Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Gurjar Samaj Talent Award : राजसमंद में गुर्जर समाज की 185 प्रतिभाओं का सम्मान, उत्कृष्ट छात्र पुरस्कृत

Laxman Singh Rathor January 5, 2026 1 minute read

Gurjar Samaj Talent Award : राजसमंद जिले के लावासरदारगढ़ स्थित गुंजल कृषि फार्म पर प्रगतिशील गुर्जर संघ राजसमंद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय गुर्जर प्रतिभा सम्मान 185 प्रतिभाओं का सम्मान किया। साथ ही 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से गुर्जर समाज के युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित भी किया गया।

Gujar samaj rajsamand : कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने की, जबकि मुख्य अतिथि कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव धीरज गुर्जर, सरंक्षक महन्त सुरेशदास थे और विशिष्ट अतिथि आसींद पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर, मालासेरी पुजारी हेमराज पोसवाल थे। संघ के अध्यक्ष चतुर्भुज गुर्जर एवं भामाशाह चम्पा लाल गुंजल सहित संघ कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। उसके बाद समारोह में वर्ष 2025 की विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 185 प्रतिभाओं का सम्मान किया और बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष नाथू लाल चारभुजा, जिलाध्यक्ष हजारीलाल, महामंत्री भंवरलाल, जनार्दन डिम्ड विश्वविद्यालय उदयपुर से भंवरलाल गुर्जर सिंधु, राजसमंद कांग्रेस प्रत्याशी दामोदर गुर्जर, आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट संयोजक नानजी भाई गुर्जर आदि ने विचार व्यक्त किए।

अतिथियों ने दी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरक सीख

Rajsamand News : समारोह में धीरज गुर्जर ने कहा कि कड़ा ओर लाठी समाज की पहचान है, मगर अब समय की मांग है कि कड़े के साथ साथ कलम ओर कंप्यूटर को रखना होगा, उन्होंने कहा कि पांच चेतनाएँ लानी होगी – सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, आर्थिक ओर शैक्षणिक चेतना जगानी होगी। प्रतिभाओ से कहा कि आज तक आप मां बाप की अमानत थे, मगर अब आप समाज की प्रतिभा है,आप पर जिम्मेदारी है।

समारोह के अध्यक्षीय उद्बोधन में पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल (Prahlad Gunjal) ने राजा बलि के चरित्र का उदाहरण देते हुए कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी का लोंदा है। इनमें जैसे चरित्र को भरेंगे वो वैसा घड़ा बन जाएंगे। साथ ही कर्नल किरोड़ीलाल बैंसला को याद करते हुए समाज के लिए उनके संघर्ष को याद किया। सीआई पूनाराम ने गुर्जर जाति के इतिहास एव वफ़ादारी पर वक्तव्य दिया, जबकि सीआई गेहरी लाल ने तस्करों और अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को आदर्श नहीं मानने एवं चरित्रवान बनने की प्रतिभाओं को सीख दी। महंत सुरेशदास ने कहा कि शिक्षा से ही समाज सशक्त बनता है और प्रतिभाओं का सम्मान भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत होता है।

अगले वर्ष प्रतिभा समारोह राजसमंद में

गुर्जर समाज के सप्तम राजसमंद जिला स्तरीय गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह की मेजबानी राजनगर चौखला करेगा। साथ ही प्रतिभा सम्मान समारोह राजसमंद जिला मुख्यालय पर आयोजित होगा। इधर अंत में प्रगतिशील गुर्जर संघ राजसमंद और गुंजल परिवार द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। अंत में समाज के वरिष्ठ नेता देवकीनंदन गुर्जर की पत्नी सूरज देवी के निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

View this post on Instagram
BAP Party Rajasthan : वागड़ के बाद मेवाड़ में BAP की धाक, राजकुमार रोत बोले- TSP की लड़ाई लड़ेगी BAP

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 164

Post navigation

Previous: BAP Party Rajasthan : वागड़ के बाद मेवाड़ में BAP की धाक, राजकुमार रोत बोले- TSP की लड़ाई लड़ेगी BAP
Next: Tantrik Fraud Case : रहस्यमयी घड़ा निकला फर्जी! Police ने पकड़ा ‘अघोरी तांत्रिक’, करोड़ों की ठगी का शक

Related Stories

Daily Jaivardhan
  • विविध
  • समाचार

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 22 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 22, 2026
Rajsamand Chairman Election
  • समाचार

Rajsamand Chairman Election : राजसमंद में सभापति की कुर्सी पर आज फैसला, BJP की अनिता और कांग्रेस के मोहनलाल आमने-सामने

Parmeshwar Singh Chundwat September 21, 2026
Daily Jaivardhan
  • समाचार

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 21 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 21, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में निकली भव्य तेजा दशमी शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर #rajsamandnews #tejadashmi Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में निकली भव्य तेजा दशमी शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर #rajsamandnews #tejadashmi
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
कैसे शुरू हुआ निहारिका राव का सोशल मीडिया सफर ? #niharikarao #journey #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
सांवलिया सेठ को चढ़ाया 1.2 किलो चांदी का सीमेंट प्लांट #sanwariyasethmandir #silvermodel
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 22 Sep. 2026
  • Rajsamand Nagar Parishad Election : राजसमंद की 5 निकायों में अध्यक्षों का फैसला, BJP ने 3 तो कांग्रेस ने 2 जगह बनाई सरकार
  • Rajsamand Rainfall 2026 : मानसून की विदाई से पहले राजसमंद में बड़ा संकट: इस बार 404 MM बारिश, पिछले साल से 38% कम
  • Rajsamand Chairman Election : राजसमंद में सभापति की कुर्सी पर आज फैसला, BJP की अनिता और कांग्रेस के मोहनलाल आमने-सामने
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 21 Sep. 2026
| MoreNews by AF themes.