Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • Poltical

BAP Party Rajasthan : वागड़ के बाद मेवाड़ में BAP की धाक, राजकुमार रोत बोले- TSP की लड़ाई लड़ेगी BAP

Parmeshwar Singh Chundwat January 5, 2026 1 minute read

BAP Party Rajasthan : राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ उपखंड क्षेत्र में गढ़बोर चारभुजा के हेलीपेड ग्राउंड में भारत आदिवासी पार्टी का जिला स्तरीय अधिवेशन आयोजित हुआ। सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि कुंभलगढ़ के साथ राजसमंद जिले के आदिवासी इलाके को टीएसपी में शामिल करवाने की लड़ाई अब भारत आदिवासी पार्टी लड़ेगी। इसके लिए विधानसभा व संसद तक इस मुद्दे को उठाया जाएगा। साथ ही बोले कि पंचायतीराज चुनाव में भी इस बार पंचायत समितियों में बीएपी के प्रधान बनेंगे।

Rajkumar Roat MP Speech : सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि अरावली पर्वतमाला का संरक्षण पार्टी की पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए सबसे पहले संसद में बीएपी ने ही आवाज उठाई और उसके बाद राजस्थान, हरियाणा व गुजरात तक जनजाग्रति आई और सरकार को जनता के समक्ष अपनी सफाई देनी पड़ी, मगर जब तक सुप्रीम कोर्ट का आदेश अपास्त नहीं हो जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। संस्थापक सदस्य रोत कांतिभाई ने आगामी समय में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश मईड़ा ने प्रत्येक मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू करने, क्षेत्रीय मुद्दों पर निरंतर कार्य करने तथा जनता के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करने को संगठन की प्राथमिकता बताया। अधिवेशन को संबोधित करते हुए डॉ. राम मीणा ने युवाओं से एकजुट होकर जमीनी स्तर पर जनता के मुद्दों पर खुलकर संवाद स्थापित करने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। डॉ. राम मीणा ने कहा कि जेल जाने से मैं कमजोर नहीं हुआ हूँ, बल्कि और अधिक मजबूती के साथ शोषित-वंचित समाज की आवाज़ उठाने के लिए तैयार हुआ हूँ।

रोत बोले- आदिवासी नहीं है हिन्दू

Kumbhalgarh BAP Convention : अधिवेशन में बीएपी नेता व सांसद राजकुमार रोत बोले कि भील सहित आदिवासी समाज न हिन्दू है न ही सिख, इसाई व मुस्लिम। क्योंकि आदिवासी समाज की अपनी पूजा पद्धति है, जो सबसे अलग है। हर क्षेत्र में आदिवासी समाज को अलग अलग क्षेत्र में अलग अलग धर्म से जोड़ा गया, मगर हकीकत में आदिवासी समाज का अलग धर्म है। इसलिए भील प्रदेश की मांग की जा रही है, उसके लिए बीएपी का संघर्ष हर स्तर पर जारी रहेगा।

पचास किमी. तक निकाली वाहन रैली

Adivasi Politics Rajasthan : कुंभलगढ़ उपखंड क्षेत्र के लखमावतो का गुड़ा से चारभुजा के हेलीपेड स्थल तक आदिवासी समाज द्वारा वाहन रैली निकाली गई। बीएपी नेता डॉ. राम मीणा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं दुपहिया व चार पहिया वाहनों के साथ लखमाताओ के गुड़ा से रवाना हुए, जो पचास किमी. तक रैली के रूप में पहुंचे। फिर यह रैली अधिवेशन में तब्दील हो गई। रैली के दौरान केलवाड़ा में राणा पुंजा भील, महाराणा प्रताप एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।

अधिवेशन में ये थे मौजूद

Rajkumar Roat Latest News : अधिवेशन में बीएपी राष्ट्रीय संस्थापक सदस्य कांतिभाई, बीएपी प्रदेशाध्यक्ष रमेश मईड़ा, भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा पूर्व प्रदेश संयोजक पोपट खोखरिया, मेघवाल युवा संगठन जिलाध्यक्ष किशन मेघवाल केलवाड़ा, एडवोकेट रोशन सोनगरा, भीम आर्मी अध्यक्ष राजेश दसाणा, बीएपी उदयपुर जिला अध्यक्ष अमित खराड़ी, बीएपी राजसमंद जिलाध्यक्ष किशनलाल, गोगुंदा के राजकुमार रोत सहित बड़ी तादाद में आदिवासी समाजजन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण चित्रोलिया, मालाराम व जीवन गमेती द्वारा किया गया।

Work From Home For Women : महिलाओं के लिए Work From Home : घर बैठे करें ये 5 काम, हर महीने कमाएं ₹45,000 तक

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 300

Post navigation

Previous: Post Office FD Scheme : ₹1 लाख जमा करें और पाएं ₹44,995 का गारंटीड ब्याज, जानिए पूरी डिटेल
Next: Gurjar Samaj Talent Award : राजसमंद में गुर्जर समाज की 185 प्रतिभाओं का सम्मान, उत्कृष्ट छात्र पुरस्कृत

Related Stories

Rajsamand Election 2026
  • Poltical

Rajsamand Election 2026 : राजसमंद में भाजपा के टिकट बंटवारे पर बवाल! सेन समाज ने खोला मोर्चा

Parmeshwar Singh Chundwat September 1, 2026
Udaipur Congress candidate list
  • Poltical

Udaipur Congress candidate list : उदयपुर में कांग्रेस ने खोले पत्ते: 80 वार्डों के प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट जारी, देखें

Parmeshwar Singh Chundwat August 30, 2026 1
Rajsamand Nagar Nikay Election
  • Poltical

Rajsamand Nagar Nikay Election : राजसमंद में चुनावी घमासान तेज, एक दिन में 105 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

Parmeshwar Singh Chundwat August 29, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
काॅमेडी वीडियो... सब निर्दलीय प्रत्याशी की हालत ऐसी नहीं होती... आपका क्या मत है ? #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नाथद्वारा में आप प्रत्याशी की गिरफ्तारी में नया मोड़, दोषमुक्त कानसिंह पर झूठी कार्रवाई के आरोप
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 11 Sep. 2026
  • Crude Oil Price : कच्चा तेल 100 डॉलर के पार! क्या अब पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे महंगे?
  • Kelwa Bridge Crack : केलवा ब्रिज में फिर दिखीं दरारें, नीचे गिर रहा मलबा; मंडरा रहा हादसे का खतरा
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 10 Sep. 2026
| MoreNews by AF themes.