Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Old Man Murder : राजसमंद में जमीन विवाद में झगड़ने पर बीच बचाव करने गए वृद्ध की हत्या

Laxman Singh Rathor April 21, 2025 1 minute read

Old Man Murder : राजसमंद जिले में आमेट थाना क्षेत्र में आइडाणा पंचायत के ओडा की भागल, गुगली (सोमतलिया) में सोमवार को जमीन के एक छोटे टुकड़े को लेकर उपजे विवाद में वृद्ध महिला का एक व्यक्ति से तीखी तकरार, बहस के बाद झगड़ा हो गया। झगड़े को देख बीच बचाव के लिए पहुंचे वृद्ध को आवेश में आकर व्यक्ति ने धक्का देकर हत्या कर डाली। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

Amet Police Station : आमेट थाने के सहायक उप निरीक्षक हीरसिंह ने बताया कि आईडाणा पंचायत में ओडा की भागल, गुगली के सोमतलिया में एक कमरे के जितना जमीन का टुकड़ा है, जिसके मालिकाना हक को लेकर मिठूबाई गुर्जर और प्रभुलाल गुर्जर के बीच विवाद है। इसके चलते मिठूबाई व प्रभुलाल के बीच तीख तकरार, बहस के साथ लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया। इस पर वृद्ध महिला मिठूबाई गुर्जर का देवर 65 वर्षीय ओगुलाल पुत्र तुलसाराम गुर्जर बीच बचाव करने के लिए मौके पर पहुंच गया। इस पर प्रभुलाल गुर्जर ने आवेश में आकर ओगुलाल गुर्जर को धक्का दिया, जिससे वजह दीवार से टकराकर नीचे गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Rajsamand Police : इस तरह ओगुलाल गुर्जर की मौत के बाद आरोपी प्रभुलाल गुर्जर मौके से फरार हो गया। सूचना पर आमेट थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना करते हुए सभी पहलुओं पर गहन जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक ओगुलाल गुर्जर के पुत्र रमेश गुर्जर, मृतक का भतीजा सुरेश गुर्जर व वृद्ध महिला मिठूबाई से पूछताछ की गई। आमेट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव का पोस्टमार्टम करवाया। फिर शव परिजनों को सौंपने के साथ ही पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए सभी पहलुओं पर गहन जांच शुरू कर दी। मौके से फरार हत्या के आरोपी की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

गांव में सनसनी, शव की कर रहे अंतेष्टी

Crime News : जमीन विवाद में ओगुलाल गुर्जर की हत्या से ओड़ा की भागल, गुगली में सनसनी फैल गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव लाया गया। घर पर कोहराम मच गया। फिर ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। साथ ही हमलावर आरोपी की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया है।

Loan on Aadhar Card : आधार कार्ड से बिना गारंटी के 10,000 रुपए का लोन, आसान प्रक्रिया | Personal Loan

इस सामाजिक बीमारी का क्या है इलाज ?

Crime Alert : राजसमंद के आइडाणा पंचायत में जमीन के एक छोटे से टुकड़े ने न केवल एक परिवार को तोड़ा, बल्कि समाज के चेहरे पर रिश्तों की कड़वाहट का एक और दाग छोड़ दिया। ओडा की भागल, गुगली में मिठूबाई और प्रभुलाल गुर्जर के बीच जमीन के मालिकाना हक को लेकर शुरू हुआ विवाद उस वक्त खूनी मंजर में तब्दील हो गया, जब बीच-बचाव करने पहुंचे 65 वर्षीय ओगुलाल गुर्जर को प्रभुलाल ने धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। यह कोई पहला मामला नहीं है, जहां मामूली विवाद ने रिश्तों को तार-तार कर हत्या जैसे जघन्य अपराध को जन्म दिया हो। आखिर क्या हो गया है हमारे समाज को, जहां एक कमरे जितनी जमीन के लिए इंसानियत और रिश्ते दांव पर लग जाते हैं? जमीन का यह टुकड़ा सिर्फ मिट्टी और पत्थर का नहीं, बल्कि लालच, अहंकार और दुश्मनी का प्रतीक बन गया। मिठूबाई और प्रभुलाल के बीच तीखी तकरार ने न केवल परिवार की एकता को चकनाचूर किया, बल्कि एक वृद्ध की जान भी ले ली। ओगुलाल, जो अपने देवर के रूप में शांति स्थापित करने आए थे, उन्हें क्या पता था कि यह उनका आखिरी कदम होगा? प्रभुलाल का वह धक्का सिर्फ ओगुलाल को नहीं, बल्कि पूरे समाज की संवेदनाओं को दीवार से टकराकर चूर-चूर कर गया। यह घटना बताती है कि कैसे छोटी-छोटी बातें, जब लालच और गुस्से की आग में जलती हैं, तो रिश्तों को राख कर देती हैं।

हमारा समाज, जो कभी आपसी भाईचारे और रिश्तों की मिठास के लिए जाना जाता था, आज दुश्मनी के जहर से इस कदर ग्रस्त हो चुका है कि एक छोटा सा विवाद भी खून-खराबे का कारण बन जाता है। गांव में सनसनी, परिवार में कोहराम और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार—यह सब उस सामाजिक ताने-बाने की बुनियाद को कमजोर करता है, जो हमें जोड़े रखता है। प्रभुलाल जैसे लोग, जो आवेश में आकर हत्या जैसे कुकृत्य को अंजाम दे फरार हो जाते हैं, समाज के लिए एक चेतावनी हैं। यह चेतावनी है कि अगर हमने समय रहते अपने भीतर के लालच और क्रोध को नहीं रोका, तो आने वाली पीढ़ियां रिश्तों की बजाय सिर्फ कड़वाहट और खून के धब्बे ही देखेंगी।

पुलिस की तलाश और जांच अपनी जगह, लेकिन सवाल यह है कि क्या कानून की सख्ती इस सामाजिक बीमारी का इलाज कर पाएगी? जब तक हम अपने दिलों से दुश्मनी का जहर नहीं निकालेंगे, तब तक ऐसी घटनाएं हमें बार-बार झकझोरती रहेंगी। यह वक्त है आत्ममंथन का, यह वक्त है रिश्तों को फिर से गूंथने का, वरना हमारी जमीनें खून से लाल होती रहेंगी और हमारे घर कोहराम से गूंजते रहेंगे।

LIC Jeevan Shiromani Policy : LIC की सबसे प्रीमियम स्कीम: सिर्फ 4 साल प्रीमियम भरें और बनें करोड़पति

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 1,850

Post navigation

Previous: Rajasthan Sampark Portal : त्वरित शिकायत निस्तारण पर राजसमंद कलक्टर बालमुकुंद का जयपुर में सम्मान
Next: Doctor negligence case : राजसमंद में नसबंदी बाद महिला की मौत, भड़के लोगों का धरना, डॉक्टर पर गंभीर आरोप

Related Stories

Rajsamand Crime News
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Crime News : 46 दिन बाद खुली कब्र, बाहर निकाला गया शव… पत्नी के आरोप से मचा हड़कंप

Parmeshwar Singh Chundwat August 20, 2026
Rajsamand ACB News
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand ACB News : पट्टा बनवाने के लिए मांगी ₹43,500 की रिश्वत! राजसमंद में VDO और प्रशासक पर ACB का बड़ा एक्शन

Parmeshwar Singh Chundwat August 5, 2026
Rajsamand Road Accident
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Road Accident : देवरानी को RK अस्पताल में भर्ती कराकर लौट रही जेठानी और आशा सहयोगिनी की दर्दनाक मौत

Parmeshwar Singh Chundwat July 28, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

पति से छिपाकर रखे थे 12 लाख, चूहों ने कुतर दिए नोट #moneyloss #uttarpradesh #jaivardhannews पति से छिपाकर रखे थे 12 लाख, चूहों ने कुतर दिए नोट #moneyloss #uttarpradesh #jaivardhannewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
पति से छिपाकर रखे थे 12 लाख, चूहों ने कुतर दिए नोट #moneyloss #uttarpradesh #jaivardhannewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
पति से छिपाकर रखे थे 12 लाख, चूहों ने कुतर दिए नोट #moneyloss #uttarpradesh #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
64 साल साथ रहे पति-पत्नी, डेढ़ घंटे के अंतर में दोनों की मौत #jalorenews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
PearlGrace Academy का शानदार प्रदर्शन, हॉकी में जीता तृतीय स्थान #hockey #tournament #jaivardhannews
Subscribe

वेब स्टोरी

Recent Posts

  • husband wife died : 64 साल का साथ आखिरी सफर तक निभाया, डेढ़ घंटे के अंतर से पति-पत्नी की मौत
  • Rajsamand municipal elections: राजसमंद की 5 निकायों में भाजपा-कांग्रेस की अग्निपरीक्षा, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
  • bike theft case : राजसमंद में बाइक चोरी का खुलासा, 9 मोटरसाइकिलें बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
  • Rajsamand rain update : राजसमंद में मानसून रूठा! गोमती-बनास सूखी, खरीफ फसल पर संकट
  • Rajsamand sugar price hike : रक्षाबंधन से पहले शक्कर के दाम में उछाल, मिठाइयों की कीमतें बढ़ने के आसार
| MoreNews by AF themes.