Skip to content
August 23, 2026
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • विविध
  • Poltical

Ravindra Singh Bhati vs Chotu Singh Rawna controversy : अब सार्वजनिक मंच तक पहुंचा विवाद

Parmeshwar Singh Chundwat April 4, 2026 1 minute read

Ravindra Singh Bhati vs Chotu Singh Rawna controversy : राजस्थान की राजनीति और सामाजिक हलकों में चर्चा का केंद्र बना विधायक रविंद्र सिंह भाटी और गायक छोटू सिंह रावणा के बीच चल रहा विवाद अब सोशल मीडिया की सीमाएं पार कर सार्वजनिक मंचों तक पहुंच गया है। बीती रात राजसमंद क्षेत्र के मेंघटिया कला गांव में आयोजित भजन संध्या में कुछ युवाओं ने पहुंचकर रविंद्रसिंह भाटी के समर्थन में जयकारे लगाए और छोटूसिंह रावणा के खिलाफ नारे लगाए। हालांकि करीब दस मिनट के विरोध प्रदर्शन के बाद सभी युवा वापस लौट गए। उसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Chotu Singh Rawna : बताया जा रहा है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए पहुंचे छोटू सिंह रावणा के सामने ही कुछ युवाओं ने रावणा के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही विधायक रविंद्र सिंह भाटी के समर्थन में जोरदार जयकारे लगाए। देखते ही देखते कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया और वहां मौजूद लोगों के बीच असहज स्थिति पैदा हो गई। भजन संध्या के बीच अचानक नारेबाजी और जयकारे लगने से गर्मा दिया। हालांकि आयोजन से जुड़े लोग व ग्रामवासियों ने पहुंचकर समझाइश की। इस तरह करीब 10 मिनट के विरोध प्रदर्शन के बाद सभी युवा वापस कार्यक्रम स्थल से लौट गए। हालांकि विरोध प्रदर्शन के दौरान छोटूसिंह रावणा बोले कि यह भजन संध्या है और भजन सुनने चाहिए। नारेबाजी व प्रदर्शन के लिए बहुत जगह पड़ी है, वहां किया जा सकता है। हालांकि मौके पर पुलिस के जवान भी अलर्ट थे। हालांकि सभी युवा कुछ देर नारेबाजी व जयकारे लगाते हुए स्वत: हट गए, तो फिर से भजन संध्या शुरू हुई। इस घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। वायरल वीडियो के बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है और अब यह विवाद महज व्यक्तिगत बयानबाजी तक सीमित नहीं दिख रहा, बल्कि समर्थकों की खुली प्रतिक्रिया के रूप में सामने आने लगा है। गौरतलब है कि छोटू सिंह रावणा और विधायक रविंद्र सिंह भाटी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद लगातार सुर्खियों में है। शुरुआत सोशल मीडिया पर हुई टिप्पणी से हुई, लेकिन देखते ही देखते यह मामला राजनीतिक, सामाजिक और कानूनी मोड़ लेता गया। राजसमंद जिले में बिजनोल पंचायत के मेंघटिया कला गांव में भजन संध्या के बीच छोटूसिंह रावणा के विरुद्ध नारे और रविंद्रसिंह भाटी के समर्थन में जयकारे लगाने के घटनाक्रम को इस बात का संकेत माना जा रहा है कि यह विवाद अब जन-चर्चा और सार्वजनिक आयोजनों तक पहुंच चुका है।

आखिर कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद

Latest update on Bhati vs Rawna controversy : इस पूरे मामले की जड़ एक सोशल मीडिया टिप्पणी को माना जा रहा है। बताया गया कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो सामने आया था, जिसमें उसने विधायक रविंद्र सिंह भाटी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। उसके बाद भाटी ने उस बच्चे से कॉल कर बात की। इसके बाद एक अन्य वीडियो आया, जिसमें एक कैंसर पीड़ित बच्चा भावुक होकर कहता दिखाई दिया कि उसने विधायक भाटी को कई बार कॉल और मैसेज किए, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला। इस वीडियो पर लोक गायक छोटू सिंह रावणा ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि अगर आप ‘रील स्टार’ होते तो कई नेता आपके पास पहुंच जाते।

छोटू सिंह रावणा ने विधायक पर धमकी देने का लगाया आरोप

Rajasthan viral news : छोटू सिंह रावणा का आरोप है कि उनके सोशल मीडिया कमेंट से नाराज होकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने उन्हें रात करीब 11 बजे फोन किया और जान से मारने की धमकी दी। रावणा का दावा है कि बातचीत के दौरान उन्हें कहा गया कि पहले भी दो बार छोड़ दिया गया है, लेकिन इस बार सावधान रहना। इस आरोप को गंभीर मानते हुए छोटू सिंह रावणा ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उनके अनुसार, यह मामला केवल व्यक्तिगत नाराजगी का नहीं, बल्कि दबाव और धमकी का भी है। शिकायत के बाद यह विवाद और गहरा गया और मामला प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया।

विधायक भाटी समेत पांच लोगों पर दर्ज हुआ मामला

Ravindra Singh Bhati viral : छोटू सिंह रावणा की शिकायत के आधार पर विधायक रविंद्र सिंह भाटी सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया गया कि इस पूरे प्रकरण की जांच अब सीआईडी-सीबी को सौंपी गई है। यही वजह है कि इस विवाद ने स्थानीय राजनीति से निकलकर पूरे राजस्थान में सियासी हलचल पैदा कर दी है। एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला अब केवल आरोप-प्रत्यारोप का नहीं रहा, बल्कि कानूनी जांच का विषय बन गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में जांच एजेंसियों की कार्रवाई और दोनों पक्षों के बयानों पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

रविंद्र सिंह भाटी ने भी दी अपनी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद विधायक रविंद्र सिंह भाटी की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार व्यक्ति को किसी विषय पर टिप्पणी करने से पहले वास्तविकता को समझना चाहिए। उनका कहना था कि किसी को भी राजनीतिक टूल नहीं बनना चाहिए। भाटी ने यह भी कहा कि जब कोई जरूरतमंद उनके पास आता है तो वे उसे मना नहीं करते और ऐसे विषयों को गंभीरता से लेते हैं। उन्होंने संकेत दिया कि कुछ लोग एक विशेष नैरेटिव गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, जो उचित नहीं है।

छोटू सिंह रावणा का पलटवार, कहा- एक कमेंट से हलचल मच गई

दूसरी ओर छोटू सिंह रावणा ने भी अपने बयान में कहा कि यदि वे राजनीति में आते हैं तो इससे किसी को डरने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि अगर वे उनके स्तर के नहीं हैं, तो फिर उनके एक कमेंट से इतनी बड़ी हलचल क्यों मच गई। रावणा ने कहा कि उन्होंने तो केवल एक बच्चे के पक्ष में संवेदनात्मक टिप्पणी की थी, लेकिन उसके बाद जिस तरह की प्रतिक्रिया सामने आई, उसने पूरे मामले को गंभीर बना दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर टिप्पणी में तीखे शब्द होते, तो शायद मामला और ज्यादा खतरनाक रूप ले सकता था।

View this post on Instagram

सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर बढ़ी हलचल

इस विवाद ने राजस्थान की राजनीति, समाज और युवाओं के बीच खासा प्रभाव डाला है। रविंद्र सिंह भाटी युवाओं के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले जनप्रतिनिधि माने जाते हैं, वहीं छोटू सिंह रावणा लोकगायन और सामाजिक प्रभाव के कारण बड़ी पहचान रखते हैं। ऐसे में दोनों चर्चित चेहरों के बीच टकराव ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अब यह टकराव केवल सोशल मीडिया पोस्ट, टिप्पणी या बयान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज और समर्थकों की भावनात्मक भागीदारी के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी दिखाई देने लगा है। राजसमंद के जागरण कार्यक्रम में हुआ घटनाक्रम इस विवाद की गंभीरता को और बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

आगे क्या होगा, इस पर टिकी सबकी नजर

फिलहाल इस पूरे मामले में सीआईडी-क्राइम ब्रांच की जांच अहम मानी जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और किस पक्ष की भूमिका कितनी गंभीर रही। हालांकि, अभी से इतना साफ है कि यह विवाद आने वाले दिनों में राजस्थान की राजनीति और सामाजिक माहौल में चर्चा का बड़ा विषय बना रहेगा। जागरण जैसे मंच पर समर्थकों का आमने-सामने आ जाना इस बात का संकेत है कि मामला अब भावनात्मक और सार्वजनिक रूप भी ले चुका है। यदि यह तनाव समय रहते शांत नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में यह विवाद और अधिक गहराने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

View this post on Instagram
Rain Alert Rajasthan : राजस्थान में आज फिर ओलावृष्टि और तेज बारिश का खतरा, 29 जिलों के लिए अलर्ट

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 535

Post navigation

Previous: Rain Alert Rajasthan : राजस्थान में आज फिर ओलावृष्टि और तेज बारिश का खतरा, 29 जिलों के लिए अलर्ट
Next: Fake municipal receipt : राजसमंद के व्यक्ति ने खुद को पालिका कर्मचारी बता किया कारनामा, 5 लाख रुपए तक ऐंठे, मुकदमा दर्ज

Related Stories

Rajsamand Elections 2026
  • Poltical

Rajsamand Elections 2026 : राजसमंद में निकाय चुनाव का नया गणित: सभापति सीट सामान्य, BJP-कांग्रेस में टिकट की रेस तेज

Parmeshwar Singh Chundwat August 14, 2026
Ashadhi Tol Tradition
  • विविध

Ashadhi Tol Tradition : श्रीनाथजी मंदिर की 350 साल पुरानी परंपरा ने किया बड़ा इशारा! इस बार सामान्य से ज्यादा होगी बारिश

Parmeshwar Singh Chundwat July 30, 2026
Rajsamand Urban Service Camp
  • विविध
  • समाचार

Rajsamand Urban Service Camp : प्रभारी सचिव आरती डोगरा ने ग्रामीण-शहरी सेवा शिविरों का किया मैराथन निरीक्षण

Nikita Mali June 18, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

श्रीनाथजी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद #bikechori #nathdwaranews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
श्रीनाथजी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद #bikechori #nathdwaranews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
मानसून में बारिश को तरसा राजसमंद, गौमती-बनास में पानी की आवक नहीं#monsoon #rajsamand #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
दूध से भरा टैंकर पकड़ा, 1600 लीटर दूध पर मिलावट का शक #milk #udaipurnews #jaivardhannews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy