुंभ का अर्थ केवल पानी का घड़ा है, ना कि एक त्योहार। उदाहरण के लिए, अथर्ववेद में चतुर कुंभ, चतुर्धाधदा और पूर्ण कुंभ काल आहित स्तंभ जैसे वाक्यांश विशेष यज्ञों और ईश्वरीय समय की व्याख्या करते हैं। यह दिखाता है कि कुंभ का उपयोग वैदिक अनुष्ठानों और धार्मिक संदर्भों में किया जाता था। वायु पुराण के अनुसार, सरस्वती नदी का तट पूर्वजों को समर्पित श्राद्ध संस्कार के लिए आदर्श स्थान माना गया है। वहीं नारदीय पुराण में इसे कुंभ नामक स्थान बताया गया है, जहां स्नान करने से यज्ञ के समान पुण्य की प्राप्ति होती है। इन पौराणिक ग्रंथों में कुंभ का उल्लेख हमें इसकी प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को समझने का अवसर देता है।

Story of Simhastha Fair : नासिक- उज्जैन मेले का नाम सिंहस्थ

नासिक और उज्जैन में आयोजित होने वाले मेलों को सिंहस्थ कहा जाता है। इसे सिंहस्थ इसलिए कहा जाता है क्योंकि जब बृहस्पति सिंह राशि में होता है और सूर्य तथा चंद्रमा की स्थिति मेला आरंभ होने की तिथि को विशेष महत्व प्रदान करती है। सिंह राशि का यह ज्योतिषीय संयोग नासिक और उज्जैन के कुंभ मेले को सिंहस्थ नाम देता है। अब सवाल उठता है कि कुंभ पर्व का स्वरूप एक त्योहार के रूप में कैसे विकसित हुआ। 14वीं शताब्दी के बाद तीर्थ यात्राओं और मेलों का चलन बढ़ा, यहां तक कि 19वीं सदी तक भी कहीं कुंभ मेलों का कोई जिक्र नहीं था। कुंभ महोत्सव का आयोजन ज्योतिषीय गणनाओं और विशेष खगोलीय स्थितियों पर आधारित होता है। जब बृहस्पति कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं और सूर्य मेष राशि में होता है, तब हरिद्वार में कुंभ महोत्सव आयोजित किया जाता है। प्रयागराज में कुंभ का आयोजन तब होता है जब बृहस्पति वृषभ राशि में और सूर्य तथा चंद्रमा मकर राशि में होते हैं। यह स्थिति आमतौर पर अमावस्या के दिन बनती है। नासिक में गोदावरी नदी के तट पर कुंभ महोत्सव तब होता है जब सूर्य और बृहस्पति सिंह राशि में प्रवेश करते हैं। उज्जैन में कुंभ तब मनाया जाता है जब बृहस्पति सिंह राशि में और सूर्य मेष राशि में होता है। महाकुंभ का आयोजन हर 12 साल में होता है। वेदों में बताए गए खगोल विज्ञान के अनुसार, ब्रह्मांडी ऊर्जा का एक चक्र हर 12 साल में विशेष रूप से सक्रिय होता है। बृहस्पति और सूर्य की इन विशिष्ट खगोलीय स्थितियों के दौरान यह ऊर्जा पृथ्वी के कुछ खास स्थानों पर केंद्रित होती है। यही कारण है कि कुंभ महोत्सव धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से इतना महत्त्वपूर्ण है। कुंभ मेला दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। इसकी भव्यता और विशालता ऐसी है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। साल 2019 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने अपने कार्टोसैट-2 उपग्रह के जरिए कुंभ मेले की तस्वीरें खींची थीं। इन अद्भुत तस्वीरों में त्रिवेणी संगम की पवित्रता और नया यमुना पुल की सुंदरता साफ-साफ दिखाई दे रही थी। यह नजारा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह भारत की संस्कृति और धार्मिक एकता की एक झलक भी दिखाता है।

