Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Rajsamand Mobile Tower Incident : गांव में शराबबंदी की चर्चा होते ही युवक चढ़ गया मोबाइल टावर पर!

Parmeshwar Singh Chundwat May 23, 2026 1 minute read

राजसमंद। Rajsamand Mobile Tower Incident : जिले के कुंभलगढ़ क्षेत्र के कुचोली गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक करीब पांच घंटे तक टावर पर बैठा रहा, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

जानकारी के अनुसार युवक ने खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर बताया कि वह मोबाइल टावर पर चढ़ा हुआ है। सूचना मिलते ही केलवाड़ा थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंचने लगे। मौके पर पहुंचे केलवाड़ा थाने के सहायक उपनिरीक्षक हरि सिंह, प्रधान आरक्षक मोहनलाल और आरक्षक सुनील कुमार ने युवक से मोबाइल फोन के जरिए लगातार बातचीत की। पुलिसकर्मी उसे शांत रहने और नीचे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन युवक अपनी मांगों पर अड़ा रहा। इस दौरान क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता और बाप पार्टी नेता डॉ. राम मीणा ने भी युवक से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक बातचीत का दौर चलता रहा, लेकिन युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।

युवक ने समाज पर लगाया परेशान करने का आरोप

Liquor Ban Protest Rajasthan : टावर पर चढ़े युवक की पहचान घाटा की भागल निवासी डालूराम पुत्र नाथूलाल भील के रूप में हुई। युवक बार-बार यही कहता रहा कि उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है और समाज के लोग उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए पुलिस भी बेहद सावधानी से कार्रवाई करती रही। घटना की सूचना मिलने पर युवक का भाई कमलेश सहित समाज के कई पंच और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह लंबे समय तक अपनी जिद पर कायम रहा।

तेज गर्मी में मांगा पानी

Kumbhalgarh Tower Drama News : दोपहर करीब दो बजे तेज गर्मी और धूप के बीच युवक ने ऊपर से पानी मांगा। इसके बाद पुलिस ने उसे भरोसा दिलाया कि नीचे उतरने के बाद उसके साथ किसी प्रकार की मारपीट नहीं होगी और उसकी पूरी बात गंभीरता से सुनी जाएगी। पुलिस ने युवक को आश्वासन दिया कि उसकी समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। लगातार समझाइश और भरोसे के बाद युवक धीरे-धीरे टावर से नीचे उतर आया। युवक के नीचे उतरते ही पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

View this post on Instagram

अस्पताल में कराया मेडिकल परीक्षण

Rajsamand Viral News Today : सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस युवक को अपने साथ अस्पताल लेकर गई, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद पुलिस ने युवक को पाबंद किया। पूछताछ में युवक ने बताया कि गांव में समाज की ओर से शराबबंदी लागू करने की तैयारी की जा रही है, जिसका वह विरोध कर रहा था। युवक का कहना था कि वह अपने घर में शराब का सेवन करता है, लेकिन समाज के लोग इस बात को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इसी तनाव और नाराजगी के चलते उसने मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध जताने का कदम उठाया। Kelwara Police Rescue Operation

Rajsamand Motorcycle Theft Gang : राजनगर पुलिस और साइबर टीम की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 130

Post navigation

Previous: PM Fasal Bima Yojana : प्रधानमंत्री फसल बीमा में बड़ा अपडेट | Crop Damage Relief
Next: Rajsamand Lake Water Project : राजसमंद झील में अब दोगुना पहुंचेगा पानी! 150 करोड़ की बड़ी परियोजना शुरू

Related Stories

Bank Strike today
  • समाचार

Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी

Parmeshwar Singh Chundwat September 11, 2026
Dainik Jaivardhan news
  • समाचार

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 11 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 11, 2026
Crude Oil Price
  • समाचार

Crude Oil Price : कच्चा तेल 100 डॉलर के पार! क्या अब पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे महंगे?

Parmeshwar Singh Chundwat September 10, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
काॅमेडी वीडियो... सब निर्दलीय प्रत्याशी की हालत ऐसी नहीं होती... आपका क्या मत है ? #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नाथद्वारा में आप प्रत्याशी की गिरफ्तारी में नया मोड़, दोषमुक्त कानसिंह पर झूठी कार्रवाई के आरोप
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 11 Sep. 2026
  • Crude Oil Price : कच्चा तेल 100 डॉलर के पार! क्या अब पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे महंगे?
  • Kelwa Bridge Crack : केलवा ब्रिज में फिर दिखीं दरारें, नीचे गिर रहा मलबा; मंडरा रहा हादसे का खतरा
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 10 Sep. 2026
| MoreNews by AF themes.