Skip to content
May 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • बायोग्राफी

IAS Arun Kumar Hasija Biography : अरूण कुमार हसीजा ने संभाली राजसमंद जिला कलक्टर की कमान, 34 साल में बदले 24 कलक्टर

Parmeshwar Singh Chundwat June 24, 2025 1 minute read

IAS Arun Kumar Hasija Biography : उदयपुर से अलग होकर जिले के रूप में अस्तित्व में आए राजसमंद में 34 साल की समयावधि में 24 जिला कलक्टर बदल गए और 25वें जिला कलक्टर के रूप में आईएएस अरूण कुमार हसीजा ने पदभार ग्रहण कर लिया। आईएएस बनने के बाद सरकार ने हसीजा को पहली बार जिला कलक्टर बनाकर राजसमंद जिले की कमान सौंपी है। पड़ोस के चित्तौड़गढ़ जिले के रहने वाले हसीजा राजसमंद जिले के परिदृश्य से वाकिफ भी है, जिसका भी फायदा राजसमंद जिले को मिलेगा। नाथद्वारा में श्रीनाथजी और राजसमंद में श्री द्वारकाधीश के दर्शन बाद पदभार ग्रहण किया। फिर मीडिया से रूबरू होकर बताया कि राज्य सरकार की जो प्राथमिकताएं है, उन्हीं प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारना ही उनका मुख्य ध्येय रहेगा।

नवनियुक्त जिला कलक्टर अरूण कुमार हसीजा सुबह नाथद्वारा पहुंच गए, जहां श्रीनाथजी के दर्शन किए। मंदिर परम्परानुसार मंदिर मंडल के श्रीकृष्ण भंडार अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने समाधान किया। फिर न्यूज कॉटेज पहुंचे, जहां स्थानीय अधिकारियों से मिले। इसके बाद राजसमंद में सर्किट हाउस पहुंचे, जहां अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर, जिला परिषद सीईओ ब्रजमोहन बैरवा, राजसमंद उपखंड अधिकारी ब्रजेश गुप्ता ने अगवानी की। यहां से जिला कलक्टर श्री द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे, जहां श्री प्रभु के दर्शन किए। मंदिर परम्परानुसार उनका समाधान किया। फिर करीब 12 बजे जिला कलक्ट्री पहुंचे, जहां पर पुलिस के जवानों ने द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया। फिर वे चैम्बर में गए और राजसमंद जिला कलक्टर का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उसके बाद सभी मीडियाकर्मियों का परिचय जाना और फिर ज्वाइनिंग के बाद अपनी प्राथमिकताएं भी बताई।

राजसमंद में पहले कई विभागों में रह चुके हसीजा

IAS Arun Hasija profile : आईएएस अरूण कुमार हसीजा मूलत: चित्तौड़गढ़ जिले के है, जो राजसमंद जिले को भौगोलिक, सांस्कृतिक व औद्योगिक दृष्टि से वाकिफ हैं। 2 सितंबर 1969 को जन्मे हसीजा पहले राजसमंद जिले में विभिन्न विभागों में कार्य कर चुके हैं। राजसमंद जिले से नौकरी शुरुआत करने वाले हसीजा 29 दिसंबर 1998 से 23 मार्च 1999 तक सहायक कलक्टर राजसमंद रहे, जबकि 24 फरवरी 1998 से 23 मार्च 1999 तक खमनोर पंचायत समिति के विकास अधिकारी भी रहे। 21 जुलाई 2001 से 29 सितंबर 2003 तक नाथद्वारा में उपखंड अधिकारी और 27 सितंबर 2003 से 30 जनवरी 2004 तक राजसमंद जिला कलक्ट्री में गरीबी उन्मूलन में डीपीआईपी प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। ऐसे में राजसमंद को भौगोलिक, सांस्कृतिक, औद्योगिक, ऐतिहासिक, धार्मिक दृष्टि जानते व समझते हैं। ऐसे में राजसमंद जिले को समझने में ज्यादा समय नहीं लगेगा और सरकार की योजनाओं को क्षेत्र के आधार पर धरातल पर जल्दी लागू करने के प्रयास हो सकेंगे।