Secret of Naga Sadhus : नागा साधुओं का रहस्य

महाकुंभ में स्नान का क्रम बहुत पवित्र और अनुशासित होता है। सबसे पहले नागा साधु स्नान करते हैं, फिर संत समाज और उसके बाद गृहस्थ लोग संगम में स्नान करते हैं। नागा साधु भारतीय आध्यात्मिकता और संस्कृति का एक रहस्यमय और रोचक पहलू है। उनके बारे में जानना हमारी प्राचीन परंपराओं और अध्यात्म को समझने के लिए बेहद जरूरी है। भस्म से रमा नग्न शरीर, लंबी जटाएं, हाथ में कमंडल लिए नागा साधु, जिनकी उपस्थिति अपने आप में एक रहस्य है। यह साधु अपना और अपने परिवार का पिंड दान स्वयं करते हैं, जिसे बिजवान कहा जाता है। आम दिनों में यह कहां रहते हैं, क्या खाते हैं, यह कोई नहीं जानता। परंतु कुंभ के शाही स्नान में यह मोक्ष प्राप्ति के लिए डुबकी लगाते हैं, जो कि उनका जीवन का एकमात्र लक्ष्य है। सदियों से भारतीय संस्कृति और धर्म पर संकट के बादल मंडराते आए हैं। 14वीं से 16वीं शताब्दी का समय, जब मुगल आक्रमणकारी भारत की संस्कृति और धर्म पर वार कर रहे थे, धर्म खतरे में था। उस समय नागा साधुओं ने धर्म और संस्कृति की रक्षा में अहम भूमिका निभाई। यह साधु केवल शास्त्र ही नहीं, शस्त्र विद्या में भी निपुण थे और धर्म की रक्षा के लिए अपना जीवन तक न्योछावर करने को तैयार रहते थे। 18वीं शताब्दी में अहमद शाह अब्दाली, जिसे अहमद शाह दुर्रानी के नाम से भी जाना जाता है, ने भारत पर कई बार आक्रमण किया। 1748 में नादिर शाह की मृत्यु के बाद अफगानिस्तान का शासक बनने के साथ ही अब्दाली ने भारत को बार-बार लूटा, लेकिन उसका सबसे बड़ा और क्रूर आक्रमण 1757 में हुआ। जब उसने दिल्ली पर कब्जा कर एक महीने तक अराजकता और लूटपाट मचाई, इस आक्रमण का असर केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहा। मथुरा, वृंदावन और गोकुल जैसे पवित्र स्थलों को भी अब्दाली की क्रूरता का सामना करना पड़ा। उस समय नागा साधुओं ने ना केवल इन स्थलों की रक्षा की, बल्कि धर्म और संस्कृति की जड़ों को भी सुदृढ़ बनाए रखा। कई बार विदेशी आक्रमण की स्थिति में स्थानीय राजा-महाराजा नागा साधुओं से मदद लिया करते थे। इतिहास में ऐसे कई गौरवपूर्ण युद्धों का उल्लेख मिलता है, जिनमें 40 हजार से ज्यादा नागा योद्धाओं ने अपनी वीरता का परिचय दिया। अहमद शाह अब्दाली द्वारा मथुरा और वृंदावन पर आक्रमण के बाद, जब गोकुल को लूटने की कोशिश की गई, तब नागा साधुओं ने अपनी अदम्य शक्ति और साहस दिखाते हुए अब्दाली की सेना से युद्ध किया और गोकुल की रक्षा की। इस सहयोग को सम्मान देने के लिए हिंदू शासकों और नागा साधुओं के बीच एक समझौता हुआ। धर्म और राष्ट्र की रक्षा की जिम्मेदारी नागा साधुओं को सौंपी गई। इस समझौते के तहत नागा साधुओं को राजसी सम्मान देने के लिए शाही स्नान की परंपरा शुरू की गई। तब से कुंभ के पवित्र स्नान का पहला अधिकार हमेशा नागा साधुओं को दिया गया है।

