Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Rajsamand Chairman Election 2026 : 5 निकायों में अध्यक्ष पद के नामांकन पूरे, अब 21 सितंबर को होगा बड़ा फैसला

Parmeshwar Singh Chundwat September 16, 2026 1 minute read

राजसमंद। Rajsamand Chairman Election 2026 : जिले की पांचों नगर निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन राजसमंद नगर परिषद, नाथद्वारा, आमेट, देवगढ़ और भीम नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही अब अध्यक्ष पद के चुनाव की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। हालांकि नामांकन पत्रों की संवीक्षा और नाम वापसी के बाद अंतिम प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी।

सबसे अधिक चर्चा राजसमंद नगर परिषद के सभापति पद को लेकर है, जहां भाजपा की ओर से अनीता पालीवाल ने नामांकन दाखिल किया है। उनके प्रस्तावक शिशुपाल चौधरी रहे। वहीं कांग्रेस की ओर से भूरालाल कुमावत, मोहन कुमावत और चुन्नीलाल पंचोली ने नामांकन दाखिल कर अपनी दावेदारी पेश की है। कांग्रेस के तीन पार्षदों के नामांकन के बाद पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी और सिंबल को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा की ओर से अनीता पालीवाल का नामांकन दाखिल होने के बाद मुकाबले की दिशा अब कांग्रेस के अंतिम प्रत्याशी पर निर्भर करेगी।

नाथद्वारा में भाजपा के परेश सोनी, कांग्रेस के दो दावेदार

Rajsamand Sabhapati Election : नाथद्वारा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से परेश सोनी ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ निर्दलीय विजेता प्रकाश सनाढ्य और जितेंद्र सोमानी भी मौजूद रहे। कांग्रेस की ओर से अजय गुर्जर और कमलेश कुमावत ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। नाथद्वारा में 40 वार्डों के परिणाम में भाजपा को 20, कांग्रेस को 19 और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षद की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब नामांकन पत्रों की संवीक्षा और नाम वापसी के बाद यह स्पष्ट होगा कि मैदान में कितने प्रत्याशी रहेंगे।

देवगढ़ में कांग्रेस की तारा कुमारी कंसारा ने भरा नामांकन

Rajsamand Municipal Election 2026 : देवगढ़ नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने तारा कुमारी कंसारा को प्रत्याशी बनाया है। तारा कुमारी कंसारा ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस खेमे में उत्साह नजर आया और समर्थकों की भीड़ जुटी। पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी इस दौरान मौजूद रहे। देवगढ़ के चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने 16 वार्डों में जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा के खाते में 7 और निर्दलीय के खाते में 2 वार्ड आए थे। अब अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

आमेट में शौर्य मेवाड़ा और दिनेश सरनोत मैदान में

Rajsamand Local Body Election 2026 : आमेट नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने शौर्य मेवाड़ा को प्रत्याशी बनाया। शौर्य मेवाड़ा ने नामांकन दाखिल किया और उनके प्रस्तावक सुरेश खींची रहे। वहीं भाजपा की ओर से दिनेश सरनोत को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया। दिनेश सरनोत ने प्रस्तावक ललिता सुथार के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा समर्थकों में उत्साह नजर आया। आमेट में हुए निकाय चुनाव में भाजपा ने 14 और कांग्रेस ने 11 वार्डों में जीत दर्ज की थी। अब अध्यक्ष पद के लिए दोनों दलों के प्रत्याशियों के नामांकन के बाद मुकाबले की तस्वीर सामने आ गई है।

Jaivardhan News

भीम में कांग्रेस की यशोदा कंवर ने दाखिल किया नामांकन

भीम नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा कंवर ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। भीम नगर पालिका में कांग्रेस ने 20 में से 14 वार्डों में जीत दर्ज की थी। भाजपा को 2 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 4 वार्डों में जीत मिली थी। अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आगे की चुनावी प्रक्रिया पर नजर रहेगी।