कलक्टर बोले- सरकार की योजनाएं धरातल पर उतारना ही ध्येय

Rajsamand Collector appointment news : पदभार ग्रहण करने के पश्चात हसीजा मीडिया से रूबरू हुए। मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा 24 जून से अंत्योदय के कल्याण के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़ा शुरू किया है, जिसमें हर ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं से अधिकतम लोगों को लाभान्वित करने के प्रयास रहेंगे। हसीजा ने कहा कि राजसमंद जिला विविधताओं से भरा है। यहां नाथद्वारा, कुंभलगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति समुदाय के व्यक्ति निवासरत हैं, उनके सर्वांगीण कल्याण की दिशा में वे कार्य करते हुए जनजाति समुदाय के लोगों के जीवन स्तर को सुधारने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे। साथ ही राजसमंद के पर्यावरण, झील आदि को संरक्षित रखते हुए विकास को बढ़ावा देंगे।
हसीजा ने कहा कि यहां स्थित राजसमंद झील के केचमेंट एरिया में रुकावट नहीं हो और प्राकृतिक बहाव सुरक्षित रूप से जारी रहे, वे यह सुनिश्चित करेंगे। जिले में पर्यटन विकास को लेकर भी प्रतिबद्धता से कार्य करने के साथ-साथ सरकार की मंशा अनुरूप समस्त कार्यक्रमों एवं योजनाओं को सफल बनाएंगे।

SBI Green Car Loan : इलेक्ट्रिक गाड़ी के लिए SBI बैंक दे रहा Zero Down Payment और कम ब्याज में लोन

ज्वाइनिंग से पहले श्रीनाथजी- द्वारकाधीश के किए दर्शन

पदभार ग्रहण से पूर्व आईएएस अरुण कुमार हसीजा ने नाथद्वारा में प्रभु श्रीनाथजी के ग्वाल झांकी के दर्शन किए। इस दौरान उपखंड अधिकारी रक्षा पारीक, श्रीनाथजी पुलिस थाने के थाना प्रभारी मोहन सिंह और मंदिर मंडल राजस्व अधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने अगवानी की। ग्वाल झांकी के दर्शन के बाद कृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने मंदिर परंपरा के अनुसार उपरना ओढ़ाकर और श्रीजी का प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया।

द्वारकाधीश के दर्शन, फिर किया समाधान

राजसमंद के सर्किट हाउस में अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर, राजसमंद उपखंड अधिकारी ब्रजेश गुप्ता व तहसीलदार विजय रेगर ने स्वागत किया। फिर श्री द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे, जहां श्री द्वारकाधीश के दर्शन किए। मंदिर परम्परानुसार मंदिर अधिकारी भगवतीलाल पालीवाल व राजकुमार गौरवा द्वारा पान, बीड़ा व प्रसाद से समाधान किया।

ज्वाइनिंग से अब तक हसीजा का कार्यकाल

पदनामकार्यग्रहण दिनांककार्यमुक्त तारीख
जिला कलक्टर राजसमन्द24 जून 25
आयुक्त, नगर निगम, जयपुर हैरिटेज एवं CEO, जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड
अतिरिक्त आयुक्त (योजना एवं नीति), आबकारी विभाग, उदयपुर28 जून 202427 सितंबर 2024
संयुक्त शासन सचिव वित्त (व्यय II) विभाग जयपुर2 मई 202228 फरवरी 2024
सचिव, नगर विकास न्यास उदयपुर25 नवंबर 201926 अप्रैल 2022
सचिव, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव, खेल एवं युवा मामलात विभाग17 जनवरी 201918 सितंबर 2019
पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में13 दिसंबर 201810 जनवरी 2019
विशिष्ट सहायक, मंत्री, स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग8 फरवरी 201712 दिसंबर 2018
आयुक्त नगर निगम जोधपुर21 जून 20166 फरवरी 2017
अतिरिक्त जिला कलक्टर जोधपुर3 मार्च 2014
अतिरिक्त जिला कलक्टर भीलवाड़ा22 जून 20132 मार्च 2014
उप निरीक्षक जनरल रजिस्ट्रेशन एवं स्टाम्प भीलवाड़ा1 अगस्त 201222 जून 2013
सचिव यूआईटी भीलवाड़ा23 अप्रैल 20111 अगस्त 2012
OSD, यूआईटी उदयपुर30 दिसंबर 200820 अप्रैल 2011
पदस्थापन की प्रतिक्षा में20 अप्रैल 200828 दिसंबर 2008
उपखंड अधिकारी कोटा14 मई 200718 नवंबर 2008
उपखण्ड अधिकारी, घड़साना (श्रीगंगानगर)10 जुलाई 200610 मई 2007
निजी सचिव विधानसभा सचिवालय जयपुर17 सितंबर 20053 जुलाई 2006
उपखंड अधिकारी अनुपगढ़, श्रीगंगानगर4 फरवरी 200416 सितंबर 2005
प्रोजेक्ट प्रबंधक डीपीआईपी राजसमंद27 सितंबर 200330 जनवरी 2004
उपखंड अधिकारी नाथद्वारा21 जुलाई 200129 सितंबर 2003
उपखंड अधिकारी गुलाबपुरा, भीलवाड़ा21 दिसंबर 200019 जुलाई 2001
उपखंड अधिकारी अनुपगढ़, श्रीगंगानगर2 नवंबर 2000
विकास अधिकारी, पंचायत समिति खमनोर, राजसमंद24 मार्च 199931 अक्टूबर 2000
सहायक कलक्टर राजसमंद29 दिसंबर 199823 मार्च 1999
Under Training at HCM, RIPA, Jaipur29 दिसंबर 199726 दिसंबर 1998