Naga sadhu initiation : कुंभ में ही होती है नागा साधु की दीक्षा

Naga sadhu initiation : हर परंपरा की तरह यह परंपरा भी विवादों से अछूती नहीं रही। 1310 में महानिर्वाणी अखाड़े और रामानंद वैष्णव अखाड़े के बीच एक खूनी संघर्ष हुआ। वहीं 1760 में शैव और वैष्णव साधुओं के बीच शाही स्नान को लेकर भयंकर लड़ाई छिड़ गई। इन विवादों को रोकने के लिए अंग्रेजों ने अखाड़ों के स्नान का क्रम तय किया। यह अनुशासन आज भी कुंभ मेले की परंपरा का हिस्सा है। इसीलिए महाकुंभ में सबसे पहले नागा साधु शाही स्नान करते हैं। नागा साधुओं के बाद दूसरे क्रम पर संत समाज संगम में स्नान करता है, और संत समाज के स्नान के बाद ही गृहस्थ लोग पवित्र संगम में स्नान के लिए उतरते हैं। यह नागा साधु एक विशेष सैन्य पंथ का हिस्सा हैं। उनके पास त्रिशूल, तलवार, शंख और चिलम जैसी वस्तुएं होती हैं, जो उनके सैन्य दर्जे और परंपरा को दर्शाती हैं। नागा साधु अपने आप में एक चलती फिरती सेना की तरह होते हैं, जो अपने ईष्ट देव भगवान शिव के प्रति अगाध भक्ति और समर्पण रखते हैं। नागा साधुओं की दीक्षा प्रक्रिया केवल कुंभ के दौरान प्रयागराज, हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में होती है। दीक्षा के स्थान के आधार पर इन्हें अलग-अलग नाम दिए गए हैं: प्रयागराज के नागा, उज्जैन के खूनी नागा, हरिद्वार के बर्फानी नागा और नासिक के खिचड़िया नागा। ऐसा माना जाता है कि नागा जनजाति की शुरुआत भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य नागालैंड से हुई, जहां नंगा पर्वत श्रेणियां फैली हुई हैं। नागा शब्द का अर्थ है पहाड़, और कछारी भाषा में इसे युवा बहादुर लड़ाकू कहा गया है।

History the Akharas of Maha Kumbh : महाकुंभ के अखाड़ों का इतिहास

History the Akharas of Maha Kumbh : महाकुंभ के अखाड़ों के इतिहास और शंकराचार्य के योगदान की। कुछ विद्वानों का मानना है कि नागा सन्यासियों के अखाड़े आदि शंकराचार्य के पहले भी मौजूद थे, हालांकि उस समय इन्हें अखाड़ा नहीं कहा जाता था। इन्हें बेड़ा या साधुओं का जत्था कहा जाता था। अखाड़ा शब्द का चलन मुग़ल काल से शुरू हुआ, और तभी से इसे एक संगठित समुदाय के रूप में पहचान मिली। अखाड़ों को समझने के लिए हमें आदि शंकराचार्य के योगदान को जानना होगा, क्योंकि उन्होंने ही अखाड़ों की स्थापना का विचार प्रस्तुत किया था। सातवीं शताब्दी में विदेशी आक्रमणकारी भारत की समृद्धि से आकर्षित होकर यहां आते थे। कुछ धन संपत्ति लूटकर चले जाते तो कुछ भारत की आध्यात्मिक आभा से प्रभावित होकर यहीं बस जाते, लेकिन इस दौरान भारत की शांति व्यवस्था और सनातन धर्म कमजोर पड़ने लगा। धर्मशास्त्रों और ईश्वर पर तर्क होने लगे और शास्त्रों को चुनौती दी जाने लगी। ऐसे समय में आदिगुरु शंकराचार्य ने धर्म को एक नई दिशा देने और भारत को एकता के सूत्र में बांधने का बीड़ा उठाया। उन्होंने चार दिशाओं में चार पीठों की स्थापना की। पूर्व में गोवर्धन पीठ, उत्तर में शारदा पीठ, पश्चिम में द्वारिका पीठ और दक्षिण में ज्योतिर मठ पीठ। इन पीठों ने भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धारा को जीवित रखने का कार्य किया। शंकराचार्य ने समझाया कि भौगोलिक चाहे कितनी भी हो, सनातन धर्म की नींव एक ही है। बहुत कम उम्र में ही उन्होंने वेद, उपनिषद और शास्त्रों का गहन अध्ययन कर लिया था। उनकी दृष्टि में सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं था, बल्कि यह जीवन जीने का एक मार्ग था। उन्होंने देखा कि धर्म का मूल उद्देश्य आत्मा का परमात्मा से मिलन है, जो समय के साथ खोता जा रहा था। शंकराचार्य ने अद्वैत वेदांत का संदेश दिया: ब्रह्म सत्यम जगन मिथ्या जीवो ब्रह्म ना परह। इसका अर्थ है, केवल ब्रह्म सत्य है, यह संसार माया है, और जीवात्मा स्वयं ब्रह्म है। उनका उद्देश्य साधुओं के विभिन्न संघों को एकजुट करना, सनातन धर्म को मानने वालों को संगठित करना और एक साझा लक्ष्य के लिए प्रेरित करना था। इसी सोच के परिणाम स्वरूप अखाड़ों की परंपरा 14वीं से 16वीं सदी के बीच शुरू हुई। अब बात करते हैं अखाड़ों की। अखाड़ा का अर्थ है, एक ऐसा समुदाय जो धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय होता है।

