Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • अजब गजब

अंधविश्वास : 12वीं क्लास की लड़की में आती है आत्मा, 30 साल की बहन की चढ़ा बलि, पुलिस आई तो जादू-टोना का दिखाया डर

Jaivardhan News September 5, 2021 1 minute read

अंधविश्वास ने बेटी की बली ले ली। परिवार 18 घंटे तक कमरा बंद कर टोना-टोटका करता रहा। युवती को घेरकर बैठा रहा। चीखने-चिल्लाने और अजीब सी आवाजों के बीच तंत्र-मंत्र चलता रहा। जमीन पर पड़ी वह युवती कब मौत के मुंह में चली गई, किसी को पता तक नहीं चला। युवती की मौत के बाद जब पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया तो परिवार, पड़ोसी और पुलिस के बीच भी कई घंटे तक ड्रामा चलता रहा। पुलिस को भी टोना-टोटका का भय दिखाया गया। अंतत: पुलिस युवती को अस्पताल ले गई, लेकिन वह तो पहले ही मर चुकी थी।

यह टोना-टोटका किसी और ने नहीं, बल्कि परिवार की ही महज 12वीं में पढ़ने वाली इसी युवती की छोटी बहन ने किया। 5 बहनों में सबसे छोटी है। पिता की कुछ समय पूर्व मौत हो चुकी है। परिवार मानता है कि 12वीं में पढ़ने वाली बहन में उनके पिता की आत्मा आती है और वही आत्मा परिवार पर आने वाली विपत्ति और बीमारियों को दूर करती है। बस इसी अंधविश्वास से बीमार पड़ी 30 साल की बड़ी बहन का बंद कमरे में टोना-टोटका कर इलाज का प्रयास किया जा रहा था। बाहर आ रही आवाजों से इस बात का अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि परिवार के ये सदस्य एक-दूसरे के साथ मारपीट भी कर रहे थे। यही कारण था कि जिस युवती की मौत हुई है, उसके चेहरे सहित परिवार के अन्य सदस्यों को गहरी चोट के निशान भी मौजूद थे। ऐसे में मौत के कारण पर अब पुलिस नए सिरे से जांच करेगी।

राजस्थान में कोटा के पास रावतभाटा की चर्च बस्ती की गीताबाई की 5 बेटियां हैं। उसके पति मोहनलाल का निधन हो चुका है। गीताबाई की 30 वर्षीय बेटी सुनीता पत्नी राजेश भाट निवासी भीम ब्यावर घर पर आई हुई थी। इसी दौरान उसकी तबीयत खराब हुई तो परिवारजनों ने इलाज कराने के बजाए टोने, टोटके का सहारा लिया। 18 घंटे तक घर में टोने, टोटके की झूठी कहानियां चलती रहीं। इस दौरान महिला की तबीयत अधिक खराब हुई तो पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में पार्षद संजय रेठूदिया पडौसियों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इस नाटकीय घटनाक्रम के दौरानमें 6-8 या इससे भी अधिक छोटे-छोटे बच्चे, 4 महिलाएं और दो पुरुष भी कमरे में बंद थे। पुलिस पहुंची तो सिर्फ दो छोटे-छोटे कमरों से 20 से 25 सदस्य बाहर निकले।

