Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Udaipur leopard attack : छत पर सो रहे किसान को उठा ले गया, 500 मीटर तक घसीटकर ले गया

Parmeshwar Singh Chundwat February 28, 2026 1 minute read

उदयपुर।Udaipur leopard attack : जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक लेपर्ड ने किसान पर हमला कर उसकी जान ले ली। बताया जा रहा है कि लेपर्ड किसान को घसीटते हुए करीब 500 मीटर दूर खेत तक ले गया। शनिवार सुबह किसान का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ, जिसका एक पैर शरीर से अलग मिला। घटना बड़ी पंचायत के उपली बड़ी गांव की है।

जानकारी के अनुसार, सज्जनगढ़ सेंचुरी के पास स्थित खेत में शुक्रवार रात यह हमला हुआ। शनिवार सुबह एक ग्रामीण जब कुएं पर पानी की मोटर चलाने पहुंचा तो वहां जमीन पर फैला खून देखकर चौंक गया। शुरुआत में उसे किसी हत्या की आशंका हुई। ग्रामीण ने खून के निशानों का पीछा किया तो करीब 500 मीटर दूर खेत में बाबूलाल (42), पुत्र रूपलाल गमेती का शव पड़ा मिला। इसके बाद गांव में सूचना दी गई, जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग और बड़गांव थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उदयपुर के एमबी अस्पताल भेजा गया। Leopard attack Rajasthan

कुएं के पास पड़े मिले कपड़े

Leopard killed farmer Udaipur : घटनास्थल के पास जांच के दौरान कुएं के समीप किसान के कपड़े पड़े मिले। इससे अंदाजा लगाया गया कि हमला अचानक हुआ और किसान को संभलने का मौका तक नहीं मिला। गांव के वार्ड पंच अजय सिंह देवड़ा ने बताया कि लेपर्ड ने किसान के शरीर को बुरी तरह नोच डाला था। शव के कई हिस्से क्षतिग्रस्त थे और एक पैर अलग पड़ा मिला। ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो दृश्य देखकर दहशत में आ गए।

कमरे की छत पर सो रहा था किसान

Rajasthan wildlife news : ग्रामीणों के अनुसार, बाबूलाल रात में गेहूं की फसल में पानी देने के बाद कुएं के पास बने कमरे की छत पर सो गया था। इसी दौरान लेपर्ड छत पर पहुंचा और उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि लेपर्ड किसान को दबोचकर छत से नीचे ले आया और फिर उसे घसीटते हुए करीब 500 मीटर दूर खेत में ले गया।

ग्रामीणों में आक्रोश, वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

Leopard attack latest news : ग्रामीण खुबेश सुथार ने बताया कि सुबह पानी की मोटर चलाने आए व्यक्ति ने सबसे पहले खून देखा और घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में पहले भी लेपर्ड की मौजूदगी की सूचना दी गई थी, लेकिन वन विभाग ने गंभीरता नहीं दिखाई।

वन विभाग और पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सज्जनगढ़ सेंचुरी से रेंजर सीताराम मीणा और उदयपुर पूर्व क्षेत्र के रेंजर तेजसिंह राणावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

PM Modi Rajasthan Visit : राजस्थान दौरे पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, विकास परियोजनाओं संग कांग्रेस पर निशाना

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 796

Post navigation

Previous: PM Modi Rajasthan Visit : राजस्थान दौरे पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, विकास परियोजनाओं संग कांग्रेस पर निशाना
Next: Personal loan vs Credit card : अचानक पैसों की जरूरत में कौन सा विकल्प है बेहतर? समझिए पूरा फर्क

Related Stories

Jeetawas School News
  • समाचार

Jeetawas School News : जीतावास स्कूल में छात्रा से बैड टच के मामले में यू टर्न, घटना को बताया षड़यंत्र

Parmeshwar Singh Chundwat August 25, 2026
Sugar Price Today
  • फाइनेंस
  • समाचार

Sugar Price Today : चीनी की कीमतों पर बड़ी खबर! देश में नहीं है कमी, जल्द घट सकते हैं दाम

Parmeshwar Singh Chundwat August 24, 2026
Rajasthan Crop Insurance
  • समाचार

Rajasthan Crop Insurance : मौसम ने फसल बिगाड़ी तो मिलेगा बीमा क्लेम, अनार-किन्नू समेत ये फसलें कवर

Parmeshwar Singh Chundwat August 24, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर होटल मालिक से ठगी.#Rajsamandnews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर होटल मालिक से ठगी.#Rajsamandnews
राजसमंद शहरी सरकार बनाने के लिए मैदान में भाजपा- कांग्रेस, जनता किसे चुनेगी ? #Rajsamandnewsनगरपरिषद राजसमंद के चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस द्वारा वार्ड 1 से 45 तक पार्षद का चुनाव लड़ने वाले दावेदारों के आवेदन जमा करने के साथ पैनल को अंतिम रूप देने की कार्रवाई चल रही है। इस बीच भाजपा व कांग्रेस के नेता अभी से अपनी अपनी जीत के दावे करने लगे हैं। अब सवाल यही है कि क्या कांग्रेस अपना बोर्ड राजसमंद में बरकरार रख पाएगी या भाजपा शहरी सत्ता की कमान छीन लेगी। दोनों ही राजनीतिक दलों के चुनावी घोषणा पत्र भी इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से ही हर गली- मोहल्ले से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों तक चर्चा चुनाव की ही चल रही है और नेता व राजनेताओं से सवाल भी कर रहे हैं।
Nagar Parishad Rajsamand
Rajsamand city
Rajsamand chunav
नगर निकाय चुनाव 2026 राजसमंदJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद शहरी सरकार बनाने के लिए मैदान में भाजपा- कांग्रेस, जनता किसे चुनेगी ? #Rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में कांग्रेस का दावा टिकट अच्छे मिल जाए, बाकी माहौल हमारे पक्ष में… हम ही जीतेंगे
Subscribe

वेब स्टोरी

Recent Posts

  • Income Tax Officer Fraud : इनकम टैक्स अधिकारी बन होटल सौदे का झांसा, लाखों ठग फरार | Rajsamand police
  • Jeetawas School News : जीतावास स्कूल में छात्रा से बैड टच के मामले में यू टर्न, घटना को बताया षड़यंत्र
  • Sugar Price Today : चीनी की कीमतों पर बड़ी खबर! देश में नहीं है कमी, जल्द घट सकते हैं दाम
  • Rajasthan Crop Insurance : मौसम ने फसल बिगाड़ी तो मिलेगा बीमा क्लेम, अनार-किन्नू समेत ये फसलें कवर
  • husband wife died : 64 साल का साथ आखिरी सफर तक निभाया, डेढ़ घंटे के अंतर से पति-पत्नी की मौत
| MoreNews by AF themes.