Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Pradeep Kabra news : नाथद्वारा में लापता भाजपा नेता प्रदीप काबरा सुबह घर लौटे: रातभर चला धरना-हंगामा, सांसद-विधायक पहुंचे

Parmeshwar Singh Chundwat September 17, 2026 1 minute read

राजसमंद. Pradeep Kabra news : नगरपालिका नाथद्वारा में चेयरमैन के लिए भाजपा के प्रबल दावेदार प्रदीप काबरा के नामांकन से पहले अचानक लापता होने से उपजे विवाद के बाद आधी रात तक परिजन व शहरवासी तहसील कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। लोगों के विरोध पर सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ व विधायक विश्वराज मेवाड़ भी मौके पर पहुंचे और एसपी से फोन पर बात करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। बाद में विधायक ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से भी बात की, जिस पर राठौड़ बोले कि प्रदीप काबरा उनके परिवार के सदस्य है, बेवजह भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। उनका न तो अपहरण हुआ है और न ही ऐसी कोई बात है। साथ सुबह 10 बजे तक नाथद्वारा पहुंच जाने का आश्वासन दिया। तब रात करीब 12 बजे धरना समाप्त हुआ। हालांकि प्रदीप काबरा अल सुबह घर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार नगरपालिका नाथद्वारा में 20 सीट भाजपा ने जीती है, जबकि 19 कांग्रेस और एक निर्दलीय ने जीती है। निर्दलीय पार्षद भी भाजपा खेमे के साथ है। कथित तौर पर भाजपा खेमे के पार्षदों के बीच चेयरमैन प्रत्याशी प्रदीप काबरा के नाम पर एक राय नहीं हो पाई। इस बीच अचानक प्रदीप काबरा के लापता होने व परेश सोनी के नाथद्वारा पहुंचकर चेयरमैन प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने और पार्टी द्वारा उसे सिम्बोल दे दिया गया। इसके बाद प्रदीप काबरा के समर्थक व परिजन नाराज होकर गए और तहसील के बाहर धरना दे दिया। साथ ही नाथद्वारा थाने व चारभुजा थाने से लेकर जिला पुलिस अधीक्षक तक को लापता व अपहरण होने की रिपोर्ट दी। रात करीब 8 बजे तक प्रदीप काबरा के बारे में पता नहीं चलने पर नाथद्वारा विधायक विश्वराजसिंह मेवाड़ व सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ भी नाथद्वारा तहसील कार्यालय पहुंची, जहां लोगों ने परेश सोनी को चेयरमैन प्रत्याशी बनाने पर नाराजगी व्यक्त की, जिस पर विधायक व सांसद बोले कि उनकी पसंद भी प्रदीप काबरा ही थे। यह घटनाक्रम कैसे हुआ, नहीं पता। लोगों के आक्रोश व नाराजगी काे देखते हुए विधायक व सांसद ने मौके से एसपी हेमंत कलाल से बात की और कहा कि भाजपा प्रत्याशी लापता है, तो पुलिस क्यों नहीं तलाश रही है। एसपी बोले कि पुलिस तलाश में जुटी है, जबकि परिजनों ने पुलिस पर ही उठा ले जाने के आरोप लगाए। बाद में सांसद महिमा कुमारी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से बात की। इस पर राठौड़ ने कहा कि प्रदीप काबरा उनके परिवार के सदस्य की तरह है और उनसे बात हो गई। अपहरण जैसी कोई बात ही नहीं है और सुबह तक नाथद्वारा पहुंच जाएंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के आश्वासन के बाद सांसद व विधायक धरना स्थल उठे और लोगों को भी धरना समाप्त करने के लिए कहा। बाद में करीब 12 बजे बाद तहसील कार्यालय से धरना समाप्त हाे गया।

सियासी खिंचतान के बाद हुआ यह घटनाक्रम

Nathdwara BJP News : कांग्रेस से चेयरमैन प्रत्याशी के रूप में अजय गुर्जर ने नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस के 19 पार्षद है, जबकि दूसरी तरफ भाजपा में प्रदीप काबरा के नाम पर भाजपा के निर्वाचित 20 पार्षद व 1 निर्दलीय पार्षद एक राय नहीं हो सके। नामांकन दाखिल करने का समय नतदीक आने तक भी भाजपा में चेयरमैन के प्रबल दावेदार प्रदीप काबरा के नाम पर सभी पार्षद सहमत नहीं हुए। कुछ पार्षद परेश सोनी को चेयरमैन बनाना चाह रहे हैं। इस बीच प्रदीप काबरा के तय समय तक उपखंड कार्यालय नहीं पहुंचने पर भाजपा की तरफ से परेश सोनी ने चेयरमैन के लिए नामांकन दाखिल कर दिया और पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी भी घोषित कर दिया। उसके बाद प्रदीप काबरा के परिजन व समर्थकन तहसील कार्यालय पर पहुंच और आधी रात तक धरना चला।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने फोन पर यह दी नसीहत

Nathdwara Chairman Election 2026 : सांसद ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से फोन पर बातचीत की। इस पर मदन राठौड़ ने परिजनों से बात करते हुए कहा कि जनता को उकसाओ मत, प्रदीप काबरा मेरे परिवार का सदस्य जिस पर प्रदीप काबरा के पुत्र धर्मेश काबरा ने कहा कि हम जनता को नहीं उकसा रहे हैं आप हमारे पिताजी को सौंप दो।

