Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • मौसम

Rajsamand heavy rain : ओवरफ्लो हो गए अधिकतर तालाब-बांध, अब राजसमंद झील भरने चली गोमती व बनास नदी

Parmeshwar Singh Chundwat July 19, 2025 1 minute read

Rajsamand heavy rain : राजसमंद जिले में कुंभलगढ़ के बाद देवगढ़ तहसील क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। कई रास्ते अवरुद्ध हो गए। कुंभलगढ़ के वेरो का मठ के नाले में बही महिला का दूसरे दिन भी पता नहीं चल पाया है, जबकि आधी रात में नन्दसमंद, रामदरबार, देवगढ़ का राघवसागर, सोपरी बांध, कुंडेली बांध के साथ कुंभलगढ़ का लाखेला बांध ओवरफ्लो हो गया। अब राजसमंद झील को भरने के लिए शनिवार सुबह 8 बजे खारी फीडर में पानी खोल दिया गया। साथ ही बनास नदी का पानी भी मातृकुंडिया बांध को भरने के लिए रेलमगरा तक पहुंच चुका है। बनास नदी का पानी रेलमगरा तक पहुंच चुका है और शाम तक मातृकुंडिया बांध में पहुंचने की उम्मीद है।

जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता दिनेश कुमावत ने बताया कि भारी बारिश के चलते बनास नदी में पानी की आवक बढ़ने पर रात साढ़े सात बजे नन्दसमंद के 5 गेट साढ़े 4 फीट तक खोल दिए, जबकि शनिवार सुबह 8 बजे राजसमंद झील को भरने वाली खारी फीडर में भी पानी खोल दिया गया। कुंठवा पिकअप वियर पर 2 इंच की चादर है, जबकि 64 फीट की भराव क्षमता वाला चिकलवास बांध 63 फीट के करीब भर चुका है। इसी तरह कुंभलगढ़ व देवगढ़ तहसील क्षेत्र में भारी बारिश के चलते राजसमंद झील को भरने वाली गोमती नदी का उद्गम स्थल रामदरबार और राघवसागर तालाब शुक्रवार शाम को ओवरफ्लो हो गया और देर रात को कुंडेली बांध, सोपरी बांध, आमेट का आडावाड़ा तालाब छलक गया, जबकि कुंभलगढ़ का लाखेला तालाबा भी अल सुबह छलक गया। दो दिन से समूचे राजसमंद जिले में आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं और बारिश का दौर जारी है।

महिला का नहीं चला पता, रेस्क्यू जारी

Kumbhalgarh Deogarh rainfall news : कुंभलगढ़ उपखंड अधिकारी गोविंदसिंह रतनू ने बताया कि परशुराम- वेरो का मठ मार्ग पर तेज बहाव के चलते वरदड़ा के पास कलथाना (वरदड़ा) निवासी नन्दुबाई पुत्री भगा भील बह गई थी। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी, जिसे बचाने के क्षेत्रीय लोगों ने प्रयास किए, मगर वह पानी के तेज बहाव में बह गई। प्रशासन का रेस्क्यू अभियान शुक्रवार से ही शुरू हो गया, लेकिन अभी तक उसके बारे में पता नही चल पाया है।

Bob Aadhar Card Loan : बैंक ऑफ बड़ौदा से आधार कार्ड पर पाएं तुरंत ₹20,000 का लोन, जानें पूरा तरीका

Rajasthan dams overflow list : ये तालाब बांध हुए ओवरफ्लो

क्रमांकजलाशय / बांध का नामस्थिति (ओवरफ्लो / गेट खुले / चादर)
1️⃣बाघेरी बांध14 इंच ओवरफ्लो
2️⃣नन्दसमंद बांध5 गेट खोले
3️⃣कुंठवा पिकअप वियर2 इंच चादर
4️⃣लाखेला तालाब3 इंच ओवरफ्लो
5️⃣राघवसागर तालाब, देवगढ़6 इंच ओवरफ्लो
6️⃣कुंडेली बांध4 इंच ओवरफ्लो
7️⃣सोपरी बांध3.5 इंच ओवरफ्लो
8️⃣रामदरबार तालाब3 इंच ओवरफ्लो
9️⃣आडावाला तालाब1 फीट ओवरफ्लो
🔟भीम रपट1 इंच ओवरफ्लो

राजसमंद जिले में तालाबों और बांधों में जलभराव की स्थिति

क्रमांकबांध / तालाब का नामकुल भराव क्षमता (फीट)वर्तमान जलस्तर (फीट)
1️⃣राजसमंद झील30 फीट15.40 फीट
2️⃣देवरी खेड़ा बांध13 फीट0 फीट
3️⃣माताजी का खेड़ा21 फीट1.80 फीट
4️⃣भराई तालाब17 फीट4.90 फीट
5️⃣सांसेरा तालाब11 फीट2 फीट
6️⃣मनोहरसागर11 फीट3 फीट
7️⃣कालाभाटा18 फीट8 फीट
8️⃣चिकलवास बांध64 फीट62.50 फीट
9️⃣भोपालसागर, भीम19 फीट7 फीट
🔟लालपुर तालाब6 फीट2.80 फीट
1️⃣1️⃣स्वरूपसागर, सनवाड़8 फीट1 फीट
1️⃣2️⃣खंडेल तालाब8.50 फीट2.60 फीट
1️⃣3️⃣नीमझर तालाब23 फीट14 फीट
1️⃣4️⃣भीम टेंक16.50 फीट6 फीट
1️⃣5️⃣देहरिया तालाब7.50 फीट4 फीट

