Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Rajsamand Police Action : खमनोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 471 किलो डोडा चूरा और 47 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त

Parmeshwar Singh Chundwat May 30, 2026 1 minute read

राजसमंद। Rajsamand Police Action : जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खमनोर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 4 क्विंटल 71 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया है। मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

खमनोर थानाधिकारी नरेन्द्रसिंह भाटी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में संचालित ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत जिलेभर में मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पारिक और वृत्ताधिकारी नाथद्वारा शिप्रा राजावत के सुपरविजन में गठित पुलिस टीम 29 मई की रात को सोडादर चौराहा, मचिंद क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान उदयपुर की ओर से आ रही एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रुकने का संकेत दिया गया। पुलिस के रुकने के इशारे के बावजूद चालक ने वाहन नहीं रोका और नाकाबंदी तोड़कर तेज गति से भाग निकला।

वाहन छोड़कर जंगल में फरार हुए तस्कर

Doda Chura Seized : पुलिस टीम ने पीछा किया तसे स्कॉर्पियो सवार आरोपी वाहन को मचिंद क्षेत्र के एक खेत के पास छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने मौके पर उनकी तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण आरोपी हाथ नहीं लग सके। इसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में रखे 25 प्लास्टिक के कट्टों से अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। जब्त किए गए कट्टों का वजन करने पर उनमें कुल 471 किलोग्राम डोडा चूरा पाया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ और स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

Rajsamand Crime News : खमनोर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार तस्करों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

47 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Rajsamand Latest News : अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ खमनोर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक अन्य बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई जा रही एक ट्रेवल्स बस से 47 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि 29 मई को खमनोर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक ट्रेवल्स बस को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान बस में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए पाई गई। आरोपियों के पास शराब परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। जांच में बस से विभिन्न ब्रांडों की कुल 47 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त कर बस चालक और खलासी सहित Liquor Smuggling Case तीन आरोपियों प्रवीण पालीवाल पुत्र नरोत्तम पालीवाल(36) निवासी पीपरड़ा, सोहनसिंह पुत्र केसरसिंह(40) निवासी मोलेला, दिनेश गुर्जर पुत्र कन्ना गुर्जर(33) निवासी बोरज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 320

Post navigation

Previous: Health insurance plans for family : अस्पताल का लाखों का बिल होगा जीरो! हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय बस ये 5 बातें जान लें
Next: FD Monthly Income Calculator : FD में पैसा लगाने वालों के लिए बड़ी खबर! मासिक आय का पूरा फॉर्मूला समझिए

Related Stories

Rajsamand municipal election result
  • समाचार

Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
Desuri Ghat route update
  • समाचार

Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
Rajsamand Nagar Parishad election
  • समाचार

Rajsamand Nagar Parishad election : बाड़ेबंदी से गरमाई सियासत: चुनाव के बाद भाजपा-कांग्रेस ने पार्षदों को किया एकजुट

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev #rajsamandnewsराजसमंद जिले के आमेट शहर में बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेगर मोहल्ला बस स्टैंड से शोभायात्रा रवाना हुई, जो मुख्य लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। रथ पर बाबा रामदेवजी की झांकी सजी थी। आगे घोड़े और ऊंट पर सवार युवा और केसरिया पगड़ी में ढोल-नगाड़े के धूम धड़ाके पर भक्त चल रहे थे। जय बाबा री और बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह पानी व फल का भी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
baba ramdev Jayanti
Baba Ramdev mandir
ramdevji sobhayatra
Rajsamand News
amet news
Kumbhalgarh MLA Surendra Singh RathoreJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews
#babaramdevराजसमंद शहर में भादवी बीज के उपलक्ष्य में कलालवाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ऊंटगाड़ी साथ में ध्वजा लहरा रही थी।
Rajsamand News
Bhadvi Bij
Ramdev ji
Baba RamdevJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews #babaramdev
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.