Skip to content
May 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

temple flower waste compost : नाथद्वारा में बड़ा प्रयोग! मंदिरों की फूल-मालाओं से बनेगी खाद, राजस्थान में पहली बार शुरू हुई पहल

Parmeshwar Singh Chundwat April 11, 2026 1 minute read

temple flower waste compost : राजस्थान में पहली बार मंदिरों में चढ़ाई जाने वाली फूल-मालाओं से जैविक खाद तैयार की जाएगी। इस अनूठी पहल की शुरुआत राजसमंद जिले के नाथद्वारा से की जा रही है। नगर पालिका की टीम मंदिरों से फूल और मालाएं एकत्रित कर उन्हें डंपिंग यार्ड तक पहुंचाएगी, जहां प्रोसेसिंग यूनिट में इनसे ऑर्गेनिक कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी।

तैयार खाद को 5 रुपए प्रति किलो की दर से किसानों और बाजार में बेचा जाएगा। इससे एक ओर कचरे का बेहतर निस्तारण होगा, वहीं दूसरी ओर नगर पालिका को अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगी। अधिकारियों का मानना है कि प्रभु के चरणों में अर्पित फूल अब खाद बनकर खेतों में नई जान डालेंगे। इस योजना को लेकर 7 अप्रैल को नाथद्वारा नगर पालिका सभागार में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में शहर के प्रमुख मंदिरों के पुजारी शामिल हुए और सभी ने इस पहल पर सहमति जताई। तय किया गया कि अब मंदिरों में चढ़ाई गई फूल-मालाओं को कुओं, बावड़ियों और जलाशयों में प्रवाहित नहीं किया जाएगा, बल्कि उनका सम्मानजनक और उपयोगी निस्तारण किया जाएगा।

फूल, माला और पत्तियां होंगी अलग से एकत्रित

temple flowers organic manure : योजना के तहत भगवान को अर्पित फूल, मालाएं और पत्तियां अलग-अलग एकत्रित की जाएंगी। इसके बाद इन्हें सेग्रीगेशन यूनिट में भेजा जाएगा, जहां कंपोस्ट खाद तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। मंदिरों के इस विशेष कचरे के लिए नगर पालिका की एक अलग गाड़ी भी निर्धारित की जाएगी।

पालिका आयुक्त ने बताई पहल की जरूरत

Nathdwara temple flower compost : पालिका आयुक्त सौरभ कुमार जिंदल ने बताया कि अक्सर लोग फूल-मालाओं को पॉलिथीन में पैक कर जल स्रोतों में डाल देते हैं, जिससे प्रदूषण फैलता है। इसे रोकने के लिए पालिका रोजाना मंदिरों से फूल-मालाएं एकत्रित करेगी। लोगों से अपील की गई है कि वे इस सामग्री को सामान्य कचरे से अलग रखें और निर्धारित गाड़ी में ही डालें।

पहले चरण में 20 मंदिरों को जोड़ा गया

योजना के पहले चरण में शहर के 20 मंदिरों को शामिल किया गया है। सभी पुजारियों और सेवाकर्मियों का एक वॉट्सऐप ग्रुप भी बनाया गया है, ताकि सूचना मिलते ही पालिका की गाड़ी मौके पर पहुंचकर सामग्री कलेक्ट कर सके। इसके बाद एकत्रित फूलों को गुंजोल स्थित डंपिंग यार्ड भेजा जाएगा, जहां सृजन सेवा संस्थान की टीम खाद तैयार करेगी।

रोज 200 से 500 किलो तक कलेक्शन का लक्ष्य

Rajasthan temple waste management : नगर पालिका के अनुसार प्रतिदिन न्यूनतम 200 किलोग्राम और अधिकतम 500 किलोग्राम तक फूल-मालाएं एकत्रित की जा सकेंगी। खाद की शुरुआती कीमत 5 रुपए प्रति किलो तय की गई है। अनुमान है कि इस योजना से पालिका को हर महीने करीब 30 हजार रुपए की अतिरिक्त आय हो सकती है।