सनातन धर्म व संतों के संगठन है अखाड़े

यह अखाड़े सनातन धर्म के संतों और सन्यासियों के संगठन हैं, जिनका उद्देश्य वेद, उपनिषद और धार्मिक अनुशासन का पालन करते हुए धर्म और संस्कृति का संवर्धन करना है। अखाड़ों का संचालन एक पांच सदस्य समिति करती है, जिसमें ब्रह्मा, विष्णु, शिव, गणेश और शक्ति के प्रतीक शामिल होते हैं। यह परंपरा धर्म और संस्कृति को संगठित रूप में बनाए रखने का माध्यम है। महाकुंभ मेला हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्व रखता है, जिसमें भारत के अलग-अलग अखाड़े शक्ति प्रदर्शन, धार्मिक चिंतन और भक्ति का अनुष्ठान करते हैं। महाकुंभ में 13 प्रमुख अखाड़े होते हैं, जिन्हें मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में बांटा गया है। पहला है-

  • शैव अखाड़ा : जो भगवान शिव की उपासना करने वाले सन्यासियों का समुदाय है। इनमें शामिल है जुना अखाड़ा, निरंजनी अखाड़ा, महानिर्वाणी अखाड़ा, अटल अखाड़ा, आनंद अखाड़ा, आवाहन अखाड़ा और अग्नि अखाड़ा।
  • वैष्णव अखाड़ा : जो भगवान विष्णु और उनके अवतारों की आराधना करते हैं। इनमें तीन अखाड़े आते हैं- निर्वाणी अखाड़ा, दिगंबर अखाड़ा और निर्मोही अखाड़ा।
  • उदासीन अखाड़ा : जो निर्गुण भक्ति और वेदांत के अध्ययन में लीन रहते हैं। इसमें शामिल है उदासीन अखाड़ा और निर्मल अखाड़ा। ये अखाड़े भारतीय आध्यात्मिकता और संत परंपरा के गहरे प्रतीक हैं और महाकुंभ को एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव बनाते हैं। आज के समय में भारत का सबसे बड़ा अखाड़ा जुना अखाड़ा है, जिसके बाद निरंजनी और महानिर्वाणी अखाड़े का स्थान आता है।

