Skip to content
July 13, 2026
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • अजब गजब

Video… नाथद्वारा में विश्व की सबसे बड़ी शिव मूर्ति का लोकार्पण, संतों के साथ देश-विदेश के लोग बने साक्षी

Jaivardhan News October 30, 2022 1 minute read

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद

श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में आखिर 29 अक्टूबर 2022 को दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम का लोकार्पण शीतल संत मुरारी बापू, योग गुरू बाबा रामदेव, संत चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी और कई विशिष्टजनों की मौजूदगी हुआ। तत्पदम उपवन संस्थान व संत कृपा सनातन संस्थान द्वारा 10 साल के अथक प्रयास से शिव प्रतिमा का निर्माण पूरा हुआ। लोकार्पण के उपलक्ष्य में 9 दिवसीय रामकथा महोत्सव का आगाज हुआ, जिसमें शीतल संत मोरारी बापू कथा का वाचन करेंगे। कथा के प्रारंभ में संत बापू ने कहा-

निराकारमोंकारमूलं तुरीयं। गिरा ग्यान गोतीतमीशं गिरीशं।।
करालं महाकाल कालं कृपालं। गुणागार संसारपारं नतोऽहं।।

भगवान शिव जो विश्वास का स्वरूप है, उसका आज लोकार्पण नहीं बल्कि विश्वार्पण हुआ है। यह प्रतिमा श्रद्धा की उंचाईयां है, किसी स्पर्द्धा की नहीं है। यह प्रतिमा भगवान शिव की प्रतिभावत प्रतिमा है। विश्वास स्वरूप शिव की ही प्रेरणा है कि नौ दिवसीय रामकथा के माध्यम से इस प्रतिमा का विश्वार्पण हुआ है और हम सब इसके साक्षी है। उक्त उद्गार राष्ट्रीय संत मुरारी बापू ने शनिवार को रामकथा “मानस विश्वास स्वरूपम्” के पहले दिन व्यासपीठ से व्यक्त किए।

भये प्रकट कृपाला…

मुरारी बापू ने भये प्रकट कृपाला का उच्चारण करते हुए कहा कि हालांकि यह पंक्तियां भगवान राम के लिए प्रयुक्त हुई है, लेकिन यहां यह पंक्तियां भगवान शिव के लिए प्रयोग करना चाहूंगा। बापू ने कहा कि यहां निमित्त और निर्मित दोनो महादेव है। विश्वनाथ यहां भूमि से नहीं, बल्कि आसमान से उतरे है और इसकी सबसे ज्यादा खुशी व्यासपीठ को है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिमा के केन्द्र में विश्वास स्वरूप है। गुरू की कृपा एवं दृष्टि से इसमें 12 स्वरूपों के दर्शन होते है। उन्होने कहा कि यहां श्रीनाथ से मिलने के लिए विश्वनाथ आए है, रसराज से मिलने के लिए नटराज आए है। गिरिराज धारी यहां विराजित है और गंगाधारी मिलने आए है।

पंचदेवों की सनातन परंपराओं में वंदना

मुरारी बापू ने व्यासपीठ से कहा कि सनातन वैदिक परंपराओं में गणेश, सूर्य, विष्णु, शिव व पार्वती पंच देवों की वंदना की परम्परा रही है। सूर्य की पूजा के लिए युवाओं को ज्ञान के उजाले में रहना चाहिए। नारायण की पूजा के लिए ह्रदय की विशालता को धारण करते हुए समस्त विपरीतता, विषमताओं एवं विरोधों को दिल में रखना चाहिए। मां दुर्गा श्रद्धा का प्रतीक है और हमें अंध श्रद्धावान से बचना चाहिए।

गुरू की पूजा में पंच देवों की पूजा

मुरारी बापू ने कहा कि गुरू की पूजा में पंच देवों की पूजा हो जाती है। हमें ऐसे महापुरूषों की महत्ती आवश्यकता रहती है। ऐसे महापुरूष फिर चाहे शरीरधारी हो अथवा अशरीरधारी। गुरू हमेशा हमारे साथ चलता है। मुरारी बापू ने कहा कि रामचरित मानस के सात मंत्रों में प्रथम मंत्र में मंगलाचरण है। विश्वास स्वरूपम् जो शिव जी का स्वरूप है। हम मंगला चरण में दो मंत्रों का आश्रय करके महादेव का अभिषेक करेंगे। भगवान शिव सर्व बौद्धिक है। बापू ने भगवान बुद्ध के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जिसको भी बोध हुआ है, वो अविभाज्य हुआ है और उसके साथ साथ विश्व को भी बोध हुआ है।