सृजन सेवा संस्थान संभालेगा खाद बनाने का काम

सृजन सेवा संस्थान के विष्णु नागर ने बताया कि प्रतिदिन 200 से 500 किलोग्राम फूल-मालाएं एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। खाद तैयार होने के बाद इससे आय भी होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

धार्मिक नगरी में नवाचार की नई मिसाल

temple garland recycling India : स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े देशराज मीणा ने कहा कि नाथद्वारा एक धार्मिक नगरी है, जहां बड़ी संख्या में मंदिर हैं। इसी वजह से यहां इस तरह के नवाचार की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि देश के कुछ राज्यों में धार्मिक कचरे के निस्तारण पर काम हो रहा है, लेकिन मंदिरों में चढ़ी फूल-मालाओं से खाद बनाने की शुरुआत नाथद्वारा से ही की जा रही है।

पुजारियों ने बताया फसलों के लिए संजीवनी

सिंहाड़ हनुमानजी मंदिर के पुजारी रतन वैष्णव ने कहा कि प्रभु के श्रीचरणों में अर्पित फूलों का इससे बेहतर उपयोग नहीं हो सकता। इससे मंदिरों में स्वच्छता बनी रहेगी और किसानों को भी जैविक खाद मिलेगी, जो फसलों के लिए संजीवनी साबित हो सकती है।

आस्था के सम्मान के साथ जलाशयों की भी सुरक्षा

जलाशय संरक्षण समिति के तन्मय पालीवाल ने इस पहल को पर्यावरण और आस्था, दोनों के लिए सकारात्मक कदम बताया। उनका कहना है कि इससे धार्मिक भावनाओं का सम्मान भी बना रहेगा और जलाशयों को प्रदूषण से बचाने में भी मदद मिलेगी।

Aaj Ka Rashifal 11 April : आज बन रहे हैं राजयोग! मिथुन-वृश्चिक वालों पर धन की बारिश, जानें आपकी राशि का हाल

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 172

Post navigation

Previous: Aaj Ka Rashifal 11 April : आज बन रहे हैं राजयोग! मिथुन-वृश्चिक वालों पर धन की बारिश, जानें आपकी राशि का हाल
Next: Agriculture Supervisor Exam 2026 : 18 अप्रैल को होगी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा, 40 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

Related Stories

BVP Rajsamand seminar
  • समाचार

BVP Rajsamand seminar : सांस्कृतिक अवमूल्यन रोकने को लेकर मंथन, समाज के समृद्ध वर्ग से की गई बड़ी अपील

Parmeshwar Singh Chundwat May 22, 2026
Fake fennel factory busted
  • समाचार

Fake fennel factory busted : राजसमंद में नकली सौंफ फैक्ट्री का भंडाफोड़! भूसे और पाउडर से तैयार हो रही थी सौंफ

Parmeshwar Singh Chundwat May 22, 2026
Rajendra Rathore Viral Statement
  • Poltical
  • समाचार

Rajendra Rathore Viral Statement: रविंद्र सिंह भाटी के प्रदर्शन पर भड़के राजेंद्र राठौड़, बोले- पेट्रोल छिड़ककर ‘नौटंकी’ करना गलत

Nikita Mali May 22, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_bhEPbA7qdBU #jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews

कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews'महिला सुरक्षा संकल्प अभियान' के तहत भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने शहर में 'ऑपरेशन मजनू' की शुरुआत की। दिन में भीड़ भरे चौराहों, पार्कों, बस स्टैंड के साथ ही आधी रात में सुनसान जगहों पर प्रशिक्षु आरपीएस के साथ 18 महिला पुलिसकर्मी रात 9 से तड़के 3 बजे तक शहर के अलग अलग एरिया में सड़कों पर घूमी।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
भीलवाड़ा में पति ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी थी। रोलीदेवी (41) का पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ. चेतन कुमार ने इसे बेहद निर्मम हत्या का केस बताया है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram