Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • मौसम

Mosam Alert : मानसून ने पकड़ी जोरदार रफ्तार, राजस्थान में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट | Rain Alert

Laxman Singh Rathor June 28, 2025 1 minute read

Mosam Alert : देश व प्रदेश में मानसून के मेघ लगातार रूक रूक कर कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम बारिश के रूप में बरस रहे हैं। मानसून ने पकड़ी जोरदार रफ्तार, राजस्थान में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम बदल गया और तापमान में गिरावट हो रही है। शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान में मूसलाधार बारिश हुई। बीते 24 घंटे में सीकर, अलवर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, कोटा, जोधपुर, जैसलमेर समेत कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। जैसलमेर में दस साल की रिकॉर्ड तोड़ तीन इंच बारिश दर्ज की गई। साथ ही शनिवार को 29 जिलों में बारिश का अलर्ट है। तेज बारिश के चलते बूंदी में तीन दोस्त पानी में बह गए। इस बार प्रदेश में सामान्य से 150 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।

Weather Update : जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को अलवर, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, डीग, गंगापुरसिटी और सवाई माधोपुर जिले में कहीं-कहीं भारी या अतिभारी बारिश होने की संभावना है, जबकि बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, पाली, और सिरोही जिले में भी रविवार तक कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

जैसलमेर में रिकॉर्ड टूटा, बूंदी में बहे दोस्त

Rain in rajasthan : जैसलमेर में शुक्रवार को 68MM से ज्यादा पानी बरसा, जो पिछले 10 साल में जून माह में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश है। साल 2019 में 21 जून को 55.5MM बारिश हुई थी। बूंदी के तालेड़ा स्थित बरधा डैम पर शुक्रवार को कोटा से पिकनिक पर आए तीन मित्र पानी के तेज बहाव में बह गए। दो युवक तैरकर बाहर निकल आए, जबकि एक युवक अभी भी लापता है।

कहां कितनी हुई बारिश, देखिए

Rain Alert : बीते 24 घंटे में जयपुर में 13.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसी तरह सीकर में 27, वनस्थली में 15.4, डबोक में 24.2, जैसलमेर में 114, डूंगरपुर में 45, दौसा में 30 एमएम बारिश हुई, जबकि राजसमंद जिले में कुंभलगढ़ में 5 एमएम बारिश दर्ज की गई।

राजसमंद जिले में बारिश की स्थिति

Heavy Rain Alert : राजसमंद शहर के साथ जिलेभर में रिमझिम से तेज बारिश का दौर जारी है। आमेट में 2 एमएम, केलवाड़ा में 5 एमएम बारिश दर्ज की गई। शेष हिस्सों में बादल मंडराते रहे, लेकिन बरसे नहीं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को बादलों के कारण अधिकतम तापमान 3 डिग्री गिरकर 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजसमंद जिले के कई इलाकों में अच्छी बारिश का इंतजार है। दो-तीन दिन और ऐसे ही बादल छाए रहे, तो अच्छी वर्षा की संभावना बन सकती है। जिले के भीम, देवगढ़, खमनोर, देलवाड़ा, नाथद्वारा, सरदारगढ़, कुंवारिया, रेलमगरा, दरीबा आदि क्षेत्रों में सुबह से काले घने छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।

आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत

बारिश के साथ बादलों की गर्जना व आकाशी बिजली चमकने के साथ कई जगह गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही है। बूंदी जिले में महिला व युवक, सिरोही में बच्चे और डूंगरपुर में युवक की मौत हो गई। डूंगरपुर में गड्‌ढे में गिरने से एक बच्ची की जान चली गई। सीकर के सांवली चौराहे पर जल जमाव से बीकानेर नेशनल हाईवे पर करीब 2 किमी. लंबा जाम लग गया। पाली, अजमेर और जालोर में भी बरसात हुई। बांसवाड़ा में पुलिया पार करते समय दो युवक बाइक समेत बह गए। एक युवक तो जैसे-तैसे पानी से बाहर आ गया, लेकिन उसका साथी बह गया।

बाड़मेर के कल्याणपुरा में रिकॉर्ड 66MM बारिश

बीते 24 घंटे में कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। बाड़मेर के कल्याणपुरा इलाके में सबसे ज्यादा 66 एमएम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली।

अन्य जिलों में भी तेज बारिश का असर

  • अजमेर जिले में बिजयनगर में 30MM और मसूदा में 25MM बारिश हुई।
  • जयपुर के चौमूं में 43MM और किशनगढ़-रेनवाल में 25MM बारिश रिकॉर्ड की गई।
  • नागौर के कुचामन सिटी में 23MM बारिश दर्ज की गई।
  • बांसवाड़ा के दानपुर में 27MM और करौली के करणपुर में 25MM, श्रीमहावीरजी में 37MM और सपोटरा में 23MM बरसात हुई।
  • भीलवाड़ा के हुरड़ा में 52MM और पाली के रानी क्षेत्र में 28MM बारिश हुई।
  • सवाई माधोपुर के बामनवास में 44MM बरसात दर्ज की गई।
  • बांसवाड़ा के सुरवानिया बांध के 4 गेट खोल दिए गए हैं। वहीं, टोंक जिले के बीसलपुर बांध में आज सुबह 6 बजे जलस्तर 2 सेमी बढ़कर 312.57 RL मीटर पर पहुंच गया है।
  • बांसवाड़ा जिले के दानपुर क्षेत्र में स्थित 50 फीट ऊंचा सिंगपुरा झरना इस बार पहली बार जून महीने में ही बहने लगा है, जो कि मानसून की तीव्रता को दर्शाता है।
UCO Bank Pan Card Loan : UCO Bank से सिर्फ PAN कार्ड पर मिलेगा पर्सनल लोन: जानिए प्रक्रिया

