
Brazil Climate Change Summit 2025 : राजसमंद की विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में आयोजित जलवायु परिवर्तन पर द्वितीय संसदीय शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। यह सम्मेलन पार्लियामेंट्री ऑब्जर्वेटरी ऑन क्लाइमेट चेंज एंड जस्ट ट्रांजिशन (OPCC) के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें 15 से अधिक देशों के सांसदों और विधायकों ने भाग लिया।
सम्मेलन में क्षेत्रीय स्तर पर जलवायु प्रशासनिक सुधार, न्यायसंगत परिवर्तन (Just Transition) और आगामी COP30 सम्मेलन की तैयारियों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ। प्रतिनिधियों ने वैश्विक जलवायु संकट से निपटने के लिए बहुपक्षीय सहयोग को “अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र” के रूप में सशक्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, यह भी सहमति बनी कि जलवायु नीतियों और निर्णयों को आमजन तक सरल और स्पष्ट भाषा में पहुँचाया जाए तथा औपचारिक वार्ताओं से आगे बढ़कर व्यावहारिक समाधान खोजे जाएं।
भारत की उपलब्धियों की प्रस्तुति

Dipti Kiran Maheshwari India representation : अपने संबोधन में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने भारत की जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति को साझा किया। उन्होंने कहा — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने जलवायु परिवर्तन की चुनौती को अवसर में बदलते हुए नवाचार, नवीकरणीय ऊर्जा और सतत विकास के मार्ग पर ऐतिहासिक कार्य किया है।” उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए विधायी प्रयासों को सशक्त बनाने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, और नैतिक दायित्व के निर्वहन पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जलवायु न्याय और पर्यावरण प्रबंधन के लिए न्यायसंगत व्यवस्था आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। Parliamentary Summit on Climate Change
वैश्विक सहयोग पर बल

COP30 preparations Brazil सम्मेलन ने सभी देशों के प्रतिनिधियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराया, जहां भविष्य की जलवायु रणनीतियों पर संयुक्त रूप से विचार और कार्ययोजना तैयार की गई। सभी प्रतिभागियों ने इस बात पर सहमति जताई कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए बहुपक्षीय सहयोग और जनसाधारण को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की जलवायु नीतियों, नवाचारों और सतत प्रयासों को प्रस्तुत करते हुए विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने आयोजक प्रबंधन समिति OPCC, ECLAC और Climate Parliament के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया। India climate policy international forum