इन अखाड़ों की उपस्थिति कुंभ मेले में विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र होती है। हर साल यह अखाड़े अपनी भव्य पेशवाई में भाग लेते हैं। इस जुलूस में आचार्य महामंडलेश्वर और महंत रथों पर सवार होते हैं, जबकि नागा साधु अपने घोड़ों पर चलते हुए शक्ति और परंपरा का प्रदर्शन करते हैं। पेशवाई का अर्थ होता है आश्रम से मेला क्षेत्र में अखाड़ों का प्रवेश और यह कुंभ मेले के शुभारंभ का प्रतीक होता है। हालांकि इस बार कुंभ मेले में दोनों अनुष्ठान यथावत रहें, लेकिन इनके नाम बदल दिए गए हैं। अब शाही स्नान को राजसी स्नान या कुंभ अमृत स्नान के नाम से जाना जाएगा और पेशवाई का नया नाम कुंभ मेला छावनी प्रवेश यात्रा रखा गया है। इन परिवर्तनों के साथ कुंभ मेले की परंपराएं अपनी आधुनिक पहचान और गरिमा को बनाए रखते हुए जारी रहेंगी।

  • किन्नर अखाड़ा : 2015 में पहली बार किन्नर समुदाय ने कुंभ में हिस्सा लिया और अब 2025 में लक्ष्मी नारायण अखाड़े के नेतृत्व में किन्नर समुदाय महाकुंभ का हिस्सा बना। यह कदम महाकुंभ के आह्वान का प्रतीक है, समानता का संदेश, जहां कोई भेदभाव नहीं होता। इस पहल का उद्देश्य उन किन्नरों को धर्म और समाज से जोड़ना है, जिन्हें अक्सर तिरस्कार भरी नजरों से देखा जाता है। महाकुंभ 2025 में अर्धनारीश्वर धाम के नाम से एक शिविर लगाया, जो किन्नर समुदाय के लिए धार्मिक आस्था और सम्मान का केंद्र है। कुंभ के दौरान अखाड़ों की प्रमुख गतिविधि शाही स्नान होती है।
Mahakumbh 2025 : महाकुंभ का कितना पुराना है इसका इतिहास? जानें अद्भुत तथ्य और रोमांचक इतिहास

Recognition of salvation by bathing in Maha Kumbha : महाकुंभ स्नान से मोक्ष की मान्यता

ऐसा माना जाता है कि इस पवित्र स्नान से मनुष्य के सारे पाप धुल जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। महाकुंभ 2025 एक ऐसा धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभव है, जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। इस आयोजन की शुरुआत 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा से हो चुकी है। इसके बाद मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि जैसे पवित्र पर्व 45 दिनों के अंतराल में मनाए जाएंगे। इस महायज्ञ में करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। अब तक 7 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। गंगा की पवित्र धाराओं के बीच गूंजते जयकारों की आवाजें, सोने-चांदी से सजी चमचमाती पालकियां और आकाश में उठती धुएं की लकीरें, ऐसा अद्भुत दृश्य केवल महाकुंभ में देखने को मिलता है। सुबह के 4:00 बजे से ही गंगा की लहरें और ठंडी हवाएं मानो खुद देवताओं के स्वागत का इंतजार कर रही हों। शरीर पर भभूत, हाथों में पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र और आंखों में अनंत भक्ति का तेज लिए, सबसे पहले नागा साधु घाट की ओर बढ़ते हैं और शाही स्नान का शुभारंभ करते हैं। उनके बाद ही अन्य श्रद्धालु को स्नान की अनुमति मिलती है।