राजसमंद : 34 साल में अब तक 24 कलक्टर बदले

नामकार्यकाल प्रारंभकार्यकाल समाप्ति
मनोहर कांत10-04-199122-08-1992
सुभाष चंद्र गर्ग28-08-199205-08-1993
हर्ष नारायण शर्मा05-08-199315-02-1994
दीपक उप्रेती14-02-199428-06-1996
प्रीतम सिंह01-07-199628-04-1997
किरण सोनी गुप्ता28-04-199726-09-1998
निर्मल वाधवानी26-09-199819-08-2001
कुंजीलाल मीणा22-08-200108-10-2002
रोहित कुमार10-10-200226-01-2004
वैभव गालरिया27-01-200410-05-2006
आनंद कुमार13-05-200629-06-2008
नवीन जैन30-06-200830-12-2008
ओंकार सिंह31-12-200806-01-2011
डॉ. प्रीतम बी. यसवंत10-01-201124-02-2014
कैलाश चंद्र वर्मा26-02-201410-02-2016
अर्चना सिंह10-02-201607-05-2017
प्रेम चंद बेरवाल08-05-201704-05-2018
आनंदी04-05-201821-07-2018
श्याम लाल गुर्जर21-12-201825-12-2018
अरविंद कुमार पोसवाल25-12-201819-01-2022
नीलाभ सक्सेना19-01-202206-01-2024
डॉ. भंवरलाल01-06-202409-09-2024
शुभम चौधरी09-09-202424-09-2024
बाल मुकुंद असावा25-09-202423.06.2025
अरूण कुमार हसीजा24.06.2025वर्तमान

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 410

Post navigation

Previous: ChatGPT privacy risks : ChatGPT पर साझा न करें ये 5 चीजें : आपकी गोपनीयता को हो सकता है खतरा
Next: Gold Price Today : इजराइल-ईरान सीजफायर के बाद सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

Related Stories

Diya Kumari Biography in Hindi
  • बायोग्राफी

Diya Kumari Biography in Hindi : दीया कुमारी की लाइफ स्टोरी: शाही जिंदगी से राजनीति तक का सफर

Parmeshwar Singh Chundwat May 19, 2026
Ravindra Singh Bhati biography
  • बायोग्राफी

Ravindra Singh Bhati biography : गांव के साधारण लड़के से विधायक तक: जानिए रविंद्र सिंह भाटी की पूरी कहानी

Parmeshwar Singh Chundwat May 15, 2026
Shaheed sukhdev biography in hindi
  • बायोग्राफी

Shaheed sukhdev biography in hindi : आज है शहीद सुखदेव की जयंती, जानिए कैसे बने अंग्रेजों के सबसे बड़े दुश्मन

Parmeshwar Singh Chundwat May 15, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_bhEPbA7qdBU #jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews'महिला सुरक्षा संकल्प अभियान' के तहत भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने शहर में 'ऑपरेशन मजनू' की शुरुआत की। दिन में भीड़ भरे चौराहों, पार्कों, बस स्टैंड के साथ ही आधी रात में सुनसान जगहों पर प्रशिक्षु आरपीएस के साथ 18 महिला पुलिसकर्मी रात 9 से तड़के 3 बजे तक शहर के अलग अलग एरिया में सड़कों पर घूमी।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
भीलवाड़ा में पति ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी थी। रोलीदेवी (41) का पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ. चेतन कुमार ने इसे बेहद निर्मम हत्या का केस बताया है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram