Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Rajsamand Lake Water Project : राजसमंद झील में अब दोगुना पहुंचेगा पानी! 150 करोड़ की बड़ी परियोजना शुरू

Parmeshwar Singh Chundwat May 23, 2026 1 minute read

राजसमंद । Rajsamand Lake Water Project : राजसमंद झील को नंदसमंद बांध से जीवनदायिनी जल आपूर्ति देने वाली 32.4 किलोमीटर लंबी खारी फीडर का 150 करोड़ रुपए की लागत से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। सिंचाई विभाग की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य झील में पानी की आवक दोगुनी करना है, ताकि शहर की पेयजल व्यवस्था और आसपास के गांवों की सिंचाई को लंबे समय तक स्थिर रखा जा सके।दिसंबर माह में शुरू हुए कार्य के तहत अब तक 9 किलोमीटर क्षेत्र में निर्माण शुरू किया जा चुका है। इसमें 5 किलोमीटर कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 4 किलोमीटर हिस्से में निर्माण जारी है। विभाग का दावा है कि मानसून से पहले 2 किलोमीटर और नहर तैयार कर ली जाएगी। शेष 2 किलोमीटर क्षेत्र पहाड़ी होने से वहां कटिंग का काम जारी है। विभाग ने 30 जून तक कुल 7 किलोमीटर निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है, ताकि जुलाई में नंदसमंद बांध ओवरफ्लो होने पर पानी निर्बाध रूप से राजसमंद झील तक पहुंच सके।

400 से बढ़कर 800 क्यूसेक होगी पानी की क्षमता

Khari Feeder Canal Expansion Rajsamand : सिंचाई विभाग के एक्सईएन मानसिंह मीणा ने बताया कि निर्माण कार्य की योजना इस प्रकार बनाई गई है कि मानसून के दौरान पानी का प्रवाह प्रभावित नहीं हो। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव था, उतने हिस्से में ही खुदाई और निर्माण शुरू किया गया है। यदि मानसून में देरी होती है तो आगे का काम 200-200 मीटर के चरणों में किया जाएगा। नहर में पानी आने के दौरान निर्माण कार्य बंद रखा जाएगा, ताकि जल प्रवाह बाधित न हो। परियोजना के तहत खारी फीडर की मौजूदा संरचना में बड़े तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं। वर्तमान में सीधी आरसीसी दीवार वाली नहर की चौड़ाई 4.6 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 7.4 मीटर किया जा रहा है। अब तक करीब ढाई किलोमीटर हिस्से में यह कार्य पूरा हो चुका है। वहीं वी – शेप में बनी करीब 10 किलोमीटर लंबी नहर, जिसकी वर्तमान चौड़ाई 3 मीटर है, उसे बढ़ाकर 5.8 मीटर किया जा रहा है। नई दीवारें आरसीसी तकनीक से 2.7 मीटर ऊंची बनाई जा रही हैं, जिनमें 10 एमएम सरियों का उपयोग हो रहा है। पुरानी और क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत भी की जा रही है । Rajasthan Water Supply Project

शहर की पेयजल और खेतों में सिंचाई के लिए होती है जलापूर्ति

Nandsamand Dam Water Supply News : नंदसमंद और राजसमंद झील के बीच खारी फीडर जल सेतु का काम करती है। वर्तमान में फीडर से 400 क्यूसेक पानी की आवक होती है, लेकिन परियोजना पूरी होने के बाद यह क्षमता बढ़कर 800 क्यूसेक हो जाएगी। राजसमंद झील से शहर की पेयजल आपूर्ति होती है, जबकि झील के आसपास के करीब 40 गांवों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाता है। इससे रबी फसलों की पैदावार पर सीधा असर पड़ता है। ऐसे में इस परियोजना को जिले की जल सुरक्षा और कृषि व्यवस्था के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। Rajsamand Khari Feeder Widening Work

खारी फीडर वर्तमान में जो काम चल रहा है, उसे 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य है। ताकि मानसून के समय में खारी फीडर निर्बाध रूप से पानी झील तक पहुंच सके। पूरे काम को गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समय पर पूर्ण करवाया जाएगा।

मानसिंह मीणा, एक्सईएन सिंचाई विभाग राजसमंद
Rajsamand Mobile Tower Incident : गांव में शराबबंदी की चर्चा होते ही युवक चढ़ गया मोबाइल टावर पर!

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 629

Post navigation

Previous: Rajsamand Mobile Tower Incident : गांव में शराबबंदी की चर्चा होते ही युवक चढ़ गया मोबाइल टावर पर!
Next: Rajsamand Child Protection Meeting : राजसमंद पुलिस का खास मिशन! बच्चों को साइबर क्राइम से बचाने की तैयारी

Related Stories

Bank Strike today
  • समाचार

Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी

Parmeshwar Singh Chundwat September 11, 2026
Dainik Jaivardhan news
  • समाचार

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 11 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 11, 2026
Crude Oil Price
  • समाचार

Crude Oil Price : कच्चा तेल 100 डॉलर के पार! क्या अब पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे महंगे?

Parmeshwar Singh Chundwat September 10, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
काॅमेडी वीडियो... सब निर्दलीय प्रत्याशी की हालत ऐसी नहीं होती... आपका क्या मत है ? #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नाथद्वारा में आप प्रत्याशी की गिरफ्तारी में नया मोड़, दोषमुक्त कानसिंह पर झूठी कार्रवाई के आरोप
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 11 Sep. 2026
  • Crude Oil Price : कच्चा तेल 100 डॉलर के पार! क्या अब पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे महंगे?
  • Kelwa Bridge Crack : केलवा ब्रिज में फिर दिखीं दरारें, नीचे गिर रहा मलबा; मंडरा रहा हादसे का खतरा
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 10 Sep. 2026
| MoreNews by AF themes.