Story of Akshay Vat : प्रलय का साक्षी अक्षय वट की कहानी

Story of Akshay Vat : अक्षय वट की, जिसे अमर वृक्ष भी कहा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार प्रयाग में स्नान के बाद, जब तक अक्षय वट का पूजन एवं दर्शन नहीं किया जाता, तब तक पूर्ण लाभ नहीं मिलता। यह दिव्य वृक्ष प्रयागराज के मुग़ल सम्राट अकबर के किले के अंदर पातालपुरी मंदिर में स्थित है और इसे सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक माना जाता है।
अक्षयवट का उल्लेख पुराणों में भी मिलता है। यह सृष्टि के विकास और प्रलय का साक्षी रहा है। इसके नाम से ही स्पष्ट है कि इसका कभी नाश नहीं होता। मान्यता है कि माता सीता ने इसे आशीर्वाद दिया था कि प्रलय के समय, जब सब कुछ नष्ट हो जाएगा, तब भी यह वृक्ष हरा-भरा रहेगा। कहा जाता है कि बाल रूप में श्री कृष्ण इसी वट वृक्ष पर विराजमान हुए थे। बाल मुकुंद रूप में श्री हरि इस पवित्र वृक्ष के पत्ते पर शयन करते हैं। इसका उल्लेख कालिदास के रघुवंश और चीनी यात्री वेण सांग के यात्रा विवरण में भी मिलता है। शालिग्राम श्रीवास्तव की पुस्तक ‘प्रयाग प्रदीप’ में भी अक्षयवट का जिक्र है। वेण सांग ने अपने विवरण में लिखा कि प्रयागराज में एक देव मंदिर स्थित है, जिसके आंगन में एक विशाल वटवृक्ष है, जिसकी शाखाएं और पत्तियां दूर-दूर तक फैली हुई हैं। पौराणिक और ऐतिहासिक प्रमाणों के अनुसार, मोक्ष प्राप्ति के लिए श्रद्धालु इस वट की ऊंची डालों से कूद जाया करते थे, लेकिन मुग़ल शासकों ने इस परंपरा को खत्म कर दिया और आम तीर्थ यात्रियों के लिए भी अक्षयवट के दर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया। ऐसा भी कहा जाता है कि यहां ब्रह्मा जी द्वारा स्थापित शूल टंकेश्वर शिवलिंग भी है, जिस पर अकबर की पत्नी जोधाबाई जलाभिषेक करती थी। यह भी मान्यता है कि अक्षयवट के नीचे से अदृश्य सरस्वती नदी बहती है। संगम स्नान के बाद अक्षयवट का दर्शन और पूजन करने से वंश वृद्धि से लेकर धन-धान्य की संपूर्णता तक की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Mahakumbh 2025 : अघोरी बनने की कठिन राह – 3 मुश्किल परीक्षाएं और मौत-जीवन का खेल

राष्ट्रपति कर चुके कल्पवास, क्या है यह

महाकुंभ के गौरवशाली इतिहास में एक विशेष घटना 1954 में घटित हुई, जब भारत के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने प्रयागराज में कुंभ मेला के दौरान कल्पवास किया। उनके लिए विशेष रूप से किले की छत पर एक कैंप स्थापित किया गया, जिसे आज प्रेसिडेंट व्यू के नाम से जाना जाता है। तो आपके मन में सवाल जरूर उठता होगा कि कल्पवास क्या होता है और कुंभ मेले में इसका इतना महत्व क्यों है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो प्रयागराज में शुरू होने वाले कल्पवास में एक कल्प का पुण्य मिलता है। शास्त्रों के अनुसार, कल्प का अर्थ है ब्रह्मा जी का एक दिन। रामचरित मानस और महाभारत जैसे कई ग्रंथों में कल्पवास का महत्व वर्णित है। कल्पवास एक कठिन साधना है। इसके दौरान व्यक्ति को अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखना पड़ता है। एक माह तक चलने वाले कल्पवास के दौरान कल्पवासी को जमीन पर सोना होता है। उन्हें एक समय का आहार या निराहार रहना पड़ता है। साथ ही, दिन में तीन बार गंगा स्नान करना अनिवार्य होता है। कल्पवास शुरू करने के बाद इसे 12 वर्षों तक जारी रखना होता है। इस दौरान साफ-सुथरे पीले और सफेद कपड़े पहनने का विशेष महत्व है। कल्पवास के पहले दिन, कल्पवासी अपने टेंट के पास जौ के बीज बोते हैं और एक तुलसी का पौधा लगाते हैं। महीने भर में जौ के छोटे-छोटे पौधे उगते हैं, जिन्हें जाते समय गंगा जी में प्रवाहित किया जाता है। साथ ही, तुलसी के पौधे को रोज गंगा जल से सींचा जाता है। ऐसा माना जाता है कि कल्पवास करने वाला व्यक्ति अगले जन्म में राजा के रूप में जन्म लेता है। साथ ही, मोक्ष का संकल्प लेकर कल्पवास करने वालों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। महाकुंभ 2025 आस्था, परंपरा और भक्ति का यह महासंगम एक बार फिर इतिहास रचने वाला है।

