Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Rajsamand Latest News : पीएम मोदी की अपील का दिखा असर, एक बस में सफर करते नजर आए बड़े अधिकारी

Parmeshwar Singh Chundwat May 17, 2026 1 minute read

राजसमंद। Rajsamand Latest News : प्रधानमंत्री Narendra Modi और राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma द्वारा ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए आह्वान को राजसमंद प्रशासन ने धरातल पर उतारते हुए एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल की। शनिवार को जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अलग-अलग सरकारी वाहनों की बजाय एक ही बस में सामूहिक रूप से यात्रा करते हुए चारभुजा-गढ़बोर पहुंचे। प्रशासन की इस पहल ने आमजन का ध्यान आकर्षित किया और लोगों ने इसे सराहनीय कदम बताया।

जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा के नेतृत्व में यह विशेष पहल की गई। उनके साथ पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल, उप वन संरक्षक आर.एन. भाकर, जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी शनिवार शाम कलेक्ट्रेट परिसर से एक ही बस में रवाना हुए। सभी अधिकारी ग्राम विकास रथ अभियान के तहत आयोजित संध्या चौपाल कार्यक्रम में भाग लेने चारभुजा-गढ़बोर पहुंचे। आमतौर पर अलग-अलग सरकारी वाहनों में सफर करने वाले वरिष्ठ अधिकारी जब एक साथ एक बस में बैठे दिखाई दिए तो यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद नागरिकों ने इस पहल को आश्चर्य और प्रशंसा के साथ देखा। लोगों का कहना था कि यदि प्रशासन स्वयं उदाहरण पेश करे तो समाज में सकारात्मक संदेश अधिक तेजी से पहुंचता है। बस के रवाना होते समय कई लोगों ने अधिकारियों की इस सामूहिक यात्रा की खुलकर सराहना की। लोगों ने कहा कि यह पहल केवल ईंधन बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे सादगी, सामूहिकता, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक होने का संदेश भी मिलता है।

साझा परिवहन अपनाने का दिया संदेश

Fuel Saving Initiative Rajasthan : अधिकारियों की इस पहल के माध्यम से आमजन को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि छोटी दूरी या सामूहिक कार्यक्रमों में साझा परिवहन का उपयोग करने से ईंधन की बचत के साथ-साथ प्रदूषण को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। लोगों ने कहा कि यदि समाज इस प्रकार की पहल अपनाए तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है। जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए छोटी-छोटी पहल भी बेहद महत्वपूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों को यह प्रेरणा देना है कि सामूहिक परिवहन को अपनाकर संसाधनों की बचत की जा सकती है और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। Rajsamand Gram Vikas Rath

एक बस में पहुंचे अधिकारी, जनता को दिया बड़ा संदेश

पिछले 20 दिनों से राज्य सरकार के निर्देशानुसार गांव-गांव में ग्राम विकास रथ अभियान चलाया जा रहा था, जिसके माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाई गई। इसी अभियान के समापन कार्यक्रम का आयोजन चारभुजा में किया गया, जहां मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीणों और अधिकारियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में जिले के लगभग 30 से 40 अधिकारी शामिल होने वाले थे। यदि सभी अधिकारी अलग-अलग वाहनों से जाते तो ईंधन की खपत अधिक होती। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया कि सभी अधिकारी एक साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट के जरिए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। इससे डीजल की बचत होने के साथ-साथ आमजन में भी सकारात्मक संदेश जाएगा कि सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करना चाहिए।पेट्रोल-डीजल की बचत से देश की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। प्रधानमंत्री द्वारा भी जनता से इसी प्रकार की अपेक्षा की गई है। इसके अलावा प्रशासन ने यह भी तय किया है कि मंगलवार को होने वाली गैर-जरूरी बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। साथ ही हमनें अपेक्षा कि है सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले अधिकारी और कर्मचारी, जिनकी कार्यालय से दूरी एक किलोमीटर के भीतर है, उन्हें साइकिल या इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे पेट्रोल-डीजल की बचत होगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और लोगों में स्वच्छ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की आदत विकसित होगी।

अरूण कुमार हसीजा, जिला कलक्टर राजसमंद

आज आम जनता भी बड़ी संख्या में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग कर रही है और इसे और अधिक बढ़ाने की जरूरत है। यदि सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ेगा तो पेट्रोल-डीजल पर देश की निर्भरता कम होगी, जिससे आयात घटेगा और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलने से सड़क हादसों में भी कमी आएगी। प्रधानमंत्री की अपील को राजसमंद पुलिस प्रशासन ने भी गंभीरता से अपनाया है और लोगों को अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

हेमंत कलाल, पुलिस अधीक्षक राजसमंद

संध्या चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Rajsamand Administration News : चारभुजा-गढ़बोर में आयोजित ग्राम विकास रथ अभियान की संध्या चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर कुंभलगढ़ विधायक Surendra Singh Rathore मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसडीएम साक्षी पुरी, विकास अधिकारी मांगीलाल रैगर सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक और ग्राम स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय कदम बताया। PM Modi Fuel Saving Appeal

Rajasthan Weather Update Today : अगले 4 दिन भारी पड़ सकते हैं! मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 211

Post navigation

Previous: Ice Cream Side Effects : सिर्फ डायबिटीज नहीं! इन बीमारियों में आइसक्रीम खाना पड़ सकता है जानलेवा
Next: Petrol Diesel Rate Hike News : पेट्रोल-डीजल महंगा होते ही खुला बड़ा राज! तेल कंपनियों का घाटा कितना घटा?

Related Stories

Rajsamand municipal election result
  • समाचार

Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
Desuri Ghat route update
  • समाचार

Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
Rajsamand Nagar Parishad election
  • समाचार

Rajsamand Nagar Parishad election : बाड़ेबंदी से गरमाई सियासत: चुनाव के बाद भाजपा-कांग्रेस ने पार्षदों को किया एकजुट

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev #rajsamandnewsराजसमंद जिले के आमेट शहर में बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेगर मोहल्ला बस स्टैंड से शोभायात्रा रवाना हुई, जो मुख्य लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। रथ पर बाबा रामदेवजी की झांकी सजी थी। आगे घोड़े और ऊंट पर सवार युवा और केसरिया पगड़ी में ढोल-नगाड़े के धूम धड़ाके पर भक्त चल रहे थे। जय बाबा री और बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह पानी व फल का भी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
baba ramdev Jayanti
Baba Ramdev mandir
ramdevji sobhayatra
Rajsamand News
amet news
Kumbhalgarh MLA Surendra Singh RathoreJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews
#babaramdevराजसमंद शहर में भादवी बीज के उपलक्ष्य में कलालवाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ऊंटगाड़ी साथ में ध्वजा लहरा रही थी।
Rajsamand News
Bhadvi Bij
Ramdev ji
Baba RamdevJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews #babaramdev
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.