धरने में शामिल समर्थक की मौत से बढ़ा विवाद

Pradeep Kabra Returned Home : प्रदीप काबरा के लापता होने के बाद तहसील के बाहर धरने में शामिल सुरेश पुरोहित की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद गोवर्धन राजकीय जिला चिकित्सालय में देर रात निधन हो गया। प्रथम दृष्टया हृदयाघात बताया जा रहा है। मृतक सुरेश पुरोहित, जो कि वार्ड 15 के पार्षद महेश दवे के मामा और वार्ड 17 की पार्षद हीना पुरोहित के बड़े ससुर है। परिजनों का आरोप है कि काबरा का अपहरण होने के बाद सुरेश पुरोहित काफी घबरा गए। क्योंकि उनकी इकलौती बहू के बाड़ाबंदी में होने व परिजनों से बात नहीं कराने से आहत है। हालांकि सांसद व विधायक ने समझाया। साथ ही अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक पारीक भी मौके पर पहुंचे और उनके आश्वासन के बाद देर रात आक्रोशित लोग शांत हुए और धरने पर उठ गए। हालांकि हारे भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सनाढ्य और अविनाश सनाढ्य ने भी भाजपा व कांग्रेस पार्षदों को प्रस्तावक बनाकर निर्दलीय नामांकन भर दिया, जो भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अब गुरुवार को उनके नामांकन को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी कि क्या वे नामांकन उठाते हैं या चुनावी मैदान में डटे रहेंगे।

प्रदीप काबरा के साथ तीन और पार्षद घर लौटे

Nathdwara Municipality Election : भाजपा पार्षद प्रदीप काबरा के समेत तीन अन्य पार्षद भी सुबह नाथद्वारा पहुंच गए। वार्ड नंबर 4 से भाजपा पार्षद प्रदीप काबरा सुबह करीब साढ़े 6 बजे नाथद्वारा पहुंचे। वहीं वार्ड नंबर 1 से भाजपा पार्षद चंद्र प्रकाश जोशी भी नाथद्वारा पहुंचे। इसके अलावा वार्ड नंबर 15 से भाजपा पार्षद हिना पुरोहित और वार्ड नंबर 17 से भाजपा पार्षद महेश दवे भी अपने परिजन की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए नाथद्वारा पहुंचे।दरअसल, प्रदीप काबरा के लापता होने को लेकर देर रात तक नाथद्वारा में धरना और हंगामा चलता रहा। इसी दौरान हिना पुरोहित के ससुर और महेश दवे के परिजन की हार्ट अटैक से मौत की सूचना सामने आई। परिजनों की मांग पर हिना पुरोहित और महेश दवे को अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए नाथद्वारा लाया गया।

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 430

Post navigation

Previous: Rajsamand Chairman Election 2026 : 5 निकायों में अध्यक्ष पद के नामांकन पूरे, अब 21 सितंबर को होगा बड़ा फैसला
Next: Bhim Nagar Palika Chairman : भीम में यशोदा कंवर का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय, अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक नामांकन

Related Stories

Bhim Nagar Palika Chairman
  • समाचार

Bhim Nagar Palika Chairman : भीम में यशोदा कंवर का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय, अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक नामांकन

Parmeshwar Singh Chundwat September 17, 2026
Rajsamand Chairman Election 2026
  • समाचार

Rajsamand Chairman Election 2026 : 5 निकायों में अध्यक्ष पद के नामांकन पूरे, अब 21 सितंबर को होगा बड़ा फैसला

Parmeshwar Singh Chundwat September 16, 2026
Bhim Police Ganja Seizure
  • समाचार

Bhim Police Ganja Seizure : फसल के बीच गांजे की खेती का खुलासा, 107 किलो 400 ग्राम पौधे जब्त

Parmeshwar Singh Chundwat September 15, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

नाथद्वारा में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ नाराज #Rajsamandnews #nathdwara नाथद्वारा में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ नाराज
#Rajsamandnews
#nathdwara
नाथद्वारा में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ नाराज
#Rajsamandnews
#nathdwara
नाथद्वारा में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ नाराज #Rajsamandnews #nathdwara
सभापति पद के लिए नामांकन भरने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी चुन्नीलाल पंचाेली बोले- बनेगा हमारा बोर्ड  #rajsamandnewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
सभापति पद के लिए नामांकन भरने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी चुन्नीलाल पंचाेली बोले- बनेगा हमारा बोर्ड
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नाथद्वारा भाजपा नेता प्रदीप काबरा के बेटे ने दी आत्मदाह की चेतावनी #nathdwaranews #jaivardhannews
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Bhim Nagar Palika Chairman : भीम में यशोदा कंवर का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय, अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक नामांकन
  • Pradeep Kabra news : नाथद्वारा में लापता भाजपा नेता प्रदीप काबरा सुबह घर लौटे: रातभर चला धरना-हंगामा, सांसद-विधायक पहुंचे
  • Rajsamand Chairman Election 2026 : 5 निकायों में अध्यक्ष पद के नामांकन पूरे, अब 21 सितंबर को होगा बड़ा फैसला
  • Bhim Police Ganja Seizure : फसल के बीच गांजे की खेती का खुलासा, 107 किलो 400 ग्राम पौधे जब्त
  • Engineers Day 2026 : श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए आकर्षक मॉडल
| MoreNews by AF themes.