महाकुंभ मेले पर खर्च और आमदनी भी खूब

महाकुंभ मेले के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष बजट तय किया है। वर्ष 1882 में 20 हजार 228 रुपए खर्च किए गए थे, जबकि मेले से कुल 49 हजार 840 की आय हुई थी, जिसे राजकोष में जमा कराया गया। इस तरह सरकार को कुंभ से 29 हजार 612 का लाभ हुआ। उस समय मौनी अमावस्या पर करीब 8 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया था, जबकि भारत की कुल आबादी 22 करोड़ 50 लाख थी। 1894 के कुंभ में भारत की जनसंख्या बढ़कर 23 करोड़ हो गई और इस आयोजन में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस पर 69 हजार 427 रुपए खर्च हुए थे, जो आज के हिसाब से लगभग 10.5 करोड़ रुपए होते हैं। 1906 में कुंभ मेले में 25 लाख लोगों ने भाग लिया। इस आयोजन पर करीब 90 हजार रुपए खर्च हुए, जो आज के मूल्य के अनुसार लगभग साढ़े 13 करोड़ रुपए होते हैं। 1918 के कुंभ में संगम में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़कर 30 लाख हो गई और 1 लाख 37 हजार का बजट निर्धारित किया गया था, जो आज के हिसाब से लगभग 16 करोड़ 44 लाख रुपए होते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ 2025 के आयोजन के लिए 5 हजार 435 करोड़ 68 लाख रुपए का विशाल बजट निर्धारित किया है। यह 2019 में हुए कुंभ मेले के 4 हजार 200 करोड़ रुपए के बजट से कई अधिक है। उत्तर प्रदेश सरकार के आर्थिक सलाहकार केवी राजू का दावा है कि महाकुंभ 2025 में करीब 45 करोड़ श्रद्धालुओं की अपेक्षित भीड़ के साथ इस आयोजन से कम से कम 2 लाख करोड़ रुपए की रेवेन्यू जनरेट हो सकती है। महाकुंभ मेले में इस बार बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक भी हिस्सा ले रहे हैं। राज्य सरकार के पर्यटन विभाग ने इन मेहमानों के ठहरने और उनकी सुविधा का विशेष ध्यान रखा है। इसके लिए कई टूरिज्म पैकेज तैयार किए गए हैं। इन आंकड़ों से यह साफ पता चलता है कि समय के साथ ना केवल श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, बल्कि आयोजन का बजट, आमदनी और व्यवस्थाओं का स्तर भी लगातार बढ़ता गया है। 13 जनवरी से शुरू होने वाला महाकुंभ 26 फरवरी तक यानी 45 दिनों के लिए रहेगा।

आप भी जरूर करें महाकुंभ में स्नान

अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह विश्व स्तर का एक विशाल आयोजन है। अगर आपको हिंदुस्तान में रहने का सौभाग्य मिला है, तो आपको इस महाकुंभ में एक बार जरूर जाना चाहिए। यहां आपको एक अलग ही दिव्य ऊर्जा महसूस होगी। इतनी ठंड और भीड़ में भी त्रिवेणी संगम पर शाही स्नान करने के लिए लोग संकोच नहीं करते। यहां की पॉजिटिव एनर्जी विदेश से आए लोगों ने भी महसूस की है, इसीलिए वे बार-बार महाकुंभ में आना चाहते हैं।

Mahakumbh 2025 : 144 साल बाद लगे महाकुंभ का क्या रहस्य है ? देखिए

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 395

Post navigation

Previous: Stenographer Bharti 2025 : राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
Next: EPFO Update : ईपीएफओ में डिजिटल सुधार : अब खुद करें PF ट्रांसफर, एंप्लॉयर की जरूरत नहीं

Related Stories

Shrimad Bhagwat Katha Mahotsav Mohi
  • धार्मिक

Shrimad Bhagwat Katha Mahotsav Mohi : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य समापन