🌧️ Rajsamand lake water level today : राजसमंद जिले में तहसीलवार वर्षा रिकॉर्ड (मिमी में)

क्रमांकतहसीलवर्षा (मिलीमीटर में)
1️⃣देवगढ़119 मिमी
2️⃣कुंभलगढ़95 मिमी
3️⃣गढ़बोर76 मिमी
4️⃣भीम67 मिमी
5️⃣देलवाड़ा65 मिमी
6️⃣आमेट61 मिमी
7️⃣खमनोर59 मिमी
8️⃣लावासरदारगढ़53 मिमी
9️⃣कुंवारिया51 मिमी
🔟नाथद्वारा37 मिमी
1️⃣1️⃣रेलमगरा36 मिमी
1️⃣2️⃣राजसमंद34 मिमी
1️⃣3️⃣गिलूंड31 मिमी

भारी बारिश में आमजन सतर्कता बरतें

Banas river overflow : देवगढ़ व कुंभलगढ़ क्षेत्र में भारी बारिश है। कुंभलगढ़ क्षेत्र में नाले में बही महिला की तलाश की तलाश के लिए रेस्क्यू जारी है। बनास नदी के बाद गोमती नदी में पानी चला है। देवगढ़ में राघवसागर सहित तीन अन्य बांध भी छलके हैं। बनास नदी के कई रास्ते अवरुद्ध है। इसीलिए देवगढ़ व कुंभलगढ़ क्षेत्र के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है, मगर आमजन को बहते पानी व जलाशयों के पास नहीं जाए, ताकि कोई अनहोनी न हो।

अरूण कुमार हसीजा, जिला कलक्टर राजसमंद
RBI rules for personal loan default : अगर हम पर्सनल लोन नहीं चुका पा रहे हैं तो क्या होगा? जानिए
Bob Aadhar Card Loan : बैंक ऑफ बड़ौदा से आधार कार्ड पर पाएं तुरंत ₹20,000 का लोन, जानें पूरा तरीका

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 252

Post navigation

Previous: Rain Alert : राजस्थान में मूसलाधार बारिश: बनास नदी में फंसे 17 लोग, बह गए ग्रामीण, कई जिलों में स्कूल बंद!
Next: SBI minimum balance rule : भारतीय स्टेट बैंक में न्यूनतम बैलेंस नियम: कोई पेनल्टी नहीं, ग्राहकों को राहत

Related Stories

Rajsamand rain update
  • मौसम

Rajsamand rain update : राजसमंद में मानसून रूठा! गोमती-बनास सूखी, खरीफ फसल पर संकट

Parmeshwar Singh Chundwat August 22, 2026
Heavy Rain in Rajasthan today
  • मौसम

Heavy Rain in Rajasthan today : राजसमंद समेत राजस्थान में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट! जानिए

Parmeshwar Singh Chundwat July 5, 2026
Rajasthan Monsoon Update
  • मौसम

Rajasthan Monsoon Update : राजस्थान में आखिरकार मानसून की एंट्री! 12 जिलों में पहुंचा, यहां होगी बारिश

Parmeshwar Singh Chundwat July 2, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

केलवाड़ा में जगह-जगह गंदगी से लोग परेशान, जताया आक्रोश #garbageissue #rajsamandnews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
केलवाड़ा में जगह-जगह गंदगी से लोग परेशान, जताया आक्रोश #garbageissue #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
गोगुंदा में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का स्नेह मिलन समारोह #karnisena #udaipur #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
दुर्गाकुंड मंदिर में गूंजे संत राजूराम महाराज के जयकारे, वार्षिक निशान कार्यक्रम संपन्न
Subscribe

वेब स्टोरी

Recent Posts

  • Sugar Price Today : चीनी की कीमतों पर बड़ी खबर! देश में नहीं है कमी, जल्द घट सकते हैं दाम
  • Rajasthan Crop Insurance : मौसम ने फसल बिगाड़ी तो मिलेगा बीमा क्लेम, अनार-किन्नू समेत ये फसलें कवर
  • husband wife died : 64 साल का साथ आखिरी सफर तक निभाया, डेढ़ घंटे के अंतर से पति-पत्नी की मौत
  • Rajsamand municipal elections: राजसमंद की 5 निकायों में भाजपा-कांग्रेस की अग्निपरीक्षा, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
  • bike theft case : राजसमंद में बाइक चोरी का खुलासा, 9 मोटरसाइकिलें बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
| MoreNews by AF themes.