Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Gram Rath Yojana : ग्राम रथ पहुंचा बोरज, विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताई सरकार की बड़ी योजनाएं

Parmeshwar Singh Chundwat May 1, 2026 1 minute read

राजसमंद। Gram Rath Yojana : विधानसभा क्षेत्र राजसमंद की ग्राम पंचायत बोरज में पहुंचे ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने भाग लिया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उत्साह के साथ ग्राम रथ का स्वागत किया। इस दौरान एसडीएम बृजेश गुप्ता, तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह, विकास अधिकारी भवानी शंकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी उपलब्धियों को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान इस दिशा में एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है, जिसके जरिए गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। विधायक माहेश्वरी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों, पशुपालकों और कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में निरंतर सुधार किया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ पहुंचे।

मौके पर ही योजनाओं से जोड़े जा रहे हितग्राही

Deepti Maheshwari Rajsamand news : विधायक ने बताया कि ग्राम रथ केवल योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं से जोड़ने, आवेदन तैयार कराने और प्रक्रिया को सरल बनाने का भी कार्य कर रहा है। इससे ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और योजनाओं का लाभ आसानी से मिल पाता है।

ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर दिए समाधान के निर्देश

Boraj village Gram Rath campaign : कार्यक्रम के दौरान विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उनका अधिकतम लाभ उठाएं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बढ़ी जागरूकता

Rajsamand MLA Deepti Maheshwari program : कार्यक्रम के दौरान कला जत्था द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं का रोचक अंदाज में प्रचार-प्रसार किया गया। इन प्रस्तुतियों ने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया और योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। विभागीय अधिकारियों ने भी योजनाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी और पात्र व्यक्तियों के आवेदन तैयार किए। कई लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

Gram Rath campaign Rajasthan 2026 : इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने ग्राम रथ अभियान की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी और प्रभावी पहल बताया।

food poisoning symptoms : तरबूज खाने के बाद पूरे परिवार की मौत! गर्मियों में ये गलती पड़ सकती है भारी

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 211

Post navigation

Previous: food poisoning symptoms : तरबूज खाने के बाद पूरे परिवार की मौत! गर्मियों में ये गलती पड़ सकती है भारी
Next: Terapanth Mera Panth workshop : सापोल ग्राम में ‘तेरापंथ मेरा पंथ’ कार्यशाला का भव्य आयोजन, श्रावक समाज ने लिया ज्ञानवर्धक लाभ

Related Stories

Daily Jaivardhan
  • विविध
  • समाचार

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 22 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 22, 2026
Rajsamand Chairman Election
  • समाचार

Rajsamand Chairman Election : राजसमंद में सभापति की कुर्सी पर आज फैसला, BJP की अनिता और कांग्रेस के मोहनलाल आमने-सामने

Parmeshwar Singh Chundwat September 21, 2026
Daily Jaivardhan
  • समाचार

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 21 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 21, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में निकली भव्य तेजा दशमी शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर #rajsamandnews #tejadashmi Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में निकली भव्य तेजा दशमी शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर #rajsamandnews #tejadashmi
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
कैसे शुरू हुआ निहारिका राव का सोशल मीडिया सफर ? #niharikarao #journey #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
सांवलिया सेठ को चढ़ाया 1.2 किलो चांदी का सीमेंट प्लांट #sanwariyasethmandir #silvermodel
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Rajsamand wife murder news : चरित्र पर संदेह को लेकर पति ने पत्नी के सिर पर पत्थर से किया वार, मौत के बाद आरोपी फरार
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 22 Sep. 2026
  • Rajsamand Nagar Parishad Election : राजसमंद की 5 निकायों में अध्यक्षों का फैसला, BJP ने 3 तो कांग्रेस ने 2 जगह बनाई सरकार
  • Rajsamand Rainfall 2026 : मानसून की विदाई से पहले राजसमंद में बड़ा संकट: इस बार 404 MM बारिश, पिछले साल से 38% कम
  • Rajsamand Chairman Election : राजसमंद में सभापति की कुर्सी पर आज फैसला, BJP की अनिता और कांग्रेस के मोहनलाल आमने-सामने
| MoreNews by AF themes.