Nikita Mali June 12, 2026
Shrimad Bhagwat Katha Mohi
  • धार्मिक

Shrimad Bhagwat Katha Mohi : भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु, 12 जून को होगा कथा महोत्सव का समापन

Nikita Mali June 11, 2026
Bhagwat Katha Mahotsav
  • धार्मिक

Bhagwat Katha Mahotsav : श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से श्रद्धालु हुए भावविभोर

Nikita Mali June 9, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_AhckfYHUSMM भीम में राजनीतिक घमासान... सवालों के कठघरे में भीम विधायक हरिसिंह, पूर्व MLA सुदर्शन के आरोपों को बताया झूठा #rajsamandnews
‌
राजसमंद जिले की भीम विधानसभा में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने मौजूदा विधायक हरिसिंह रावत पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि वह पुत्र मोह में धृतराष्ट्र बन चुके हैं और उन्हें वसूली के अलावा कुछ दिखाई नहीं दे रहा। पूर्व विधायक ने कई मुद्दों को लेकर विधायक को सवालों के कठघरे में खड़ा किया। वहीं इन आरोपों पर विधायक हरिसिंह रावत ने पलटवार करते हुए सभी आरोपों को निराधार और झूठा बताया।
आरोप और जवाबी आरोपों के बीच भीम की राजनीति में नया सियासी संग्राम छिड़ गया है। अब इस बयानबाजी के बाद राजनीतिक माहौल और गरमाने के आसार हैं।
Rajsamand News
Sudarshan Singh Rawat
Hari Singh Rawat
Bhim MLA Hari Singh Rawat
Rajasthan Politics News
Rajsamand Latest News
Jaivardhan NewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
भीम में राजनीतिक घमासान... सवालों के कठघरे में भीम विधायक हरिसिंह, पूर्व MLA सुदर्शन के आरोपों को बताया झूठा #rajsamandnews
‌
राजसमंद जिले की भीम विधानसभा में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने मौजूदा विधायक हरिसिंह रावत पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि वह पुत्र मोह में धृतराष्ट्र बन चुके हैं और उन्हें वसूली के अलावा कुछ दिखाई नहीं दे रहा। पूर्व विधायक ने कई मुद्दों को लेकर विधायक को सवालों के कठघरे में खड़ा किया। वहीं इन आरोपों पर विधायक हरिसिंह रावत ने पलटवार करते हुए सभी आरोपों को निराधार और झूठा बताया।
आरोप और जवाबी आरोपों के बीच भीम की राजनीति में नया सियासी संग्राम छिड़ गया है। अब इस बयानबाजी के बाद राजनीतिक माहौल और गरमाने के आसार हैं।
Rajsamand News
Sudarshan Singh Rawat
Hari Singh Rawat
Bhim MLA Hari Singh Rawat
Rajasthan Politics News
Rajsamand Latest News
Jaivardhan NewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
भीम में राजनीतिक घमासान...सवालों के कठघरे में भीम विधायक हरिसिंह, पूर्व MLA के आरोपों को बताया झूठा
राजसमंद के स्वादड़ी में प्रशासक त्रिलोकसिंह जिस पट्‌टे से पदमुक्त हुए, उस पट्‌टाधारी ईश्वरसिंह की बात #rajsamandnews
Swadari village
Rajsamand NewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद के स्वादड़ी में प्रशासक त्रिलोकसिंह जिस पट्‌टे से पदमुक्त हुए, उस पट्‌टाधारी ईश्वरसिंह की बात
नाथद्वारा में चोरी की वारदात पर क्या बोले पीड़ित परिवार ? #nathdwaranews #jaivardhannews #choriराजसमंद जिले में नाथद्वारा शहर के गौरव पथ स्थित श्याम विहार कॉलोनी में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने तीन मकानों से लाखों रुपए की चोरी कर ली। बदमाश मकान की खिड़कियों को तोड़ कर घुसे और लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नाथद्वारा में चोरी की वारदात पर क्या बोले पीड़ित परिवार ? #nathdwaranews #jaivardhannews #chori
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
Go to mobile version