
उदयपुर। Udaipur to Surat Vande Bharat train : उदयपुर और गुजरात के सूरत के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने नई वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की है। इस ट्रेन से दोनों शहरों के बीच तेज और सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन नियमित रूप से संचालित होगी।
नई वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 2 अक्टूबर को उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के रूप में हुई। गाड़ी संख्या 09103 सूरत-उदयपुर सिटी स्पेशल सुबह 10 बजे सूरत से रवाना होकर शाम 5:40 बजे उदयपुर सिटी पहुंची। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन में 8 कोच का रैक लगाया गया। इसके बाद 3 अक्टूबर 2026 से ट्रेन का नियमित संचालन शुरू होगा। गाड़ी संख्या 26904 उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन उदयपुर सिटी से दोपहर 3:35 बजे रवाना होगी और रात 11 बजे सूरत पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 26903 सूरत-उदयपुर सिटी वंदे भारत 4 अक्टूबर से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। यह ट्रेन सूरत से सुबह 6:10 बजे रवाना होकर दोपहर 1:40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।
9 प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
Surat Udaipur Vande Bharat Express route : उदयपुर-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में कुल 9 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें शामिल हैं—
- भरूच
- वडोदरा
- आनंद
- मणिनगर
- असारवा
- हिम्मतनगर
- शामलाजी रोड
- जावर
- डूंगरपुर
इन ठहरावों के जरिए गुजरात और दक्षिणी राजस्थान के कई शहरों के यात्रियों को भी नई रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

उदयपुर-असारवा वंदे भारत सेवा होगी बंद
Udaipur Surat Vande Bharat stoppages : नई वंदे भारत के संचालन के साथ रेलवे ने पुराने रूट में भी बदलाव किया है। गाड़ी संख्या 26963/26964 उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 2 अक्टूबर से बंद कर दिया गया है। अब उदयपुर से अहमदाबाद के असारवा तक चलने वाली इस सेवा की जगह यात्रियों को सीधे सूरत तक तेज और आधुनिक रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। Udaipur to Surat train latest update
🚆 ट्रेन नंबर 26904: उदयपुर-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस
संचालन: सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार
| क्रम | स्टेशन | प्रस्थान समय |
|---|---|---|
| 1 | उदयपुर सिटी | 15:35 बजे |
| 2 | जावर | 15:35 बजे |
| 3 | डूंगरपुर | 16:52 बजे |
| 4 | शामलाजी रोड | 17:29 बजे |
| 5 | हिम्मतनगर | 18:20 बजे |
| 6 | असारवा | 19:30 बजे |
| 7 | मणिनगर | 20:00 बजे |
| 8 | आणंद | 20:42 बजे |
| 9 | वडोदरा | 21:17 बजे |
| 10 | भरूच | 22:02 बजे |
| 11 | सूरत | 23:00 बजे |
🚆 ट्रेन नंबर 26903: सूरत-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
संचालन: सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार
| क्रम | स्टेशन | प्रस्थान समय |
|---|---|---|
| 1 | सूरत | 06:10 बजे |
| 2 | भरूच | 06:48 बजे |
| 3 | वडोदरा | 07:40 बजे |
| 4 | आणंद | 08:08 बजे |
| 5 | मणिनगर | 08:43 बजे |
| 6 | असारवा | 09:30 बजे |
| 7 | हिम्मतनगर | 10:40 बजे |
| 8 | शामलाजी रोड | 11:10 बजे |
| 9 | डूंगरपुर | 11:44 बजे |
| 10 | जावर | 12:47 बजे |
| 11 | उदयपुर सिटी | 13:40 बजे |
नोट: दोनों ट्रेनें मंगलवार को संचालित नहीं होंगी। उदयपुर-सूरत सेवा 3 अक्टूबर से और सूरत-उदयपुर सेवा 4 अक्टूबर से नियमित रूप से चलेगी।
दिवाली पर बुकिंग शुरू होते ही बढ़ी मांग
Vande Bharat Express Udaipur Surat schedule : उदयपुर-सूरत वंदे भारत के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। बुकिंग खुलने के कुछ ही घंटों में 11 और 12 नवंबर की दिवाली छुट्टियों वाली ट्रेनों में भारी मांग देखने को मिली। गुरुवार शाम तक 11 नवंबर के लिए एसी चेयर कार (CC) में 41 और एग्जीक्यूटिव चेयर कार (EC) में 26 यात्रियों की वेटिंग दर्ज हो चुकी थी। दरअसल, दीपावली से लाभ पंचमी के बीच बड़ी संख्या में गुजरात से पर्यटक उदयपुर और नाथद्वारा घूमने पहुंचते हैं। ऐसे में इस अवधि में ट्रेन में यात्रियों की मांग बढ़ने की संभावना है। हालांकि, 13 नवंबर और अन्य सामान्य दिनों के लिए टिकट उपलब्ध बताए गए हैं।