पुलिस को भी बातों में उलझाया

सूचना मिली तो पुलिस चर्च बस्ती में शाम 4:30 बजे पहुंची। महिला लेटी हुई थी और परिवार के लोग आत्मा और टोने-टोटके की कहानियां बताकर उसके हाथ नहीं लगाने की बात कर रहे थे। पुलिस ने समझाया, अस्पताल ले चलते हैं, पर वे पुलिस को ही टोटकों में उलझाने की कोशिश करते रहे। आत्मा की आवाज सुनाने की बात करते रहे। पुलिस ने जबरदस्ती युवती सुनीता को बाहर निकाला और फिर उसे अस्पताल पहुंचाया। बाकी लोग उसी मकान में थे, लेकिन वह किसी और को आने नहीं दे रहे थे। मौके पर पहुंचे डॉ.अनिल जाटव, संदीप और अन्य मेडिकल स्टाफ सहित एएसआई लालचंद व पुलिसकर्मियों ने उनकी स्थिति और मानसिकता को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया कि पूरा परिवार ही मानसिक रोगियों की तरह व्यवहार कर रहा है। ऐसे में सभी को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, ऐसा करने में मेडिकल टीम और पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। परिवार पुलिस को जब टोटकों में उलझा रहा था तो पुलिस ने पूछा कि अब कहां गया आप पर आत्मा का असर, तो परिवार के सदस्य बोले-पुलिस को देखकर भाग जाता है।

DSP झाबरमल यादव ने महिला गीताबाई से बात की। गीताबाई का कहना था कि मेरी बहन की बेटी ने कुछ कर दिया। जिस कारण हमारे घर स्थिति बिगड़ गई। लड़की रज्जू का कहना है कि मेरे पिता की आत्मा मेरे अंदर आती है। DSP ने बताया कि महिला को मारा गया है या इसकी बीमारी से मौत हुई है, यह जांच की जाएगी। प्रारंभिक रूप से अंधविश्वास के बीच मौत होना माना जा रहा है।

महिला के शरीर पर चोट के निशान

इस घटना में महिला सुनीता के चेहरे पर चोट के निशान थे। जब महिला अस्पताल पहुंची तो वार्ड बॉय और मेडिकल स्टाफ के अलावा कोई हाथ लगाने को तैयार नहीं था। इस घटना में यह बात भी सामने आ रही है कि परिवार के अन्य लोगों के शरीर पर भी चोट के निशान थे। बस्ती के लोगों ने बताया कि एक-दूसरे के साथ मारपीट कर रहे थे। किसी को सामने नहीं आने दे रहे थे। बस्ती के कई लोग भी परिवार की अंधविश्वास की बात को सच मान रहे थे।

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 145

Post navigation

Previous: क्या- गला खराब होने पर गरारे करते हैं ?
Next: Strange tree : इन विचित्र पेड़ों को देख आप भी हो जाएंगे हैरान, जानिए आखिर ये पेड़ कैसे है?

Related Stories

Bihar Bribery Case
  • अजब गजब

Bihar Bribery Case : “चूहों ने खा लिए रिश्वत के नोट!” बिहार पुलिस की कहानी सुन सुप्रीम कोर्ट भी रह गया हैरान

Parmeshwar Singh Chundwat May 8, 2026
hospital ghost story
  • अजब गजब

hospital ghost story : 9 साल पहले मरे पिता की आत्मा लेने पहुंचा बेटा, गेट पर किया तंत्र-मंत्र, देखिए पूरी खबर

Parmeshwar Singh Chundwat May 1, 2026
Raja Man Singh rebirth claim
  • अजब गजब

Raja Man Singh rebirth claim : ‘मैं आमेर का राजा मानसिंह हूं…’ टोंक के 10 साल के कान्हाराम ने किया पुनर्जन्म का चौंकाने वाला दावा

Parmeshwar Singh Chundwat April 17, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
काॅमेडी वीडियो... सब निर्दलीय प्रत्याशी की हालत ऐसी नहीं होती... आपका क्या मत है ? #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नाथद्वारा में आप प्रत्याशी की गिरफ्तारी में नया मोड़, दोषमुक्त कानसिंह पर झूठी कार्रवाई के आरोप
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 11 Sep. 2026
  • Crude Oil Price : कच्चा तेल 100 डॉलर के पार! क्या अब पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे महंगे?
  • Kelwa Bridge Crack : केलवा ब्रिज में फिर दिखीं दरारें, नीचे गिर रहा मलबा; मंडरा रहा हादसे का खतरा
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 10 Sep. 2026
| MoreNews by AF themes.