सभी का गुरू त्रिभुवन – पालीवाल

संत कृपा सनातन संस्थान के ट्रस्टी मदन पालीवाल ने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि सबका अपना अपना गुरू होता है और सभी का विश्वास भी अलग अलग होता है। लेकिन सभी का गुरू त्रिभुवन होता है और भगवान शिव विश्वास का स्वरूप है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जी व सीपी साब राजनीति में उतारने की बात कह रहे थे, मगर कहता हूं कि मैं प्रवृत्ति के मार्ग पर नहीं, बल्कि निवृत्ति के मार्ग पर हूं। उन्होंने स्मरण को याद करते हुए कहा कि वे पहली बार 7 नवम्बर 1986 को ‘‘आइये हनुमंत विराजिये कथा’’ को सुनने गए थे तथा तभी से कौतुक से देख रहा हूं। और बापू से यही आशीर्वाद चाहता हूं कि जन्म जन्मातर तक यही कौतुक देखता रहूं।

बापू की हर कथा एक संदेश देती है : गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मुरारी बापू की हर कथा एक संदेश देती है। रामकथा प्रेम एवं भाईचारे का संदेश देती है, जिसकी आज आवश्यकता है। मुरारी बापू एवं मदन पालीवाल का रिश्ता तर्क से परे है। मदन पालीवाल 36 वर्षो से बापू की न सिर्फ अनोखी सेवा कर रहे है, बल्कि लोगों में भक्ति भाव भी पैदा करते हुए समाज सेवा कर रहे है।

एकता एवं श्रेष्ठता का भाव समाहित करें : बाबा रामदेव

योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि हमें गुलामी के पद्चिह्नों को छोड़ते हुए आत्म ग्लानि और कुण्ठा से निकलते हुए एकता एवं श्रेष्ठता का भाव समाहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बापू भारत की सनातन संस्कृति है और उनकी रामकथा और उनका राममय जीवन हमारी संस्कृति के लिए योगदान है।

बापू की प्रेरणा से ही संभव हो पाया : डॉ. जोशी

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि 10 वर्ष पूर्व हमें विश्वास नहीं था, लेकिन आज बापू की प्रेरणा से विश्वास ने स्वरूप ले लिया है। बापू की प्रेरणा से ही मदन पालीवाल ने यह मूर्ति बनवाई है और बापू मदन पालीवाल को यही आशीर्वाद देंवे कि वे और ऐसे कार्य करते रहे, जिससे नाथद्वारा विश्व पटल पर पहचान बनाता रहे।

सबसे पहले हनुमान चालीसा का पाठ हुआ

दीप प्रज्वलन के साथ संकटमोचन रामभक्त हनुमान का आह्वान हनुमान चालीसा का पाठ से किया। लोकार्पण के साथ ही हनुमान चालीसा के सुर समूचे परिसर में गूंजे और इसी के साथ 9 दिवसीय रामकथा के लिए संत मुरारी बापू व्यासपीठ पर बिराजे। मुख्यमंत्री गहलोत सहित सभी अतिथियों ने पोथी पूजन कर संत मुरारी बापू का आशीर्वाद लिया। लोकार्पण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, मंत्री उदयलाल आंजना, शांति धारीवाल, लालचंद कटारिया, डॉ. रघु शर्मा, राजेन्द्र राठौड़, कांग्रेस स्टीरिंग कमेटी के सदस्य रघुवीर मीणा, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, राजसमंद सांसद दीया कुमारी, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, भीम विधायक सुदर्शनसिंह रावत, अजमेर विधायक अनिता भदेल, लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, राजेन्द्र यादव आदि अतिथि थे। संत कृपा सनातन संस्थान के प्रमुख ट्रस्टी मदन पालीवाल ने सभी का स्वागत किया।

देखिए कथा में कौन क्या बोले व कौन थ्

नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने नाथद्वारा के विकास के लिए आने वाली कार्ययोजना को प्राथमिकता देने की घोषणा की। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि संत मुरारी बापू की वाणी से कई लोगों के जीवन में परिवर्तन हुआ है। बापू की प्रेरणा से ही नाथद्वारा को ऐसा स्थान मिला है। समारोह में मूर्तिकार नरेश कुमावत का सम्मान भी किया गया। लोकार्पण के साथ शुरू हुई रामकथा 6 नवम्बर तक चलेगी। इस दौरान मिराज समूह के प्रकाश पालीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ, देवकीनंदन गुर्जर, कलक्टर नीलाभ सक्सेना, चित्तौड़गढ़ कलक्टर अरविंद पोसवाल, एसपी सुधीर चौधरी, रविन्द्र जोशी, रूपेश व्यास, विकास पुरोहित, विष्णुदत्त, बहादूरसिंह राठौड़ उपस्थित थे।

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 202

Post navigation

Previous: नाथद्वारा में विश्व में सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण महोत्सव 29 अक्टूबर से, सीएम होंगे शामिल
Next: Hair Cutter : बाल को चीर देने वाला 3 लाख का चाकू, कानून में 10 साल तक सजा का प्रावधान भी

Related Stories

Bihar Bribery Case
  • अजब गजब

Bihar Bribery Case : “चूहों ने खा लिए रिश्वत के नोट!” बिहार पुलिस की कहानी सुन सुप्रीम कोर्ट भी रह गया हैरान

Parmeshwar Singh Chundwat May 8, 2026
hospital ghost story
  • अजब गजब

hospital ghost story : 9 साल पहले मरे पिता की आत्मा लेने पहुंचा बेटा, गेट पर किया तंत्र-मंत्र, देखिए पूरी खबर

Parmeshwar Singh Chundwat May 1, 2026
Raja Man Singh rebirth claim
  • अजब गजब

Raja Man Singh rebirth claim : ‘मैं आमेर का राजा मानसिंह हूं…’ टोंक के 10 साल के कान्हाराम ने किया पुनर्जन्म का चौंकाने वाला दावा

Parmeshwar Singh Chundwat April 17, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_4cgjcO_lm8Q प्रॉपर्टी और नौकरी के लालच में बेटी बनी कातिल? जयपुर ह$त्याकांड की पूरी कहानी
.
जयपुर के प्रताप नगर इलाके में हुए नीरज शर्मा हत्याकांड में पुलिस जांच के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय नीरज शर्मा की हत्या उनकी बेटी आयुषी शर्मा ने प्रॉपर्टी और सरकारी नौकरी पाने के लालच में करवाई। आरोप है कि आयुषी ने अपने ताऊ मोहन स्वरूप और चचेरे भाई बलराम उर्फ रवि के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। हत्या के लिए 7 लाख रुपए की सुपारी दी गई और कई दिनों तक महिला की रेकी की गई। 3 जुलाई को जब नीरज शर्मा अपने बेटे को कोचिंग छोड़कर घर लौट रही थीं, तभी करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आयुषी अपने पिता की मृत्यु के बाद उनकी सरकारी नौकरी चाहती थी, लेकिन नीरज शर्मा ने स्वयं अनुकंपा नियुक्ति स्वीकार कर ली। इसी के साथ संपत्ति को लेकर भी परिवार में विवाद चल रहा था।#Jaipurneerajsharmacase #JAivardhannewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
प्रॉपर्टी और नौकरी के लालच में बेटी बनी कातिल? जयपुर ह$त्याकांड की पूरी कहानी
.
जयपुर के प्रताप नगर इलाके में हुए नीरज शर्मा हत्याकांड में पुलिस जांच के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय नीरज शर्मा की हत्या उनकी बेटी आयुषी शर्मा ने प्रॉपर्टी और सरकारी नौकरी पाने के लालच में करवाई। आरोप है कि आयुषी ने अपने ताऊ मोहन स्वरूप और चचेरे भाई बलराम उर्फ रवि के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। हत्या के लिए 7 लाख रुपए की सुपारी दी गई और कई दिनों तक महिला की रेकी की गई। 3 जुलाई को जब नीरज शर्मा अपने बेटे को कोचिंग छोड़कर घर लौट रही थीं, तभी करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आयुषी अपने पिता की मृत्यु के बाद उनकी सरकारी नौकरी चाहती थी, लेकिन नीरज शर्मा ने स्वयं अनुकंपा नियुक्ति स्वीकार कर ली। इसी के साथ संपत्ति को लेकर भी परिवार में विवाद चल रहा था।#Jaipurneerajsharmacase #JAivardhannewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
प्रॉपर्टी और नौकरी के लालच में बेटी बनी कातिल? जयपुर ह$त्याकांड की पूरी कहानी #aayushsharma
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
लूट के आरोपियों का सिर मुंडवाकर फटे कपड़ों में घुमाया #Rajasthannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
जमीन के झगड़े में एयरफोर्स जवान पर जानलेवा हमला #Rajasthannews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
Go to mobile version