नाथद्वारा से नामांकन भरने निकले भाजपा नेता के लापता होने की शिकायत

इधर, नाथद्वारा अध्यक्ष पद के चुनाव के बीच जोधपुर से नामांकन दाखिल करने के लिए निकले प्रदीप काबरा के लापता होने का मामला भी सामने आया है। उनके परिजनों की ओर से एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत देने की बात कही गई है। परिजनों के अनुसार प्रदीप काबरा सुबह करीब 6 बजे जोधपुर से नाथद्वारा के लिए रवाना हुए थे। सुबह 9:28 बजे उनसे अंतिम बार बातचीत हुई थी। इसके बाद देसूरी के आसपास से उनका फोन बंद आने की बात कही गई। परिजनों के अनुसार उनके साथ संदीप श्रीमाली और वार्ड नंबर 1 के प्रस्तावक चंद्रप्रकाश जोशी भी थे। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए तीनों के सुरक्षित होने को लेकर चिंता जाहिर की है और प्रशासन से जल्द पता लगाने की मांग की है। हालांकि अपहरण की आशंका फिलहाल परिजनों द्वारा जताई गई आशंका है; इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

17 सितंबर को होगी नामांकन पत्रों की संवीक्षा

रिटर्निंग अधिकारी के अनुसार प्रस्तुत किए गए नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 17 सितंबर 2026, गुरुवार को सुबह 11 बजे कार्यालय उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट, राजसमंद में की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी 18 सितंबर 2026 शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से पहले अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।

21 सितंबर को मतदान, तुरंत बाद होगी मतगणना

यदि किसी निकाय में अध्यक्ष पद के लिए एक से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहते हैं तो 21 सितंबर 2026, सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। मतदान के अवसर पर जिला परिषद सभागार, राजसमंद में निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित होगी और इसी दौरान अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। निर्वाचन से संबंधित सभी प्रक्रियाएं निर्धारित नियमों और निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएंगी।

Bhim Police Ganja Seizure : फसल के बीच गांजे की खेती का खुलासा, 107 किलो 400 ग्राम पौधे जब्त

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 905

Post navigation

Previous: Bhim Police Ganja Seizure : फसल के बीच गांजे की खेती का खुलासा, 107 किलो 400 ग्राम पौधे जब्त
Next: Pradeep Kabra news : नाथद्वारा में लापता भाजपा नेता प्रदीप काबरा सुबह घर लौटे: रातभर चला धरना-हंगामा, सांसद-विधायक पहुंचे

Related Stories

Bhim Nagar Palika Chairman
  • समाचार

Bhim Nagar Palika Chairman : भीम में यशोदा कंवर का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय, अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक नामांकन

Parmeshwar Singh Chundwat September 17, 2026
Pradeep Kabra news
  • समाचार

Pradeep Kabra news : नाथद्वारा में लापता भाजपा नेता प्रदीप काबरा सुबह घर लौटे: रातभर चला धरना-हंगामा, सांसद-विधायक पहुंचे

Parmeshwar Singh Chundwat September 17, 2026
Bhim Police Ganja Seizure
  • समाचार

Bhim Police Ganja Seizure : फसल के बीच गांजे की खेती का खुलासा, 107 किलो 400 ग्राम पौधे जब्त

Parmeshwar Singh Chundwat September 15, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

नाथद्वारा में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ नाराज #Rajsamandnews #nathdwara नाथद्वारा में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ नाराज
#Rajsamandnews
#nathdwara
नाथद्वारा में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ नाराज
#Rajsamandnews
#nathdwara
नाथद्वारा में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ नाराज #Rajsamandnews #nathdwara
सभापति पद के लिए नामांकन भरने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी चुन्नीलाल पंचाेली बोले- बनेगा हमारा बोर्ड  #rajsamandnewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
सभापति पद के लिए नामांकन भरने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी चुन्नीलाल पंचाेली बोले- बनेगा हमारा बोर्ड
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नाथद्वारा भाजपा नेता प्रदीप काबरा के बेटे ने दी आत्मदाह की चेतावनी #nathdwaranews #jaivardhannews
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Bhim Nagar Palika Chairman : भीम में यशोदा कंवर का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय, अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक नामांकन
  • Pradeep Kabra news : नाथद्वारा में लापता भाजपा नेता प्रदीप काबरा सुबह घर लौटे: रातभर चला धरना-हंगामा, सांसद-विधायक पहुंचे
  • Rajsamand Chairman Election 2026 : 5 निकायों में अध्यक्ष पद के नामांकन पूरे, अब 21 सितंबर को होगा बड़ा फैसला
  • Bhim Police Ganja Seizure : फसल के बीच गांजे की खेती का खुलासा, 107 किलो 400 ग्राम पौधे जब्त
  • Engineers Day 2026 : श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए आकर्षक मॉडल
| MoreNews by AF themes.