देशभर में बारिश और मौसम की स्थिति

देश के अधिकतर हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। जून के अंत तक अधिकांश राज्यों में अच्छी बारिश देखने को मिल रही है, जिससे तापमान में गिरावट और जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

पूरे देश में मानसून अब लगभग पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। कई राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जो खेती, जल भंडारण और पर्यावरण संतुलन के लिए अच्छा संकेत है। हालांकि कुछ इलाकों में अत्यधिक बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति भी बन रही है, जिस पर सतर्कता बरतने की जरूरत है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने और तेज बारिश की संभावना जताई है।

1. उत्तर भारत: हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश हो रही है। खासतौर पर उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़कें बंद होने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

2. राजस्थान

राजस्थान में मानसून सक्रिय है और जैसलमेर, बाड़मेर, जयपुर, अजमेर, नागौर, बांसवाड़ा जैसे इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है। कुछ स्थानों पर जलभराव और बांधों के गेट भी खोले गए हैं। इस बार जून में ही औसत से 144% अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जो एक सकारात्मक संकेत है।

3. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़

मध्य प्रदेश के मालवा, बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। इंदौर, उज्जैन, भोपाल में लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं छत्तीसगढ़ के बस्तर और रायपुर क्षेत्र में भी बादल छाए हुए हैं और बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज की गई हैं।

4. महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के कोंकण और पश्चिमी घाट क्षेत्र जैसे रत्नागिरी, मुंबई, पुणे, नासिक में भारी बारिश हो रही है। मुंबई में कई जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। विदर्भ और मराठवाड़ा में भी मानसून सक्रिय है और किसानों के लिए यह राहत की खबर है।

5. गुजरात

गुजरात में जून के आखिरी सप्ताह में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। विशेषकर सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात में मानसून की गतिविधियाँ तेज हुई हैं। नर्मदा और तापी जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ा है।

6. पूर्वी भारत: बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल

बिहार और झारखंड में मध्यम से भारी बारिश हो रही है। कुछ जिलों में बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में कोलकाता समेत दक्षिणी जिलों में झमाझम बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं।

7. उत्तर-पूर्व भारत

असम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में अत्यधिक बारिश दर्ज की गई है। असम के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

8. दक्षिण भारत: केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना

केरल में मानसून की शुरुआत के बाद से लगातार बारिश हो रही है। कर्नाटक और तमिलनाडु में भी कई क्षेत्रों में अच्छी वर्षा हुई है, जबकि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

Pan Card Loan 5000 Without Documents : पैन कार्ड से पाएं 5,000 रुपए तक पर्सनल लोन | Personal loan

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 217

Post navigation

Previous: SBI Loan against FD : SBI FD पर कैसे लें लोन, किसे मिल रहा फायदा, और कब है यह सूझबूझ भरा फैसला?
Next: Kanhaiya Lal murder case : उदयपुर का कन्हैयालाल हत्याकांड : तीन साल बाद भी बेटे का प्रण अटल, अस्थियों का विर्सजन भी नहीं किया

Related Stories

Rajsamand rain update
  • मौसम

Rajsamand rain update : राजसमंद में मानसून रूठा! गोमती-बनास सूखी, खरीफ फसल पर संकट

Parmeshwar Singh Chundwat August 22, 2026
Heavy Rain in Rajasthan today
  • मौसम

Heavy Rain in Rajasthan today : राजसमंद समेत राजस्थान में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट! जानिए

Parmeshwar Singh Chundwat July 5, 2026
Rajasthan Monsoon Update
  • मौसम

Rajasthan Monsoon Update : राजस्थान में आखिरकार मानसून की एंट्री! 12 जिलों में पहुंचा, यहां होगी बारिश

Parmeshwar Singh Chundwat July 2, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

केलवाड़ा में जगह-जगह गंदगी से लोग परेशान, जताया आक्रोश #garbageissue #rajsamandnews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
केलवाड़ा में जगह-जगह गंदगी से लोग परेशान, जताया आक्रोश #garbageissue #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
गोगुंदा में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का स्नेह मिलन समारोह #karnisena #udaipur #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
दुर्गाकुंड मंदिर में गूंजे संत राजूराम महाराज के जयकारे, वार्षिक निशान कार्यक्रम संपन्न
Subscribe

वेब स्टोरी

Recent Posts

  • Sugar Price Today : चीनी की कीमतों पर बड़ी खबर! देश में नहीं है कमी, जल्द घट सकते हैं दाम
  • Rajasthan Crop Insurance : मौसम ने फसल बिगाड़ी तो मिलेगा बीमा क्लेम, अनार-किन्नू समेत ये फसलें कवर
  • husband wife died : 64 साल का साथ आखिरी सफर तक निभाया, डेढ़ घंटे के अंतर से पति-पत्नी की मौत
  • Rajsamand municipal elections: राजसमंद की 5 निकायों में भाजपा-कांग्रेस की अग्निपरीक्षा, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
  • bike theft case : राजसमंद में बाइक चोरी का खुलासा, 9 मोटरसाइकिलें बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
| MoreNews by AF themes.